फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 28 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:57 AM, 28-Aug-2026

राजस्थान: बारिश पर लगा ब्रेक, फिर चढ़ा पारा; अगले 4 दिन मौसम शुष्क, 21% कम बरसा मानसून

राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ने से अगले चार दिन बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी। प्रदेश में अब तक सामान्य से 21% कम बारिश हुई, जबकि श्रीगंगानगर में पारा 41.4 डिग्री पहुंचा। और पढ़ें

06:57 AM, 28-Aug-2026

पांच पैमानों से तय होगा बच्चा कितना स्वस्थ: तैयार हो रहा नया ग्रोथ चार्ट; भविष्य की बीमारियों का भी चलेगा पता?

आईसीएमआर बच्चों की सेहत जांचने के लिए नया विकास मानक तैयार कर रहा है। इसमें लंबाई, वजन और शरीर के अनुपात के साथ रक्तचाप व खून के संकेतक भी देखे जाएंगे। क्या इससे बच्चे में भविष्य की बीमारियों का खतरा पहले ही पता चल सकेगा? पढ़िए रिपोर्ट- और पढ़ें

06:47 AM, 28-Aug-2026

862 से 958: बेटियों के स्वागत में बदल गया कठुआ, एक दशक में लिंगानुपात के लिहाज से राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा

वर्ष 2014-15 में प्रति 1000 लड़कों पर 862 के लिंगानुपात वाला जिला अब 958 तक पहुंच गया है। एक दशक में 96 अंकों के इस सुधार के साथ कठुआ राष्ट्रीय औसत 2014-15 में 918 व 2024-25 में 929 से भी आगे निकल गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
06:40 AM, 28-Aug-2026

राखी बांधने की शुरुआत कैसे हुई? पढ़ें 4 पौराणिक कथाएं, जानें सबसे पहले किसने बांधा था रक्षा सूत्र

Raksha Bandhan Stories: रक्षाबंधन पर राखी बांधने की परंपरा से कई रोचक पौराणिक कथाएं जुड़ी हैं। जानिए प्रेम, रक्षा और विश्वास से जुड़ी 4 प्रसिद्ध कथाएं और किसने बांधा था सबसे पहला रक्षा सूत्र। और पढ़ें

06:39 AM, 28-Aug-2026

सावधान: दिल्ली में स्वाइन प्लू और डेंगू ने पकड़ी रफ्तार, मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ अस्पताल अलर्ट

तमाम दावों और तैयारियों के बीच पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल की तस्वीरें स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत सवाल खड़े कर रही हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
06:34 AM, 28-Aug-2026

अमेरिका: 15 साल का डीन रॉय गवर्नर चुनाव में उतरा; खुद वोट देने की उम्र नहीं, फिर भी क्यों ठोकी ताल?

अमेरिका: 15 साल का डीन रॉय गवर्नर चुनाव में उतरा; खुद वोट देने की उम्र नहीं, फिर भी क्यों ठोकी ताल? और पढ़ें

06:32 AM, 28-Aug-2026

नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया; अध्ययन का बड़ा अवसर

खगोलविदों के अनुसार चंद्रग्रहण केवल एक दृश्य नहीं है, बल्कि यह चंद्रमा के वायुमंडल और थर्मल व्यवहार के अध्ययन का बड़ा अवसर होता है। और पढ़ें

06:31 AM, 28-Aug-2026

राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस के मजबूत किले में BJP की सेंध की कोशिश, कुचेरा में बोर्ड के लिए 13 सीटों पर नजर

कुचेरा नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के सामने अपना मजबूत गढ़ बचाने की चुनौती है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 25 में 22 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा खाता नहीं खोल सकी थी। इस बार भाजपा 13 सीटों के बहुमत लक्ष्य के साथ मैदान में है।

 

और पढ़ें

06:30 AM, 28-Aug-2026

हिमाचल: धोखाधड़ी के मामले में जालंधर के आभूषण व्यापारियों की याचिका खारिज, जानें हाईकोर्ट के बड़े फैसले

हाईकोर्ट ने सोने की किट्टी स्कीम के नाम पर हुई लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पंजाब (जालंधर) के आभूषण व्यापारियों की याचिका को खारिज कर दिया है। और पढ़ें

06:23 AM, 28-Aug-2026

एक्सप्लेनर: नेपाल का फ्लैश फ्लड चमोली और केदारनाथ से कितना अलग, तीनों हादसों में क्या है समानता?

नेपाल में आई फ्लैश फ्लड ने चमोली और केदारनाथ जैसी पिछली हिमालयी आपदाओं की याद दिला दी है। हालांकि तीनों घटनाओं के पीछे प्राकृतिक प्रक्रियाएं अलग रहीं, लेकिन अचानक पानी और मलबे के तेज प्रवाह ने इन्हें एक-दूसरे से जोड़ा। ऐसे में इन हादसों की वजह, इनके असर और आपस की समानता को समझना जरूरी है। और पढ़ें

06:21 AM, 28-Aug-2026

शोक-दहशत और सन्नाटा: नेपाल की जलप्रलय छोड़ रही है बर्बादी के निशान, लहरों के साथ भारत आ रहे शव

महराजगंज व कुशीनगर में नदी किनारे बृहस्पतिवार को सात शव मिलने के बाद सन्नाटा पसरा है। शव देखकर लोगों के मन में शोक भी है और दहशत भी है। तट के किनारे बसे गांवों में सन्नाटा है। दहशत है। और पढ़ें

06:17 AM, 28-Aug-2026

रक्षाबंधन: भीड़ में गायब हुई मुफ्त सफर की खुशी, बरेली में बहनों को घंटों करना पड़ा रोडवेज बसों का इंतजार

परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर बहनों और उनके साथ एक सहयात्री को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है, लेकिन पहले ही दिन इस सुविधा पर अव्यवस्था हावी रही। भीड़ के चलते बहनों की खुशी काफूर हो गईं। बहनों को बसों का इंतजार करना पड़ा।   और पढ़ें

06:10 AM, 28-Aug-2026

जलवायु परिवर्तन: हिमालय में कमजोर हो रहे हैं ग्लेशियर, तेजी से बढ़ रही है संख्या; बर्फ के घनत्व में भी कमी

ज्यादातर ग्लेशियर फ्रैक्चर्ड हैं, यानी उनमें ठोस बर्फ की कमी हो रही है। कुछ ऐसे ग्लेशियर भी हैं, जिसमें बीच-बीच में बर्फ का घनत्व कम हो चुका है। ऐसी स्थिति में लाखों टन वजनी बर्फ के पहाड़ अपना सपोर्ट खो रहे हैं और हैंगिंग यानी लटके ग्लेशियर की तरह खड़े हैं। ऐसे ग्लेशियर कभी भी भारी तबाही मचा सकते हैं। और पढ़ें

06:10 AM, 28-Aug-2026

वाराणसी यातायात: सात किलोमीटर का सफर ढाई घंटे में, जाम में फंसी एंबुलेंस, पुलिस से शिकायत; ट्वीट भी किया

बीएचयू से सुंदरपुर होते हुए मंडुवाडीह तक करीब सात किलोमीटर का सफर तय करने में ढाई घंटे लग गए। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। लहरतारा आरओबी पर खराब कार ने यातायात और बिगाड़ दिया। महमूरगंज भी जाम की चपेट में रहा। परेशान लोगों ने पुलिस से शिकायत की और सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किया। और पढ़ें

06:06 AM, 28-Aug-2026

दो बेटों की मौत के बाद उजड़ा घर: दादी की गोद में अब सिर्फ पोती, तांत्रिक के पास जाती थी आरोपी मां; उठे सवाल

गाजीपुर में दो बेटों की मौत के बाद परिवार उजड़ गया। छह कमरों के मकान के एक कमरे में दोनों भाइयों के शव मिले थे। परिवार के आरोपों ने मामले को रहस्यमय बना दिया है। मां की गिरफ्तारी के बाद भी कई सवाल अनसुलझे हैं। अब नौ साल की पोती ही दादी के सहारे बची है। और पढ़ें

06:03 AM, 28-Aug-2026

Raksha Bandhan Wishes: राखी के त्योहार पर भाई-बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश, रिश्ते में घुलेगी मिठास

Raksha Bandhan 2026 Wishes: रक्षाबंधन के खास अवसर पर अपने भाई या बहन को इस खास अंदाज में शुभकामनाएं भेजें। दिल से लिखे ये प्यारे संदेश आपके रिश्ते में और मिठास घोल सकते हैं।  और पढ़ें

06:01 AM, 28-Aug-2026

रक्षाबंधन पर प्रकृति से अनोखा रिश्ता: गोमय राखी में तुलसी-अश्वगंधा के बीज, मिट्टी में रखने पर उग सकते हैं पौधे

जयपुर ग्रामीण के आसलपुर में गाय के गोबर से ईको-फ्रेंडली राखियां तैयार की जा रही हैं। इनमें तुलसी, अश्वगंधा और कालमेघ के बीज शामिल हैं। राखियां पर्यावरण संरक्षण, गौ-संरक्षण, स्वदेशी उत्पादों और ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ रही हैं।

और पढ़ें

06:01 AM, 28-Aug-2026

अपकमिंग फोन: सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में नहीं मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, सामने आई बड़ी वजहअपकमिंग फोन: सैम

सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा की बैटरी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कंपनी ने फोन में 7,000mAh बैटरी का प्रोटोटाइप टेस्ट किया था, लेकिन एक बेहद अहम फीचर को बचाने के लिए सैमसंग ने इस प्लान को टाल दिया। जानिए पूरी रिपोर्ट। और पढ़ें

06:01 AM, 28-Aug-2026

बांकेबिहारी मंदिर में चढ़ावे पर SC का आदेश: संतों ने किया समर्थन, बोले- जन्मभूमि पर भी हो ये व्यवस्था

बांकेबिहारी मंदिर में चढ़ावे को निर्धारित दानपात्र में डालने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का संत समाज ने समर्थन किया है। संतों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी इसी तरह की पारदर्शी दान व्यवस्था लागू करने और आय-संपत्तियों की जांच की मांग की है।
  और पढ़ें

06:00 AM, 28-Aug-2026

दिल्ली: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, पकड़ा गया इमरान

आरोपी इमरान को पिश्चम जिला पुलिस टीम ने राजौरी गार्डन इलाके में वृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ में दबोच लिया है। इमरान के पैर में गोली लगी है आैर उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
  और पढ़ें

06:00 AM, 28-Aug-2026

टॉप न्यूज: आज रक्षाबंधन का पर्व; ट्रंप ने बदला ओंटारियो झील का नाम; दुबई में शुरू होगा महिला टी20 एशिया कप

टॉप न्यूज: आज रक्षाबंधन का पर्व; ट्रंप ने बदला ओंटारियो झील का नाम; दुबई में शुरू होगा महिला टी20 एशिया कप और पढ़ें

06:00 AM, 28-Aug-2026

स्पेशल इंटरव्यू: रक्षाबंधन पर तापसी बोलीं- ‘बड़ी हूं तो सबको गिफ्ट देना पड़ता है’, सुनाया त्योहार का किस्सा

Raksha Bandhan Special: तापसी पन्नू ने रक्षाबंधन पर इस त्योहार से जुड़ी यादें और किस्से शेयर किए हैं। क्या बोलीं अभिनेत्री? पढ़िए और पढ़ें

06:00 AM, 28-Aug-2026

अध्ययन में खुलासा: ट्रांस हिमालय की 2292 झीलें हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर तक मचा सकती हैं तबाही

हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद के ताजा अध्ययन में अकेले सतलुज बेसिन में ही 2,292 ग्लेशियल झीलें सामने आई हैं। इनमें 1,335 चीन अधिकृत तिब्बत में हैं, जहां भारत का प्रत्यक्ष नियंत्रण नहीं होने पर निगरानी संभव नहीं है।  और पढ़ें

06:00 AM, 28-Aug-2026

पोशाक कारोबारी से लूट में मिला अहम सुराग: फुटेज और एआई के सहारे लुटेरे की पहचान में जुटी पुलिस, इस गैंग पर शक

आगरा के कमला नगर में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर पोशाक कारोबारी से 2.50 लाख रुपये, मोबाइल और टैबलेट लूट लिया था। पुलिस को जांच में बदमाशों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। और पढ़ें

06:00 AM, 28-Aug-2026

हैप्पी रक्षाबंधन: रक्षाबंधन पर भाई के लिए लिखें ये खास मैसेज, ये शुभकामनाएं जीत लेंगी उसका दिल

Happy Raksha Bandhan Wishes For Brother: अगर आप इस रक्षा बंधन पर अपने भाई को दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां आपको रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, स्टेट्स, शायरी और कविताएं और फोटो कैप्शन मिलेंगे।
  और पढ़ें

05:58 AM, 28-Aug-2026

यूपी: बरेली में महापौर के रक्षाबंधन समारोह में भगदड़, महिला की मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

बरेली में बृहस्पतिवार को महापौर उमेश गौतम के रक्षाबंधन समारोह में भीड़ के बीच अव्यवस्था फैल गई, जिससे भगदड़ मच गई। भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। उसके परिजनों ने मौत की सूचना न देने का आरोप लगाया है।  और पढ़ें

05:57 AM, 28-Aug-2026

Chandra Grahan Rashifal: कुंभ राशि में लगेगा चंद्रग्रहण, इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Chandra Grahan Impact On Zodiac Signs: साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन लगेगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, लेकिन ज्योतिष के अनुसार इसका प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ सकता है।

और पढ़ें

05:56 AM, 28-Aug-2026

News Updates: झारखंड परीक्षा गड़बड़ी मामले में दो और गिरफ्तार; गोवा में धर्मांतरण विरोधी बिल मंजूर

News Updates: झारखंड परीक्षा गड़बड़ी मामले में दो और गिरफ्तार; गोवा में धर्मांतरण विरोधी बिल मंजूर और पढ़ें

05:56 AM, 28-Aug-2026

Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन 5 राशियों को बरतनी होगी सावधानी

Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का असर सभी राशियों पर एक जैसा नहीं होता। कुछ राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जानें कौन-सी हैं वो 5 राशियां और क्या रखना चाहिए ध्यान।

और पढ़ें

05:56 AM, 28-Aug-2026

महावीरी जुलूस: बलिया शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, ई-रिक्शा के बदले रूट; जान लें डायवर्जन प्लान

बलिया में महावीरी जुलूस को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था बदली गई है। सुबह आठ बजे से भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी और ई-रिक्शों का रूट भी बदला गया है। दोपहर तीन बजे से चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। जुलूस समाप्त होने तक व्यवस्था लागू रहेगी। और पढ़ें

05:56 AM, 28-Aug-2026

दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट के एयरसाइड में बन सकती हैं सुरंगें, विमान और सेवा वाहनों की आवाजाही आसान करने की कवायद

एयरपोर्ट के एयरसाइड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सुरंग बनाने की व्यवहार्यता जांचने के लिए संरचनात्मक सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। और पढ़ें

05:54 AM, 28-Aug-2026

देहरादून: चुनाव खर्च न बताने पर चार प्रत्याशी तीन साल के लिए अयोग्य, आयोग ने इस नियम के तहत किया प्रतिबंधित

आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 10-क के तहत आदेश जारी कर चार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को आगामी तीन साल की अवधि के लिए चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। और पढ़ें

05:54 AM, 28-Aug-2026

रक्षाबंधन 2026: भाई की राशि के अनुसार बांधें राखी, सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये उपाय

भाई की सुख-समृद्धि के लिए उनकी राशि के अनुसार आप उन्हें शुभ रंग की राखी बांध सकती हैं। आइए जानते हैं कि भाई की राशि के अनुसार बहनें उन्हें कौन-से रंग का रक्षासूत्र बांधे। और पढ़ें

05:52 AM, 28-Aug-2026

रक्षाबंधन की पौराणिक कथाएं: मां लक्ष्मी जी से लेकर द्रौपदी तक, इन कथाओं से जुड़ा है रक्षाबंधन का पर्व

हिंदू धर्म में रक्षाबंधन एक प्रमुख त्योहार होता है। रक्षाबंधन को लेकर कई तरह की प्रचलित कथाएं हैं। आइए जानते हैं रक्षाबंधन से जुड़ी पौराणिक कथाएं। 
  और पढ़ें

05:52 AM, 28-Aug-2026

रक्षाबंधन की पूजा थाली में जरूर रखें ये 7 चीजें, जानें हर सामग्री का धार्मिक महत्व

राखी की थाली में राखी की रस्म से जुड़ी सभी जरूरी पूजन सामग्री रखी जाती है। आइए जानते हैं इस थाली में किन किन चीजों का होना अनिवार्य माना डाता है।   और पढ़ें

05:52 AM, 28-Aug-2026

दुश्वारियों का सफर: बस के लिए महिलाओं ने घंटों किया इंतजार, धक्कामुक्की कर हुईं सवार; प्राइवेट वाहन ही सहारा

रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद बस आते ही धक्का-मुक्की के बीच यात्रियों को सवार होना पड़ा। अतिरिक्त बसें नहीं चलने से ग्रामीण रूटों पर सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कोन-विंढमगंज जाने वाली महिलाओं को तीन से चार घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा। मजबूरी में कई यात्रियों ने प्राइवेट वाहनों का सहारा लिया। और पढ़ें

05:51 AM, 28-Aug-2026

वाराणसी मौसम: पिछले सावन से 10 फीसदी ज्यादा बारिश, 27 दिन में 410 मिमी बरसात; 10 साल के अगस्त का रिकॉर्ड टूटा

वाराणसी में इस बार सावन में पिछले वर्ष की तुलना में 10 फीसदी अधिक बारिश हुई है। 27 दिनों में 410 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को 40 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि लगातार तीन दिनों में 240 मिलीमीटर पानी बरसा। इतनी बारिश से अगस्त में बीते 10 वर्षों का रिकॉर्ड भी टूट गया है। और पढ़ें

05:50 AM, 28-Aug-2026

रक्षाबंधन पर पहले तिलक करें, राखी बांधें या आरती? जानें राखी बांधने की सही विधि

रक्षाबंधन पर राखी बांधने के साथ तिलक, अक्षत, आरती और मिठाई खिलाने जैसी कई रस्में भी निभाई जाती हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि पूजा के दौरान सबसे पहले भाई का तिलक करना चाहिए, राखी बांधनी चाहिए या आरती करनी चाहिए। आइए दूर करते हैं ये कन्फ्यूजन। और पढ़ें

05:46 AM, 28-Aug-2026

राज और नीति: महिला बाल विकास के 12 अधिकारियों ने वीआरएस मांगा

मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग में करीब 12 अधिकारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। वहीं एडीजी इंटेलिजेंस पद पर नई नियुक्ति को लेकर चर्चा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के दिल्ली दौरों से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हैं। इंदौर में परख ऐप और दतिया तहसीलदार की पोस्ट भी चर्चा में है। और पढ़ें

05:45 AM, 28-Aug-2026

गुजरात: छह बच्चों की कस्टडी के लिए हाईकोर्ट पहुंची मां; बेटी पर 15 लाख हड़पने का आरोप; क्या मिलेगा इंसाफ?

गुजरात के कच्छ की 38 वर्षीय विधवा ने छह बच्चों की कस्टडी के लिए गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। महिला ने बड़ी बेटी पर करीब 15 लाख रुपये निकालने और बच्चों को साथ ले जाने से रोकने का आरोप लगाया है। क्या मां को बच्चों की कस्टडी मिल पाएगी? और पढ़ें

05:41 AM, 28-Aug-2026

Rakhi Gifts: रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दें? 25 यूनिक और बजट-फ्रेंडली आइडियाज

Rakshabandhan Gifts For Sister : रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए?
रक्षाबंधन पर बहन को ऐसा तोहफा देना बेहतर होता है जो उसकी पसंद, जरूरत और व्यक्तित्व से मेल खाता हो। पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम, किताबें, स्किनकेयर हैम्पर, ज्वेलरी, फिटनेस एक्सेसरीज़, इंडोर प्लांट, गिफ्ट वाउचर, हैंडबैग या अनुभव आधारित उपहार (जैसे स्पा या डिनर) अच्छे विकल्प हो सकते हैं। उपहार चुनते समय बजट के साथ उसकी रुचियों का भी ध्यान रखें। और पढ़ें

05:33 AM, 28-Aug-2026

रक्षाबंधन 2026: भाई-बहन साथ जाकर लें आशीर्वाद! राखी पर इन मंदिरों के दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

Famous Temples to Visit With Your Sibling: रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन साथ किसी प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन का प्लान भी बना सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तरह साथ में पूजा-पाठ और प्रार्थना करना रिश्ते में प्रेम और सकारात्मकता का भाव बढ़ा सकता है। और पढ़ें

05:32 AM, 28-Aug-2026

बरेली का मौसम: आधी रात के बाद झमाझम बारिश, लोगों को उमस से मिली राहत, उमस से मिली राहत

बरेली में बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। अगले दो-तीन दिन तक अनुकूल माहौल बनने पर कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।   और पढ़ें

05:30 AM, 28-Aug-2026

हिमाचल: साढ़े तीन साल में 7.59 करोड़ देसी-विदेशी सैलानियों ने निहारीं प्रदेश की खूबसूरत वादियां

विधानसभा में सरकार की ओर से प्रस्तुत आंकड़े बताते हैं कि हिमाचल देसी और विदेशी सैलानियों के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थलों में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।  साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश में 7 करोड़ 59 लाख 5 हजार 479 पर्यटकों ने दस्तक दी, जिनमें 2 लाख 64 हजार 824 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। और पढ़ें

05:28 AM, 28-Aug-2026

कांग्रेस: 'सरकार सभी दलों के साथ साझा करे परिसीमन प्रस्ताव', खरगे की पीएम मोदी को चिट्ठी; क्या-क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परिसीमन प्रस्ताव सभी दलों से साझा करने की मांग की। उन्होंने 543 लोकसभा सीटें 25 साल तक न बदलने और 2029 से महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने की भी मांग की। पत्र में खरगे ने क्या-क्या लिखा, पढ़िए। और पढ़ें

05:19 AM, 28-Aug-2026

सीट का समीकरण: अब तक हुए 3 चुनावों में दो बार सपा-एक बार BJP ने मारी बाजी, ऐसा है शेखूपुर सीट का चुनावी इतिहास

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की शेखूपुर सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। 2012 में सपा, 2017 में भाजपा और 2022 में दोबार सपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की। आइये इस सीट के सियासी गणित को समझते हैं... और पढ़ें

05:17 AM, 28-Aug-2026

आज के दिन: वित्त मंत्री आज से पांच दिन के अमेरिका दौरे पर, देश मना रहा भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 28 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

और पढ़ें

05:15 AM, 28-Aug-2026

आज रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और विधि और मंत्र

आज शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन पर भद्राकाल का विशेष ध्यान रखते हुए राखी बांधी जाती है। आइए जानते हैं आज राखी बांधने का कब है शुभ मुहूर्त। और पढ़ें

05:15 AM, 28-Aug-2026

हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के लिए 3,349 करोड़ रुपये मंजूर, मार्च तक पूरा होगा भूमि अधिग्रहण

  गगल हवाई अड्डे के लिए करीब 157 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है, जिसमें 26 हेक्टेयर सरकारी और 131 हेक्टेयर निजी भूमि शामिल है। भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया मार्च 2027 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। एयरपोर्ट विस्तार से कुल 942 परिवार प्रभावित हुए हैं। और पढ़ें

05:12 AM, 28-Aug-2026

पढ़ें 28 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

आज मीन राशि वालों के लिए दिन मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। आपके मन में नया वाहन खरीदने का विचार आ सकता है और इसे लेकर परिवार में बातचीत भी हो सकती है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें