फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 22 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:25 PM, 22-Mar-2024

MP LS Election: 33 साल बाद फिर से राजगढ़ की धरा से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय, बोले- पार्टी का आदेश मानना पड़ता है

Lok Sabha Election: दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ने की बात कही है। वे बोले कि पार्टी ने मुझसे कहा है कि आपको राजगढ़ लोकसभा से चुनाव लड़ना है, अभी लिस्ट जारी नहीं हुई है संभवतः देर रात तक वह भी हो जाएगी। और पढ़ें

11:23 PM, 22-Mar-2024

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: 73 फीसदी हुआ मतदान, शुक्रवार रात 11 बजे से शुरू हुई मतगणना; रविवार तक आएंगे परिणाम

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में शुक्रवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में बंपर मतदान हुआ। मतदाताओं के जागरूक होने के कारण रिकॉर्ड करीब 73 फीसदी मतदान हुआ।
  और पढ़ें

11:22 PM, 22-Mar-2024

Holi 2024: खास है उत्तराखंड में इस मंदिर की होली, भस्म उड़ाकर मनाते हैं 'रंगों' का त्योहार, देखें वीडियो

Uttarakhand News: यहां करीब दस सालों से उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर भस्म की होली खेलते हैं। होलिका दहन के दिन सुबह आरती के बाद यह होली खेली जाती है। और पढ़ें

विज्ञापन
11:22 PM, 22-Mar-2024

IPL 2024 Opening Ceremony: आईपीएल का रंगारंग आगाज, सितारों की मौजूदगी में चंद्रयान-तीन की लैंडिंग बनी आकर्षण

Ipl 2024 Opening Ceremony Photos : उद्घाटन समारोह का आकर्षण चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का रूपांतरण रहा। यूं लगा मानों चंद्रमा पर साक्षात चंद्रयान की लैंडिंग हो रही हो। और पढ़ें

11:21 PM, 22-Mar-2024

Haryana: अभय चौटाला बोले- अरविंद केजरीवाल ने जमकर भाजपा की खिलाफत की, इसका नतीजा देश के सामने है

अभय सिंह चौटाला बोले कि भाजपा खिलाफत करने वाले हर नेता के खिलाफ कार्रवाई करती है। वह बोले कि अरविंद केजरीवाल ने भी जमकर भाजपा की खिलाफत की है। इसका नतीजा देश के सामने है।  और पढ़ें

विज्ञापन
11:21 PM, 22-Mar-2024

Hathras News: लोकसभा चुनाव-होली पर पुलिस-अर्द्धसैनिक बल अलर्ट, गांवों में किया पैदल मार्च

क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ डॉ.आनंद व प्रभारी निरीक्षक सादाबाद मुकेश कुमार के नेतृत्व में जवानों ने ग्राम गीगला, नगला तासी, जारऊ, सीस्ता, बरौस, गोविंदपुर, कंजौली, बनारसीपुर, सरौठ, मई, चिरावली, विलास, जटोई. सिथरापुर, गोवरा, गढ़ उमराव, अभयपुरा, मई आदि स्थानों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा का संदेश दिया। और पढ़ें

11:20 PM, 22-Mar-2024

खुलासा: सीरिया में आईएस के डिटेंशन सेंटर के लिए चंदा जुटा रहे थे हारिस और शाहनवाज, ये थी प्लानिंग

आतंकी संगठन आईएसआईएस के भारत प्रमुख हारिस फारुकी को एनआईए के बाद एटीएस भी रिमांड पर लेगी। उसके इशारे पर शाहनवाज ने गुजरात के कई शहरों की रेकी भी की थी। और पढ़ें

11:20 PM, 22-Mar-2024

UP: दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने दबोचा, जेल भेजने की धमकी देकर मांग रहा था रिश्वत

जेल भेजने की धमकी देकर रिश्वत मांगने वाले दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया। बरेली की एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार शाम को थाने के अंदर से गिरफ्तार किया है। दरोगा को लेकर जाने के दौरान हंगामा हुआ। थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया। और पढ़ें

11:17 PM, 22-Mar-2024

MP News: कुलस्ते का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे CM, कहा- अयोध्या से अरब तक हमारी संस्कृति पहुंचा रहे पीएम मोदी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा ने शुक्रवार को मंडला में जनसभा को संबोधित किया। वे फग्गन सिंह कुलस्ते की नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे थे। और पढ़ें

11:16 PM, 22-Mar-2024

Haryana: चुनावी राजनीति से कोसों दूर हैं हरियाणवी सेलिब्रिटी, पंजाबी सेलिब्रिटीज की पहली पसंद सियासत

इन दिनों बॉलीवुड में कई हरियाणवी कलाकार धूम मचाए हुए हैं। बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक प्रदेश में हैं। रोहतक हो या अंबाला, जींद हो या कुरुक्षेत्र… उनके किसी कार्यक्रम में आने पर भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। लेकिन, ये हरियाणवी सेलिब्रिटी न तो चुनावी दंगल में उतर रहे हैं और न ही किसी पार्टी के पक्ष-विपक्ष में बयानबाजी कर रहे हैं। और पढ़ें

11:13 PM, 22-Mar-2024

IPL 2024: 'कभी तो आना था नया कप्तान', अश्विन ने सीएसके की कप्तानी में हुए बदलाव पर दिया बड़ा बयान, कही यह बात

आईपीएल के 2024 सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले सीएसके ने धोनी द्वारा कप्तानी की जिम्मेदारी गायकवाड़ को सौंपने की घोषणा की। सीएसके ने 2022 चरण में भी कप्तानी की जिम्मेदारी बदलने की मुहिम में रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया था लेकिन आठ मैच के बाद ही इस ऑलराउंडर ने धोनी को कप्तानी की जिम्मेदारी वापस लौटा दी।  और पढ़ें

11:13 PM, 22-Mar-2024

Prasad Pujari: गैंगस्टर प्रसाद पुजारी चीन से भारत प्रत्यर्पित, आधी रात तक मुंबई लेकर पहुंचेगी क्राइम ब्रांच

Prasad Pujari: मुंबई क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से डिपोर्ट किया। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि पुजारी को चीन से मुंबई लाया जा रहा है। आधी रात तक वह यहां पहुंचेगा। और पढ़ें

11:11 PM, 22-Mar-2024

चुनावी चंदा: BJP को जांच के दायरे वाली 41 कंपनियों ने दिए 2471 करोड़; एस्सेल माइनिंग ने BJD को दिए 174.5 करोड़

इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए चुनावी चंदा के आंकड़े सामने आए हैं। जांच के दायरे वाली 41 कंपनियों ने BJP को 2471 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। दूसरी तरफ एस्सेल माइनिंग ने ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (BJD) को दिए 174.5 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। और पढ़ें

11:10 PM, 22-Mar-2024

कोर्ट में किसने क्या कहा: 'केजरीवाल मुख्य षडयंत्रकारी, 100 नहीं 600 करोड़ का घोटाला'; पढ़ें बचाव दल की दलीलें

केजरीवाल की और से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने रिमांड पर आपत्ति जताते हुए उनकी गिरफ्तारी को गलत बताया। अदालत रिमांड को एक रूटीन के रूप में न देखें, इसमें महत्वपूर्ण न्यायिक दिमाग लगाने की आवश्यकता है। और पढ़ें

11:06 PM, 22-Mar-2024

UP News: डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश - होली पर रहें अलर्ट, मरीजों को दें बेहतर इलाज

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ने अस्पतालों व मेडिकल संस्थानों के अधिकारियों को होली पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। कहा कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और पढ़ें

11:05 PM, 22-Mar-2024

दिल्ली के चाकूबाज: कहीं प्रेमी तो कहीं गवाह पर हुआ हमला... नौ नाबालिगों ने एक युवक पर किए चाकू से 35 वार

राजधानी दिल्ली आज तीन वारदातों से दहल उठी। नांगलोई, नरेला और दक्षिणी दिल्ली में चाकू से हमलाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। तिगड़ी में नाबालिगों ने चाकू से 35 वार कर एक युवक की नृशंस हत्या कर दी।  और पढ़ें

11:05 PM, 22-Mar-2024

VIDEO : सिंथला में पराली की गांठों में लगी आग, लपटें दूर-दूर तक फैली, आसपास धुआं ही धुआं हुआ

सिंथला में पराली की गांठों में लगी आग, लपटें दूर-दूर तक फैली, आसपास धुआं ही धुआं हुआ और पढ़ें

11:02 PM, 22-Mar-2024

PBKS vs DC Playing-11: पंजाब-दिल्ली के मुकाबले में ऋषभ पंत पर रहेंगी निगाहें, 15 माह बाद मैदान पर कर रहे वापसी

Punjab Kings vs Delhi Capitals Playing 11 Prediction : डबल हेडर के पहले मुकाबले में शनिवार को जब दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी तो पिछले सत्र के खराब प्रदर्शन को भुलाना चाहेंगी। बीते सत्र में दिल्ली डेविड वॉर्नर की कप्तानी में नौवें स्थान पर और पंजाब आठवें स्थान पर रहा था। और पढ़ें

10:55 PM, 22-Mar-2024

KKR vs SRH: कोलकाता-हैदराबाद की टक्कर में श्रेयस पर रहेगा फोकस, ऑस्ट्रेलिया के दो तेज गेंदबाज होंगे आमने-सामने

केकेआर के सबसे कामयाब कप्तान गौतम गंभीर अब मेंटर के रूप में दूसरी पारी में लौटे हैं। घरेलू सर्किट पर कुशल रणनीतिकार मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के साथ उनकी साझेदारी दिलचस्प होगी। और पढ़ें

10:50 PM, 22-Mar-2024

Supreme Court: ED को लिखित में बताना ही होगा आरोपियों की गिरफ्तारी का आधार; केंद्र सरकार की याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) को आरोपियों की गिरफ्तारी का आधार लिखित में देना होगा। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की केंद्र सरकार की याचिका खारिज करते हुए कहा, उसके फैसले में कोई त्रुटि नहीं है। और पढ़ें

10:49 PM, 22-Mar-2024

कर्नाटक हाईकोर्ट: शोभा करंदलाजे के खिलाफ जांच पर अदालत की रोक, कैफे विस्फोट मामले पर दिया था विवादित बयान

बंगलूरू में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ दायर एक आपराधिक मामले में आगे की जांच पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि मंगलवार को बंगलूरू में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान करंदलाजे ने एक विवादित बयान दिया था। और पढ़ें

10:49 PM, 22-Mar-2024

Dhar Bhojshala: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ पहले दिन का सर्वे, मुस्लिम समाज ने पढ़ी नमाज, अब सर्वे तक प्रवेश बंद

सर्वे के लिए गुरुवार को ही एएसआई का दल धार पहुंच गया था। सुबह छह बजे पांच विशेषज्ञों के साथ 15 अफसर और दो दर्जन कर्मचारियों के साथ सर्वे के लिए परिसर में दाखिल हुई। इसके बाद परिसर में खोदाई शुरू की गई। सर्वे के बीच मुस्लिम समाज के लोग भी परिसर में नमाज पढ़ने दाखिल हुए थे।  और पढ़ें

10:46 PM, 22-Mar-2024

Damoh: सलैया स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य कर रहे TRD कर्मचारी की करंट लगने से मौत, राजस्थान का रहने वाला था युवक

सलैया स्टेशन पर ओएचई लाइन का वार्षिक मेंटनेंस का कार्य कर रहे एक टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत हो गई। वह राजस्थान का रहने वाला था। पुलिस जांच कर रही है। और पढ़ें

10:44 PM, 22-Mar-2024

यूपी विधानसभा उपचुनाव: सपा ने तीन सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा, इन्हें दिया टिकट

सपा ने यूपी में तीन सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सपा ने ददरौल, गैसड़ी और दुद्धी के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। और पढ़ें

10:42 PM, 22-Mar-2024

Himachal Weather: लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान

लाहौल व मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा में 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई।  और पढ़ें

10:42 PM, 22-Mar-2024

मथुरा में दर्दनाक हादसा: रात के अंधेरे में शव को कुचलते हुए कई घंटे गुजरे वाहन, हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत

रिफाइनरी थाना क्षेत्र के बरारी इलाके में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात एक वृद्ध महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में मौत हो गई। वृद्धा नाती की मन्नौती पूरी होने पर गिरिराज महाराज की परिक्रमा के लिए परिवार सहित आई थी। और पढ़ें

10:37 PM, 22-Mar-2024

Fatehabad: सिंथला में पराली की गांठों में लगी आग, लपटें दूर-दूर तक फैली, आसपास धुआं ही धुआं हुआ

आग लगने से आसपास धुआं ही धुआं हो गया। जिलेभर से सात दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।  और पढ़ें

10:36 PM, 22-Mar-2024

Hanumangarh: हनुमानगढ़ के रावतसर में हादसा; ट्राले और कैंटर की टक्कर में चाचा की मौत, भतीजे की हालत गंभीर

रामेश्वर लाल अपने भतीजे कैलाश के साथ सब्जी का कैंटर लेकर रावतसर की ओर आ रहा था। उसी दौरान धन्नासर आपणी योजना के पास सामने से आ रहे ईंट से भरे ट्रोले से टकरा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

10:36 PM, 22-Mar-2024

Bollywood News: दर्शकों के जहन में उतरी फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर, हुड्डा की अदाकारी ने जीता दिल

दर्शकों के जहन में उतरी स्वातंत्र्यवीर सावरकर, हुड्डा की अदाकारी ने जीता दिल और पढ़ें

10:35 PM, 22-Mar-2024

हैवान पिता: देह व्यापार के लिए बेटी को बेचा, बचकर निकली किशोरी तो परिचित ने किया दुष्कर्म; हुई प्रेग्नेंट

संभल जिले में एक पिता ने रिश्तेदार के साथ मिलकर अपनी बेटी को दिल्ली में बेच दिया। किशोरी किसी तरह वहां से निकलकर मुरादाबाद पहुंची, जहां एक परिचित युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हुई और उसे गर्भपात की दवाई खिलाई गई। अब युवती ने आरोपियों के खिलाफ जानकारी दी है।
  और पढ़ें

10:34 PM, 22-Mar-2024

Snowfall : भारत-नेपाली सीमा पर हिमपात से संदकफू में जन-जीवन अस्त-व्यस्त;दो दिनों में निकाले करीब 50 सैलानी

बर्फवारी के चलते प्रसिद्ध पर्यटकीय स्थल सिंहलिला राष्ट्रीय अरण्य क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में भारी हिमपात हुआ है। इसका कारण संदकफू क्षेत्र में दो से तीन फीट तक बर्फ जम गया है। और पढ़ें

10:34 PM, 22-Mar-2024

Dhami government Two years: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- चुनौतियों से भी निपटे, सख्त फैसले लिए

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने कहा कि नकल रोकने के लिए जहां कानून बनाया, वहीं भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाए। इसका नतीजा यह है कि लोक सेवा आयोग में 22 वर्षों में इतनी भर्ती नहीं हुई, जितनी पिछले ढाई साल में हुई। और पढ़ें

10:33 PM, 22-Mar-2024

Swiss Open Badminton: श्रीकांत और प्रियांश क्वार्टर फाइनल में, सिंधू और लक्ष्य ने किया निराश, हार के साथ बाहर

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के दूसरे दौर में बाहर होने वालीं पीवी सिंधू को तामोका से 21-16, 19-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य को ली चिया हाओ ने प्री क्वार्टर में 21-17, 21-15 से हराया। और पढ़ें

10:33 PM, 22-Mar-2024

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट, सभी एक साथ उतरेंगे प्रचार में

शुक्रवार को यहां मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा सिंह हमारी प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनके बोलने का तरीका स्पष्ट है। उनकी बातों को बढ़ा-चढ़ा कर करना गलत है। और पढ़ें

10:31 PM, 22-Mar-2024

Road Accident: अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, पति-पत्नी गंभीर घायल, आगरा रेफर

पति-पत्नी समेत तीन लोग बाइक पर सवार होकर सादाबाद से आगरा की ओर जा रहे थे। जैसे उनकी बाइक जारऊ मोड़ पर गांव गीगला के पास पहुंची तो सामने से आते एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों रोड पर गिर पड़े। जिससे एक की मौत हो गई। और पढ़ें

10:29 PM, 22-Mar-2024

Sandeshkhali: BJP नेता और पूर्व IPS भारती घोष महिलाओं से मिलने पहुंचीं; पीड़ितों से बात कर जानी वर्तमान स्थिति

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के कथित उत्पीड़न मामले में सीबीआई जांच कर रही है। बर्खास्त तृणमूल नेता (TMC) शाहजहां शेख इस मामले में आरोपी हैं। ताजा घटनाक्रम में भाजपा नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष ने संदेशखाली में रहने वाली महिलाओं से मुलाकात की। और पढ़ें

10:28 PM, 22-Mar-2024

National Women's Hockey Championship: हरियाणा ने दी झारखंड को मात, बनाई राष्ट्रीय महिला हॉकी के फाइनल में जगह

गत विजेता हरियाणा ने झारखंड को 4-0 से रौंदते हुए राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हरियाणा के लिए नवनीत कौर, ज्योति (40), शर्मिला देवी (44) और दीपिका (57) ने गोल किए। और पढ़ें

10:24 PM, 22-Mar-2024

Uttarakhand: हाईकोर्ट की पहल पर सजा पूरी कर चुके 32 कैदियों की रिहाई, सरकार से 24 घंटे में तलब किया था जवाब

Uttarakhand High Court News: हाईकोर्ट की डबल बेंच ने सरकार से शाम पांच बजे तक निर्णय लेकर शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक न्यायालय को सूचित करने के लिए कहा था। और पढ़ें

10:21 PM, 22-Mar-2024

यूपी में दो हादसे: रजबहे में गिरकर मासूम की गई जान, वहीं तालाब में डूबकर बच्ची की हुई मौत; घर में पसरा मातम

हरदोई में खेलते समय रजबहे में गिरकर मासूम की मौत हो गई तो वहीं ओरैया में तीन वर्षीय बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबकर जान चली गई। और पढ़ें

10:19 PM, 22-Mar-2024

Holi Special Train: 75 जोड़ी ट्रेन लगाएगी 354 फेरे, भीड़ को देख रेलवे ने की पांच लाख अतिरिक्त बर्थ की व्यवस्था

त्योहार की अवधि के दौरान ट्रेनों की पूछताछ प्रणाली और घोषणा प्रणाली की निगरानी की जा रही है। सभी स्पेशल ट्रेनों की स्थिति को ऑनलाइन अपडेट किया जा रहा है। और पढ़ें

10:17 PM, 22-Mar-2024

Holi 2024: उत्तराखंड में होली, मेले और चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, एडीजी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

अपर पुलिस महानिदेशक ने ये दिशा निर्देश पुलिस मुख्यालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी रेंज और जिला पुलिस प्रभारियों को दिए। और पढ़ें

10:15 PM, 22-Mar-2024

Aligarh News: अलीगढ़ में 23 मार्च 2024 के कार्यक्रम

अलीगढ़ शहर में 23 मार्च को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं... और पढ़ें

10:14 PM, 22-Mar-2024

Bareilly: शूटर आसिफ खां के खिलाफ जेलर ने दर्ज कराई रिपोर्ट, बदली जा सकती है जेल; लाइव चैट करने का मामला

शूटर आसिफ खां के खिलाफ इज्जतनगर थाने में जेलर की ओर से रिपोर्ट कराई गई है। शूटर आसिफ का बरेली सेंट्रल जेल से इंस्टाग्राम पर लाइव चैट करने का वीडिया वायरल हुआ था।
  और पढ़ें

10:13 PM, 22-Mar-2024

Bahadurgarh: आसौदा में लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, पिता-पुत्र गिरफ्तार, जमीन विवाद में झगड़ा

झगड़े में ईंट पत्थर चल गए और लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास हुआ। इस मामले की एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। और पढ़ें

10:11 PM, 22-Mar-2024

Indore: कोटा से गायब शिवपुरी की छात्रा के पिता इंदौर पहुंचे, पुलिस खोज रही छात्रा और उसके साथी को

18 मार्च को छात्रा जयपुर से इंदौर आ गई थी। पुलिस को पता चला है कि छात्रा और उसका दोस्त विेदेश जाना चाहते थे और पैसों के इंतजाम के लिए अपहरण की झूठी कहानी तैयार की। छात्रा ने खुद का अपहरण होने की जानकारी व तस्वीरें अपने परिजनों को भिजवाई थी। और पढ़ें

10:10 PM, 22-Mar-2024

योजना भवन कैश-गोल्ड मामला: ED की अभियोजन शिकायत को कोर्ट की मंजूरी, IAS अखिल अरोड़ा समेत कई अफसर रडार पर

Yojana Bhawan Cash-Gold Recovery Case: ED की प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन को कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद जांच तेजी से आगे बढ़ सकेगी।  इस मामले में 35 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पूरे मामले में आईएएस अखिल अरोड़ा भी ईडी के रडार पर हैं।  और पढ़ें

10:08 PM, 22-Mar-2024

मालेगांव विस्फोट मामला: एनआईए की अदालत में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर हुईं पेश, जमानती वारंट रद्द

मालेगांव बम धमाके मामले में शुक्रवार को भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर विशेष अदालत ने पेश हुई। इस दौरान अदालत ने उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट रद्द कर दिया है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अदालत वर्तमान में सीआरपीसी के तहत आरोपियों के बयान दर्ज कर रही है। और पढ़ें

10:04 PM, 22-Mar-2024

Ratlam News: बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए दो दोस्त सड़क किनारे मृत मिले, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे दो युवकों की लाश सड़क किनारे मिली है। माना जा रहा है कि बाइक हादसे में उनकी मौत हुई है, पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  और पढ़ें

10:03 PM, 22-Mar-2024

Jhansi: 'मैं चौकी इंचार्ज बोल रहा हूं..', पाकिस्तानी नंबर से की कॉल; बच्चे की आवाज निकालकर पिता से मांगे रुपये

झांसी में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का सहारा लेकर एक बच्चे आवाज निकाली गई। पाकिस्तान के नंबर से उसके बच्चे के पिता को कॉल किया गया और रुपये की मांग की गई। और पढ़ें

10:02 PM, 22-Mar-2024

पढ़ें 22 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

हाथरस शहर में 23 मार्च को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें