फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Breaking News Hindi: लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार -

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:30 PM, 06-Mar-2023

Joshimath Landslide: पुनर्वास पैकेज के तहत अब तक छह प्रभावितों को बांटी 139.57 लाख की धनराशि

प्रशासन की ओर से तीन मार्च से आपदा प्रभावितों को पुनर्वास पैकेट के तहत मुआवजा वितरण कार्य शुरू किया गया था। पहले दिन गांधीनगर वार्ड के रिटायर्ड सूबेदार मेजर मंगलू लाल को 32.20 लाख चेक दिया गया था। और पढ़ें

11:29 PM, 06-Mar-2023

Mathura News: जल्द हाईटेक सिटी का जायजा लेगी यमुना प्राधिकरण की टीम

जल्द हाईटेक सिटी का जायजा लेगी यमुना प्राधिकरण की टीम और पढ़ें

11:29 PM, 06-Mar-2023

Mathura News: मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर घायल, गिरफ्तार

मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर घायल, गिरफ्तार और पढ़ें

विज्ञापन
11:26 PM, 06-Mar-2023

Mathura News: होली खेलें पर पानी से बचें, नहीं तो हो सकते हैं बीमार

होली खेलें पर पानी से बचें, नहीं तो हो सकते हैं बीमार और पढ़ें

11:26 PM, 06-Mar-2023

Mathura News: प्रहलाद को गोदी में लेकर बैठ गई होलिका, दहन आज

प्रहलाद को गोदी में लेकर बैठ गई होलिका, दहन आज और पढ़ें

विज्ञापन
11:26 PM, 06-Mar-2023

दर्दनाक हादसा : ढाबा संचालक को रौंदती हुई पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा : एक कार अनियंत्रित होकर ढाबा संचालक को रौंदती हुई पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में ढाबा संचालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

11:26 PM, 06-Mar-2023

Rahul Gandhi: लंदन में ब्रिटिश सांसदों से बोले राहुल गांधी, संसद में खामोश कर दिए जाते हैं विपक्ष के माइक

हाउस ऑफ कॉमन्स के ग्रैंड कमेटी रूम में भारतीय मूल के विपक्षी लेबर पार्टी के सांसद वीरेंद्र शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के अनुभवों को भी साझा किया और इसे लोगों को जोड़ने का बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम करार दिया। और पढ़ें

11:25 PM, 06-Mar-2023

Mathura: पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर लुटेरा घायल, इसके किलाफ दर्ज हैं आधा सैकड़ा मुकदमें

मथुरा में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके खिलाफ करीब आधा सैकड़ा मुकदमें दर्ज हैं।  और पढ़ें

11:25 PM, 06-Mar-2023

Crime: डोनेशन दिलाने के नाम पर इस्कॉन टेंपल को लगाया चूना, कंपनी ने सीएसआर का दिया लालच

लाखों के डोनेशन के लालच में इस्कॉन टेंपल के पुजारी फंस गए, एक कंपनी ने उन्हें ठग लिया
  और पढ़ें

11:20 PM, 06-Mar-2023

Gujarat: गुजरात की अदालत पहुंचे दिल्ली के उपराज्यपाल, सामाजिक कार्यकर्ता मेघा पाटकर से जुड़ा है मामला

वीके सक्सेना ने अपने आवेदन में अदालत से आग्रह किया है कि जब तक वह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के एलजी हैं, तब तक उनके खिलाफ कार्रवाई न की जाए। और पढ़ें

11:17 PM, 06-Mar-2023

Ankit Gupta : 'जुनूनियत' में गिटार बजाते वक्त चोटिल हुए अंकित गुप्ता, नहीं रुकने दी शो की शूटिंग

अंकित इस शो में 'जहान' का किरदार निभा रहे हैं। इस किरदार के लिए उन्होंने लगातार गिटार बजाए हैं, जिसकी वजह से उनकी उंगलियां सूज गई हैं। इसके बावजूद भी वह इस चुनौती से पीछे नहीं हटे और शो के किरदार के प्रति उनका समर्पण किसी प्रेरणा से कम नहीं है। और पढ़ें

11:14 PM, 06-Mar-2023

Hapur: केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, सौ मीटर दूर चल रहा था होली मिलन समारोह का कार्यक्रम

मोहल्ला शिवपुरी निवासी दर्शन गोयल की धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया में ट्रांस यमुना फर्टिलाइजर के नाम से केमिकल फैक्टरी है। सोमवार रात अचानक फैक्टरी में आग लग गई। और पढ़ें

11:06 PM, 06-Mar-2023

Mathura Holi 2023: आराध्य के अलौकिक आभा के दर्शन पाकर धन्य हुए श्रद्धालु, आनंद में सराबोर होने विदेश से पहुंचे

उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में इन दिनों होली की धूम है। यहां देश के कोने-कोने ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु होली का आनंद लेने पहुंचे। और पढ़ें

11:03 PM, 06-Mar-2023

दर्दनाक मौत: मशीन का धागा गर्दन में उलझा और मशीन में जा गिरा मजदूर, साथियों ने कोशिश भी की लेकिन बचा न सके

धागा फैक्टरी में मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर बिहार के सीवान जिले का निवासी था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस ने मृतक के भाई अवध किशोर के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है।
  और पढ़ें

11:02 PM, 06-Mar-2023

Nagaland Board Exam 2023: इस बार 40,000 से अधिक छात्र देंगे 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, यह हैं आंकड़े

HSSLC: नगालैंड में 40,000 से अधिक छात्र राज्य बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा इस साल देंगे। बोर्ड के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी साझा की है। और पढ़ें

10:59 PM, 06-Mar-2023

MP News: प्रदेश में दूध शुद्धिकरण अभियान में चार दिन में दो हजार नमूने लिए,आयुक्त के निर्देश- सख्त हो कार्रवाई

प्रदेश में खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने दूध के शुद्धिकरण का विशेष अभियान के लिए निर्देश जारी किए है। इसके साथ ही आयुक्त ने मिलावटखोरों पर सीधे सख्त कार्रवाई करने को कहा है।  और पढ़ें

10:56 PM, 06-Mar-2023

Prayagraj : अतीक की बहन ने योगी के मंत्री नंदी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- अतीक से पांच करोड़ उधार लिए हैं नंदी

पूर्व सांसद अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और उनकी पत्नी महापौर अभिलाषा गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आयशा नूरी ने कहा कि मंत्री ने हमारे भाई से पांच करोड़ रुपया उधार लिया था। और पढ़ें

10:55 PM, 06-Mar-2023

Gujarat: राज्यपाल ने गुजरात सार्वजनिक परीक्षा विधेयक को दी मंजूरी, एग्जाम पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं

गुजरात सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2023 को 24 फरवरी को विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इस कानून के लागू होने से परीक्षा पेपर लीक में शामिल लोगों को 10 साल तक की जेल और एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। और पढ़ें

10:53 PM, 06-Mar-2023

सिसोदिया का नया ठिकाना: तिहाड़ की जेल नंबर एक में रहेंगे मनीष, सुबह छह बजे से होगी आप नेता के दिन की शुरुआत

तिहाड़ की जेल संख्या एक खेल गतिविधियों व संगीत के लिए जाना जाता है। इसी जेल में तिहाड़ का खेल उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस जेल में बड़ा सा मैदान है। किसी अन्य जेल में इतना बड़ा मैदान नहीं है। और पढ़ें

10:51 PM, 06-Mar-2023

Alert: मौसम बदलने से हो रहा सर्दी बुखार सामान्य नहीं, निकल रहा कोरोना और एन्फ्लूएंजा

इंदौर में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे, सामान्य सर्दी बुखार समझकर लापरवाही कर रहे लोगों को हुई मुश्किल
  और पढ़ें

10:50 PM, 06-Mar-2023

Sidharth Kiara: रील लाइफ में फिर बनेगी सिड-कियारा की जोड़ी, करण जौहर ने संभाली 'करीब' लाने की कमान

मीडिया में ऐसी खबरें हैं, जिनके सामने आने के बाद अब ऐसा लग रहा है कि सिड और कियारा भी इसी महीने सुर्खियां बटोरेंगे। दरअसल, खबर है कि सिड-कियारा ने शादी के बाद अपनी पहली फिल्म साइन कर ली है। और पढ़ें

10:50 PM, 06-Mar-2023

MI vs RCB-WPL: मुंबई ने आरसीबी को नौ विकेट से हराया, स्मृति मंधाना की टीम लगातार दूसरे मैच में हारी

आरसीबी ने मुंबई को हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है।
  और पढ़ें

10:47 PM, 06-Mar-2023

Sanwaliya Seth Temple: सांवलिया सेठ के भंडार से निकले सात करोड़ 15 लाख, अब फूलडोल के बाद होगी गिनती

राजस्थान में मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलियाजी में सोमवार को दान भंडार खोले गए। पहले चरण में सात करोड़ 15 लाख 10 हजार रुपये की दान राशि की गणना की जा सकी। और पढ़ें

10:45 PM, 06-Mar-2023

घर लागत अति दूर: होली पर गांव जाना बेहद मुश्किल, ललक ऐसी कि शौचालय के गेट पर खड़े होना भी गवारा

स्लीपर कोच में तो इतनी भीड़ नजर आई कि लोग शौचालय के गेट पर ही सामान रखकर यात्रा करने को मजबूर थे। ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी ऐसी है कि पल-पल पर दुर्घटना की संभावना। और पढ़ें

10:45 PM, 06-Mar-2023

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट: अनंतनाग के पूर्व विधायक और अन्य के खिलाफ बेदखली नोटिस पर रोक

दायर याचिका में कहा था कि उपायुक्त अनंतनाग ने खतरे की पूरी जानकारी होने के बावजूद विधायक और अन्य को  25 फरवरी 2023 को बेदखली आदेश जारी किया था। इसमें सरकारी क्वार्टर से उन्हें बेदखल करने का निर्देश दिया गया था। और पढ़ें

10:39 PM, 06-Mar-2023

Satna News: सतना में दिनदहाड़े गोली मारकर 22 लाख रुपए की लूट, बाइक में सवार होकर आए थे लुटेरे

सतना में एक व्यक्ति को बीच चौराहे पर दिनदहाड़े गोली मारकर बदमाश 22 लाख रुपये लूटकर ले गए। दो बाइक पर पांच बदमाश सवार होकर पहुंचे थे।  और पढ़ें

10:38 PM, 06-Mar-2023

Breaking News Hindi: लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार -

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने सोमवार को कहा कि जब भी त्योहार की योजना बनाई जाती थी तो सभी को एक साथ आना पड़ता था, यह हमारी संस्कृति है, हमें सभी मतभेदों को छोड़ना होगा। आजकल वह संस्कृति लुप्त हो रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें