फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 9 मई के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:00 AM, 09-May-2024

विधानसभा उपचुनाव: धर्मशाला में जग्गी के सहारे चुनावी जंग जीतना चाहते हैं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू

छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव में धर्मशाला हॉट सीट बन गई है। लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने यहां से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा के खिलाफ देवेंद्र सिंह जग्गी को चुनाव मैदान में उतारा है। और पढ़ें

10:59 AM, 09-May-2024

विद्यार्थियों के लिए मौका: हिसार जीजेयू में शुरू होंगे बीएससी, नर्सिंग, एएनएम व GNM के कोर्स, सीटें निर्धारित

हिसार शहर मेडिकल क्षेत्र में हब बना हुआ है। ऐसे में मेडिकल के क्षेत्र में नर्सिंग के विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय में ये कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। जीजेयू में नए सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कई कोर्स शुरू कराए जाएंगे और पढ़ें

10:59 AM, 09-May-2024

Parshuram Jayanti 2024: परशुराम जयंती कल, कौन हैं भगवान परशुराम, जानिए महत्व और पूजाविधि

भगवान परशुराम भार्गव वंश में जन्मे भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं, उनका जन्म त्रेतायुग में हुआ था। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण ही भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय थी। और पढ़ें

विज्ञापन
10:58 AM, 09-May-2024

UP: बसपा ने जारी की एक और लिस्ट, देवरिया सीट से ये होंगे उम्मीदवार; देखें प्रत्याशियों की सूची

बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इसमें छह प्रत्याशियों के नाम है। इस सूची में यूपी की दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है। और पढ़ें

10:57 AM, 09-May-2024

Sonakshi Sinha: हीरामंडी देखने के बाद रेखा ने सोनाक्षी के लिए कहा कुछ ऐसा, हैरान हैं शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली

सोनाक्षी सिन्हा को 1 मई को रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में देखा गया। इस वेब सीरीज में सोनाक्षी के काम की जमकर तारीफ हो रही है। प्रशंसकों के साथ-साथ इडंस्ट्री के तमाम सितारों को भी सोना का काम पसंद आया है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:57 AM, 09-May-2024

Alwar: डॉक्टर की पत्नी से बदमाशों ने की लूट, सोने की चेन व मोबाइल लेकर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी

Alwar: शहर में डॉक्टर की पत्नी से लूट का मामला सामने आया है। जहां अपराधियों ने महिला को सम्मोहित कर मोबाइल, नकदी, गले से सोने की चेन व 2 अंगूठी उतारकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। और पढ़ें

10:54 AM, 09-May-2024

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव : भाजपा और कांग्रेस के लिए नई चुनौती बने मारकंडा और चौधरी, पढ़ें पूरा मामला

 पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा और पूर्व प्रत्याशी रहे राकेश चौधरी भाजपा व कांग्रेस के लिए नई चुनौती बन गए हैं।  और पढ़ें

10:54 AM, 09-May-2024

Loksabha Election: बसपा ने कुशीनगर व देवरिया सीट पर घोषित किए उम्मीदवार, इन्हें दिया टिकट

बसपा ने यूपी की दो लोकसभा सीटों कुशीनगर व देवरिया के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इस सीट पर सातवें चरण में मतदान होगा। और पढ़ें

10:54 AM, 09-May-2024

हाईकोर्ट की टिप्पणी : एफआईआर के लिए कोर्ट को नहीं, एसपी या मजिस्ट्रेट को दें प्रार्थना पत्र

मथुरा में फर्जी मुठभेड़ के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति ने कहा कि पुलिस पर एफआईआर के लिए पुलिस अधीक्षक या मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र देना चाहिए।  और पढ़ें

10:52 AM, 09-May-2024

निर्दयीता: दूसरे समुदाय के युवकों ने छात्रा को ट्रेन के सामने फेंककर मार डाला; सीमा विवाद में उलझी पुलिस

बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूसरे समुदाय के युवकों ने धर्म परिवर्तन कराने के बाद छात्रा को ट्रेन के सामने फेंक दिया। जिससे छात्रा की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि धर्म परिवर्तन कराने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। और पढ़ें

10:50 AM, 09-May-2024

Cloud Burst: सोमेश्वर में फटा बादल...मची तबाही, भारी बारिश से आफत, मकानों में घुसा मलबा; दरारें भी पड़ीं

सोमेश्वर में पहले आग ने कहर बरपाया, अब बारिश ने डराने का काम किया है। सोमेश्वर क्षेत्र में बुधवार की देरशाम बादल फटने से आफत आ गई। भारी बारिश से कई मकानों में मलबा घुस गया। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को जोड़ने वाला अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे बंद हो गया। और पढ़ें

10:49 AM, 09-May-2024

Sant Kabir Nagar News: दुल्हन लेने नहीं पहुंची बरात, दोनों पक्षों में चटकीं लाठियां, बारह घायल

महुली क्षेत्र के ग्राम झिंगुरापार में दुल्हन की विदाई के लिए बरात ले जाने से पहले ही दूल्हा फरार हो गया और पढ़ें

10:48 AM, 09-May-2024

चुनावी शोर में दब गए चर्चित मामले: वकील की मौत...तो पूर्व मंत्री के पौत्र पर दर्ज है हत्या की कोशिश का मुकदमा

आगरा में चुनावी शोर में चर्चित मामले दब गए। वकील की मौत हो या फिर पूर्व मंत्री के पौत्र का मामला। दोनों में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज है। इन पर पुलिस की कार्रवाई ढीली पड़ी है।  और पढ़ें

10:47 AM, 09-May-2024

Himachal Election: कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा के पास 20 हजार रुपये नकद, कुल संपत्ति 2.78 लाख

 प्रदेश के लाहौल-स्पीति विधानसभा उपचुनाव केे लिए कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार अनुराधा राणा ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।  और पढ़ें

10:46 AM, 09-May-2024

Highcourt: सहायता प्राप्त स्कूलों के रिटायर्ड कर्मियों की पेंशन छठे वेतन आयोग के अनुसार तय करे पंजाब सरकार

मामले में सभी याचिकाकर्ता पंजाब के सहायता प्राप्त स्कूलों से रिटायर कर्मचारी हैं। याचिकाकर्ताओं को अभी तक छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार पेंशन लाभ नहीं जारी किए गए हैं। और पढ़ें

10:45 AM, 09-May-2024

Sikandar: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में अदाकारी का जलवा बिखेरेंगी रश्मिका मंदाना, निर्माताओं ने किया एलान

सलमान खान ने इस साल ईद पर अपनी नई फिल्म 'सिकंदर' की घोषणा की थी। वहीं अब फिल्म पर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना को मुख्य नायिका के रूप में चुना गया है। अब रश्मिका 'सिकंदर' के कलाकारों की टोली में शामिल हो चुकी हैं। और पढ़ें

10:44 AM, 09-May-2024

Dabholkar Murder Case: एक दशक पहले हुई थी दाभोलकर की हत्या, कल आ सकता है मामले में फैसला

हत्या के मामले की जांच पुणे पुलिस ने शुरू की थी। लेकिन 2014 में इस मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया था। 
  और पढ़ें

10:43 AM, 09-May-2024

CGBSE 10th-12th Result 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड के स्टूडेंट्स इस लिंक से चेक करें 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

Chhattisgarh Board 10th-12th Result 2024: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी सीजी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम आज 9 मई को दोपहर साढ़े बारह बजे जारी करेगा। कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 16 अप्रैल को पूरा हो चुका है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड अध्यक्ष की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जायेगा। इसके बाद लिंक ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर डाल दिया जायेगा। जहां छात्र रोल नंबर से अपने रिजल्ट चेक कर सके। और पढ़ें

10:42 AM, 09-May-2024

UP: सियासी मंच से महकने लगी कन्नौज की खुशबू, ‘इत्र के मित्र’ बनने को सपा-भाजपा में चल रहा वार-पलटवार

Kannauj News: सपा सरकार में प्रस्तावित परफ्यूम पार्क, अब इत्र पार्क हो गया है। अभी तक पार्क का  संचालन शुरू नहीं हो सका है। और पढ़ें

10:41 AM, 09-May-2024

Rajasthan News: सांवलिया सेठ के भंडारे से निकले सोना-चांदी और करोड़ों रुपये, खजाना देख हर कोई दंग; गिनती जारी

Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में एक बार फिर करोड़ों रुपये की धन राशि निकली है। बताया जा रहा है कि खजाना अभी और बढ़ेगा क्योंकि इसकी गिनती अभी भी जारी है।

और पढ़ें

10:39 AM, 09-May-2024

Mayawati On Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव की टिप्पणी पर तिलमिलाई मायावती। Akash Anand। BSP

Mayawati On Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव की टिप्पणी पर तिलमिलाई मायावती। Akash Anand। BSP और पढ़ें

10:38 AM, 09-May-2024

Dino Morea: जॉन-बिपाशा के साथ अपने रिश्तों पर बोले डीनो, मेरे मन में कभी भी उन दोनों के लिए कड़वाहट नहीं थी


डीनो मोरिया अपने और बिपाशा के रिश्तों के बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'वे उन दिनों कोलकाता से आई थीं और मैं बैंगलोर से आया था। हमारा परिचय एक कॉमन फ्रेंड ने कराया था और उसी ने हमें ब्लाइंड डेट पर भेजा था।  और पढ़ें

10:38 AM, 09-May-2024

Donald Trump: ट्रंप ने नशे की समस्या से निपटने के लिए बनाई योजना, बोले- मैक्सिको में घुसकर मारेंगे अपराधी

रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगियों से बात करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना में खतरनाक जवान हैं और उन्हें मैक्सिको में नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई में इस्तेमाल किया जा सकता है। और पढ़ें

10:36 AM, 09-May-2024

Kaushambi : जातिगत टिप्पणियों के वायरल वीडियो को लेकर सांसद विनोद सोनकर ने दर्ज कराया मुकदमा

सांसद विनोद सोनकर ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर हो रहे दुष्प्रचार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। उनको बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ वह जल्द ही एक्शन लेंगे।  और पढ़ें

10:36 AM, 09-May-2024

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर जारी हुआ नई फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर, हाथ में पकड़ी है तलवार

विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म का एलान कर दिया गया है। यह एक ग्रामीण पृष्ठभूमि वाली एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। और पढ़ें

10:36 AM, 09-May-2024

Maharajganj News: सट्टा लगाने के आरोप में नेपाल में 13 भारतीय नागरिक गिरफ्तार, जानें कौंन हैं

पुलिस को सूचना मिली की भारत से आए कुछ युवक बुटवल के उप महानगर पालिका वार्ड नंबर 11-कालिकानगर में अंजन शर्मा के घर पर किराए पर रह रहे हैं। और पढ़ें

10:34 AM, 09-May-2024

मिर्जापुर में हादसा: फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा; कई श्रद्धालु घायल

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बोलेरो चालक को झपकी आई। अनियंत्रित बोलेरो फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिर गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए।  और पढ़ें

10:33 AM, 09-May-2024

Met Gala 2024: मेट गाला में शामिल होने के लिए सितारे भरते हैं लाखों रुपये, टिकट की कीमत सुन चकरा जाएगा माथा

मेट गाला का इंतजार हर साल फैशन लवर्स बेसब्री से करते रहते हैं। इस फैशन इवेंट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से सेलिब्रिटी न्यूयॉर्क पहुंचते हैं। और पढ़ें

10:33 AM, 09-May-2024

Uttarakhand: हाईकोर्ट शिफ्ट हुआ तो कुमाऊं के पास क्या बचेगा? जानिए क्यों नाराज हैं लोग; ये है वजह

उत्तराखंड हाइकोर्ट की शिफ्टिंग का मामला एक बार फिर अधर में लटक गया है। मुख्य न्यायाधीश ने गौलापार को इसके लिए अनुपयुक्त बताते हुए अधिवक्ताओं से नए सिरे से इसके लिए स्थान सुझाने को कहा है।

  और पढ़ें

10:31 AM, 09-May-2024

Assam HS Result 2024: असम बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, देखें स्ट्रीम-वार उत्तीर्ण प्रतिशत

AHSEC 12th Result 2024: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उच्चतर माध्यमिक परिणाम घोषित कर दिया है। अंतिम परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। और पढ़ें

10:31 AM, 09-May-2024

Chardham Yatra 2024: फूलों से सजा बाबा केदार का धाम...भक्तिभाव से करें दर्शन, इस बार किए गए हैं ये खास बदलाव

मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि तीर्थयात्री सोशल मीडिया के लिए रील बनाने से बचें। भक्तिभाव से दर्शन करने आएं। उन्होंने ये भी बताया कि दोनों धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत लॉकर बनाए जा रहे हैं। लॉकर में तीर्थयात्री अपने सामान रख सकेंगे। और पढ़ें

10:29 AM, 09-May-2024

पढ़ें 9 मई के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

आकाश आनंद ने मायावती के फैसले पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। पद से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं। आपका आदेश सिर माथे पे। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें