फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Breaking News Today: ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव, पढ़ें 4 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:29 PM, 04-Oct-2023

Una News: बंगाणा जेल से फरार चोरियों का आरोपी चड़ोली में काबू, दिनभर जंगल में छिपा रहा

आरोपी थाने में बने एक शौचालय की खिड़की तोड़कर भागा था। उसे मंगलवार को तीन दिन का रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने अदालत में पेश करना था। लेकिन उससे पहले ही आरोपी भाग निकला। और पढ़ें

11:27 PM, 04-Oct-2023

Shimla News: शहर में ढाई घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति, परेशान रहे लोग

ग्रिड में खराबी आने के चलते बुधवार को शिमला में करीब साढ़े तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। और पढ़ें

11:27 PM, 04-Oct-2023

MP News: केन-बेतवा लिंक परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ, वीडी शर्मा बोले-एमपी के सौभाग्य का दिन

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने परियोजना के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दे दी। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री, वन एवं पर्यावरण मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया।  और पढ़ें

विज्ञापन
11:24 PM, 04-Oct-2023

UK: 'आने वाले वर्षों में ब्रिटेन में अप्रवासियों का तूफान आएगा,' गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने दी चेतावनी

भारतीय मूल की नेता ने टोरी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 20वीं सदी में बदलाव की जो हवा मेरे माता-पिता को दुनियाभर में ले गई, वह आने वाले 'तूफान 'की तुलना में महज एक 'झोंका' थी।  और पढ़ें

11:21 PM, 04-Oct-2023

फ्रांसीसी नागरिक राह भटका: जाना था काशी, बैठ गया झांसी जाने वाली ट्रेन में...जीआरपी ने वापस भेजा लखनऊ

जीआरपी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात वह उरई रेलवे प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे। तभी वेटिंग रूम में विदेशी नागरिक दिखाई दिया। पूछताछ में नागरिक ने अपना नाम फ्रांस के पीटर बताया। उसने बताया कि वह गलती से यहां आ गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
11:15 PM, 04-Oct-2023

जींद: 1509 धान के दाम एक हजार रुपये तक हुए कम, किसानों ने दिया धरना, बोले- खरीदार साजिशन किसानों को लूट रहे

सफीदों मंडी में किसानों ने विरोध में नारेबाजी की। कहा कि धान के खरीदार साजिशन किसानों को लूट रहे हैं। किसान नारेबाजी करते हुए मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे और सचिव अनिल कुमार से मिलकर कार्रवाई की मांग की। और पढ़ें

11:14 PM, 04-Oct-2023

चर्चाओं में आए आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह: दिया इस्तीफा, अटकलें शुरू, राजनीति में जाएंगे या फिल्मों में

अभिषेक के इस्तीफे के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है कि अभिषेक राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा को जौनपुर से मजबूत प्रत्याशी की तलाश भी है। और पढ़ें

11:14 PM, 04-Oct-2023

हिमाचल: प्राकृतिक आपदा से उखड़ी सड़कों की टारिंग शुरू, एक महीने में काम पूरा करने का रखा लक्ष्य

प्रदेश में मानसून की तबाही से उखड़ी सड़कों की टारिंग शुरू हो गई। प्रदेश में पांच सौ से ज्यादा सड़कों की टारिंग उखड़ी है। अब मौसम खुलते ही लोक निर्माण विभाग ने हिमाचल की सड़कों पर टारिंग का काम शुरू कर दिया है। और पढ़ें

11:07 PM, 04-Oct-2023

MP News: सीएम की सुरक्षा में चूक, देर रात तीन किशोरों ने सीएम हाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस ने पकड़ा

सुरक्षा में चूक जैसा कोई मामला नहीं है। संभवत: नशे में होने के कारण बाइक सवार किशोरों को समझ में नहीं आया होगा। और पढ़ें

11:06 PM, 04-Oct-2023

Russia-India: 'वे बेहद बुद्धिमान व्यक्ति हैं', व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे बहुत अच्छे राजनीतिक संबंध हैं। वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। विकास के एजेंडे पर भारत और रुस दोनों पूरी तरह से मेल खाते हैं। और पढ़ें

11:03 PM, 04-Oct-2023

Shikhar Dhawan Divorce: धवन का पत्नी आयशा से हुआ तलाक, कोर्ट ने माना-पत्नी ने मानसिक क्रूरता का शिकार बनाया

अदालत ने माना कि पत्नी ने धवन को अपने इकलौते बेटे से वर्षों तक अलग रहने के लिए मजबूर कर मानसिक पीड़ा दी। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं और देश का गौरव हैं। और पढ़ें

10:59 PM, 04-Oct-2023

Sri Lanka: वित्त मंत्री बोले- IMF से चर्चा पूरी होने के बाद मिलेगी 330 मिलियन डॉलर के बेलआउट की दूसरी किस्त

शेहान सेमासिंघे ने कहा कि देश और वैश्विक ऋणदाता के बीच कुछ लंबित वित्तीय मामलों पर चर्चा पूरी होने के बाद द्वीप राष्ट्र को आईएमएफ के 330 मिलियन डॉलर के बेलआउट पैकेज की दूसरी किस्त मिलेगी। और पढ़ें

10:59 PM, 04-Oct-2023

Asian Games: 11वें दिन एथलेटिक्स में पदकों की बारिश, ट्रैक एंड फील्ड में कुल पदकों की संख्या 29 हुई

नीरज चोपड़ा और चार गुणा चार सौ मीटर रिले टीम ने स्वर्ण अपने नाम किया। अविनाश साबले ने 5000 मीटर में, हरमिलन बेंस ने 800 मीटर में रजत जीता। रामबाबू, मंजूरानी ने 35 किलोमीटर पदचाल मिश्रित स्पर्धा में कांस्य जीता। और पढ़ें

10:58 PM, 04-Oct-2023

Sehore: कंप्यूटर बाबा बोले- बीजेपी सरकार योजना बना रही, लेकिन गौमाता वोट नहीं देती इसलिए कोई प्लान नहीं बनाया

Sehore Computer Baba:  कंप्यूटर बाबा ने सियासी पिच पर भी बैटिंग करना शुरू कर दिया है। उन्होंने सीहोर जिले के बुधनी में कहा, बीजेपी सरकार योजनाएं तो बना रही है, लेकिन गौमाता वोट नहीं देती इसलिए योजना नहीं बना रहे। और पढ़ें

10:58 PM, 04-Oct-2023

MP Election: भोपाल में संत शिरोमणि ग्लोबल स्किल्स पार्क का लोकार्पण, सीएम शिवराज बोले-मेरा ड्रीम पूरा हुआ

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में संत शिरोमणि ग्लोबल स्किल्स पार्क का शुभारंभ कर कई सौगातें दी। 
  और पढ़ें

10:57 PM, 04-Oct-2023

Lucknow: लिफ्ट में फंस गई बच्ची, रो-रोकर बचाने की लगाती रही गुहार, कहा- हे भगवान मुझे बचा लो, वीडियो वायरल

लखनऊ के जनेश्वर एनक्लेव अपार्टमेंट में एक बच्ची लिफ्ट में फंस गई। वो रो-रोकर बचाने की गुहार लगाती रही। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और पढ़ें

10:57 PM, 04-Oct-2023

Ajith Kumar: अजित कुमार की 'विदा मुयार्ची' को लेकर को कोई अपडेट नहीं, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा यह हैशटैग

साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की आगामी फिल्म 'विदा मुयार्ची' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म 2024 में रिलीज होने है।  और पढ़ें

10:55 PM, 04-Oct-2023

एशियन गेम्स: सुनील ने 13 साल बाद ग्रीको रोमन कुश्ती में दिलाया पदक, वर्ष 2010 में 2 पहलवानों ने जीते थे कांस्य

फतेहपुर के ज्ञानेंद्र और जुआं के नीरज पदक नहीं जीत सके। एशियन गेम्स में वर्ष 2010 में दो पहलवानों ने कांस्य पदक जीते थे। सुनील मलिक की मां अनीता देवी का कहना है कि हमें बेटे की उपलब्धि पर गर्व है।  और पढ़ें

10:53 PM, 04-Oct-2023

Delhi: उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गृह मंत्रालय को भेजी सुकेश की शिकायत, वकील को फोन पर मिली थी धमकी

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सुकेश चंद्रशेखर की शिकायत को आगे की कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय को भेज दिया है। सुकेश चंद्रशेखर ने शिकायत में दावा किया कि उनके वकील को धमकी भरे फोन आते हैं।
  और पढ़ें

10:51 PM, 04-Oct-2023

मौसेरी बहनों को एक-दूसरे से हुआ प्यार: विवाह करने के लिए अड़ीं, उम्र में पांच साल का फासला... परिजन राजी नहीं

जानकारी पर ताजपुर चौकी इंचार्ज सुनील सिसौदिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों से बातचीत करने के बाद दोनों परिवारों के लोगों से जानकारी ली। पुलिस व परिजनों के कई घंटे समझाने के बाद भी मौसेरी बहनें एक साथ शादी करने की बात पर अड़ी रहीं। और पढ़ें

10:49 PM, 04-Oct-2023

Breaking News Today: ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव, पढ़ें 4 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

धर्मशाला में जल शक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद लिखने के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी गठित कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें