फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 4 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:24 PM, 04-Nov-2021

त्योहार पर खली बसों की कमी, डग्गामार वाहन बने सहारा

त्योहार पर खली बसों की कमी, डग्गामार वाहन बने सहारा और पढ़ें

11:14 PM, 04-Nov-2021

Petrol Price in Prayagraj : प्रयागराज में अब इतना हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम, अभी और राहत मिलने की उम्मीद

केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी घटाने के चलते प्रयागराज में पेट्रोल के दाम में पांच रुपये और डीजल के दाम में दस रुपये कमी कर दी गई है। नई कीमतें रात 12 बजे से कम करने का फरमान... और पढ़ें

11:07 PM, 04-Nov-2021

महाराष्ट्र: नौ महीने बाद पकड़ाया 58 साल का शातिर चोर, जहां करता था काम वहीं से चुराये 1.27 करोड़ रुपये के गहने

चोर पर आरोप है कि वह जहां काम करता था वहीं से कथित तौर पर 1.27 करोड़ रुपये से अधिक के गहने लेकर भाग गया था। और पढ़ें

विज्ञापन
11:03 PM, 04-Nov-2021

कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मिलेंगे 50 हजार: सहारनपुर जिले में हुई 420 लोगों की मौत, सरकार देगी 2.10 करोड़ की मदद

कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों के परिजनों को सरकार की तरफ से 50-50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। इसके लिए पीड़ित परिवारों को आवेदन करना होगा। और पढ़ें

10:58 PM, 04-Nov-2021

दिवाली वाले दिन दो डबल मर्डर: कार में बैठे युवकों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, दूसरी जगह मां व नाबालिग बेटे की हत्या

रेवड़ी के कोसली क्षेत्र में दिवाली वाले दिन दो घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई। दोनों घटनाओं में गोली मारकर हत्या की गई है। एक बच्चा गोली लगने से घायल है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
11:00 PM, 04-Nov-2021

दिवाली पर सतरंगी रोशनी से जगमगाया शहर, देर रात तक चलाए पटाखे

दिवाली पर सतरंगी रोशनी से जगमगाया शहर, देर रात तक चलाए पटाखे और पढ़ें

10:59 PM, 04-Nov-2021

उत्तराखंड: रंग-बिरंगी लाइटों से केदारनाथ सराबोर, मंदिर के बाहर लोगों ने फोड़े पटाखे और मनाई दिवाली   

केदारनाथ मंदिर में लोगों ने धूमधाम से दिवाली मनाई। लोगों ने मंदिर के बाहर जमकर पटाखे फोड़े। मंदिर में आरती की गई।  और पढ़ें

10:54 PM, 04-Nov-2021

डब्ल्यूएचओ ने जताया अंदेशा: यूरोप और मध्य एशिया के 53 देशों में कोरोना वायरस की नई लहर का खतरा

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में 53 देशों के क्षेत्र में कोविड के कारण लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की दर दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है।  और पढ़ें

10:52 PM, 04-Nov-2021

गोरखपुर: पटाखे से दुकान में लगी भीषण आग, एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, लाखों का नुकसान

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में महावीर छपरा में स्थानीय चौराहे पर स्थित खाद और मोबिल की दुकान में पटाखे से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के अलावा पम्पिंग सेट चालू कर आग पर काबू पाया गया। और पढ़ें

10:39 PM, 04-Nov-2021

सोशल मीडिया: कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की फोटो पर किया रोमांटिक कमेंट, फैंस बोले- शादी कर लो

कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की तस्वीर पर रोमांटिक कमेंट किया है, जिसके बाद दोनों की शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। और पढ़ें

10:42 PM, 04-Nov-2021

यूपी: पुलिस चौकी में लगी भीषण आग, तीन राइफल-कांस्टेबल की वर्दी और जरूरी कागज़ात जले

अयोध्या के रुदौली कोतवाली के भेलसर चौकी में गुरुवार शाम को शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग में तीन राइफल, कांस्टेबल की वर्दी, आवश्यक कागज़ात, बॉडी प्रोटेक्टर, बिस्तर जल गए। और पढ़ें

10:35 PM, 04-Nov-2021

प्रयागराज : पिता को ढूंढने निकले बालक की लाश नहर की पुलिया पर मिलने से मचा कोहराम

सोरांव थाना क्षेत्र के गधिना गांव में रहीम (10) की लाश नहर की पुलिया पर मिलने से सनसनी फैल गई। किसी धारदार हथियार से उसका गला रेता गया था। बालक अपने पिता को ढूंढने के लिए निकला था... और पढ़ें

10:35 PM, 04-Nov-2021

रामलला के दरबार में योगी: अयोध्या को आध्यात्मिक सिटी के रूप में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगें-योगी

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या को आध्यात्मिक सिटी के रूप में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएंगे। इसके लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। दीपोत्सव के कार्यक्रम को आप सभी ने मिलकर एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। करोड़ों लोग आज दीपोत्सव के साक्षी बने हैं।
  और पढ़ें

10:33 PM, 04-Nov-2021

मुंबई: दिवाली की रात कई जगह पटाखों के कारण आग लगने की घटनाएं, दौड़ते रहे दमकल वाहन

मुंबई के मारोल, सहार रोड अंधेरी, मलाड के कुरार गांव में आग लगने की सूचनाएं मिलीं। दमकलों को पानी के टैंकरों के साथ मौके पर भेजा गया। फिलहाल इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। 
  और पढ़ें

10:31 PM, 04-Nov-2021

न्यूजीलैंड का भारत दौरा: टेस्ट सीरीज के लिए कीवी टीम का एलान, बोल्ट को जगह नहीं, पांच स्पिनर्स स्क्वॉड में

आईसीसी टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम में बोल्ट के अलावा ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम को भी जगह नहीं मिली है। इन दोनों ने बायो-बबल की वजह से न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से आराम मांगा था। और पढ़ें

10:29 PM, 04-Nov-2021

Hylo Open 2021: किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, सौरभ हारे, सिक्की-अश्विनी की जोड़ी भी बाहर

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। श्रीकांत ने गुरुवार को प्री-क्वार्टरफाइनल में कोरिया के डोंग केन ली को हराया। और पढ़ें

09:25 PM, 04-Nov-2021

यूपी: दिवाली पर अखिलेश यादव बोले गरीबों, किसानों के लिए संघर्ष करें सपा कार्यकर्ता, चाचा से भी मिले

दिवाली मनाने सैफई पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा के लोग किसान और गरीबों के लिए लड़ें। और पढ़ें

10:25 PM, 04-Nov-2021

हरदोई में दिवाली की रात मामूली विवाद में लाठी-डंडे चले, एक की मौत, भाई घायल 

हरदोई देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौढ़ा में गुरुवार रात मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चल गए। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई ,जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें

10:27 PM, 04-Nov-2021

दिवाली की धूम: दिल्ली-एनसीआर के सभी इलाके रोशनी से सराबोर, पाबंदी के बीच लोगों ने जमकर फोड़े पटाखे

नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली समेत नोएडा, ग्रेटर नोएडा शाम ढलते ही दीपों की जगमगाहट में नजर आए। रंग बिरंगी लड़ियां लोगों के घरों पर रोशन हो गईं।   और पढ़ें

10:23 PM, 04-Nov-2021

UNSC: बोस्निया और हर्जेगोविना की स्थिति पर यूएन में चर्चा, भारत ने रखा अपना पक्ष 

बोस्निया और हर्जेगोविना की स्थिति पर आज संयुक्त राष्ट्र में चर्चा के दौरान भारत ने अपना पक्ष रखा।  और पढ़ें

10:22 PM, 04-Nov-2021

यूपी: अयोध्या में राज्यपाल ने परिवार समेत किया दर्शन पूजन, आरती के बाद सरयू घाट जाकर किया आचमन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पंचम दीपोत्सव के दूसरे दिन अयोध्या धाम पहुंची। वह परिवार सहित यहां आई थीं, रामलला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन का दर्शन पूजन और आरती के बाद सरयू घाट जाकर माता सरयू का आचमन भी किया। और पढ़ें

10:20 PM, 04-Nov-2021

Subrata Mukherjee: नहीं रहे पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Subrata Mukherjee: पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी का गुरुवार को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। और पढ़ें

10:15 PM, 04-Nov-2021

यूपी: झांसी में पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, आठ दुकानें और दो वाहन जले

झांसी जिले के गुरसराय में गुरुवार की शाम को नगर के पटाखा बाजार में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आठ दुकानें आ गईं और दो वाहन भी जलकर राख हो गए। और पढ़ें

10:10 PM, 04-Nov-2021

यूपी: गोंडा में पति ने डंडे से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, पत्नी ने पहले चाकू से किया था हमला

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बुधवार की देर रात में दंपती के बीच उपजे झगड़े को लेकर पत्नी ने पति को चाकू से गोदा डाला, इससे खफा पति ने उसको डंडे से पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। और पढ़ें

10:09 PM, 04-Nov-2021

Bigg Boss 15: उर्फी जावेद ने शो के मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- शमिता शेट्टी के करियर....

टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो में शुरू से ही लोगों को जमकर बवाल और हंगामें देखने को मिल रहे हैं। और पढ़ें

10:04 PM, 04-Nov-2021

राउत का केंद्र पर निशाना: तेल के दाम 50 रुपये कम कराना हैं तो भाजपा को हराना होगा

संजय राउत ने कहा कि पेट्रोल के दाम पांच रुपये कम करने का कोई मतलब नहीं निकलने वाला है। दाम पहली बार में कम से कम 25 और दूसरी बार में 50 रुपये कम किए जाने थे।  और पढ़ें

10:05 PM, 04-Nov-2021

काशी विश्वनाथ धाम से वर्चुअल जुड़ेंगे केदारनाथ धाम, पीएम के कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण

काशी विश्वनाथ धाम से वर्चुअल प्लेटफार्म पर केदारनाथ को जोड़ा जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ में आदिगुुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के पुनर्निर्माण के लोकार्पण के साथ ही मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। और पढ़ें

10:03 PM, 04-Nov-2021

रिपोर्ट: यूएनईपी ने कहा- बने रहेंगे जलवायु संबंधी खतरे, चाहे ग्लोबल वार्मिंग 1.5 डिग्री सेल्सियस तक ही सीमित क्यों न हो

अगर दुनिया वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी (ग्लोबल वार्मिंग) को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक भी सीमित रखती है तो भी जलवायु संबंधी खतरे बने रहेंगे। और पढ़ें

09:54 PM, 04-Nov-2021

Weather Report 5 November: क्या है आपके यहां के मौसम का हाल, देखिए अपडेट

आज हम आपको बता रहे हैं 5 नवंबर का मौसम कैसा रहने वाला है और पढ़ें

09:49 PM, 04-Nov-2021

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट: सीएम चन्नी ने 269 लाभार्थियों को दिया घर, गरीबों के बीच मनाया त्योहार

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चमकौर सहिब में खुद इंदिरा कालोनी के कुछ गरीब लोगों के घरों में जाकर दीप जलाए और उनको घरों के मालिकाना अधिकारों की सनद सौंपी। उन्होंने साथ ही कहा कि राज्य में बसेरा स्कीम के अंतर्गत सभी योग्य लाभार्थियों को जल्द कवर किया जाएगा। और पढ़ें

09:48 PM, 04-Nov-2021

अहमदाबाद: एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत 

तेज रफ्तार कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। और पढ़ें

09:46 PM, 04-Nov-2021

चंदौली: हवन-पूजन की लकड़ी से निकली चिंगारी से लगी आग, दुकान जलकर राख

चंदौली में नगर के मुंसफ कटरा में बृहस्पतिवार की रात एक दुकान में आग लग गई। अाग ने विकराल रूप धारण किया तो मकान के ऊपर से गुजरे केबल के तार जल उठे और शार्ट-सर्किट से तेज धमाके होने लगे। इससे पूरे कटरे में अफरातफरी की स्थिति मच गयी और पढ़ें

09:45 PM, 04-Nov-2021

IND vs SCO T20 Playing 11: भारतीय टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ दर्ज करनी होगी विशाल जीत, ऐसी हो सकती है अंतिम एकादश

अफगानिस्तान के खिलाफ मिली शानदार जीत के बावजूद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह आसान नहीं है। टीम इंडिया को अगले दोनों मुकाबले ना सिर्फ जीतने होंगे बल्कि बड़े अंतर से अपने नाम करने होंगे। यही नहीं टीम के लिए अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के परिणाम भी अहम होगा।  और पढ़ें

09:39 PM, 04-Nov-2021

दिल्ली: राजधानी में बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज, अगले दो दिनों में और गिरेगा पारा 

आईएमडी ने शुक्रवार को पटाखों के धुएं और पराली जलाने के बाद हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान लगाया है। साथ ही कहा कि अगले दो-तीन दिनों में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम में बदलने के साथ पारा और गिर सकता है। और पढ़ें

09:39 PM, 04-Nov-2021

गया: पूर्व सैनिक के सात साल के बेटे को घर के बाहर से किया अगवा, 25 लाख रुपये फिरौती मांगी

अपहर्ता बोलेरो से आए थे। गाड़ी रुकी और उसमें बैठे दो व्यक्तियों ने मोहित से उसके पिता का पता पूछा। जब मोहित ने घर का पता बताया तो घर दिखाने के बहान उसे गाड़ी में बैठा लिया। और पढ़ें

09:36 PM, 04-Nov-2021

दीपों से रोशन हुई धरा, मिटा अंधियारा

दीपों से रोशन हुई धरा, मिटा अंधियारा और पढ़ें

09:30 PM, 04-Nov-2021

वाराणसी: फ्लैट में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वाराणसी के महमूरगंज झूलेलाल नगर स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में बृहस्पतिवार की रात आग लग गई। देखते ही देखते पूरा फ्लैट जल उठा। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रहीं।   और पढ़ें

09:23 PM, 04-Nov-2021

बॉलीवुड: अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को कभी नहीं किया ऑनस्क्रीन KISS, एक्टर ने खुद बताई थी इसकी वजह

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कभी ऐश्वर्या राय को ऑनक्रीन किस क्यों नहीं किया है। और पढ़ें

04:06 PM, 04-Nov-2021

गुजरात: द्वारका से 223 किमी दूर आए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर पांच मापी गई तीव्रता

गुजरात में द्वारका से 223 किमी दूर भूकंप के झटके आए जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5 रही। और पढ़ें

09:27 PM, 04-Nov-2021

5 नवंबर राशिफल: जानिए क्या कहती है आपकी राशि

आज हम आपको बता रहे हैं 5 नवंबर का दिन किस राशि के लिए शुभ फलदाई रहने वाला है। और पढ़ें

05:34 PM, 04-Nov-2021

हिमाचल में दिवाली की धूम: रंगबिरंगी रोशनी में नहाए शहर, जगमगा उठे घर, आतिशबाजी भी हुई

हिमाचल प्रदेश में भी दिवाली के त्योहार की धूम है। शहरों से लेकर ग्रामीण कस्बों के बाजार दुल्हन की तरह सजे हैं। त्योहार की खुशी में लोगों ने अपनों घरों को भी रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों व अन्य सजावटी सामान से सजाया है।  और पढ़ें

08:25 PM, 04-Nov-2021

दिल्ली में दिवाली पूजन कार्यक्रम: सीएम केजरीवाल ने पत्नी के साथ की पूजा, मंत्री और विधायक भी हुए शामिल

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में दिवाली पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भगवान श्री रामचंद्र का स्वागत दिल्ली के अंदाज़ में किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना भी की।  और पढ़ें

09:21 PM, 04-Nov-2021

बॉम्बे हाई कोर्ट: विजयपत सिंघानिया की आत्मकथा 'एन इनकंप्लीट लाइफ' की बिक्री, प्रसार और वितरण पर रोक 

अदालत ने रेमंड की याचिका पर सुनवाई की और पुस्तक की बिक्री, वितरण और प्रसार पर रोक लगाने का आदेश पारित किया। और पढ़ें

09:12 PM, 04-Nov-2021

महाशक्ति बनने की दिशा में चीन: पेंटागन ने कहा- साल 2030 तक उसके पास होंगे 1000 परमाणु हथियार

पेंटागन का कहना है कि साल 2027 तक चीन के पास 700 तक परमाणु अस्त्र हो सकते हैं और बीजिंग का इरादा 2030 तक 1000 परमाणु हथियार रखने का है। और पढ़ें

09:06 PM, 04-Nov-2021

महिला की मौत पर खफा परिजनों का हंगामा

महिला की मौत पर खफा परिजनों का हंगामा और पढ़ें

09:06 PM, 04-Nov-2021

सीएम की सभा में शामिल होंगे तीस हजार लोग

सीएम की सभा में शामिल होंगे तीस हजार लोग और पढ़ें

09:03 PM, 04-Nov-2021

भगवान महावीर को चढ़ाया लाडू

भगवान महावीर को चढ़ाया लाडू और पढ़ें

09:02 PM, 04-Nov-2021

देवभूमि: पीएम मोदी के चलते केदारनाथ में ध्यान गुफा नया टूरिज्म, शिवरात्रि से तीन नई गुफाओं का आगाज

पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट और गुफा ध्यान की बढ़ती मांग को देखते हुए केदरानाथ धाम में सरकार ने तीन नई प्राकृतिक गुफाओं को तैयार किया है। अगले साल शिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के दरवाजे खुलने  पर श्रद्धालुओं को कुल चार गुफाओं में ध्यान का मौका मिलेगा।  और पढ़ें

09:00 PM, 04-Nov-2021

बीएलओ घर-घर जाएंगे, युवाओं के वोट बढ़ाएंगे

बीएलओ घर-घर जाएंगे, युवाओं के वोट बढ़ाएंगे और पढ़ें

09:00 PM, 04-Nov-2021

पढ़ें 4 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीते सात स्वर्ण पदक और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें