फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 11 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:26 AM, 11-Oct-2026

राजस्थान: आज 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, 13 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को छह जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 अक्टूबर से नए कमजोर सिस्टम के कारण बीकानेर संभाग और शेखावाटी के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। तापमान गिरने से दिन की गर्मी कम हुई है और रात में ठंडक बढ़ने लगी है। और पढ़ें

07:26 AM, 11-Oct-2026

जयप्रकाश नारायण जयंती: एक आवाज और सड़कों पर उतर गए हजारों छात्र, कौन थे भारत रत्न 'लोकनायक' जेपी?

Jayaprakash Narayan Birth Anniversary: जयप्रकाश नारायण जयंती पर जानिए भारत रत्न और लोकनायक जेपी की पूरी कहानी। बिहार के छात्र आंदोलन से संपूर्ण क्रांति के नारे तक, अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई से आपातकाल के विरोध तक, उनका जीवन कई ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़ा रहा। जानिए अमेरिका में पढ़ाई, प्रभावती देवी से विवाह, सर्वोदय आंदोलन, जनता पार्टी के गठन और लोकतंत्र की बहाली में उनकी अहम भूमिका के बारे में विस्तार से। और पढ़ें

07:24 AM, 11-Oct-2026

सीजी: असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की पहचान, राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल

गुवाहाटी में राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के शिक्षक संजय कुमार नामदेव ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपराओं और खानपान की जानकारी साझा की। उन्होंने विष्णु भोग चावल की विशेषताओं से भी 18 राज्यों के प्रशिक्षार्थियों को परिचित कराया।

 

और पढ़ें

विज्ञापन
07:19 AM, 11-Oct-2026

ईओडब्ल्यू का एक्शन प्लान: प्रदेश के 3,900 लंबित मामलों के निपटारे का लक्ष्य, हर महीने सुलझाने होंगे दो केस

मध्य प्रदेश ईओडब्ल्यू ने प्रदेश के करीब 3,900 लंबित मामलों के निराकरण के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाई है। प्रत्येक जांच अधिकारी को हर महीने दो मामलों का निपटारा करना होगा। डीजी उपेंद्र जैन साप्ताहिक समीक्षा कर प्रगति की निगरानी कर रहे हैं।

और पढ़ें

07:19 AM, 11-Oct-2026

घटस्थापना 2026: नवरात्रि के पहले दिन अपनों को भेजें घटस्थापना की शुभकामनाएं, मां दुर्गा करेंगी कल्याण!

Happy Navratri Wishes: नवरात्रि का पहला दिन श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मकता के साथ नई शुरुआत करने का अवसर है। घटस्थापना के इस पावन पर्व पर मां शैलपुत्री की पूजा करें और अपने प्रियजनों के साथ शुभकामनाएं साझा करें।  और पढ़ें

विज्ञापन
07:19 AM, 11-Oct-2026

शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि व्रत में घी-आलू खाने से बढ़ेगा वजन? रोज करें ये 5 योगासन

Navratri Vrat Yoga Tips: नवरात्रि में व्रत के पसंदीदा व्यंजनों का आनंद लेते हुए भी फिटनेस पर ध्यान दिया जा सकता है। इसके लिए भोजन की मात्रा संतुलित रखें, नियमित रूप से सक्रिय रहें और अपनी क्षमता के अनुसार योग करें।  और पढ़ें

07:18 AM, 11-Oct-2026

मैनिट के खाने की गुणवत्ता पर सवाल: बासी तेल और गंदे आरओ टैंक,खाना खाकर 12 छात्र बीमार,फूड लाइसेंस भी नहीं मिला

मैनिट के हॉस्टल नंबर-10 की मैस में खाना खाने के बाद करीब 12 छात्र बीमार पड़ गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में दोबारा इस्तेमाल होने वाला तेल, आरओ टैंक में गंदगी और फूड लाइसेंस सहित जरूरी दस्तावेजों की कमी सामने आई। टीम ने खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
  और पढ़ें

07:17 AM, 11-Oct-2026

आज का राशिफल: धनु, कुंभ और वृश्चिक राशि वाले आर्थिक मामलों में रहें सतर्क, जानें सभी राशियों का हाल

11 अक्तूबर 2026 का दैनिक राशिफल जानें। मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर समेत सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? जानिए करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, प्रेम जीवन और पारिवारिक मामलों में सितारों का क्या संकेत है। और पढ़ें

07:17 AM, 11-Oct-2026

आज का अंक ज्योतिष:मूलांक 1, 5 और 9 वालों को मिल सकती है सफलता, करियर और कारोबार में मिलेंगे नए मौके

11 अक्तूबर 2026 का अंक ज्योतिष जानें और मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। जानिए करियर, धन, प्रेम और पारिवारिक जीवन के साथ आपका शुभ अंक क्या है।

और पढ़ें

07:17 AM, 11-Oct-2026

आज का लव राशिफल: मेष, कर्क और सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में आएगी मिठास, रिश्तों में मजबूत होगा भरोसा

11 अक्तूबर 2026 का लव राशिफल जानें और जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन में क्या बदलाव आ सकते हैं। पार्टनर के साथ रिश्ते, रोमांस और आपसी तालमेल के लिहाज से आज का दिन कैसा रहेगा? और पढ़ें

07:15 AM, 11-Oct-2026

शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ: सांसद बांसुरी स्वराज ने झंडेवालान मंदिर में की पूजा, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही देश भर के मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया है। नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर में सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। और पढ़ें

07:15 AM, 11-Oct-2026

शारदीय नवरात्रि 2026: मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, पूजा में रखें इन बातों का ध्यान

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा से की जाती है। मान्यता है कि पूजा में कुछ चीजों का इस्तेमाल या भोग अर्पित करना शुभ नहीं माना जाता। आइए जानते हैं नवरात्रि में मां दुर्गा को किन चीजों को भूलकर भी नहीं चढ़ाना चाहिए।

और पढ़ें

07:14 AM, 11-Oct-2026

शारदीय नवरात्रि 2026: नौदुर्गा को कौन-सा भोग, प्रसाद और पुष्प चढ़ाएं? जानें 9 दिनों के रंग और मंत्र

देवी के स्वरूप के अनुसार मंत्र, शुभ रंग, प्रिय पुष्प और भोग का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए नौदुर्गा के नौ दिनों में किस देवी को कौन-सा भोग, पुष्प, रंग और मंत्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। और पढ़ें

07:14 AM, 11-Oct-2026

शारदीय नवरात्रि 2026: इस बार 10 दिन होगी मां दुर्गा की आराधना, यहां देखें पूरा कैलेंडर

इस बार नवरात्रि का पर्व 10 दिनों तक चलेगा, हालांकि देवी के नौ स्वरूपों की पूजा ही की जाएगी। यानी नवरात्रि का धार्मिक आधार नौ देवियों की आराधना पर ही रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं मां के नौ स्वरूपों की पूजा तिथियां... और पढ़ें

07:14 AM, 11-Oct-2026

ईंधन महंगाई से बैकफुट पर अमेरिका: भारत को राहत...तेल कीमतों में आएगी स्थिरता; रूस के आगे झुककर बदली नीति?

अमेरिका ने ईंधन की कमी और बढ़ती कीमतों के बीच रूस से डीजल खरीदने के लिए प्रतिबंधों में अस्थायी छूट देने का फैसला किया है। ट्रंप-पुतिन समझौते के तहत रूस अमेरिकी और वैश्विक बाजारों में डीजल की आपूर्ति करेगा। इससे भारत जैसे तेल आयातक देशों को कीमतों में स्थिरता से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, भारतीय निजी रिफाइनरी के निर्यात और मुनाफे पर इसका क्या असर पड़ेगा? पढ़िए इस रिपोर्ट में।  और पढ़ें

07:14 AM, 11-Oct-2026

नवरात्रि प्रथम दिवस: मां शैलपुत्री का प्रिय भोग, घर पर ऐसे बनाएं आसान और स्वादिष्ट रेसिपी

Maa Shailputri Bhog Recipe: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा में भोग का विशेष स्थान है। आप अपनी परंपरा के अनुसार फल, दूध, मिश्री या घर पर तैयार सात्विक प्रसाद अर्पित कर सकते हैं। सूजी का हलवा एक आसान घरेलू विकल्प है, जिसे कम सामग्री में बनाया जा सकता है।  और पढ़ें

07:13 AM, 11-Oct-2026

शारदीय नवरात्रि 2026: पहले दिन कलश स्थापना से लेकर मां शैलपुत्री की पूजा विधि, भोग और मंत्र तक जानें सबकुछ

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना के साथ पर्व की शुरुआत होती है। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि 2026 में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, कलश स्थापना की विधि, मां शैलपुत्री का प्रिय भोग और पूजा के मंत्र। और पढ़ें

07:10 AM, 11-Oct-2026

एमपी: नवरात्रि की प्रतिपदा पर भांग से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा मंदिर

आज बाबा महाकाल की भस्म आरती में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। और पढ़ें

07:07 AM, 11-Oct-2026

मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज: दिन में तेज धूप, रात में ठंड, ग्वालियर-चंबल में 2 दिन आंधी-पानी के आसार

मानसून की विदाई के बाद भी मध्य प्रदेश में मौसमी प्रणालियों के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है। ग्वालियर-चंबल में अगले दो दिन बारिश के आसार हैं, जबकि इंदौर में रात का तापमान 16 डिग्री तक गिर गया है। इस साल प्रदेश में सामान्य से चार प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। और पढ़ें

07:05 AM, 11-Oct-2026

रणजी ट्रॉफी का लेखा-जोखा: कौन बचाएगा खिताब, किन स्टार खिलाड़ियों पर रहेगी नजर और युवाओं के पास क्या है मौका?

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए सीजन में देशभर की टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। टूर्नामेंट के पहले दौर के लिए एलीट ग्रुप-ए, बी, सी और डी के साथ प्लेट ग्रुप की टीमों के खिलाड़ियों की सूची में कई अनुभवी और युवा क्रिकेटरों को जगह मिली है। केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, रिंकू सिंह, पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ी अपने-अपने राज्य की टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा कई युवा खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा।

और पढ़ें

07:05 AM, 11-Oct-2026

5-स्टार एसी के बाद भी ज्यादा आ रहा बिजली बिल?: तुरंत बदलें ये तीन सेटिंग्स, हो सकता है हजारों रुपये का फायदा

पांच स्टार एसी और एनर्जी एफिशिएंट फ्रिज इस्तेमाल करने के बाद भी अगर आपके घर में ज्यादा बिजली का बिल आ रहा है, तो इसकी वजह आपकी कुछ आदतें हो सकती हैं। एसी का तापमान, फ्रिज का थर्मोस्टेट और स्टैंडबाय मोड में चलने वाले उपकरण बिजली की खपत को प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को नहीं पता कि कुछ सेटिंग्स से खपत कम करने में मदद मिल सकती है? आइए जानते हैं कैसे...
  और पढ़ें

07:01 AM, 11-Oct-2026

पनारी चौसठ योगिनी धाम: बरगद के पेड़ की छांव में विराजती हैं माता, मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु बांधते हैं घंटे

पनारी गांव में मां चौसठ योगिनी का धाम अपनी अनूठी मान्यताओं और सदियों पुराने बरगद के पेड़ के लिए प्रसिद्ध है। यहां वटवृक्ष की जड़ों को माता का स्वरूप मानकर पूजा जाता है। मान्यता है कि मन्नत पूरी होने पर भक्त पेड़ की शाखाओं पर घंटे बांधते हैं। और पढ़ें

06:57 AM, 11-Oct-2026

गाजियाबाद में मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश नागिन गिरफ्तार

गाजियाबाद में मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश नागिन गिरफ्तार और पढ़ें

06:49 AM, 11-Oct-2026

वाराणसी में एयर शो: नमो घाट पर 5600 मेहमानों के लिए अलग रास्ते, अस्थायी एटीसी टावर; आसमान में दिखेगा रोमांच

वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। इस क्रम में नमो घाट पर 5600 मेहमानों के लिए अलग रास्ते बनाए जा रहे हैं। वहीं अस्थायी एटीसी टावर भी बन रहा है। और पढ़ें

06:46 AM, 11-Oct-2026

गाजियाबाद: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश नागिन गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली, 100 से ज्यादा आपराधिक केस

गाजियाबाद में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी फरमान उर्फ नागिन के दोनों पैरों में गोली लगी है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत हुई।
  और पढ़ें

06:43 AM, 11-Oct-2026

पीएम आज चेन्नई को देंगे 13 हजार करोड़ की सौगात: मेट्रो फेज-2 का करेंगे उद्घाटन; एक दिन पहले पहुंचे राहुल गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चेन्नई को 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं, उनके दौरे से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की और छात्रों के बीच पीएम मोदी पर निशाना साधा। पीएम मोदी के विकास कार्यक्रमों और राहुल-विजय की मुलाकात से तमिलनाडु की सियासत में क्या संकेत मिल रहे हैं? पढ़िए इस रिपोर्ट में।  और पढ़ें

06:37 AM, 11-Oct-2026

इंदौर जल संकट: प्यास बुझाने में काम आएंगे पुराने कुएं और बावड़ी, हर वार्ड में होंगे बड़े बदलाव

इंदौर में कम बारिश के कारण उत्पन्न जल संकट से निपटने के लिए नगर निगम ने हर वार्ड के कुएं-बावड़ियों पर हाइड्रेट बनाने, नई जल नीति लागू करने और जनवरी से वॉशिंग सेंटर बंद करने जैसी व्यापक योजनाएं तैयार की हैं। और पढ़ें

06:36 AM, 11-Oct-2026

विंध्याचल नवरात्र मेला: मिर्जापुर में 21 अक्तूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री, भीड़ को देखते हुए डायवर्जन लागू

विंध्याचल मेले को लेकर विंध्याचल में 21 अक्तूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। भीड़ को देखते हुए कई शहरों से आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया है। वहीं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को निर्धारित समय में जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा।  और पढ़ें

06:35 AM, 11-Oct-2026

आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के दौरे पर, घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत

नमस्कार! आज है रविवार, 11 अक्तूबर  इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

और पढ़ें

06:32 AM, 11-Oct-2026

आज है नवरात्रि का पहला दिन, मां शैलपुत्री की पूजा से मिलता है सौभाग्य का आशीर्वाद, जानें विधि, मंत्र और महत्व

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा और मंत्र जाप करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। जानें पूजा विधि, मंत्र और धार्मिक महत्व। और पढ़ें

06:30 AM, 11-Oct-2026

खिताबों के 'शहंशाह': बिग बी के नाम दर्ज है यह गिनीज रिकॉर्ड, मैडम तुसाद में जगह पाने वाले पहले भारतीय एक्टर

Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन आज 11 अक्तूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने फिल्मों में काम करने के साथ-साथ अपने पांच दशक के करियर में कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए और किन फिल्मों ने अमिताभ को सुपरस्टार बनाया? जानते इसके बारे में। और पढ़ें

06:30 AM, 11-Oct-2026

यूपी : हाईकोर्ट का अहम फैसला- महज जाति के आधार पर नहीं बनता एससी/एसटी एक्ट का मामला, प्रधानाचार्य को बड़ी राहत

स्कूल से लौट रहे छात्र की मौत के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौनपुर के प्रधानाचार्य को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे और आपराधिक कार्यवाही को रद्द करते हुए कहा कि केवल पीड़ित के अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति समुदाय से होने के आधार पर इस कानून के तहत अपराध नहीं बनता। इसके लिए अपराध का जाति के कारण किया जाना भी आवश्यक है।

और पढ़ें

06:30 AM, 11-Oct-2026

मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए प्रशासन मुस्तैद: मांस-मछली की बिक्री बंद, 650 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

नवरात्रि में मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। 650 पुलिसकर्मियों की तैनाती, अस्थायी बस स्टैंड और एलईडी स्क्रीन पर लाइव दर्शन की व्यवस्था के बीच जानें जरूरी जानकारी। और पढ़ें

06:13 AM, 11-Oct-2026

नवरात्रि के नौ दिन इन चार राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, दशहरे तक नौकरी-बिजनेस में होगा लाभ

Shardiya Navratri 2026 Lucky Zodiac Signs: ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का सकारात्मक प्रभाव कुछ राशि वालों पर देखने को मिल सकता है। इस दौरान जातकों को नौकरी, कारोबार और पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन सकते हैं।  और पढ़ें

06:12 AM, 11-Oct-2026

रियाद हवाई अड्डे पर एक और हमला: 12 लोगों की मौत, 300 घायल; क्या दखल देगा अमेरिका?

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 300 से अधिक घायल हो गए। हूती विद्रोहियों ने हमले का दावा किया है, जिसके बाद अमेरिका ने सऊदी हमलों में शामिल होने पर विचार किया। हवाई अड्डे का संचालन निलंबित कर दिया गया है और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। और पढ़ें

06:04 AM, 11-Oct-2026

Kangra News: प्रो. महेश कुलहारिया बने हिमालयन लाइफ साइंस सोसायटी के अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) के शाहपुर परिसर स्थित स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के अंतर्गत हिमालयन लाइफ साइंस सोसायटी की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। और पढ़ें

06:01 AM, 11-Oct-2026

इंदौर: इंदौर में नवरात्रि की रौनक,बिजासन माता मंदिर में नौ दिन लगेगा भक्तों को मेला

इंदौर में नवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ आरंभ होने जा रहा है। नौ दिनों तक पूरा शहर माँ दुर्गा की भक्ति में सराबोर नजर आएगा।प्राचीन देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगेगा, शहर के विभिन्न हिस्सों में सजे गरबा पंडालों की रौनक देखते ही बनेगी। और पढ़ें

06:01 AM, 11-Oct-2026

कलश स्थापना से शुरू होगी शक्ति की आराधना, नवरात्रि के पहले दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना के साथ होती है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा और घटस्थापना का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं नवरात्रि के पहले दिन किन गलतियों से बचना चाहिए और पूजा के दौरान किन नियमों का ध्यान रखना जरूरी है।

और पढ़ें

06:00 AM, 11-Oct-2026

Weather Forecast 11 October 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

Weather Forecast 11 October 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today और पढ़ें

05:58 AM, 11-Oct-2026

मोरारी बापू बोले: कैप्टन मच्छार ने दिखाई हनुमान चालीसा की महत्ता, रामचरितमानस, तुलसीदास का जिक्र कर क्या कहा?

फ्लाईदुबई विमान में सवार 170 से अधिक लोगों की जान बचाने में भारत के कैप्टन स्मित मच्छार की भूमिका अहम रही। उनके शौर्य, साहस और पराक्रम की चौतरफा सराहना हो रही है। अध्यात्मिक जगत में भी अब इसकी चर्चा होने लगी है। गुजरात के कथावाचक मोरारी बापू के मुताबिक कैप्टन मच्छार ने हनुमान चालीसा की महत्ता दिखाई है। और पढ़ें

05:56 AM, 11-Oct-2026

नवरात्रि में 9 दिनों तक गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा, जानें घटस्थापना से विजयादशमी तक क्या-क्या होगा खास

शारदीय नवरात्रि 2026 का पावन पर्व 11 अक्तूबर से शुरू होकर 19 अक्तूबर तक चलेगा। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना से लेकर दुर्गा अष्टमी, महानवमी और 20 अक्तूबर को विजयादशमी तक कई खास धार्मिक अनुष्ठान होंगे। जानें नवरात्रि के नौ दिनों का पूरा कार्यक्रम और प्रमुख तिथियां। और पढ़ें

05:46 AM, 11-Oct-2026

दिल्ली प्रदर्शन: पुलिस ने मीडिया और भागने से रोकने के लिए इस्तेमाल की जालीदार बसें, सुरक्षा का दिया हवाला

दिल्ली पुलिस ने इस बार प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जर्सी बेरियर (सीमेंट से बना बड़ा स्लैब) लगाए थे। इस बेरियर को क्रेन से उठाकर ही एक जगह से दूसरी जगह रखा जा सकता है।  और पढ़ें

05:43 AM, 11-Oct-2026

दिल्ली प्रदर्शन: बिखेरो, भटकाओ और उठाओ की रणनीति पर चली पुलिस, प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग दिशाओं में बांटा

प्रदर्शन को बिखेरना, प्रदर्शनकारियों को भटकाना और जहां भी नारेबाजी शुरू हुई, वहां तत्काल हिरासत में लेना... शनिवार को दिनभर सीजेपी से निपटने की दिल्ली पुलिस की रणनीति इसी तरह की दिखी।  और पढ़ें

05:43 AM, 11-Oct-2026

पुराने फुटेज पर जारी किया अलर्ट: पुलिस ने फायरिंग के दावों का किया खंडन, पुराने वीडियो पर भी रखी डिजिटल नजर

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ सोशल मीडिया पर भी पहरा रखा। अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं और पुराने वीडियो से माहौल बिगाड़ने की कोशिशों पर नजर रखने के लिए साइबर विशेषज्ञों की टीमें दिनभर सक्रिय रहीं। 
  और पढ़ें

05:43 AM, 11-Oct-2026

दिल्ली: आज इन मार्गों पर जारी रहेगा डायवर्जन, 30 जगहों पर असर, पुलिस ने गैर-जरूरी यात्रा से बचने की दी सलाह

राजधानी में रविवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 11 अक्तूबर को सुबह छह बजे से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जा सकता है। नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के कई इलाकों में आवाजाही प्रभावित रहने की संभावना है।
  और पढ़ें

05:43 AM, 11-Oct-2026

दिल्ली: गूगल मैप ने एक किमी का रास्ता 13 किमी दिखाया, मंजिल पास फिर भी लंबा चक्कर, चक्रव्यूह में उलझे लोग

दिल्ली में रास्ता पूछने के लिए अमूमन गूगल मैप सटीक साबित होता है, लेकिन शनिवार लुटियंस दिल्ली में यह भी कंफ्यूज दिखा। इसमें गोल पोस्ट ऑफिस से जंतर मंतर की महज एक किमी की दूरी तय करवाने के लिए लंबा रास्ता लिया। इससे रास्ता करीब 13 किमी लंबा हो गया। 
  और पढ़ें

05:43 AM, 11-Oct-2026

बाजार बंद, करोड़ों का व्यापार ठप: व्यापारियों ने रखी अपनी बात, 250 करोड़ तक का कारोबार प्रभावित होने का अंदेशा

राजधानी में सुरक्षा इंतजामों का सीधा असर कारोबार पर दिखाई देने लगा है। शनिवार को सीजेपी के प्रदर्शन के चलते कनॉट प्लेस समेत कई प्रमुख बाजारों में दुकानें बंद रहीं या ग्राहक आवाजाही प्रभावित रही। और पढ़ें

05:43 AM, 11-Oct-2026

सुर्खियां: जेलेंस्की से खफा हुए ट्रंप, सीजेपी को बांग्लादेशी नेता का समर्थन; भारत दौरे पर कनाडा का कारोबरी दल

सुर्खियां: जेलेंस्की से खफा हुए ट्रंप, सीजेपी को बांग्लादेशी नेता का समर्थन; भारत दौरे पर कनाडा का कारोबरी दल और पढ़ें

05:39 AM, 11-Oct-2026

आज से शारदीय नवरात्रि शुरू, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र समेत सबकुछ

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करते हुए मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।  और पढ़ें

05:30 AM, 11-Oct-2026

पढ़ें 11 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक का हाल। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें