फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 30 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:00 AM, 30-Aug-2026

जानना जरूरी: हर सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? ये तकिया की गड़बड़ी है या किसी गंभीर बीमारी का संकेत

सुबह उठते ही सिरदर्द केवल तकिए या गलत सोने की मुद्रा की वजह से नहीं होता। नींद की कमी, पानी की कमी और स्लीप एपनिया भी कारण हो सकते हैं। बार-बार होने वाले सिरदर्द को नजरअंदाज न करें और साथ दिखने वाले दूसरे लक्षणों पर भी ध्यान दें। और पढ़ें

09:00 AM, 30-Aug-2026

कार सर्विस हैक: क्या आपका भी हर बार एक्सट्रा आता है गाड़ी सर्विस का बिल? जानें इन तरीकों से कैसे बचेंगे पैसे

कार की सर्विसिंग के दौरान कई बार ऐसे छोटे-मोटे खर्च जुड़ जाते हैं, जिन्हें थोड़ी सी जानकारी के साथ घर पर ही कम किया जा सकता है। इसलिए सर्विस सेंटर जाने से पहले हर मालिक को अपने कार की कुछ बेसिक चीजें खुद जरूर चेक कर लेनी चाहिए, इससे न सिर्फ गाड़ी की देखभाल बेहतर होती है, बल्कि आपको यह समझने में भी मदद मिलती है कि वास्तव में किस चीज की सर्विस या रिप्लेसमेंट की जरूरत है।
  और पढ़ें

08:59 AM, 30-Aug-2026

किताबें तैयार हैं, कैमरा भी तैयार है: ओटीटी से बदल रहा परिदृश्य, हिंदी लेखकों और नई कहानियों के लिए शुभ संकेत

ओटीटी के विस्तार ने किताबों के लिए परदे पर पहुंचने के नए रास्ते खोले हैं। किताबों में सांस लेती कहानियां जब स्क्रीन पर आती हैं तो उनकी गूंज दूर तक जाती है। यह बदलता परिदृश्य हिंदी लेखकों और नई कहानियों के लिए शुभ संकेत हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
08:58 AM, 30-Aug-2026

करनाल: राष्ट्रीय खेल दिवस पर करनाल में हॉकी का रोमांच, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया शुभारंभ; मेजर ध्यान चंद को दी गई श्रद्धांजलि

करनाल: राष्ट्रीय खेल दिवस पर करनाल में हॉकी का रोमांच, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया शुभारंभ; मेजर ध्यान चंद को दी गई श्रद्धांजलि और पढ़ें

08:58 AM, 30-Aug-2026

फुटबॉल: सुनील छेत्री को मौजूदा भारतीय टीम से ईर्ष्या! ब्राजील-उरुग्वे से टीम इंडिया की भिड़ंत पर क्या बोले?

भारत के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री ने सितंबर में ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ खेलने जा रही भारतीय टीम को लेकर उत्साह जताया है। उन्होंने माना कि मौजूदा खिलाड़ियों को इन दिग्गज टीमों के खिलाफ खेलने का मौका देखकर उन्हें थोड़ी ईर्ष्या हो रही है। छेत्री ने युवा खिलाड़ियों से बिना दबाव अपना सर्वश्रेष्ठ देने की अपील की। और पढ़ें

विज्ञापन
08:56 AM, 30-Aug-2026

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अस्पतालों में अलग वार्ड तैयार

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अस्पतालों में अलग वार्ड तैयार और पढ़ें

08:55 AM, 30-Aug-2026

कानपुर: थम नहीं रहा जमीन धंसने का सिलसिला, नौगंवा गौतम में बना 15 फीट गहरा गड्ढा, प्रशासन से सुरक्षा की मांग

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव में यशी (18) की मौत के गम और दहशत के बीच अब नौगंवा गौतम गांव से जमीन धंसने की एक और घटना सामने आई है। इसके अलावा सिकटिया गांव में भी भू-धंसान से गड्ढा बन चुका है। और पढ़ें

08:55 AM, 30-Aug-2026

बिहार: SKMCH में जबड़े के ऑपरेशन के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, वीडियो वायरल; अधीक्षक ने शुरू की जांच

मुजफ्फरपुर के SKMCH के डेंटल ओपीडी में मरीज से जबड़े के ऑपरेशन और तार लगाने के नाम पर कथित तौर पर 8 से 10 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। मरीज ने बातचीत का वीडियो बनाकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद को सौंपा है। और पढ़ें

08:55 AM, 30-Aug-2026

Dharamshala की चाय पर बारिश का असर, जर्मनी-फ्रांस में जबरदस्त डिमांड

Dharamshala की चाय पर बारिश का असर, जर्मनी-फ्रांस में जबरदस्त डिमांड और पढ़ें

08:54 AM, 30-Aug-2026

चमोली: कर्णप्रयाग में मूसलाधार बारिश से सुभाषनगर में आया मलबा, पेड़ गिरने से खतरे की जद में मकान और दुकानें

बारिश के साथ भारी मलबा और पेड़ सड़क पर आ गिरे। इससे कई आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए। और पढ़ें

08:52 AM, 30-Aug-2026

इस्तीफा: आईएएस दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा को कहा अलविदा, भावुक पोस्ट में लिखा- 'पद छूट गया, सपना नहीं'

आईएएस दिव्या मित्तल ने 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद अपनी इच्छा से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए साझा की। आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:51 AM, 30-Aug-2026

सेफ्टी टिप्स: क्या आपके फोन का कैमरा हैक हो चुका है? इन पांच संकेतों से तुरंत करें पहचान, जानें बचाव के तरीके

क्या आप जानते हैं कि स्मार्टफोन का कैमरा सिर्फ फोटोग्राफी, वीडियो कॉल और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन तक ही सीमित नहीं है? आजकल हैकर्स स्पाइवेयर और मैलवेयर के जरिए कैमरे का एक्सेस हासिल कर आपकी प्राइवेसी में सेंध लगा सकते हैं और आपकी जासूसी कर सकते हैं। अगर आपके फोन में भी ये संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत सावधान हो जाइए।
  और पढ़ें

08:49 AM, 30-Aug-2026

महिला हॉकी विश्वकप: अर्जेंटीना की टीम बनी चैंपियन, नौ बार की चैंपियन नीदरलैंड को शूटआउट में हराया

अर्जेंटीना ने महिला हॉकी विश्व कप के फाइनल में सह-मेजबान नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर तीसरी बार खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने पिछली विश्व कप हार का बदला भी चुकता किया। नीदरलैंड का लगातार चौथी बार चैंपियन बनने और रिकॉर्ड 10वां खिताब जीतने का सपना टूट गया। और पढ़ें

08:40 AM, 30-Aug-2026

बाढ़ के बीच बलिया पहुंचे CM योगी, राहत शिविर में पीड़ितों से मिले और हर संभव मदद का दिया भरोसा

बाढ़ के बीच बलिया पहुंचे CM योगी, राहत शिविर में पीड़ितों से मिले और हर संभव मदद का दिया भरोसा और पढ़ें

08:40 AM, 30-Aug-2026

जानना जरूरी है: विष्णु ने कैसे किया कालनेमि का अंत, चक्र से क्यों काटने पड़े सौ भयंकर मस्तक?

श्रीहरि ने चक्र चलाया और देखते ही देखते कालनेमि की सौ भुजाएं कटकर भूमि पर गिर गईं। फिर उसके सौ भयंकर मस्तकों को भी चक्र ने काट डाला। और पढ़ें

08:38 AM, 30-Aug-2026

उथप्पा को कहां से मिले थे ₹3.2 करोड़?: अचानक मिले पैसों से डिप्रेशन में गए थे, बोले- आत्महत्या तक के ख्याल आए

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने खुलासा किया कि 2008 में मिले ₹3.2 करोड़ के पहले आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट ने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर दिया था। अचानक मिली बड़ी रकम और उससे जुड़ी उलझनों के बीच वे क्लिनिकल डिप्रेशन में चले गए। उथप्पा ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में आत्महत्या के विचारों से भी जूझे थे। और पढ़ें

08:38 AM, 30-Aug-2026

कैलाश मानसरोवर यात्रियों की बढ़ी चिंता: बाढ़ के बाद 261 विदेशी लापता, तिब्बत-नेपाल सीमा पर 49 भारतीय भी शामिल

तिब्बत-नेपाल सीमा पर 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद 261 विदेशी नागरिकों का पता नहीं चल पाया है। चीनी अधिकारियों के अनुसार, इनमें 49 भारतीय और 104 नेपाली नागरिक शामिल हैं। कई भारतीय कैलाश मानसरोवर यात्रा पर पहुंचे थे।

और पढ़ें

08:38 AM, 30-Aug-2026

पंजाब: फिरोजपुर में प्रधान पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने कार पर बरसाईं गोलियां

पंजाब: फिरोजपुर में प्रधान पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने कार पर बरसाईं गोलियां और पढ़ें

08:37 AM, 30-Aug-2026

पूर्वांचल समाज के साथ संवाद: नोएडा सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में लोगों ने रखी अपनी बात, मुद्दों पर चर्चा

पूर्वांचल समाज के साथ संवाद: नोएडा सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में लोगों ने रखी अपनी बात, मुद्दों पर चर्चा और पढ़ें

08:37 AM, 30-Aug-2026

राजस्थान में 3 दिन मौसम रहेगा साफ; 2 सितंबर के बाद पूर्वी हिस्सों में बारिश के आसार

राजस्थान में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा। मानसून ट्रफ दूर होने से बारिश थमी है। सितंबर की शुरुआत में बंगाल की खाड़ी की प्रणाली के असर से पूर्वी राजस्थान में बारिश बढ़ सकती है। और पढ़ें

08:35 AM, 30-Aug-2026

कृति सेनन: ज्वेलरी ब्रांड ने क्यों हटाया रक्षाबंधन वाला विज्ञापन? कृति सेनन का समर्थन करते हुए बताई अहम वजह

Kriti Sanon Advertisement Controversy: कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद मामले पर अब ज्वेलरी ब्रांड ने सफाई दी है। उन्होंने कृति सेनन का समर्थन करते हुए बताया है कि उन्होंने अपना विज्ञापन क्यों हटाया है।  और पढ़ें

08:34 AM, 30-Aug-2026

पश्चिमी दिल्ली: टिंबर फैक्टरी में लगी भीषण आग, 25 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; कोई हताहत नहीं

पश्चिमी दिल्ली में राजधानी मेट्रो स्टेशन के पास रविवार तड़के टिंबर और प्लाईवुड फैक्टरी में आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।  और पढ़ें

08:31 AM, 30-Aug-2026

जरूरत से ज्यादा तारीफ!: रिश्ते की शुरुआत में ‘गट फीलिंग’ पर भरोसा करें, बार-बार वफादारी के दबाव पर सावधान रहें

रिश्ते की शुरुआत में अपनी ‘गट फीलिंग’ पर भरोसा करें। अगर चीजें जरूरत से ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रही हैं, तो संभव है कि कुछ ठीक न हो। और पढ़ें

08:31 AM, 30-Aug-2026

मैदान बदले, मंजिल नहीं...: अनाहत-मनिका से श्वेता-सिमरन तक, बेटियों ने खेलों में गढ़ी नई पहचान और बनीं प्रेरणा

दिल्ली की बेटियां 2025-26 के खेल सत्र में स्क्वैश, टेबल टेनिस, क्रिकेट और रग्बी जैसे अलग-अलग खेलों में अपनी पहचान बना रही हैं। अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर स्क्वैश खिताब जीतकर इतिहास रचा, जबकि मनिका बत्रा, श्वेता सहरावत, सिमरन बहादुर और प्रिया बंसल ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से नई पीढ़ी को प्रेरित किया। और पढ़ें

08:25 AM, 30-Aug-2026

नेपाल में जलप्रलय: यूपी के लिए बढ़ी चिंता; बारिश नहीं, पहाड़ का मलबा बन सकता है बाढ़ का 'टाइम बम'

हिमालय में नदी रुकी तो यूपी तक बाढ़ का खतरा है। इसलिए गंडक के साथ गंगा और शारदा नदी तंत्र पर भी वैज्ञानिक निगरानी जरूरी है। भूस्खलन, बर्फ और मलबे से नदी का रास्ता रुका तो प्राकृतिक बांध टूट सकता है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट... और पढ़ें

08:24 AM, 30-Aug-2026

इतिहास का पैटर्न: आर्थिक संकट में लोकतांत्रिक व तानाशाह देशों का रवैया क्या, तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो चुका है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। और पढ़ें

08:23 AM, 30-Aug-2026

नेपाल त्रासदी: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर कटघरे में सद्गुरु, तीर्थयात्रियों की हिफाजत पर फाउंडेशन की सफाई क्या?

नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़े 77 यात्रियों की स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है। ईशा फाउंडेशन ने बताया कि सद्गुरु तिब्बत में इसलिए रुके, ताकि 700 से ज्यादा सदस्यों की सुरक्षित निकासी का रास्ता तलाशा जा सके। और पढ़ें

08:20 AM, 30-Aug-2026

Haryana: पुराने वोटर रिकॉर्ड की तलाश में महिलाएं परेशान, SIR पर उठे सवाल

Haryana: पुराने वोटर रिकॉर्ड की तलाश में महिलाएं परेशान, SIR पर उठे सवाल और पढ़ें

08:20 AM, 30-Aug-2026

पंजाब में ताबड़तोड़ फायरिंग: ममदोट में गैंगस्टर गुरप्रीत के साथी की कार पर बरसीं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब के फिरोजपुर में नगर पंचायत प्रधान विक्की मैनी की कार पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कार में सवार गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है। और पढ़ें

08:15 AM, 30-Aug-2026

इंदौर: यदि आपको भी लाड़ली बहना के नए फॉर्म का मैसेज आया, तो महिला बाल विकास की यह बात ध्यान रखना

इंदौर में लाड़ली बहना योजना के नाम पर असामाजिक तत्व महिलाओं को नए आवेदन पत्र भरने और नाम जुड़वाने का झांसा देकर ₹1500 तक ऐंठ रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोई नए फॉर्म नहीं भरे जा रहे। और पढ़ें

08:14 AM, 30-Aug-2026

मध्य प्रदेश: दमोह में 40 फीट गहरी नदी में गिरा सीमेंट लदा ट्रक, 24 घंटे बाद चालक-क्लीनर के शव बरामद

Madhya Pradesh News: दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर चीलघाट पुल से नदी में गिरे सीमेंट लदे ट्रक से चालक और क्लीनर के शव बरामद कर लिए गए। करीब 40 फीट गहरी नदी में उल्टे पड़े ट्रक को निकालने के लिए रात दो बजे तक रेस्क्यू अभियान चला। रविवार सुबह फिर ट्रक निकालने का अभियान शुरू होगा।
  और पढ़ें

08:08 AM, 30-Aug-2026

प. एशिया संघर्ष: अमेरिका से शांति समझौते पर पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- नहीं चाहते युद्ध, लेकिन झुकेंगे नहीं

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका के साथ हुए समझौते को क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की दिशा में अहम कदम बताया है। उनके बयान के साथ ही तेहरान ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह टकराव खत्म करने के पक्ष में है, लेकिन अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा। और पढ़ें

08:06 AM, 30-Aug-2026

नागौर: राखी के दिन युवक की हत्या, प्रेम संबंध और रंजिश का एंगल; भाई-बहन गिरफ्तार

राजस्थान के नागौर जिले के सुरपालिया थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन 45 वर्षीय शेराराम की हत्या का मामला सामने आया। खेत की ढाणी में शव मिलने के बाद पुलिस ने करीब 12 घंटे में मामले का खुलासा करने का दावा किया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की परिचित मोनिका और उसके भाई श्रवणराम को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

08:01 AM, 30-Aug-2026

झारखंड: हजारीबाग में अफीम तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल; दो गिरफ्तार

रांची के चौपारण थाना क्षेत्र में हथिया बाबा मंदिर के पास पुलिस ने अफीम की कथित खरीद-फरोख्त और हथियारबंद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस के अनुसार एक आरोपी ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में अजय सिंह घायल हो गया। और पढ़ें

08:01 AM, 30-Aug-2026

हिमालयी लोक कलाओं के संरक्षण के लिए आगे आएं युवा : विनय

हिमालयी लोक कलाएं केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारे समाज, जीवनशैली, प्रकृति और सदियों पुरानी परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। और पढ़ें

07:57 AM, 30-Aug-2026

Kangra News: रैत ब्लॉक के 10 गांवों में 11 घंटे बिजली गुल, उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे ग्रामीण

विकास खंड रैत के कुठंमा, जुगेहड़, भेड़ी, बैदी, रछियालू, भड़ोत, बनोई, बंडी, नागणपट्ट और राजोल सहित कई गांवों में शुक्रवार रात करीब 11 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। और पढ़ें

07:56 AM, 30-Aug-2026

बिहार क्राइम: पत्नी की हत्या के एक हफ्ते बाद मिली पति की लाश, पास मिला सुसाइड नोट

वैशाली के महिसौर थाना क्षेत्र के मूसापुर चंवर से शनिवार शाम समस्तीपुर निवासी युवक सूरज कुमार सहनी का शव बरामद हुआ। शव के पास मिले हस्तलिखित सुसाइड नोट से उसकी पहचान हुई। नोट में युवक ने करीब एक सप्ताह पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने की बात लिखी और इसके बाद डिप्रेशन में रहने का जिक्र किया। और पढ़ें

07:55 AM, 30-Aug-2026

टॉक्सिक कलेक्शन: पहले वीकएंड पर कितनी हुई 'टॉक्सिक' की कमाई? 'इरुमुडी' ने दिखाया दम; 'हनुमान अंश' भी चमकी

Toxic Box Office Collection: वीकएंड पर 'टॉक्सिक' की कमाई घटी है। वहीं 'इरुमुडी', 'हनुमान अंश' और 'आवारापन 2' के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है। जानिए शनिवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
  और पढ़ें

07:55 AM, 30-Aug-2026

बड़े हनुमानजी को मां गंगा ने कराया स्नान: प्रयागराज में तड़के सुबह अद्भुत नजारा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

प्रयागराज के संगम तट पर रविवार तड़के करीब 3:45 बजे मां गंगा ने बड़े हनुमानजी महाराज को स्नान कराया। गंगा का जल मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। संतों ने इसे शुभ, मंगलकारी और सुख-समृद्धि का प्रतीक बताया। और पढ़ें

07:55 AM, 30-Aug-2026

Kangra News: दिमागी खेल में अनामिका और कार्तिक ने चली जीत की चाल

मटौर कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में अनामिका और कार्तिक ने अपनी दिमागी चालों का लोहा मनवाते हुए पहला स्थान हासिल किया। और पढ़ें

07:51 AM, 30-Aug-2026

बिहार न्यूज: बिहारशरीफ में दिव्यांग युवाओं के लिए विशेष रोजगार शिविर, 409 पदों पर सीधी भर्ती

नालंदा के दिव्यांग युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 2 सितंबर को बिहारशरीफ के संयुक्त श्रम भवन परिसर में विशेष रोजगार-सह-मार्गदर्शन शिविर लगाया जाएगा। जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित इस शिविर में तीन प्रमुख कंपनियां 409 पदों पर सीधे चयन करेंगी। और पढ़ें

07:47 AM, 30-Aug-2026

उज्जैन: भस्म आरती में अद्भुत रूप में सजे बाबा महाकाल, वैष्णव तिलक और सूर्य-चंद्रमा से किया शृंगार

Madhyah Pradesh News: उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर विशेष शृंगार किया गया। बाबा को वैष्णव तिलक, चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण कराई गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। और पढ़ें

07:46 AM, 30-Aug-2026

झालावाड़ निकाय चुनाव: टिकट को लेकर भाजपा-कांग्रेस में खींचतान, बागियों के डर से अंतिम समय तक सूची अटकी

झालावाड़ नगर परिषद समेत जिले की आठ निकायों में होने वाले चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के सामने टिकट वितरण बड़ी चुनौती बन गया है। शहर के 45 वार्डों में कई दावेदारों और संभावित बगावत के डर से दोनों दलों ने शनिवार तक उम्मीदवारों की अधिकृत सूची जारी नहीं की। और पढ़ें

07:44 AM, 30-Aug-2026

आंखों की रोशनी बचानी है तो समय पर करवाएं जांच : डॉ. ओमेश

अगर आंखों की रोशनी को सुरक्षित रखना है, तो समस्या उभरने का इंतजार करने के बजाय समय पर नेत्र जांच करवाना अनिवार्य है। और पढ़ें

07:42 AM, 30-Aug-2026

दिल्ली के विकास की बदलेगी तस्वीर: मास्टर प्लान-2047 में पुनर्विकास पर जोर, परिवहन और भूमि पूलिंग को मिलेगी धार

मास्टर प्लान-2047 में दिल्ली के विकास की दिशा बदली गई है। नए क्षेत्रों के विस्तार के साथ पुराने और कम उपयोग वाले इलाकों के पुनर्विकास, सार्वजनिक परिवहन आधारित विकास, अनधिकृत कॉलोनियों के पुनर्विकास, औद्योगिक जमीन के पुनः उपयोग और भूमि पूलिंग को प्रमुखता दी गई है। और पढ़ें

07:39 AM, 30-Aug-2026

पंजाब विधानसभा चुनाव: अकाली जत्थेबंदियों के संपर्क में भाजपा, जल्द बड़े नेता ज्वाइन कर सकते हैं पार्टी

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन अभी भले ही सिर्फ अटकलों में हैं मगर इसकी संभावनाओं ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की बेचैनी बढ़ा दी है। और पढ़ें

07:37 AM, 30-Aug-2026

इंदौर :17 किलोमीटर का ट्रैक इंदौर में दो माह से तैयार, फिर भी मेट्रो का इंतजार

इंदौर में मेट्रो ट्रेन का संचालन कब शुरू होगा, किसी को नहीं पता। 17 किलोमीटर हिस्से का ट्रेक तैयार है,लेकिन संचालन की तिथि तय नहीं हो पाई है। दो माह पहले मेट्रो के 17 किमी तक संचालन होना था।

 

और पढ़ें

07:37 AM, 30-Aug-2026

Kangra News: धर्मशाला के कोतवाली बाजार में जल्द शुरू होगा स्ट्रीट वेंडिंग जोन

नगर निगम धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित गांधी वाटिका में स्ट्रीट वेंडिंग जोन शुरू होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। और पढ़ें

07:31 AM, 30-Aug-2026

दिल्ली: फ्लाईओवर के नीचे छिपा है 18वीं सदी की सराय का इतिहास, विरासत स्थल घोषित करने की तैयारी

मथुरा रोड स्थित मोदी मिल फ्लाईओवर के नीचे 18वीं सदी की सराय जुलियाना के संभावित अवशेष मिले हैं। पुर्तगाली मूल की डोना जुलियाना डियास दा कोस्टा ने 1720 में इसे बनवाया था। कुआं, लाखौरी ईंटें, कमरे और रसोई इसके ऐतिहासिक महत्व के संकेत देते हैं। और पढ़ें

07:26 AM, 30-Aug-2026

पढ़ें 30 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

जिला कांगड़ा में हरित आवरण को बढ़ाने और पर्यावरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वन विभाग इस वर्ष 700 हेक्टेयर भूमि पर 7 लाख पौधे रोपेगा। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें