फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 24 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:59 AM, 24-Nov-2026

झारखंड: मरीज तड़पता रहा, ऑक्सीजन के लिए गिड़गिड़ाते रहे परिजन; कुछ देर बाद चली गई जान, अस्पताल में हुआ हंगामा

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में 53 वर्षीय मिश्री मांझी की मौत के बाद परिजनों ने ऑक्सीजन देने में देरी का आरोप लगाया है। बेटी रूपाली मांझी का दावा है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद मरीज को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिली। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ। और पढ़ें

07:59 AM, 24-Nov-2026

उत्तराखंड: दिव्यांग कोटे से भर्ती 100 शिक्षकों की होगी मेडिकल जांच, अपात्रों के विभाग में नौकरी पाने का मामला

सरकारी नौकरी में आरक्षण का लाभ लेने के लिए दिव्यांगता प्रमाणपत्रों के दुरुपयोग का मामला एक बार फिर चर्चा में है। शिकायतों और हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका के बाद अब शिक्षा विभाग में नियुक्त करीब 100 शिक्षकों की दिव्यांगता की दोबारा जांच कराने की तैयारी है। और पढ़ें

07:57 AM, 24-Nov-2026

बस्ती: मिक्सर मशीन में पीछे से घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल

बस्ती: मिक्सर मशीन में पीछे से घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल और पढ़ें

विज्ञापन
07:54 AM, 24-Nov-2026

अमर उजाला असर: बीएलओ को न कुर्सी मिली, न खुला स्कूल का गेट...अब प्रशासन ने मांगा जवाब!

आगरा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ को गेट नहीं खोलने और मेज-कुर्सी जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं देने वाले स्कूलों से प्रशासन ने जवाब मांगा है।

  और पढ़ें

07:54 AM, 24-Nov-2026

पीएम किसान योजना की 25वीं किस्त कब आएगी आपके बैंक खाते में? यहां जानें योजना से जुड़े किसान

  • PM Kisan Yojana Ki 25 Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्तूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी गई थी
  • ऐसे में अब लाभार्थियों को 25वीं किस्त का इंतजार है और सवाल ये है कि ये इंतजार कब खत्म होगा?
और पढ़ें

विज्ञापन
07:54 AM, 24-Nov-2026

गुरुग्राम: एआई को धरातल पर उतारने की चुनौतियों पर विचार करेंगे विशेषज्ञ, 25 नवंबर को इनोस्केल-2026 सम्मेलन

नैसकॉम के एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ओर से आयोजित इस एक दिवसीय सम्मेलन की थीम एंटरप्राइज एआई : इनोवेशन टू इम्पैक्ट रखी गई है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के 250 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। और पढ़ें

07:52 AM, 24-Nov-2026

उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो रही है। कांग्रेस प्रदेश में बड़े चेहरों के जरिए चुनावी माहौल बनाने की रणनीति पर काम कर रही है, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व से कार्यक्रम तय न होने के कारण पार्टी की योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। और पढ़ें

07:49 AM, 24-Nov-2026

आगरा में अब सताएगी ठंड: भीषण सर्दी के लिए हो जाएं तैयार, ठंडी हवाओं ने दी दस्तक; तीन डिग्री तक गिरेगा पारा

उत्तरी-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सुबह हल्का कोहरा छाने के आसार हैं।
  और पढ़ें

07:48 AM, 24-Nov-2026

Hamirpur (Himachal) News: बीस सूत्री समिति की बैठक से नदारद अधिकारियों से जवाब तलब

जिला योजना, विकास एवं बीस सूत्री कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। और पढ़ें

07:46 AM, 24-Nov-2026

नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप: सुबह 7:02 बजे महसूस किए गए झटके; 20 किमी गहराई पर था केंद्र

नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप: सुबह 7:02 बजे महसूस किए गए झटके; 20 किमी गहराई पर था केंद्र और पढ़ें

07:42 AM, 24-Nov-2026

उज्जैन: कार्तिक पूर्णिमा पर भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से शृंगार, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कार्तिक पूर्णिमा पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर भांग, चांदी के मुकुट और मुंडमाला से विशेष शृंगार किया गया। वहीं, शिप्रा नदी के रामघाट, नरसिंह घाट और दत्त अखाड़ा घाट पर श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया। शाम को भव्य दीपदान होगा।
  और पढ़ें

07:41 AM, 24-Nov-2026

Hamirpur (Himachal) News: भरण-पोषण केस में हवाई टिकट और सोनीपत कोर्ट का फैसला बनेंगे साक्ष्य

भरण-पोषण के मामले में पत्नी की आय, रोजगार और आर्थिक स्थिति से जुड़े तथ्यों को सामने लाने के लिए पति को अहम दस्तावेज पेश करने की अनुमति मिल गई है। और पढ़ें

07:38 AM, 24-Nov-2026

बड़ा हादसा: स्कॉर्पियो-ट्रक आमने-सामने टकराए, बिहार में सड़क हादसे में पांच की मौत; मासूम समेत चार गंभीर

लखीसराय के तेतरहट थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि मासूम बच्चे और महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और मोतिहारी के निवासी हैं। और पढ़ें

07:37 AM, 24-Nov-2026

एमी अवार्ड्स 2026: विजय सेतुपति बने प्रेजेंटर, देश को मिले 2 नामांकन; जानें भारत में कैसे देखें?

  • 54वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में भारत से एक अभिनेता पहुंचा है।
  • प्रोड्यूसर कविता गुप्ता ने भारतीय अभिनेता को इवेंट में लाने में अहम भूमिका निभाई है।
  • उन्होंने 2024 में कॉमेडियन वीर दास को इंटरनेशनल एमी होस्ट करने में भी मदद की थी।
और पढ़ें

07:34 AM, 24-Nov-2026

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा: 27-28 नवंबर को दिल्ली में जुटेंगे दिग्गज; पीएम मोदी भी होंगे शामिल

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक 27 और 28 नवंबर को नई दिल्ली के पूसा परिसर में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संगठन की मजबूती, राजनीतिक चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी।  और पढ़ें

07:25 AM, 24-Nov-2026

जयपुर: आज गुरु नानक जयंती पर ट्रैफिक डायवर्ट, राजा पार्क गुरुद्वारे जाने से पहले जान लें वैकल्पिक रास्ते

गुरु नानक जयंती पर जयपुर के राजा पार्क गुरुद्वारे में कार्यक्रमों के चलते 24 नवंबर को ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। सिंधी कैंप आने वाली बसों के रास्ते भी बदले जाएंगे। और पढ़ें

07:22 AM, 24-Nov-2026

इंदौर : बहन और पिता की हत्या के बाद मददगार दोस्त को भी मारना चाहता था आरोपी

इंदौर में प्रॉपर्टी के लालच में पिता और बहन की हत्या करने वाले हर्ष यादव का पुलिस चौथे दिन भी सुराग नहीं लगा पाई है। उसकी आखिरी लोकेशन अंबाला के पास मिली थी। हर्ष ने वारदात को अंजाम देने के लिए छह महीने पहले ही एक नाबालिग से दोस्ती की थी।  और पढ़ें

07:21 AM, 24-Nov-2026

भूकंप: नींद खुली और धरती डोली, कार्तिक पूर्णिमा की सुबह बिहार में लोगों को कैसा झटका लगा?

Earthquake in Bihar : कार्तिक पूर्णिमा की सुबह बिहार में लोगों को भूंकप का झटका महसूस हुआ। यह भूकंप करीब सात बजकर पांच मिनट पर आया। पटना, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर आदि में झटका ज्यादा महसूस हुआ। और पढ़ें

07:18 AM, 24-Nov-2026

जयपुर: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी, एक की मौत; पांच घायल

जयपुर के निवरू रोड बाइपास पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। सभी घायलों का SMS अस्पताल में इलाज जारी है। और पढ़ें

07:14 AM, 24-Nov-2026

गुरु नानक जयंती: भारतीय चेतना, सांस्कृतिक एकात्मता और समाज जागरण के महान प्रवर्तक

गुरु नानकदेव जी का जीवनकाल लोदी शासन के अंतिम चरण और मुगल सत्ता की स्थापना के समय का था। राजनीतिक संघर्षों, आक्रमणों और शासन की कठोरता के कारण जनजीवन प्रभावित था। आम लोगों को भय, असुरक्षा और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता था। गुरु नानकदेव जी ने इस पीड़ा को अपनी वाणी में अभिव्यक्त किया। और पढ़ें

07:08 AM, 24-Nov-2026

राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी: फतेहपुर में 2.4 डिग्री पर पहुंचा पारा; अगले 48 घंटे में और गिरेगा तापमान

राजस्थान में सर्दी तेज होने लगी है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज हुआ। अगले 48 घंटों में उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में पारा 1 से 2 डिग्री और गिर सकता है।

 

और पढ़ें

07:01 AM, 24-Nov-2026

एमपी में अब ठंड दिखाएगी तीखे तेवर: चार दिन में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, 14 शहरों में तापमान 15 डिग्री से नीचे

मध्य प्रदेश में बारिश और बादलों का दौर थमते ही ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के 14 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। भोपाल 12.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, रीवा और सागर संभाग में ठंड का असर ज्यादा रहेगा। और पढ़ें

07:01 AM, 24-Nov-2026

सैमसंग वन यूआई 9.5: अब फोटो से खुद वीडियो बनाएगा गैलेक्सी एआई, गैलरी में मिलेगा नया 'शॉर्ट्स' फीचर

  • सैमसंग अपने Galaxy फोन की Gallery एप में Shorts नाम का नया AI फीचर जोड़ सकता है। 
  • इसकी मदद से यूजर सिर्फ टेक्स्ट कमांड देकर अपनी तस्वीरों और वीडियो से हाइलाइट रील तैयार कर सकेंगे। 
  • यह फीचर One UI 9.5 का हिस्सा हो सकता है और Galaxy S27 सीरीज के साथ जनवरी 2027 में आने की उम्मीद है।
और पढ़ें

07:00 AM, 24-Nov-2026

'रिश्वतखोर अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई': अमित चिमनानी बोले- साय सरकार का जीरो टॉलरेंस नीति पर फोकस

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रवक्ता चिमनानी ने कहा कि प्रदेश में सुशासन बनाये रखना साय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जीएसटी प्रकरण में राहत देने के नाम पर रिश्वतखोरी करने वाले अधिकारी और बिचौलिए के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई स्पष्ट है कि साय सरकार में पद और प्रभाव का दुरुपयोग करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। और पढ़ें

06:56 AM, 24-Nov-2026

कार्तिक पूर्णिमा: देशभर की नदियों और सरोवर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर देशभर के धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हापुड़ के ब्रजघाट और यमुनानगर के कपिल मोचन सरोवर में पवित्र स्नान हुआ, जबकि पुरी में भगवान जगन्नाथ के स्वर्ण वेश और काशी में दीपमाला श्रृंगार के दर्शन किए गए। और पढ़ें

06:56 AM, 24-Nov-2026

आस्था: अनंत अंबानी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, धाम को दान किए 5 करोड़; मां अन्नपूर्णा का भी लिया आशीर्वाद

पिछले तीन साल में अंबानी परिवार बाबा विश्वनाथ धाम को 8.51 करोड़ रुपये तक दान कर चुका है। और पढ़ें

06:48 AM, 24-Nov-2026

इंदौर: हिंदी के महाकुंभ में उमड़ा साहित्यकारों का सैलाब, एक साथ 4 बड़ी किताबों का लोकार्पण

इंदौर के प्रीतमलाल दुआ सभागार में मातृभाषा डॉट कॉम की 10वीं वर्षगांठ पर दशमी उत्सव आयोजित हुआ, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और सत्यनारायण जटिया ने 4 पुस्तकों का लोकार्पण किया व साहित्यकारों को सम्मानित किया। और पढ़ें

06:33 AM, 24-Nov-2026

गुरु नानक जयंती 2026: 'सतगुरु सबके काज संवारे', इन संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं

Guru Nanak Jayanti 2026: आज गुरु नानक जयंती का पावन पर्व देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व है।  और पढ़ें

06:32 AM, 24-Nov-2026

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने की काला सागर में व्यापारिक जहाजों और नाविकों पर हमले रोकने की मांग, और क्या कहा?

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में काला सागर में व्यापारिक जहाजों और नाविकों पर हमले तत्काल रोकने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर सुरक्षित नौवहन जल्द बहाल होना चाहिए। और पढ़ें

06:30 AM, 24-Nov-2026

दिल्ली: भाजपा 26 को मनाएगी संविधान गौरव दिवस, गृह मंत्री शाह होंगे समारोह में मुख्य वक्ता, सीएम रेखा भी रहेंगी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगी। समारोह में दिल्ली के सांसदों के अलावा बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, अधिवक्ता, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, प्रोफेसर, शिक्षक और विद्यार्थी शामिल होंगे। और पढ़ें

06:30 AM, 24-Nov-2026

साइबर अपराध: भर्जी लोन एप के जाल में फंस रहे युवा, ब्लैकमेल कर रहे ठग, एक महीने में आठ शिकायतें मिलीं

शिमला साइबर क्राइम सेल को एक महीने में ऐसी आठ शिकायतें मिली हैं, जिनमें शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों के युवा शामिल हैं। कर्ज और ब्याज चुकाने के बाद भी पीड़ितों को प्रताड़ित किया जा रहा है। और पढ़ें

06:28 AM, 24-Nov-2026

ध्यान दें: आज मंगलवार को बैंकों की क्यों है छुट्टी? यहां जानें किस शहर में बंद हैं बैंक और कहां हैं खुले

  • Is Bank Open Today: आज गुरु नानक जयंती है जिसकी वजह से कई शहरों में बैंक बंद हैं
  • आपके शहर में बैंक बंद हैं या नहीं, ये आप यहां जान सकते हैं
और पढ़ें

06:24 AM, 24-Nov-2026

सुप्रीम कोर्ट: दिल्ली में केवल बीएस-6 वाहन चलें, राजधानी में बड़े व्यावसायिक वाहनों की नो एंट्री पर भी विचार

शीर्ष अदालत ने संकेत दिया कि दिल्ली में सिर्फ बीएस-6 मानक वाले वाहनों को ही चलने की अनुमति देने पर विचार किया जा सकता है।  और पढ़ें

06:23 AM, 24-Nov-2026

जीवन धारा: जीवन में सफलता ही सबकुछ नहीं, दूसरों के काम आए आपकी उपलब्धियां; यही है असली कामयाबी

जीवन में सफलता हासिल करना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक जरूरी है उस सफलता का सही उपयोग करना। असली सार्थकता अपनी उपलब्धियों से दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में है। और पढ़ें

06:23 AM, 24-Nov-2026

विश्व अपडेट्स: अमेरिका में दो बसों की टक्कर, दो चालकों की मौत-नौ घायल; कोलंबिया में पुलिस ठिकाने पर ड्रोन हमला

विश्व अपडेट्स: विस्फोटक रसायनों को नष्ट करने पर ट्रंप ने लगाई रोक; कोलंबिया में पुलिस ठिकाने पर ड्रोन हमला--World News hindi Asia Pakistan china europe us uk west asia politics and global events News updates in hindi और पढ़ें

06:17 AM, 24-Nov-2026

दूसरा पहलू: गुरु नानक देव जी अफ्रीका भी गए थे? युगांडा के इस गांव में आज भी जिंदा है सदियों पुरानी मान्यता

युगांडा के बामुनानिका गांव में सिख और स्थानीय अफ्रीकी समुदाय के लोग मानते हैं कि गुरु नानक देव जी यहां आए थे। स्थानीय लोगों के बीच सदियों से यह विश्वास चला आ रहा है कि बहुत पहले एक संत यहां पहुंचे थे और उन्होंने इस स्थान पर ध्यान लगाया था। और पढ़ें

06:15 AM, 24-Nov-2026

देव दिवाली 2026: शुभ संयोग में देव दिवाली आज, इन संदेशों से दें अपनों को शुभकामनाएं

Dev Deepawali 2026: आज शुभ संयोग में देव दिवाली का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसे देवताओं की दिवाली भी कहा जाता है। इस दिन दीपदान, पूजा-पाठ और दान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इससे सुख-समृद्धि आती है।  और पढ़ें

06:15 AM, 24-Nov-2026

जालसाजी: फर्जी कृषक प्रमाणपत्र से खरीदी जमीन, मोहाली के व्यक्ति पर हिमाचल के राजगढ़ में एफआईआर

फर्जी कृषि प्रमाणपत्र से जमीन खरीदने के मामले में पंजाब के मोहाली निवासी संदीप कुमार के खिलाफ राजगढ़ पुलिस थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी को लेकर एफआईआर दर्ज की है।  और पढ़ें

06:11 AM, 24-Nov-2026

आज का राशिफल: इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे भाग्य के सितारे, हर काम में मिलेगी सफलता

Aaj Ka Rashifal: जानिए आज का दिन मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें नौकरी, प्रेम, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां।

और पढ़ें

06:00 AM, 24-Nov-2026

हिमाचल: फिर आगे सरकी लॉटरी शुरू करने की प्रक्रिया, नहीं आवंटित हुए टेंडर, जानें कहां फंसा पेच

 लॉटरी दोबारा शुरू करने की सरकार की योजना एक बार फिर अटक गई है। लॉटरी संचालन के लिए कंपनियों को आकर्षित करने में अभी सफलता नहीं मिली है। और पढ़ें

06:00 AM, 24-Nov-2026

Weather Forecast 24 November 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

Weather Forecast 24 November 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today और पढ़ें

05:57 AM, 24-Nov-2026

आज के दिन: राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा दौरा, काशी में 11 लाख दीये जलाकर होगा भव्य देव दीपावली का आयोजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा दौरे पर रहेंगी और यहां बाली जात्रा में शामिल होंगी। और पढ़ें

05:57 AM, 24-Nov-2026

देव दीपावली: कहां खड़ी करें गाड़ी, कब निकलें घर से व कहां मिलेगी पार्किंग; काशी आने से पहले पूरा ट्रैफिक प्लान

वाराणसी में देव दीपावली पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयारियां की जा रही हैं। घाटों और प्रमुख स्थलों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और आवागमन के इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो। और पढ़ें

05:52 AM, 24-Nov-2026

सुर्खियां: एनवीडिया के दफ्तर में जेनसन का जोरदार स्वागत; दिल्ली में हवा खराब; अल-नीनो क्यों बढ़ा रहा चिंता?

सुर्खियां: एनवीडिया के दफ्तर में जेनसन का जोरदार स्वागत; दिल्ली में हवा खराब; अल-नीनो क्यों बढ़ा रहा चिंता?--Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 November 2026 Updates on amar ujala और पढ़ें

05:52 AM, 24-Nov-2026

कार्तिक पूर्णिमा महास्नान: आधी रात के बाद से ही शिवरामपुर गंगा तट पर स्नानार्थी लगाने लगे आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा महास्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार दोपहर बाद से ही लोगों के कदम गंगा घाटों की ओर बढ़ने लगे। श्रद्धालु करीब सात किलोमीटर पैदल चलकर शिवरामपुर गंगा तट पहुंचे। आधी रात के बाद से स्नानार्थियों ने आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर दोपहर तीन बजे से शहर की सीमाएं सील कर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। और पढ़ें

05:51 AM, 24-Nov-2026

काशी गंगा महोत्सव: 30 मिनट की विशेष ताल वाद्य कचहरी से सजी अंतिम निशा, चहके बनारसी; परिसर झंकृत

गंगा महोत्सव की अंतिम निशा पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र की 30 मिनट की विशेष ताल वाद्य कचहरी से सजी। सितार, तबला और पखावज की जुगलबंदी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान तीन पीढ़ियों के कलाकारों ने एक साथ कृष्ण लीला पर संगीतमय प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी। और पढ़ें

05:46 AM, 24-Nov-2026

Hamirpur (Himachal) News: रंग-बिरंगे चित्रों, खिलौनों से आसान होगी नौनिहालों की पढ़ाई की राह

प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नौनिहाल अब किताबों के साथ रंग-बिरंगे चित्रों, खिलौनों, कार्टून और पहेलियों के माध्यम से पढ़ाई करेंगे। और पढ़ें

05:45 AM, 24-Nov-2026

वाराणसी: ओवरब्रिज पर कार ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, 20 फीट नीचे गिरा व्यवसायी, मौत; बाइक सवार घायल

आशापुर रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार शाम गलत दिशा से आई तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दवा व्यवसायी प्रमोद कुमार उछलकर 20 फीट नीचे जा गिरे। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया। और पढ़ें

05:45 AM, 24-Nov-2026

हिमाचल सरकार ने शर्त में दी एकमुश्त छूट: अनुबंध पूरा होते ही नियमित होंगे अक्तूबर 2024 में लगे जेओए-आईटी

प्रदेश में पोस्ट कोड 817 के तहत अक्तूबर 2024 में नियुक्त जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए-आईटी) कर्मचारी दो साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करते ही नियमित हो सकेंगे।  और पढ़ें

05:43 AM, 24-Nov-2026

पढ़ें 24 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

संगम स्नान और पंचकोसी परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पुल पर प्रतिबंध के बावजूद दुकानें सजने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं, रास्तों पर खुले गड्ढे और संकरे मार्ग श्रद्धालुओं के लिए हादसे का खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा और व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें