फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 27 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:52 PM, 26-Jan-2023

Horoscope 27 January: मिथुन, कर्क और मीन राशि वालों को बड़े लक्ष्य की प्राप्ति होगी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Daily Horoscope : जानें सभी राशियों का आज का दैनिक राशिफल? आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। और पढ़ें

11:57 PM, 26-Jan-2023

Bhopal News: भोपाल में नशीला पदार्थ खिलाकर 13 साल की बच्ची से हैवानियत

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार बच्ची परिवार के साथ रहती है और आठवीं कक्षा में पढ़ती है। बच्ची बुधवार रात 8 बजे अपने घर के सामने से गायब हुई थी। परिजनों ने मामले की पुलिस को शिकायत की थी। इसके बाद सुबह बच्ची घर पहुंची। पुलिस ने बताया कि बच्ची को दो युवक अपने साथ लेकर गए थे। और पढ़ें

11:55 PM, 26-Jan-2023

Pakistani economic crisis: तेजी के साथ पाक में बढ़ रहा आर्थिक संकट, डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट

खाद्य पदार्थ के अलावा पेट्रोल-डीजल, सिलेंडर गैस, फल और सब्जियों के दाम तक सातवें आसमान पर हैं। पाकिस्तान की जनता को राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
11:50 PM, 26-Jan-2023

Javed Akhtar: शाहरुख खान के समर्थन में आए जावेद अख्तर, बोले- उनसे ज्यादा धर्मनिरपेक्ष कोई नहीं

विरोध और बहिष्कार की मांग के बीच पठान रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। शाहरुख खान की यह फिल्म एक दिन में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। और पढ़ें

11:45 PM, 26-Jan-2023

BBC Documentry: JNU कैंपस में वामपंथी संगठनों ने निकाला विरोध मार्च, ABVP के छात्रों पर कार्रवाई न होने नराज

कैंपस में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग से पहले यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा लाइट बंद करने और एबीवीपी के छात्रों के पथराव करने पर अभी तक कोई कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताई है। और पढ़ें

विज्ञापन
11:17 PM, 26-Jan-2023

IND vs JAP Hockey WC: क्लासिफिकेशन मैच में भारत की शानदार जीत, जापान को 8-0 से रौंदा

दूसरे हाफ यानी तीसरे और चौथे क्वार्टर में भारत ने गोल की बौछार कर दी। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल दागे। वहीं, मनदीप सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने एक-एक गोल किया।  और पढ़ें

11:29 PM, 26-Jan-2023

Australian Open: ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला सिंगल्स के फाइनलिस्ट तय, सबालेंका का सामना रिबाकिना से

सबालेंका ने पांचवीं वरीयता प्राप्त माग्दा लिनेट को 7-6, 6-2 से हराया। रिबाकिना ने अपना सेमीफाइनल मैच एक घंटे 41 मिनट में जीता। 2012 और 2013 में अजारेंका ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन रह चुकी हैं। और पढ़ें

10:21 PM, 26-Jan-2023

Outstanding Achiever: परिणीति चोपड़ा, अदार पूनावाला को इंडिया-यूके आउटस्टैंडिंग सम्मान, लंदन में हुए सम्मानित

सम्मान समारोह में परिणीति चोपड़ा ने कहा कि 15 साल पहले, मैं मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल की छात्रा थी। एक अधिक वजन वाली, संघर्षरत छात्रा, जो अपनी आंखों में ब्रिटेन में बसने की उम्मीद लिए हुए थे।  और पढ़ें

11:15 PM, 26-Jan-2023

CBI: GTL लिमिटेड और प्रमोटर्स के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की FIR, 4500 करोड़ रुपये के लोन की धोखाधड़ी का आरोप

इस कंसोर्टियम में 24 बैंक शामिल हैं। जांच एजेंसी की एफआईआर के मुताबिक, जीटीएल लिमिटेड ने धोखे से कंसोर्टियम से लोन हासिल किया। इसके बाद इस लोन में से अधिकांश रुपये अपने विक्रेताओं,अज्ञात बैंक अधिकारियों आदि के साथ साजिश करके निकाल लिया। धोखाधड़ी का यह मामला धोखाधड़ी कथित तौर पर वर्ष 2009-2012 के बीच हुई थी। और पढ़ें

11:12 PM, 26-Jan-2023

IND vs NZ 1st T20: कप्तान हार्दिक बोले- शुभमन गिल के फॉर्म को देखकर पृथ्वी शॉ को अभी इंतजार करना होगा

वनडे में गिल के शानदार फॉर्म को देखते हुए हार्दिक ने कहा कि उनका चयन तय है। गिल ने पिछली चार पारियों में एक दोहरा शतक समेत तीन शतक लगाए हैं। गिल और ईशान किशन पारी की शुरूआत कर सकते हैं। और पढ़ें

11:10 PM, 26-Jan-2023

China Covid: गलत कोविड नीति और अप्रभावी वैक्सीन चीन को ले डूबी, अस्पतालों में भरे पड़े हैं मरीज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शंघाई और बीजिंग सहित अधिक आबादी वाले शहरों के अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं, जबकि अधिकारियों का दावा है कि पिछले महीने महामारी का प्रकोप चरम पर था। और पढ़ें

09:34 PM, 26-Jan-2023

Kanpur Dehat: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, विरोध पर बेरहमीं से पीटा, पीड़िता बोली- जान से मारने की धमकी दी

सट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसके चाचा-चाची आ गए। इसके बाद आरोपी ने तीनों को बेरहमीं से पीट दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन थानेदार ने जानकारी से इनकार किया है। और पढ़ें

09:45 PM, 26-Jan-2023

Chitrakoot: भारतीय किसान यूनियन का ट्रैक्टर मार्च, कलेक्ट्रेट तक हुआ प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

किसान नेताओं का कहना था कि सरकार किसानों को बेवजह परेशान कर रही है। किसान अपनी मांग मनवाने को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे। और पढ़ें

11:03 PM, 26-Jan-2023

Pauri: पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर हादसे का शिकार हुई एक कार, दो लोगों की मौत, चालक समेत दो घायल

नायब तहसीलदार पौड़ी हरेंद्र खत्री ने बताया की विपिन भट्ट नाजिर तहसील सतपुली व कुलदीप बिष्ट जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी के कर्मचारी की दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई है। आशीष नेगी व कृष्णा बिष्ट (चालक) दुर्घटना में घायल हुए हैं। और पढ़ें

12:24 AM, 25-Jan-2023

जालौन में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: सीएचसी में गंदगी देखकर बिफरे सीएमओ, चिकित्सा अधीक्षक को दिए जरूरी निर्देश

चिकित्सालय में फैली गंदगी की शिकायत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से ट्विटर के माध्यम से की गई थी। शिकायत के बाद उप मुख्यमंत्री ने अधीनस्थों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। और पढ़ें

11:02 PM, 26-Jan-2023

IND vs NZ Playing-11: चहल या कुलदीप, टीम इंडिया में किसे मिलेगी जगह? जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारतीय टीम पिछले करीब 15 महीने से इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड से नहीं हारी है। इस फॉर्मेट में कीवी टीम से भारत को पिछली हार 31 अक्तूबर 2021 को मिली थी। तब टी20 वर्ल्ड कप में दुबई में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था। और पढ़ें

09:29 PM, 26-Jan-2023

Padma Awardees: वॉर वेटरन से लेकर सांप पकड़ने वाले तक, जानें इस साल पद्म पुरस्कार पाने वालों के बारे में

106 विशिष्ट व्यक्तित्वों की सूची में छह पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। इसमें एक कृषि वैज्ञानिक का नाम भी शामिल है, जो 'मिलेट मैन ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाने जाते हैं। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक डॉक्टर, जिन्होंने जारवा जनजाति को बचाया विलुप्त होने से बचाया, को भी सम्मान के लिए चुना गया है। और पढ़ें

10:52 PM, 26-Jan-2023

Pathaan: 'पठान' से मिलने मन्नत जा पहुंचे छोटे भाईजान, अब्दु रोजिक के आगे किंग खान को भूल गए फैंस

वीडियो में देखा जा सकता है कि अब्दु रोजिक मन्नत के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें आई लव शाहरुख खान कहते हुए सुना जा सकता है।  और पढ़ें

10:43 PM, 26-Jan-2023

Etawah: शिवपाल सिंह यादव बोले- भाजपा गरीबों की विरोधी, न अलाव जलवाए...न कंबल बांटे, पढ़िए और क्या कहा

जसंवत नगर में गरीबों और असहायों को सपा नेता शिवपाल सिंह ने कंबल बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों की विरोधी पार्टी है। भीषण ठंड में न अलाव जलवाए गए और न ही कंबल बांटे। और पढ़ें

08:15 PM, 26-Jan-2023

गुजरात: सूरत के उधना इलाके में कार शोरूम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां

गुजरात में सूरत के उधना इलाके में कार शोरूम में आग लगने की घटना सामने आई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं, आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। और पढ़ें

11:57 PM, 24-Jan-2023

Auraiya: कांशीराम कॉलोनी में मिला युवक का शव, घर के अंदर से दरवाजे में लगा था ताला, जांच में जुटी पुलिस

औरैया जिले में दिबियापुर रोड पुरानी कलक्ट्रेट स्थित कांशीराम कॉलोनी के एक आवास से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि मृतक ट्रक चालक था, पिछले एक सप्ताह से लोगों ने उसे नहीं देखा है। और पढ़ें

10:42 PM, 26-Jan-2023

Delhi: फ्लाइट की उड़ान में देरी से नाराज यात्री ने ट्वीट कर लिखा विमान हाईजैक, दिल्ली से गिरफ्तार

जिस यात्री ने विमान के हाईजेक होने को लेकर ट्वीट किया उसको  दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार यात्री मोती सिंह राठौड़ राजस्थान के नागौर जिले का रहने वाला है । 25 जनवरी को दोपहर करीब साढे नौ बजे का ये मामला है। विमान दुबई से जयपुर आ रहा था लेकिन दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया था। और पढ़ें

08:13 PM, 26-Jan-2023

West Bengal: राज्यपाल बोले- अमी बांग्ला सिखबो; ममता ने कहा- भारत एकता और विविधताओं का देश

पिछले साल नवंबर में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद बोस ने एक किताब लिखने के लिए बांग्ला सीखने में अपनी रुचि व्यक्त की थी। और पढ़ें

10:40 PM, 26-Jan-2023

FBI: एफबीआई ने खोली ड्रैगन की पोल, न्यूयॉर्क में मारा चीन के गुप्त पुलिस स्टेशन पर छापा

एफबीआई ने न्यूयॉर्क में एक कार्यालय में छापा मारा है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस कार्यालय का इस्तेमाल गुप्त चीनी पुलिस स्टेशन के रूप में किया जा रहा है। और पढ़ें

10:15 PM, 26-Jan-2023

Shimla: हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, पांच HPAS अधिकारियों के तबादले और दो IAS को अतिरिक्त प्रभार, देखें सूची

आईएएस अधिकारी राजीव शर्मा एमपीपी एंड पावर और एनसीईएस का भी पदभार संभालेंगे। वहीं आईएएस निशा सिंह अब से हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रधान सलाहकार (प्रशिक्षण और विदेशी असाइनमेंट) और महानिदेशक के रूप में कार्य करेंगी। और पढ़ें

10:38 PM, 26-Jan-2023

Mathura: बसंती कमरे में विजरामन ठाकुर राधारमण लाल जू महाराज के दर्शन पाकर भक्त हुए निहाल, अपलक निहारते रहे

बसंती पंचमी से श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सभी मंदिरों में होली महोत्सव का शुभारंभ भी हो जाता है। होली महोत्सव पूरे फाल्गुन मास तक अबीर-गुलाल-फूलों की होली ठाकुरजी के साथ आने वाले श्रद्धालुओं के साथ खेली जाती है।  और पढ़ें

06:56 PM, 26-Jan-2023

Allahabad High Court : हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग का तबादला, राजीव भारती बने नए रजिस्ट्रार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग को मथुरा का जिला जज बनाया गया है और मथुरा के जिला जज राजीव भारती को हाईकोर्ट का महानिबंधक नियुक्त किया गया है। और पढ़ें

10:33 PM, 26-Jan-2023

Election 2023: भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अहम बैठक, त्रिपुरा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन

60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में 16 फरवरी को मतदान होगा। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। मतगणना दो मार्च को होगी। 2018 में भाजपा ने सीपीआई (एम) के 20 साल के शासन को समाप्त करते हुए त्रिपुरा में पहली बार सरकार बनाई थी। और पढ़ें

08:22 PM, 26-Jan-2023

LAC Dispute: चीन की पूर्वी लद्दाख क्षेत्र पर बुरी नजर, मजबूत रणनीतिक उपस्थिति के लिए बढ़ा रहा सैन्य ताकत

आईपीएस अधिकारियों द्वारा तैयार किए गए नोट में कहा गया है कि चीन की वन बेल्ट वन रोड (OBOR) या चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) परियोजना को देखते हुए भारत की सीमा रक्षा रणनीति को भविष्य के लिए आर्थिक प्रोत्साहन के साथ एक नया अर्थ और उद्देश्य दिया जाना चाहिए।  और पढ़ें

10:24 PM, 26-Jan-2023

औरैया में गैस सिलेंडर हादसा: LPG लीक होने से लगी भीषण आग, सात लोग बुरी तरह झुलसे, कंबलों और बोरों से पाया काबू

फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें

10:27 PM, 26-Jan-2023

Maharashtra: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान; ठाणे में सात मंजिला इमारत में कॉल सेंटर में लगी आग

ठाणे जिले में एक व्यावसायिक इमारत में आग लग गई। अधिकारी के मुताबिक, आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। और पढ़ें

04:25 PM, 26-Jan-2023

SC: सुप्रीम कोर्ट ने CBI को दिया यूपी की एमबीबीएस छात्रा की मौत मामले की जांच का निर्देश, 2017 का है मामला

ये घटना 5 सितंबर, 2017 की है। छात्रा ने अपने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बाद में, उसके पिता ने 11 सितंबर, 2017 को उसी जिले के न्यायिक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। और पढ़ें

10:21 PM, 26-Jan-2023

IND vs NZ 1st T20 Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 कल, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st T20 Live Streaming, Telecast: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 22 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 भारत ने जीते हैं, जबकि नौ मैचों में कीवी टीम ने जीत हासिल की। तीन मैच टाई रहे हैं। भारत में दोनों टीमें आठ बार आमने-सामने आ चुकी हैं। और पढ़ें

10:05 PM, 26-Jan-2023

SCO Summit: एससीओ की बैठक के लिए भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने दिया बयान, कहा- अभी फैसला करना बाकी

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा कि पाकिस्तान को एससीओ बैठक के मेजबान के रूप में भारत द्वारा भेजा गया निमंत्रण मिला है। वह इसकी समीक्षा कर रहा है। बैठक में भाग लेने के बारे में विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा। और पढ़ें

08:37 PM, 26-Jan-2023

Sonu Sood: सोनू सूद ने बीएसएफ के जवानों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस, फौजियों के परिवार के साथ की मस्ती

गणतंत्र दिवस के मौके पर सोनू सूद ने अपना पूरा दिन देश के असली हीरोज यानी हमारे फौजी भाइयों के परिवारों के साथ बिताया। और पढ़ें

10:07 PM, 26-Jan-2023

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पूर्व विधायक के घर पर मिला हैंड ग्रेनेड, सुरक्षाबलों ने इलाके में चलाया तलाशी अभियान

हैंड ग्रेनेड मिलने की घटना के कुछ दिन पहले पूर्व विधायक के घर पर कुछ संदिग्धों ने हैंड ग्रेनेड दागा था। इसमें छत और दीवारों को नुकसान पहुंचा था। और पढ़ें

06:07 PM, 26-Jan-2023

Rajasthan: शापित गांव की कहानी... 700 साल पहले एक विधवा ने दिया श्राप, आज भी डर से ये काम नहीं करते लोग

Rajasthan: शापित गांव की कहानी... 700 साल पहले एक विधवा ने दिया श्राप, आज भी डर से ये काम नहीं करते लोग और पढ़ें

10:04 PM, 26-Jan-2023

धोखाधड़ी:  शॉपिंग माल व पेट्रोल पंप पर पेटीएम केवाईसी और लोन देने वालों से सावधान! वरना साफ हो जाएगा आपका खाता

शॉपिंग माल, पेट्रोल पंप या अन्य किसी सार्वजनिक स्थान पर पेटीएम केवाईसी या लोन देने वाले लोगों से सावधान हो जाएं। वरना आपका भी खाता खाली हो जाएगा। आगरा में पुलिस ने ऐसे ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  और पढ़ें

10:03 PM, 26-Jan-2023

Indore News: इंदौर कांग्रेस में विरोध प्रदर्शन करने वाले नेताओं को नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से मध्यप्रदेश में जो माहौल बनाया था उसे भुनाने की जगह कांग्रेसी कार्यकर्ता विवादों में उलझ रहे हैं। 
  और पढ़ें

10:00 PM, 26-Jan-2023

AAP Vs LG: एलजी के न्यौते पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया इंकार, कहा- मैं कल पंजाब जा रहा हूं

AAP Vs LG: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सियासत का पारा चढ़ा दिया है। दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच चल रही खींचतान के बीच गुरुवार को राजनिवास से बुलावे के बाद सीएम केजरीवाल ने किसी और समय मिलने के लिए कहा है। और पढ़ें

12:27 PM, 25-Jan-2023

Gujarat: गुजरात में दिल्ली के कंझावला जैसा कांड, कार से टक्कर मारकर युवक को 12 किलोमीटर तक घसीटा!

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति ने कार को दंपति की बाइक में टक्कर मारते देखा था। इसके बाद उसने का पीछा किया और मोबाइल से कार का वीडियो बना लिया। युवक ने कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी नोट कर लिया। अब एक महीने बाद आरोपी कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  और पढ़ें

09:54 PM, 26-Jan-2023

MP News: विदिशा के पूर्व भाजपा पार्षद ने परिवार सहित की खुदकुशी, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

गणतंत्र दिवस पर आई इस हृदय विदारक घटना की सूचना से लोग व्यथित हो गए। घटना गुरुवार शाम की बताई गई है। सूचना मिलते ही मिश्रा दंपती व दोनों बेटों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

और पढ़ें

09:45 PM, 26-Jan-2023

Republic Day 2023: हम भारत के लोग, भारत को.... हाथरस में संविधान की प्रस्तावना का लिया संकल्प

हाथरस के सरकारी कार्यालय में राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया। जगह-जगह मार्चपास्ट, रैली, स्कूल-कालेजों में राष्ट्रीयता से ओतप्रोत सांस्कृतिक-खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। हाथरस जिलाधकारी अर्चना वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में 74 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। और पढ़ें

08:35 PM, 26-Jan-2023

पढ़ें 27 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

कम उम्र में अटैक तभी आते हैं जब दिल की बीमारी वंशानुगत हो या किसी अन्य बीमारी की वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या आती है। हाल ही में एक 10 साल के बच्चे की मुुंबई में एजियोप्लास्टी कराई गई। इंदौर में भी एक छात्रा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें