फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 20 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:59 AM, 20-Sep-2026

जानना जरूरी है: कैसे हुआ यमलार्जुन वृक्षों का उद्धार? नारद जी के शाप और श्रीकृष्ण की लीला से जुड़ा है आख्यान

नारद जी के शाप से कुबेर के पुत्र नलकूबर व मणिग्रीव अर्जुन वृक्ष बन गए और दोनों ‘यमलार्जुन’ कहलाए। श्रीकृष्ण ने अपनी लीला से उन्हें शापमुक्त कर दिया। और पढ़ें

07:59 AM, 20-Sep-2026

76 तस्वीरें, 76 पड़ाव: कलाकारों के रंगों में दिखा पीएम मोदी का सफर, सार्वजनिक यात्रा पर पेंटिंग्स की प्रदर्शनी

डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और सार्वजनिक यात्रा पर आधारित एक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में देशभर के कलाकारों द्वारा बनाई गई 76 मौलिक पेंटिंग्स प्रदर्शित की गईं। और पढ़ें

07:55 AM, 20-Sep-2026

इंदौर: छात्रों की गूंज में कांग्रेस के पदाधिकारी स्टूडेंट बनकर आए मंच पर! भाजपा ने लगाए आरोप

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में  मंच पर बुलाए गए कुछ विद्यार्थियों की राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर अब सियासत गरमा गई है। भाजपा ने दावा किया है कि राहुल गांधी के सामने अपनी समस्याएं रखने वाले कुछ छात्र कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
07:52 AM, 20-Sep-2026

पश्चिम एशिया की कूटनीति: ओमान दरवाजा, जो कभी बंद नहीं होता! सिद्धांत-सी बन गई है यह कहावत

2026 में होर्मुज जल रहा है। ईरान कहता है- टोल लगाएंगे। अमेरिका कहता है-पागल हो? और, बीच में ओमान बैठा है- दोनों से बात करता हुआ, किसी से न लड़ता हुआ। पश्चिम एशिया की कूटनीति में एक कहावत सिद्धांत-सी बन गई है कि जब दुनिया के सारे दरवाजे बंद होते हैं, तो एक दरवाजा हमेशा खुला रहता है। उसका नाम मस्कट है। और पढ़ें

07:48 AM, 20-Sep-2026

एमपी: मंडला में नारियल दुकान संचालक की संदिग्ध मौत, कनपटी पर गंभीर चोट के निशान; हत्या की आशंका

मंडला के महाराजपुर थाना क्षेत्र के संगम घाट में 55 वर्षीय राजकुमार उर्फ रज्जू नंदा का शव नारियल की दुकान में लहूलुहान हालत में मिला। कनपटी पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:46 AM, 20-Sep-2026

बिजनेस: सेमीकॉन इंडिया में करोड़ों के निवेश की बात, कई कंपनियां प्रतिबद्ध; राज्यों के साथ सीतारमण का मंथन पूरा

बिजनेस: सेमीकॉन इंडिया में करोड़ों के निवेश की बात, कई कंपनियां प्रतिबद्ध; राज्यों के साथ सीतारमण का मंथन पूरा और पढ़ें

07:44 AM, 20-Sep-2026

यूपी सियासी चौसर: पूर्वाचल में सहयोगियों के लिए उदार रवैया अपनाएगी भाजपा; चार सहयोगियों को देगी 70 से 75 सीटें

यूपी सियासी चौसर: पूर्वाचल में सहयोगियों के लिए उदार रवैया अपनाएगी भाजपा; चार सहयोगियों को देगी 70 से 75 सीटें और पढ़ें

07:44 AM, 20-Sep-2026

सलमान खान: आधी रात भाईजान ने दी सफाई, बोले- 'मेरी सेहत बढ़िया है..'; किस बात के लिए मांगी माफी?

Salman Khan: 'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में सलमान खान को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा था, जिसके कई वीडियो भी सामने आए थे। अब भाईजान ने इस मामले में अपनी ओर से अपडेट शेयर किया है। जानिए क्या था असल मामला।  और पढ़ें

07:40 AM, 20-Sep-2026

ईरान की शर्तों से बढ़ी हलचल: ट्रंप अचानक लौटे व्हाइट हाउस, अमेरिकी बमवर्षक पश्चिम एशिया रवाना; अब आगे क्या?

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के बजाय नए घटनाक्रम सामने आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कैंप डेविड में अपना प्रवास छोटा कर व्हाइट हाउस वापसी की। वहीं, ईरान ने बातचीत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सात मांगें सामने रखी हैं। इनमें युद्ध रोकने, जब्त धनराशि जारी करने और समुद्री नाकाबंदी खत्म करने जैसी शर्तें शामिल हैं। और पढ़ें

07:37 AM, 20-Sep-2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: साइलेंसर की आवाज को लेकर विवाद, कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी से बेल्ट से मारपीट

गौरेला में साइलेंसर की तेज आवाज को लेकर विवाद में कलेक्टर कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद इशराक जहांगीरी से बेल्ट और हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। पुलिस ने निहाल भरिया समेत दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

 

और पढ़ें

07:36 AM, 20-Sep-2026

राजस्थान में मौसम ने बदली करवट: मानसून की विदाई शुरू, अब बढ़ेगी गर्मी; दक्षिण-पूर्व में बारिश का आखिरी दौर

राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू हो गई है। पश्चिमी इलाकों में तापमान बढ़ने लगा, जबकि दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश जारी है। अगले दिनों मौसम में बदलाव दिखेगा। और पढ़ें

07:34 AM, 20-Sep-2026

क्या है टेकबॉल?: एशियाड में पहली बार इस खेल में भारत की एंट्री, जानें क्या हैं नियम और कैसे खेला जाता है गेम

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पहली बार टेकबॉल में हिस्सा लिया। मोहम्मद अनस इमरान बेग, डेक्लन मार्शल गोंसाल्वेस और क्विंसी डिसूजा तीन स्पर्धाओं में चुनौती पेश करते दिखे। फुटबॉल और टेबल टेनिस के मिश्रण वाले इस खेल में घुमावदार टेबल और हाथों के इस्तेमाल पर रोक मुकाबले को खास बनाती है। और पढ़ें

07:33 AM, 20-Sep-2026

एआई फ्रॉड से बचाएंगे स्मार्टफोन्स के ये फीचर्स: गूगल-एपल ने दिए कई सेफ्टी टूल्स, कौन हैं और कैसे करेंगे काम?

एआई के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ऑनलाइन फ्रॉड के तरीके भी लगातार बदल रहे हैं, लेकिन बहुत से लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि गूगल और एपल के स्मार्टफोन्स में ऐसे कई सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं, जो यूजर को संदिग्ध कॉल, मैसेज और लिंक से बचाने में मदद कर सकते हैं। तो क्या आपके फोन में भी ऐसे फीचर्स मौजूद हैं? आइए जानते हैं इनसे जुड़ी पूरी जानकारी।
  और पढ़ें

07:32 AM, 20-Sep-2026

'अमेरिका जो आरोप लगा रहा, उसकी शुरुआत उसने खुद की': यूएनजीए की बैठक से पहले अमेरिकी आरोपों पर तेहरान का पलटवार

यूएन महासभा की उच्चस्तरीय बैठक से पहले ईरान और अमेरिका के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। ईरान ने अमेरिकी आरोपों को खारिज किया है। वहीं अमेरिका ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को यूएनजीए में आने की अनुमति दी है, लेकिन न्यूयॉर्क में यात्रा और लग्जरी सामान खरीदने पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

और पढ़ें

07:30 AM, 20-Sep-2026

उज्जैन: महाकाल की भस्म आरती में दिखा मनमोहक स्वरूप, भस्म से बनाया मुखारविंद, तीसरा नेत्र भी खुला

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को।पूजन सामग्री से भस्म के माध्यम से भगवान महाकाल का सुंदर मुखारविंद बनाया गया इस आलौकिक श्रृंगार के दौरान बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग का तीसरा नेत्र खुल गया और पढ़ें

07:30 AM, 20-Sep-2026

अजमेर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत: माता-पिता और बेटी ने की सामूहिक आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी मलियान में शनिवार रात एक ही परिवार के माता-पिता और बेटी की मौत से सनसनी फैल गई। तीनों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

07:30 AM, 20-Sep-2026

महेश भट्ट जन्मदिन: कलम लेकर रोजगार की तलाश में निकले थे; कैसे मिली मंजिल? पढ़िए निर्देशक से जुड़े रोचक किस्से

Mahesh Bhatt 78Th Birthday: मशहूर निर्माता-निर्देशक और राइटर महेश भट्ट आज 20 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। लीक से हटकर विषयों पर फिल्म बनाने के लिए उन्हें जाना जाता है। जन्मदिन पर पढ़िए उनसे जुड़े किस्से और पढ़ें

07:22 AM, 20-Sep-2026

पदोन्नति पर फिर जांच: 15 से ज्यादा डीएसपी हो सकते हैं पदावनत, पीएचक्यू खंगालेगा 250 अफसरों के रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश पुलिस में डीएसपी पदोन्नति की दोबारा समीक्षा की तैयारी है। करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे। समान नाम से प्रमोशन पाने वाले तीन अफसर समेत अन्य अधिकारी जांच के दायरे में हैं। 15 से अधिक पदावनति की संभावना है।

 

और पढ़ें

07:19 AM, 20-Sep-2026

बिहार: नालंदा में दो दिन होगा ज्ञान परंपरा का मंथन, विकसित भारत की राह पर जुटेंगे देशभर के शिक्षाविद् और चिंतक

राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में 21 और 22 सितंबर को ‘विकसित भारत के निर्माण में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका’ विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद आयोजित होगा। उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन करेंगे। और पढ़ें

07:16 AM, 20-Sep-2026

यूपी: घर में घुसकर मारी थी गोलियां, युवक की हत्या में पिता-पुत्र और बेटियों सहित पांच को उम्रकैद की सजा

इलाज के दौरान गोली लगने से घायल युवक की माैत हो गई थी। वहीं, उसके भाई की गोली लगने से आंखों की रोशनी चली गई थी। मामले में कोर्ट ने पिता-पुत्र और पुत्रियों सहित पांच को सजा सुनाई है। और पढ़ें

07:16 AM, 20-Sep-2026

इंदौर: भूजल का ऐसा दोहन देख सरकार सख्त, होटल, मॉल और बोरिंग वालों पर कसने जा रहा है शिकंजा

इंदौर में जिला पंचायत सभाकक्ष में केंद्रीय भूजल बोर्ड द्वारा भूजल प्रबंधन, नियमन और भू-नीर पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें होटल, मॉल, उद्योगों और बड़े प्रोजेक्ट्स हेतु भूजल दोहन की अनुमति, एनओसी और संरक्षण नियमों की जानकारी दी गई।

और पढ़ें

07:15 AM, 20-Sep-2026

यूपी: एटीएम में कार्ड फंसने पर न करें ये भूल, युवक हो गया ठगी का शिकार; खाते से निकल गई रकम

एटीएम में कार्ड फंसने पर युवक ने वहां लिखे नंबर पर काॅल किया। फोन उठाने वाले ने बताया कि शाम को गाड़ी आने पर कार्ड निकल सकेगा। इसके बाद वह जरूरी काम से चले गए। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 28 हजार रुपये निकलने के संदेश आए। वह एटीएम पहुंचे तो कार्ड नहीं था। और पढ़ें

07:15 AM, 20-Sep-2026

गवाही से बचना पड़ा भारी: ट्रैफिक इंस्पेक्टर का वेतन रुका, नोटिस भी होगा जारी; कोर्ट ने दिए आदेश

यातायात निरीक्षक ने फोन से अदालत को बताया कि वह किसी कारण से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही देने में असमर्थ हैं। इस पर अभियोजन ने उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक प्रयागराज को उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए आदेश की प्रति भेजी गई है।  और पढ़ें

07:08 AM, 20-Sep-2026

महाराष्ट्र: गणेशोत्सव का छठा दिन, 21100+ प्रतिमा विसर्जित; कांग्रेस बोली- सूखा पीड़ित किसानों की मदद करे सरकार

महाराष्ट्र: गणेशोत्सव का छठा दिन, 21000+ प्रतिमा विसर्जित; कांग्रेस बोली- सूखा पीड़ित किसानों की मदद करे सरकार और पढ़ें

07:01 AM, 20-Sep-2026

'मैं सिया की खास सहेली माही हूं': केतन हत्याकांड में नए खुलासे, आरोपियों ने बचने के तरीके चैटजीपीटी से भी पूछे

केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुणे पुलिस ने पांच हजार से अधिक पन्नों की चार्जशीट तैयार की है। इसमें खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम देने से पहले 'माही' नाम की फेक आईडी का इस्तेमाल किया गया था। चैटजीपीटी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर बचने के तरीके खोजे गए। बर्थडे सरप्राइज का झांसा दिए जाने समेत कई और बातें भी सामने आई है। और पढ़ें

07:00 AM, 20-Sep-2026

देश के इन 18 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया हाईअलर्ट!

देश के इन 18 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया हाईअलर्ट! और पढ़ें

06:54 AM, 20-Sep-2026

विदाई से पहले फिर सक्रिय होगा मानसून: एमपी में अगले 4 दिन बारिश, जानें प्रदेश के किस शहर में ज्यादा रहेगा असर

मानसून की विदाई से पहले मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। उत्तर अंडमान सागर में बन रहे निम्न दाब क्षेत्र के असर से अगले चार दिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश का अनुमान है। फिलहाल भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन मौसमी तंत्र की सक्रियता बढ़ने पर पूर्वानुमान बदल सकता है। और पढ़ें

06:47 AM, 20-Sep-2026

न्यूज डायरी: अबूधाबी जाने वाला विमान खराब, 200 यात्री फंसे; भारतीय रेलवे में 730 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

न्यूज डायरी: अबूधाबी जाने वाला विमान खराब, 200 यात्री फंसे; भारतीय रेलवे में 730 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी और पढ़ें

06:44 AM, 20-Sep-2026

लालबाग में गणपति पंडाल के पास हादसा: करंट लगने से आठ साल की बच्ची समेत दो की मौत; कई लोग घायल

मुंबई के लालबाग इलाके में गणपति उत्सव के दौरान रविवार तड़के पंडाल के पास करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में आठ साल की बच्ची रघनी घनश्याम यादव भी शामिल है। कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मसीना और ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्लोबल अस्पताल में भर्ती एक महिला की भी मौत हुई है। उसकी पहचान अभी सामने नहीं आई है। और पढ़ें

06:30 AM, 20-Sep-2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव नतीजे: लगातार कम मतदान से उठे कई सवाल; टूट रही हैं भरोसे की कड़ियां

पिछले करीब दो दशकों के आंकड़े भी डूसू चुनाव में सीमित छात्र भागीदारी की लगातार बनी प्रवृत्ति की ओर इशारा करते हैं। और पढ़ें

06:30 AM, 20-Sep-2026

महंगाई पर अमेरिकी फेड ने लिया बड़ा फैसला, अक्तूबर में आरबीआई की होगी अग्निपरीक्षा!

महंगाई पर अमेरिकी फेड ने लिया बड़ा फैसला, अक्तूबर में आरबीआई की होगी अग्निपरीक्षा! और पढ़ें

06:28 AM, 20-Sep-2026

विदेश के समाचार: नीदरलैंड में विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा; अमेरिका के मिशिगन में धार्मिक भेदभाव का मुकदमा

विदेश के समाचार: नीदरलैंड में विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा; अमेरिका के मिशिगन में धार्मिक भेदभाव का मुकदमा और पढ़ें

06:25 AM, 20-Sep-2026

दिल्ली: कालकाजी में बंटी घड़ियाल की हत्या, लोगों से हुई थी हाथापाई, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

उसकी बिल्डिंग में रहने वाले लोगों से हाथापाई हुई और वह नीचे गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई।  और पढ़ें

06:15 AM, 20-Sep-2026

किशोर न्याय बोर्ड का अनोखा फैसला: 9 नाबालिगों को दी जमानत, दिल्ली से रहेंगे दूर ताकि अपराध से हो किनारा

दिल्ली में प्रवेश से पहले जेजेबी को सूचित किया जाएगा। ये नाबालिग अपने रिश्तेदारों की देखरेख में पढ़ाई करेंगे और अपना करियर बनाएंगे। 
  और पढ़ें

06:12 AM, 20-Sep-2026

साल 2027 में शनि की चाल में बड़ा परिवर्तन, इस राशि से खत्म होगी साढ़ेसाती और शुरू होगा अच्छा समय

ज्योतिष में शनि सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह होते हैं। यह एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं जिसके कारण तीन राशियों पर साढ़ेसाती  और दो पर ढैय्या लगती है।  और पढ़ें

06:12 AM, 20-Sep-2026

बॉक्स ऑफिस: करीना से आमिर तक, पहले ही दिन धड़ाम हुईं इन सितारों की फिल्में; सिर्फ ‘हनुमान अंश’ ने किया चमत्कार

Movies With Lowest Opening This Year: फिल्म 'दायरा' और 'वाइब' 18 सितंबर को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर काफी फीकी शुरुआत की। जानिए इन फिल्मों के अलावा इस साल की कमजोर शुरुआत पाने वाली टॉप 10 फिल्मों के बारे मेंं।  और पढ़ें

06:11 AM, 20-Sep-2026

एआई का नया खतरा: जेमिनी ने तीन कंपनियों में लगाई सेंध, क्या एआई एजेंट्स को काबू में रखना हो रहा मुश्किल?

हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जेमिनी ने टेस्टिंग के दौरान तीन वास्तविक कंपनियों के सिस्टम में बिना अनुमति पहुंच बना ली। इस घटना ने एआई की सुरक्षा और उसकी बढ़ती स्वायत्तता को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं। और पढ़ें

06:11 AM, 20-Sep-2026

स्वर्ण के लिए एक कदम और बढ़ाने उतरेगी भारतीय महिला टीम: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से सामना, कब शुरू होगा मैच?

हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम का सामना एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में बांग्लादेश से है। पिछले कुछ दिनों से भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत का टी20 में बांग्लादेश पर पलड़ा बेहद मजबूत है। भारतीय टीम अगर ये मैच जीत लेगी तो पदक पक्का कर लेगी और स्वर्ण का बचाव करने से एक कदम दूर रह जाएगी। और पढ़ें

06:09 AM, 20-Sep-2026

एयरपोर्ट विस्तार के लिए मिला मुआवजा उड़ाया: एपीके फाइल के जरिये 6.64 लाख की साइबर ठगी, रो पड़ी महिला; केस

मंगारी गांव निवासी महिला के बैंक खाते से एपीके फाइल के जरिये साइबर ठगों ने 6.64 लाख रुपये उड़ा लिए। महिला के संयुक्त खाते में बाबतपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण का 9.03 लाख रुपये मुआवजा आया था। साइबर क्राइम पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। और पढ़ें

06:09 AM, 20-Sep-2026

इस दिन करवट बदलेंगे नारायण, जानें परिवर्तिनी एकादशी की तिथि और पूजा समय

परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के करवट बदलने की धार्मिक मान्यता है। इस दिन व्रत और पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। जानें परिवर्तिनी एकादशी की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त।

और पढ़ें

06:08 AM, 20-Sep-2026

समुद्र के नीचे छिड़ेगी नई जंग?: 15 लाख किमी केबल-पाइपलाइन खतरे में, अब ड्रोन करेंगे गहराई की निगरानी

समुद्र तल पर बिछा 15 लाख किलोमीटर से अधिक का संचार नेटवर्क, पाइपलाइन और बिजली केबल अब सुरक्षा की नई चुनौती बन रहे हैं। संभावित तोड़फोड़ और जासूसी से बचाने के लिए स्वायत्त अंडरवाटर ड्रोन, सेंसर और एआई आधारित निगरानी तकनीक विकसित की जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक भविष्य में समुद्र के नीचे मानव संचालित और स्वायत्त प्रणालियां साथ काम कर सकती हैं, लेकिन पूरे नेटवर्क की सुरक्षा अभी बड़ी चुनौती है।
  और पढ़ें

06:07 AM, 20-Sep-2026

पालने पर झूलीं राधारानी: मथुरा के जरीदार वस्त्रों, आभूषणों से हुआ शृंगार; काशी में 108 व्यंजनों का लगा भोग

वाराणसी में राधाष्टमी पर इस्कॉन और गोपाल मंदिर में राधारानी का विशेष शृंगार किया गया। मथुरा के जरीदार वस्त्रों और आभूषणों से सजी राधारानी को पालने पर झुलाया गया। दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में संकीर्तन से माहौल भक्तिमय रहा। राधारानी को 108 व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में जमकर सहभागिता की। और पढ़ें

06:06 AM, 20-Sep-2026

पश्चिम एशिया तनाव: ईरान ने अमेरिका के सामने सात शर्तें रखीं; सैन्य टकराव बढ़ने की आशंका के बीच एडवाइजरी जारी

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए यात्रा पर गंभीरता से विचार करने के लिए तैयार रहने को कहा है। अमेरिका ने ईरान समर्थित हूतियों की सऊदी अरब के खिलाफ गतिविधियों और अमेरिकी हितों पर संभावित खतरे का भी जिक्र किया है। इसी बीच ईरान के सुरक्षा परिषद सचिव मोहसिन रेजाई ने अमेरिका से बातचीत शुरू करने के लिए सात शर्तें रखे जाने की बात कही है। 
  और पढ़ें

06:05 AM, 20-Sep-2026

Kangra News: टियालू मेले में 21 को दंगल, 22 को होगी सांस्कृतिक संध्या

मैक्लोडगंज में टियालू मेले का शुभारंभ शनिवार को नगर निगम धर्मशाला के महापौर शमशेर सिंह नैहरिया ने किया। और पढ़ें

06:04 AM, 20-Sep-2026

Bareilly News: सीज किए वाहन लेकर भाग रहे चालक, निगरानी पर उठे सवाल

बरेली। राज्यकर विभाग की मोबाइल यूनिट के कैंट स्थित कार्यालय परिसर में दो सप्ताह इंतजार के बाद चालक बस लेकर भाग गया। बाद में उसे पकड़ लिया गया और बस फिर परिसर में खड़ी करा ली गई, लेकिन इस प्रकरण से परिसर की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। और पढ़ें

06:04 AM, 20-Sep-2026

Bareilly News: बरेली कॉलेज में चोरी करते पकड़ा गया युवक

बरेली कॉलेज में चोरी करते पकड़ा गया युवक और पढ़ें

06:04 AM, 20-Sep-2026

Bareilly News: बारिश के बाद निकली धूप, उसम ने किया बेहाल

बरेली। पहाड़ों की हवा के साथ घिरे बादलाें ने शनिवार को फिर शहरवासियों को भिगोया। इसके बाद तेज धूप और उमस ने लोगों को पसीने से तरबतर किया। मौसम विभाग ने फिलहाल हल्के बादल मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। और पढ़ें

06:04 AM, 20-Sep-2026

Bareilly News: डेयरियों के गोबर से खाद बनाकर दोहरी कमाई करे निगम, समस्या का होगा निस्तारण

डेयरियों के गोबर से खाद बनाकर दोहरी कमाई करे निगम, समस्या का होगा निस्तारण और पढ़ें

06:04 AM, 20-Sep-2026

Bareilly News: जन्मदिन पार्टी में साले-बहनोई पर तलवार से हमला

जन्मदिन पार्टी में साले-बहनोई पर तलवार से हमला और पढ़ें

06:04 AM, 20-Sep-2026

पढ़ें 20 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

अर्बन अस्पताल सील, पंजीकरण भी हुआ निरस्त और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें