फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 11 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:29 PM, 11-Dec-2024

Queen 2: फिर साथ आए विकास बहल और कंगना रनौत, 'क्वीन 2' पर लगी पक्की मुहर

विकास बहल ने 'क्वीन 2' की पुष्टि कर दी है। साथ ही फिल्म के निर्माण पर बड़ा अपडेट साझा किया है। 
  और पढ़ें

11:28 PM, 11-Dec-2024

BHU : कैंपस की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हुए चीफ प्रॉक्टर, बोले- बढ़ेगी निगरानी; संचार को भी बनाएंगे सुचारू

Varanasi News : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गहनता और गंभीरता से विमर्श किया गया। चीफ प्राॅक्टर ने विभिन्न बिंदुओं पर सुझाव दिए हैं। कहा कि बीएचयू के प्रोटोकॉल को मजबूत करने, संचार को सुचारू बनाने और अनुशासन प्रबंधन के सर्वोत्तम तरीकों पर काम किया जाएगा। और पढ़ें

11:26 PM, 11-Dec-2024

Syria: 'पहला लक्ष्य विदेश में रह रहे सीरियाई शरणार्थियों को वापस लाना', सीरिया के अंतरिम प्रधानमंत्री का एलान

सीरिया के अंतरिम प्रधानमंत्री मोहम्मद अल-बशीर ने गद्दी संभालते ही सीरिया में शांति बहाल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनका पहला लक्ष्य विदेश में रह रहे लाखों सीरियाई शरणार्थियों को वापस लाना है।  और पढ़ें

विज्ञापन
11:22 PM, 11-Dec-2024

Bihar News : दो इंजीनियरों की हत्या के सभी आरोपी हुए दोषमुक्त, दिनदहाड़े अत्याधुनिक हथियार से किया था छलनी

Double Engineer Murder Case : 2015 में डबल इंजीनियर मर्डर हुआ था। सड़क कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा रंगदारी नहीं देने पर संतोष झा गैंग ने दोनों इंजीनियर को दिन दहाड़े गोलियों से भून दिया था। इस मामले में हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।  और पढ़ें

11:17 PM, 11-Dec-2024

'अब तुम मेरी पत्नी हो': ओला कैब चालाक ने युवती से किया दुष्कर्म, फिर मंदिर में ले जाकर डाल दी वरमाला, केस दर्ज

मां के इलाज के लिए युवती चालक को फोन कर गाड़ी बुक करती थी। युवती का आरोप है कि लेहड़ा मंदिर पर ले जाकर युवती के गले में जबरन वरमाला डाल दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
11:17 PM, 11-Dec-2024

दर्दनाक : एल्यूमिनियम की चादर के नीचे दबा टोटो चालक, तड़पकर हुई माैत, सिर में लगी थी गंभीर चोट; ऐसे हुआ हादसा

Ghazipur News : युवक अपने भाई के साथ यहां रहता था। इंटीरियर का सामान लादकर एक स्थान से दूसरे गांव में जा रहा था तभी सड़क पर बने गड्ढे के कारण टोटो पलट गई। उस पर लदी एल्यूमिनियम की चादर एक-एक कर चालक के ऊपर गिर गई। इस हादसे में उसकी माैत हो गई। और पढ़ें

11:14 PM, 11-Dec-2024

Bengal: सीएम ममता बनर्जी बोलीं- दीघा में लगभग बनकर तैयार है जगन्नाथ मंदिर, अगले साल अप्रैल में होगा उद्घाटन

Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दीघा में बन रहे जगन्नाथ मंदिर के कार्यों की समीक्षा करने के बाद कहा कि 30 अप्रैल यानी अक्षय तृतीया के दिन दीघा के जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन होगा। और पढ़ें

11:10 PM, 11-Dec-2024

Kanpur: लोडर की टक्कर से बाइक सवार गिरा, हेलमेट टूटकर सिर में घुसा, मौत

घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले बाइक सवार युवक को बुधवार को जूही खला पुल पर तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया और काफी दूर घिसटता चला गया। और पढ़ें

11:09 PM, 11-Dec-2024

Updates: SC ने DMRC की अवमानना याचिका पर DAMEPL को भेजा नोटिस; ओडिशा में पिकअप वैन पलटने से चार लोगों की मौत

Updates: ईवीएम चिंताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगा इंडिया ब्लॉक; DMRC में 7 KM नया कॉरिडोर विकसित करने पर मंथन News Updates 11 December North East West South India Politics Crime National News In Hindi और पढ़ें

11:05 PM, 11-Dec-2024

UP: चौकी में दारू पार्टी हुई थी... पुलिस अफसरों को यह पता करने में लगे छह महीने, एक दरोगा लाइन हाजिर

दारू पार्टी से जुड़े चार अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। यह वीडियो 15, 14, 11 व 05 सेकेंड के थे। हालांकि वीडियो में कोई भी वर्दी में नहीं दिख रहा था जिससे पहचान आसानी के साथ हो सके। और पढ़ें

11:03 PM, 11-Dec-2024

BEST: बेस्ट ने ड्राइवरों के लिए ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट अनिवार्य करने का लिया फैसला; निजी ऑपरेटरों के साथ की बैठक

मुंबई के कुर्ला में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद जागते हुए बेस्ट ने बैठकों का दौर शुरू किया है। आज निजी ऑपरेटरों के साथ बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं, जिनमें से एक फैसला ये है कि बेस्ट बसों के ड्राइवरों के लिए ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट अनिवार्य होगा। और पढ़ें

11:03 PM, 11-Dec-2024

Digital Arrest: क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर डराया, डिजिटल अरेस्ट कर महिला से ठगे एक करोड़ 70 लाख

देहरादून निवासी महिला ने कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पास फीडेक्स कुरियर से एक कॉल आई थी। कहा गया था कि आपका एक पार्सल है जो मुंबई से ताइवान के लिए भेजा गया था। इसके बाद डिजिटल अरेस्ट का खेल शुरू हुआ। और पढ़ें

11:02 PM, 11-Dec-2024

पढ़ें 11 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

Jaunpur News : नकली प्लेटलेट्स चढ़ाने से युवक की माैत मामले को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट भी किया है। वहीं, मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें