फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:29 AM, 19-Sep-2026

यूपी: प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षक पर धर्म परिवर्तन के प्रयास का आरोप, छात्रों को दीं धार्मिक पुस्तकें

सीतापुर के तंबौर स्थित निजी स्कूल में गैर मुस्लिम छात्रों के साथ धार्मिक भेदभाव और धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। शिकायत में धार्मिक पुस्तकें बांटने और उनसे जुड़े सवाल पूछने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

10:28 AM, 19-Sep-2026

यूपी: हॉकी स्टार जगबीर सिंह की नई पारी, नाडा के अपीलीय पैनल में मिली जगह, डोपिंग पर करेंगे सुनवाई

पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और आगरा निवासी जगबीर सिंह को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अपीलीय पैनल का सदस्य नियुक्त किया गया है। छह सदस्यीय पैनल की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मुकुंदकम शर्मा करेंगे।
  और पढ़ें

10:27 AM, 19-Sep-2026

एएमआरयू मंडी: पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की मेरिट जारी, मुस्कान व अभिलाषा ने किया टॉप

एएमआरयू के अनुसार मेरिट सूची सिस्टम में उपलब्ध अभ्यर्थियों के डाटा के आधार पर तैयार की गई है। आरक्षित श्रेणी का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज जांच लेने होंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित प्रारूप में वैध और अद्यतन दस्तावेज नहीं होने पर संबंधित आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:25 AM, 19-Sep-2026

लुधियाना: सीएम मान आज करेंगे चुनावी अभियान का शंखनाद, 20 सितंबर को धूरी से शुरू होगा डोर-टू-डोर कैंपेन

20 सितंबर से पूरे प्रदेश में मेगा डोर-टू-डोर अभियान शुरू होगा। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद अपनी विधानसभा सीट धूरी से करेंगे। और पढ़ें

10:23 AM, 19-Sep-2026

रेलवे की खबर: अछनेरा स्टेशन पर चेकिंग, 11 ट्रेनों में जांच, 22 यात्री पकड़े, 14,515 रुपये जुर्माना

अछनेरा स्टेशन पर बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। 11 ट्रेनों की जांच के दौरान 22 यात्रियों से 14,515 रुपये जुर्माना वसूला गया।
  और पढ़ें

विज्ञापन
10:22 AM, 19-Sep-2026

राजस्थान: नागौर में स्थायी एसपी की नियुक्ति क्यों अटकी? हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग से दो सप्ताह में मांगा जवाब

नागौर में पुलिस अधीक्षक के रिक्त पद पर स्थायी आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति का मामला राजस्थान हाईकोर्ट पहुंचा है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है। और पढ़ें

10:22 AM, 19-Sep-2026

क्या एआई की वजह से शुरू होने वाला था यूएस-चीन युद्ध?: एक सैनिक की गलती ला सकती थी महाविनाश, रिपोर्ट में खुलासा

एआई की एक गलत रिपोर्ट के चलते अमेरिका और चीन के बीच युद्ध शुरू हो सकता था? दरअसल एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि एआई की गलत रिपोर्ट की वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता था।  और पढ़ें

10:20 AM, 19-Sep-2026

अच्छी खबर: लेडी लॉयल में अब 350 बेड, 95 करोड़ से बनेगा 10 मंजिला अस्पताल; अक्तूबर से होगा निर्माण

इंटीग्रेटेड प्लान के तहत लेडी लॉयल महिला जिला अस्पताल का नया 10 मंजिला भवन पांच एकड़ जमीन पर बनेगा, जिसकी क्षमता अब 350 बेड होगी। करीब 95 करोड़ रुपये की लागत वाले भवन में जांच, इलाज, प्रसव, ऑपरेशन समेत कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
  और पढ़ें

10:20 AM, 19-Sep-2026

झज्जर के बेरी में राधा अष्टमी पर माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

झज्जर के बेरी में राधा अष्टमी पर माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और पढ़ें

10:19 AM, 19-Sep-2026

इंटेल से टीएसएमसी और अब एआई तक: सेमीकंडक्टर की अगली रेस में भारत कहां? इन्वेस्ट इंडिया सीईओ ने बताई बड़ी बातें

कभी इंटेल (Intel) के पास चिप डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग और मुनाफे तक सब कुछ था। फिर टीसीएमसी ने फाउंड्री मॉडल के साथ सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पूरी तस्वीर ही बदल दी, और अब एआई ने इस तकनीक को एक बिल्कुल नए दौर में पहुंचा दिया है। तो सवाल है कि सेमीकंडक्टर की इस अगली रेस में भारत कहां खड़ा होगा? इन्वेस्ट इंडिया की एमडी और सीईओ निवृत्ति राय ने इसी बदलाव के बारे में बताते हुए भारत के लिए नई संभावनाओं का रोडमैप पेश किया है। आइए जानते हैं सेमिकॉन इंडिया 2026 के मंच से उन्होंने क्या कुछ कहा।
  और पढ़ें

10:19 AM, 19-Sep-2026

सोरहिया मेला: काशी में 16 दिन, 16 गांठ और 16 शृंगार कर महिलाएं करेंगी 16 परिक्रमाएं, जानें- क्या है मान्यता

सोरहिया मेला आज से शुरू हो रहा है। इस दौरान महिलाएं 16 दिन, 16 गांठ और 16 शृंगार कर 16 परिक्रमाएं करेंगी। उधर शुक्रवार को महिलाओं ने अष्टमी तिथि लगने के साथ ही लक्ष्मीकुंड पर महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन-पूजन किया।  और पढ़ें

10:18 AM, 19-Sep-2026

यूपी: आगरा-ग्वालियर रोड पर हरित पट्टी पर कब्जा, दुकानें-वर्कशॉप और पार्किंग, NGT ने सरकार को दिया नोटिस

आगरा-ग्वालियर रोड की हरित पट्टी पर अतिक्रमण और व्यावसायिक गतिविधियों के मामले में एनजीटी ने उत्तर प्रदेश सरकार समेत अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है। याचिका में 509 आर्मी बेस वर्कशॉप से सैंया तक हरित क्षेत्र में पुलिस चौकी, पार्किंग, दुकानें और कार्यशालाएं संचालित होने का आरोप लगाया गया है।
  और पढ़ें

10:17 AM, 19-Sep-2026

विराट-रोहित नहीं: इस भारतीय से खौफ खाते थे पैट कमिंस? कहा- वह 100 डॉट गेंदें खेल लेते थे, पर मौका नहीं देते थे

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के बजाय इस भारतीय क्रिकेटर को अपने करियर में सामना किया सबसे मुश्किल भारतीय बल्लेबाज बताया है। कमिंस ने उनकी धैर्य और लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने की क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि वह गेंदबाजों को गलती करने का मौका नहीं देते थे। और पढ़ें

10:15 AM, 19-Sep-2026

वायरल फीवर का कहर: गले में दर्द-सूजन, तेज खांसी और स्वाद गायब...आगरा में तेजी से बढ़ रहे मरीज

मौसम में बदलाव के बीच आगरा में वायरल फीवर के मरीज बढ़ रहे हैं। तेज बुखार, खांसी, गले में दर्द-सूजन और स्वाद गायब होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 650 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि बाल रोग विभाग में भी वायरल लक्षण वाले बच्चों की संख्या बढ़ी है।

  और पढ़ें

10:14 AM, 19-Sep-2026

कानपुर: हाईवे पर रोडवेज बस से उठा धुआं, अफरा-तफरी के बीच सुरक्षित उतारे यात्री, चालक की मुस्तैदी से टला हादसा

Kanpur News: घाटमपुर के पतारा कस्बे में महोबा से कानपुर आ रही रोडवेज बस के इंजन से अचानक धुएं का गुब्बार निकलने लगा। चालक और परिचालक की सूझबूझ से सभी 26 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और दूसरी बस से रवाना किया गया। और पढ़ें

10:13 AM, 19-Sep-2026

कानपुर: हाईवे पर रोडवेज बस से उठा धुआं, सवारियों में मची अफरा तफरी

कानपुर: हाईवे पर रोडवेज बस से उठा धुआं, सवारियों में मची अफरा तफरी और पढ़ें

10:11 AM, 19-Sep-2026

हेयर केयर टिप्स: बाल झड़ने से हैं परेशान? रोजमेरी स्प्रे को इस तरह करें हेयर केयर रूटीन में शामिल

Rosemary Water for Hair: अगर हेयर फॉल सामान्य से ज्यादा है, बाल तेजी से पतले हो रहे हैं या सिर की त्वचा पर खुजली, लालिमा और पपड़ी जैसी समस्या है, तो सिर्फ घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है। वहीं सामान्य हेयर केयर रूटीन में रोजमेरी स्प्रे को एक आसान विकल्प के तौर पर आजमाया जा सकता है।
  और पढ़ें

10:10 AM, 19-Sep-2026

Aligarh News: इंस्टाग्राम पर मुनाफे का सपना दिखा 2.87 लाख लेकर गायब हुए साइबर ठग

अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र में सूर्यांश आदित्य नाम के एक ही वक्त साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है और पढ़ें

10:10 AM, 19-Sep-2026

सार्वजनिक वितरण प्रणाली: उपभोक्ता ने छह माह से राशन नहीं लिया तो राशन कार्ड अस्थायी तौर पर होगा बंद

 लगातार छह माह तक राशन नहीं लेने वाले राशन कार्डों को अस्थायी रूप से निष्क्रिय करने की तैयारी की जा रही है। विभाग ने जिले के खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे उचित मूल्य की दुकानों (डिपो) से ऐसे राशन कार्ड धारकों का आंकड़ा जुटाएं, जिन्होंने पिछले छह माह के दौरान राशन नहीं लिया है। और पढ़ें

10:09 AM, 19-Sep-2026

अमृतसर में पकड़ी गई 10 किलो हेरोइन: सीमा पार से आई थी खेप, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी विदेशी तस्कर के निर्देश पर हेरोइन की खेप हासिल कर आगे सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके संपर्कों और नशे की खेप की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। और पढ़ें

10:09 AM, 19-Sep-2026

इंदौर: राहुल गांधी ने पूछा- क्या खिला रहा है इंदौर, पोहे-जलेबी या कुछ और...?

राहुल गांधी की इंदौर यात्रा में राजनीति के साथ शहर के जायके का रंग भी नजर आ रहा है। शनिवार को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ आयोजन से एक दिन पहले राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर इंदौर के पोहे-जलेबी का जिक्र कर युवाओं से जुड़ने की कोशिश की। और पढ़ें

10:09 AM, 19-Sep-2026

उस घर को बचाने की जंग, जहां बिता दिया जीवन: बापू नगर के लोगों का दर्द, 200 मकानों को नोटिस; DM को दिया ज्ञापन

बापू नगर में सिंचाई विभाग की जमीन पर बने करीब 200 मकानों को ध्वस्तीकरण के नोटिस दिए जाने का बसपा ने विरोध किया है। पार्टी ने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर जांच पूरी होने तक कार्रवाई रोकने की मांग की।

  और पढ़ें

10:08 AM, 19-Sep-2026

फतेहाबाद: रुपये के लेनदेन में भूना मोड़ पर चले लाठी-डंडे, मोटरसाइकिल तोड़े; एक की हालत नाजुक

आरोप है कि इसके बाद हमलावर रिपन का पीछा करते हुए सुंदर नगर स्थित उसके ससुराल के घर तक जा पहुंचे और वहां जमकर हंगामा करते हुए हल्का पथराव भी किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। और पढ़ें

10:07 AM, 19-Sep-2026

स्कूल: शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार पर काम करेगा एनसीईआरटी, सत्र 2027 से विवि के तौर पर काम शुरू करने की तैयारी

एनसीईआरटी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, रिसर्च और शिक्षक प्रशिक्षण को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। संस्थान सत्र 2027 से विश्वविद्यालय के रूप में काम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। और पढ़ें

10:06 AM, 19-Sep-2026

'गणपति बप्पा मोरया' से गूंज उठी काशी: दो किमी तक बिखरी मराठी लोकआभा, पांच घंटे तक किया लालबाग के राजा का गान

महाराष्ट्र से आए 80 सदस्यीय शिवगर्जना ढोल-ताशा दल के साथ गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकली। इस दौरान पुष्पवर्षा कर बप्पा की आरती उतारी गई। मराठी महिलाएं जमकर झूमीं। वहीं गणपति बप्पा को विदा कर अगले वर्ष आने का निमंत्रण दिया। और पढ़ें

10:06 AM, 19-Sep-2026

यूपी: सिर्फ सस्ती जमीन से नहीं आएंगे जीसीसी, टैलेंट और इकोसिस्टम बड़ी चुनौती; नोएडा के बाद लखनऊ पर दांव

उत्तर प्रदेश में 36 सड़क परियोजनाओं के लिए 3095 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति मिली है। लोक निर्माण विभाग जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। परियोजनाएं कई जिलों में होंगी। इसके अलावा पशु अस्पताल, मॉडल कंपोजिट विद्यालय, ग्राम्य विकास संस्थान और बीडा से जुड़ी परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है। और पढ़ें

10:05 AM, 19-Sep-2026

हेल्दी टिप्स: सुबह उठते ही करें बस ये 1 काम, स्किन और मूड दोनों के लिए हो सकता है फायदेमंद

Morning Hydration Routine: सुबह पानी पीना कोई चमत्कारी सौंदर्य नुस्खा नहीं, लेकिन दिन की हाइड्रेशन बेहतर करने वाली सरल और आसानी से अपनाई जा सकने वाली आदत जरूर है। इसके कई फायदे हैं, जिन्हें जानकर आप भी सुबह सुबह खुद को हाइड्रेट करने की आदत अपना लेंगे। और पढ़ें

10:04 AM, 19-Sep-2026

हिसार: खारा बरवाला हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

उप पुलिस अधीक्षक अग्रोहा किशोरी लाल ने बताया कि इस संबंध में गौतम पुत्र जोगीराम निवासी गांव खारा बरवाला के बयान पर थाना आदमपुर में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता के भाई रजनीश व विष्णु की गांव के ही जयराम व अक्षय जाजूदा के साथ रंजिश चल रही थी। और पढ़ें

10:02 AM, 19-Sep-2026

कानपुर: सरकारी जमीन पर बना अवैध कब्रिस्तान जमींदोज, मेट्रो निर्माण कार्य में बना था बड़ी बाधा

कानपुर: सरकारी जमीन पर बना अवैध कब्रिस्तान जमींदोज, मेट्रो निर्माण कार्य में बना था बड़ी बाधा और पढ़ें

10:02 AM, 19-Sep-2026

सऊदी अरब और हूतियों में बढ़ा तनाव?: रियाद में फिर सुनी गई धमाकों की आवाज, यमन में भी हुए हमले

सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। रियाद में एयर अलर्ट जारी किए गए हैं। वहीं, हूतियों ने दावा किया है कि सऊदी ने उनके ठिकानों पर 26 हमले किए हैं। इन हमलों का असर अब सुरक्षा के साथ-साथ तेल सप्लाई पर भी पड़ता दिख रहा है।

और पढ़ें

10:01 AM, 19-Sep-2026

यूपी: मेडिकल स्टोर पर कैमरे की निगरानी में दवा बिक्री का विरोध, रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने दी ये चेतावनी

मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में दवाओं की बिक्री के प्रस्ताव का रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने विरोध किया है। एसोसिएशन ने कहा कि अनिवार्यता लागू होने पर तकनीकी दिक्कतों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के विक्रेताओं पर भी असर पड़ेगा।
  और पढ़ें

10:00 AM, 19-Sep-2026

शहर में पागल सियार : दर्जनों लोगों को बनाया शिकार, भीड़ ने भी उतार लिया गुस्सा; बिहार में कहां ऐसा आतंक?

रोहतास के बिक्रमगंज शहर में शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक पागल सियार ने हमला कर दर्जनों लोगों को घायल कर दिया। सियार ने चर्चित व्यवसायी सतीश कुमार के चेहरे पर काटकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें

09:58 AM, 19-Sep-2026

सा रे गा मा पा: शो का होस्ट बनने पर क्या बोले श्रेयस तलपड़े? शंकर महादेवन और कुमार सानू का करेंगे सहयोग

Shreyas Talpade: अभिनेता श्रेयस तलपड़े जल्द ही एक नया शो होस्ट करने वाले हैं। आइए जानते हैं उन्होंने इस शो का होस्ट बनने पर क्या कहा है?
  और पढ़ें

09:57 AM, 19-Sep-2026

एडीए का शिकंजा: दयालबाग में अवैध निर्माण पर प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना नक्शा दो इमारतें, मौके पर लगाई सील

दयालबाग में बिना मानचित्र स्वीकृति के कराए जा रहे दो अनधिकृत निर्माणों को एडीए के प्रवर्तन दल ने सील कर दिया। दोनों कार्रवाई जयराम बाग क्षेत्र में की गई, जहां निर्माणकर्ता को पहले से नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे।
  और पढ़ें

09:55 AM, 19-Sep-2026

रेवाड़ी में हनुमान अंश फिल्म देखकर भावुक हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बोले- ऐसा लगा जैसे सत्संग में बैठे हों

रेवाड़ी में हनुमान अंश फिल्म देखकर भावुक हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बोले- ऐसा लगा जैसे सत्संग में बैठे हों और पढ़ें

09:55 AM, 19-Sep-2026

औरैया: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आधी रात खूनी भिड़ंत, खड़े डंपर में पीछे से घुसा दूसरा डंपर

औरैया: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आधी रात खूनी भिड़ंत, खड़े डंपर में पीछे से घुसा दूसरा डंपर और पढ़ें

09:54 AM, 19-Sep-2026

66 लाख की ठगी: जयपुर की कंपनी के निदेशक पर 66.86 लाख हड़पने का आरोप, 1.54 करोड़ में हुआ था सरिया का सौदा

आगरा के कारोबारी ने जयपुर की कंपनी के निदेशक पर 66.86 लाख रुपये हड़पने और धमकाने का आरोप लगाया है। 1.54 करोड़ रुपये में सरिया का सौदा हुआ था, लेकिन पूरी रकम का माल नहीं मिलने पर विवाद बढ़ गया।
  और पढ़ें

09:54 AM, 19-Sep-2026

क्या है निठारी कांड?: बकरी चराने से पंढेर की कोठी तक, एक कॉल से हुआ था खुलासा; इस काम में माहिर था कोली

निठारी कांड के पीड़ितों ने कहा कि हमें न्याय नहीं मिला। एजेंसियों की जांच पर उन्होंने सवाल उठाए हैं। पीड़ितों का कहना है कि फंदे से लटकना होता तो कोली जेल में ही जान दे देता। सुरेंद्र कोली का अल्मोड़ा के गांव में गरीबी में बचपन बीता था। कोली खाना बनाने में माहिर था। उसे दिल्ली में पहली नौकरी मिली थी। आइए जानते हैं कोली कैसे बकरियां चराने से पंढेर की कोठी तक पहुंचा? और पढ़ें

09:52 AM, 19-Sep-2026

यूपी: रेलवे में नौकरी का झांसा, फर्जी नियुक्ति पत्र, सात नकली मोहरें, दो लाख की ठगी से पहले एसटीएफ ने दबोचा

राजस्थान में रेलवे की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले युवक को आगरा एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दो युवकों से दो लाख रुपये लेने फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर आया था, उसके पास सात नकली सरकारी मोहर भी मिलीं।
  और पढ़ें

09:51 AM, 19-Sep-2026

बिहार में बड़ा हादसा : वकील का सिर धड़ से अलग; सड़क पर कार सवार अधिवक्ता के साथ कैसे हुई ऐसी दुर्घटना?

वैशाली के हाजीपुर में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर पुलिस लाइन के पास शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसे में हाजीपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता कुंदन कुमार की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य अधिवक्ता गोलू, गौरव और ज्ञानू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। और पढ़ें

09:51 AM, 19-Sep-2026

फरीदाबाद: नशे ने परिवार बिखेरा तो कर्मवीर ने खुद छोड़ा, दूसरों को भी कर रहे जागरूक

फरीदाबाद: नशे ने परिवार बिखेरा तो कर्मवीर ने खुद छोड़ा, दूसरों को भी कर रहे जागरूक और पढ़ें

09:51 AM, 19-Sep-2026

फरीदाबाद में पूर्व सरपंच के घर चोरी: डेढ़ करोड़ के गहने-नकदी उड़ाए, परिवार को किया था बेहोश

फरीदाबाद में पूर्व सरपंच के घर चोरी: डेढ़ करोड़ के गहने-नकदी उड़ाए, परिवार को किया था बेहोश और पढ़ें

09:50 AM, 19-Sep-2026

बल्लभगढ़ मेडिकल कॉलेज: एक अक्तूबर तक अल्ट्रासाउंड शुरू नहीं तो कंपनी ब्लैक लिस्ट

बल्लभगढ़ मेडिकल कॉलेज: एक अक्तूबर तक अल्ट्रासाउंड शुरू नहीं तो कंपनी ब्लैक लिस्ट और पढ़ें

09:49 AM, 19-Sep-2026

कानपुर: गणेश महोत्सव के दौरान बवाल, लाठी-डंडों से हमला और पथराव, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, जांच शुरू

Kanpur News: चौबेपुर थाना क्षेत्र में गणेश महोत्सव के दौरान अराजक तत्वों ने लाठी-डंडों से हमला कर पथराव कर दिया। ग्रामीणों ने उपद्रवियों का वीडियो बना लिया, जिसके आधार पर कई आरोपियों की पहचान हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

09:47 AM, 19-Sep-2026

कब्जे का संकट: जहां बनना है शिक्षा संकुल, वहां पड़ीं हैं झोपड़पट्टी; इसलिए अटका है ध्वस्तीकरण

पंचकुइयां में 16.09 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला शिक्षा संकुल जमीन खाली न होने के कारण छह महीने से अटका है। परियोजना की पहली किस्त के तीन करोड़ रुपये मार्च में जारी हो चुके हैं, लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं हो सका है।
  और पढ़ें

09:46 AM, 19-Sep-2026

इंदौर: इंदौर में राहुल की मौजूदगी का विरोध, रात को सड़कों पर लगे झूठ की गूंज के होर्डिंग

दौर में शनिवार को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले शुक्रवार रात शहर में सियासी पोस्टर वार शुरू हो गया। कार्यक्रम के विरोध में शहर के प्रमुख मार्गों पर 100 से ज्यादा होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं। और पढ़ें

09:45 AM, 19-Sep-2026

सतना: घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, तख्त पर मिला तीन-चार दिन पुराना शव, हत्या की आशंका

सतना में पशुपतिनाथ मंदिर के पास घर में 65 वर्षीय व्यक्ति का 3-4 दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट और कमरे में खून के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। और पढ़ें

09:44 AM, 19-Sep-2026

जीवांजलि: काशी में आज जया किशोरी देंगी अध्यात्म का संदेश, गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में होगा कार्यक्रम

वाराणसी में आज जया किशोरी अध्यात्म का संदेश देंगी। चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में शाम 5 बजे से अमर उजाला जीवांजलि कार्यक्रम होगा। भागदौड़ भरी जिंदगी में सकारात्मक सोच और अध्यात्म की तलाश करने वालों के लिए ये आयोजन खास होगा। और पढ़ें

09:44 AM, 19-Sep-2026

महिला कांग्रेस की सक्रियता और महिला आरक्षण पर सवाल, हांसी में महिला कांग्रेस की हांसी जिला प्रभारी तृप्ता ठाकुर बोलीं...

महिला कांग्रेस की सक्रियता और महिला आरक्षण पर सवाल, हांसी में महिला कांग्रेस की हांसी जिला प्रभारी तृप्ता ठाकुर बोलीं... और पढ़ें

09:44 AM, 19-Sep-2026

पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

VIDEO: राधारानी का श्रृंगार...जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें