मलपुरा के इटौरा स्थित होटल में युवक की हत्या के मामले में आरोपी महिला की जमानत याचिका जिला जज ने खारिज कर दी। आरोप है कि अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किए जाने से परेशान महिला ने युवक पर सर्जिकल ब्लेड से हमला किया था।
और पढ़ें
दौसा जिले के 11 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए दाखिल 27 नामांकन पत्रों की जांच में 26 वैध पाए गए, जबकि लवाण में भाजपा प्रत्याशी के रूप में दाखिल गुदना देवी का नामांकन अधिकृत एबी फॉर्म नहीं होने के कारण खारिज कर दिया गया। और पढ़ें
तेजोमहालय केस में पक्षकार बनने के लिए कामरेड भजनलाल की ओर से दाखिल प्रार्थनापत्र को अदालत ने लगातार अनुपस्थिति के चलते खारिज कर दिया। अदालत ने पहले पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया था, लेकिन भजनलाल और उनके अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुए।
और पढ़ें
बिलासपुर में सर्पदंश के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, स्वास्थ्य संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों और निजी चिकित्सकों को सर्पदंश के संदिग्ध या संभावित मामलों के साथ-साथ इससे होने वाली मौतों की तत्काल सूचना देनी होगी। मामलों की जानकारी आईएचआईपी-आईडीएसपी पोर्टल पर भी दर्ज करनी होगी। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
अछनेरा में सवा महीने के भीतर चोरी की सात वारदात सामने आने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार वर्मा चंदेल को हटा दिया गया। पुलिस आयुक्त ने अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय में तैनात एसआई कुलदीप कुमार को अछनेरा थाने की जिम्मेदारी दी है।
और पढ़ें
विश्वविद्यालय परिसर में कुलाधिपति के आगमन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दो दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और कार्यक्रमों पर भी नजर रहेगी। और पढ़ें
सिएटल में भारतीय मूल के 40 से ज्यादा टेक सीईओ और सीटीओ एक मंच पर जुटे। माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला ने भारत-सिएटल तकनीकी रिश्तों की सराहना की। चर्चा में एआई, सेमीकंडक्टर, क्वांटम तकनीक, डेटा सेंटर, स्किलिंग और भारत-अमेरिका सहयोग के नए अवसर सामने आए। और पढ़ें
फरीदकोट में दो ग्रेनेड संग कनाडा का पीआर युवक गिरफ्तार और पढ़ें
एम्स के किच्छा में निर्माणाधीन सेटेलाइट सेंटर में नियुक्ति के नाम पर पैसे लेने और फर्जीवाड़े संबंधी मामले में पुलिस ने भाई-बहन व एम्स के आउटसोर्स कर्मचारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एम्स के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सेटेलाइट सेंटर में आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े के आरोप में बीते बुधवार शाम को पुलिस ने भाई बहन और एम्स के आउटसोर्स कर्मचारी सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। और पढ़ें
रायगढ़-जशपुर मार्ग पर गुरुवार दोपहर 31 जंगली हाथियों का दल सड़क पार करता नजर आया। हाथियों को देखते ही दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और लोग सुरक्षित दूरी पर रुक गए। शावकों समेत पूरा दल जंगल में जाने के बाद ही रास्ते पर आवागमन शुरू हो सका। और पढ़ें
एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका ने मलेशिया को 86 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चमारी अथापट्टू के 63 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका ने 160 रन बनाए और मलेशिया को 74 रन पर रोक दिया। सेमीफाइनल में श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से होगा। और पढ़ें
शिमला: जिला एवं सत्र न्यायालय चक्कर पहुंचे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल-1 के उद्घाटन में होंगे शामिल और पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक लाख दीप जलाने के सरकारी कार्यक्रम पर बसपा, सपा और कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए हैं। विपक्षी नेताओं ने शहर के गड्ढों और कचरे के ढेर का हवाला देते हुए कहा कि दीप जलाने के साथ लोगों की मूल समस्याएं भी दूर की जानी चाहिए।
और पढ़ें
कोटपूतली-बहरोड़ के बानसूर क्षेत्र के बहरामकाबास गांव में शुक्रवार सुबह अचानक हाईवोल्टेज करंट घरों तक पहुंच गया। तेज वोल्टेज की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। और पढ़ें
डूसू चुनाव: मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रचार जारी, खुलेआम उड़ीं नियमों की धज्जियां और पढ़ें
दिल्ली विश्वविद्यालय: डूसू चुनाव को लेकर आर्ट्स फैकल्टी के रास्ते पर कड़ी सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात और पढ़ें
नोएडा: गारमेंट कंपनी मेंं भड़की आग, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू और पढ़ें
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वह नीट-सुपर स्पेशियलिटी कोर्स 2026 के लिए क्वालिफाइंग परसेंटाइल 50 से घटाकर 30 करने पर सहमत है। सरकार ने कहा कि काउंसलिंग के दूसरे दौर के बाद भी 1,857 सुपर स्पेशियलिटी सीटें खाली हैं। और पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आगरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत पार्कों, यमुना घाटों और प्रमुख सड़कों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। महापौर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त संतोष वैश्य ने खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया, वहीं नगर निगम में रक्तदान शिविर भी लगाया गया।
और पढ़ें
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर भारतीय-अमेरिकी सांसद ने अपनी पार्टी की लाइन से अलग जाकर समर्थन में वोट दिया। बिल में रूसी तेल-गैस के बड़े खरीदारों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रावधान है, जिससे भारत और चीन प्रभावित हो सकते हैं। और पढ़ें
जालंधर में 4 साल के अगवा बच्चे को पुलिस ने 10 घंटे में सुरक्षित बरामद किया, मां के छलके आंसू और पढ़ें
तेज हवा के दौरान नगर पालिका की प्याऊ पर रखा पानी से भरा टैंक अचानक गिरा, चपेट में आया 25 वर्षीय राकेश और पढ़ें
गहन जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि एफिल टॉवर संतों की वजह से नहीं, बल्कि फ्रेंच ट्रेड यूनियन (CGT) द्वारा प्रबंधन के खिलाफ पूर्व-नियोजित राजनीतिक हड़ताल के कारण बंद हुआ था। प्रत्येक वैश्विक पर्यटन स्थल के पास आधिकारिक VIP/डेलीगेशन स्लॉट होते हैं। और पढ़ें
पकड़ा गया युवक नवजोत सिंह उर्फ नव के पास कनाडा की पीआर है। वह 12 सितंबर को ही भारत लौटा है। और पढ़ें
आगरा में बदहाल सफाई व्यवस्था के विरोध में बसपा पार्षदों ने नगर निगम के खिलाफ ‘पोल खोल, हल्ला बोल’ अभियान शुरू किया। ताजमहल से करीब 200 मीटर दूर धांधूपुरा वार्ड में पार्षदों ने झाड़ू लगाकर सफाई की और निजी कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग की।
और पढ़ें
Tiffany Trump at Ambani Ganpati celebration: अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में फिल्मी सितारों के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने भी शिरकत की। भारत आकर वे देसी रंग में रंग गईं। और पढ़ें
Radha Ashtami 2026 Date: साल 2026 में राधा अष्टमी 19 सितंबर, शनिवार को मनाई जाएगी। यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। और पढ़ें
ई-कॉमर्स निर्यात के नियमों में बदलाव के बाद आगरा की 65 हजार से अधिक सूक्ष्म निर्माण इकाइयों को तीन लाख रुपये तक के उत्पाद डाक के जरिए विदेश भेजने का अवसर मिलेगा। पंजीकरण और विभिन्न प्रमाणपत्रों की अनिवार्यता खत्म होने से जूता, हैंडीक्राफ्ट, गारमेंट और दवा कारोबारियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच आसान होगी।
और पढ़ें
रांची के नीलांबर-पितांबरपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में मेस के भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों ने खाने में कीड़े, कांच के टुकड़े, बाल और लोहे के तार मिलने का आरोप लगाया। और पढ़ें
बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दरों को 31 साल के उच्चतम स्तर 1.25% पर पहुंचाया। जानिए 0.25% दर वृद्धि का कारण, बोर्ड का 7-2 मतभेद, येन व बॉन्ड यील्ड पर असर और अमेरिकी दबाव का पूरा विश्लेषण। विस्तृत रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें! और पढ़ें
Weather News: अंडमान सागर में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 20-21 सितंबर से पूर्वांचल में और 22 सितंबर के आसपास कानपुर और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। और पढ़ें
आगरा के बरहन में एक व्यक्ति ने बिजली विभाग के जेई और अधिशासी अभियंता पर 25 हजार रुपये मांगने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। अधिशासी अभियंता ने सभी आरोपों को निराधार और झूठा बताया है।
और पढ़ें
ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सोनीपत ने दोनों मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में सोनीपत ने केकेआर को 10 विकेट से हराया। इसके बाद फरीदाबाद के खिलाफ भी आक्रामक खेल जारी रखते हुए नौ विकेट से जीत दर्ज की। और पढ़ें
पावर प्लांट की वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा के दौरान अचानक कोबरा निकल आया। फन फैलाए जहरीले सांप को देखते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और पूजा रोकनी पड़ी। वन विभाग और RCRS की टीम ने मौके पर पहुंचकर कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू किया। और पढ़ें
सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अंग्रेजी में भाषण दिया। बीच-बीच में वे हिंदी भी बोले। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये आत्मनिर्भर भारत है। और पढ़ें
आगरा तहसील प्रशासन ने स्टांप शुल्क और अन्य बकाया की वसूली के लिए पांच बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। दो की अचल संपत्तियों की कुर्की और तीन के गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं, जबकि एक कुर्क संपत्ति की 24 सितंबर को नीलामी होगी।
और पढ़ें
लाहौल घाटी में सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी से सड़क संपर्क प्रभावित होने पर डाक पहुंचाने की समस्या अब ड्रोन तकनीक से दूर करने की तैयारी है। डाक विभाग ने केलांग की 10 दूरस्थ डाक शाखाओं में ड्रोन से डिलीवरी शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जल्द सर्वे टीम केलांग पहुंचेगी। मंडी जिले में पहले से ही पांच डाक शाखाओं तक ड्रोन के जरिये डाक पहुंचाई जा रही है। और पढ़ें
आगरा में 17 वर्षीय शिवम की मौत के बाद पिता प्रेमपाल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। शिवम का शव धनौली पुलिस चौकी के पास मिला था, जबकि पुलिस के अनुसार उसकी मृत्यु डूबने से हुई और परिजनों के आरोपों की जांच एसीपी को सौंपी गई है। और पढ़ें
आरके. पुरम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के दौरान, दुर्घटना करने वाली नीले रंग की होंडा अमेज कार को जब्त कर लिया गया। और पढ़ें
ममता बनर्जी की टीएमसी ने चुनाव आयोग के आदेश के बाद नए नाम और चुनाव चिह्न के विकल्प भेज दिए हैं। पार्टी ने यह कदम फैसले पर कड़ा विरोध जताते हुए उठाया है। अब सवाल है कि 28 साल से टीएमसी की पहचान बने 'फूल और घास' की जगह उपचुनाव में कौन-सा चुनाव चिह्न मिलेगा? पढ़िए रिपोर्ट और पढ़ें
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। बेरी थाना प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि गांव दुबलधन में फिरनी पर एक बुजुर्ग के शव होने की सूचना मिली हैं। और पढ़ें
आगरा में बिना ई-वे बिल 12 टन स्क्रैप अलीगढ़ ले जा रहे ट्रक को जांच टीम ने पकड़ा। झारखंड के फर्जी दस्तावेज दिखाकर माल की खरीद और परिवहन की गलत जानकारी देने का खुलासा हुआ। जांच में संबंधित फर्म के पास स्टॉक और खरीद का रिकॉर्ड नहीं मिला। मामले में तीन फर्म समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। और पढ़ें
काशी और वडनगर से एक हजार युवा रवाना हुए हैं। ये सभी रास्ते में 25 तरह की सेवा करेंगे। हर पड़ाव पर स्वच्छता, पौधरोपण, नशामुक्ति और जल संरक्षण समेत सेवा कार्य किए जाएंगे। और पढ़ें
अमेरिकी वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी ब्लू वाइन की भारतीय ग्राहक सेवा टीम से जुड़े 80 कर्मचारियों की कथित सामूहिक छंटनी ने कार्यस्थल पर अचानक होने वाली नौकरी कटौती को लेकर चर्चा छेड़ दी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों को रात में ऑनलाइन बैठक के लिए बुलाया गया और इसी दौरान नौकरी खत्म होने की जानकारी दी गई। और पढ़ें
मोहाली के मटौर में कॉपर वायर चोरी की घटना के बाद दुकानदारों ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा का नंबर सामने आया। इसके आधार पर एक्टिवा के मालिक से संपर्क किया गया। और पढ़ें
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि संजू सैमसन के अनुभव और पिछले प्रदर्शन के कारण वह फिलहाल वैभव से आगे हैं। गंभीर ने भरोसा दिलाया कि मौका मिलने पर 15 वर्षीय वैभव को लंबा समय दिया जाएगा। और पढ़ें
अशोक कुमार सिंह पर अधीनस्थ कर्मियों के साथ शासन की छवि धूमिल करने, निर्देशों की अवहेलना, शासकीय आपत्तिजनक आचरण, पद की गरिमा के विपरीत आचरण, अनुशासनहीनता और पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं करने का आरोप है। और पढ़ें
चंबा: बर्फबारी के बाद बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग बहाल, पांगी घाटी के लोगों को बड़ी राहत और पढ़ें
भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में मारुति सुजुकी और ह्यूंदै के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। एक तरफ दमदार रेंज और सात एयरबैग्स के साथ आने वाली मारुति सुजुकी ई विटारा है, तो दूसरी तरफ प्रीमियम फीचर्स, पैनोरमिक सनरूफ और BaaS (Battery-as-a-Service) ऑप्शन के साथ आने वाली ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक है। अगर आप अपनी फैमिली के लिए एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं दोनों में से कौन-सी तुलना आपके लिए सही हो सकती है।
और पढ़ें