फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Breaking News in Hindi: ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव, पढ़ें 17 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:00 AM, 17-Jan-2023

Budgam Encounter: बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर

कश्मीर घाटी के बडगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। और पढ़ें

06:20 AM, 17-Jan-2023

Union Budget 2023: छोटे खुदरा विक्रेताओं को मिल सकता है सस्ता कर्ज, सरकार बजट में ला सकती है योजना

Union Budget 2023: सूत्रों ने बताया कि यह प्रस्ताव बजट में घोषित किया जा सकता है। इसका उद्देश्य छोटे भौतिक खुदरा क्षेत्र में विकास को पुनर्जीवित करना है, जो अमेजन, फ्लिपकार्ट, टाटा समूह समर्थित बिगबास्केट और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों के प्रवेश से प्रभावित हुआ है। और पढ़ें

10:59 AM, 17-Jan-2023

बिकरू कांड: खुशी की जमानत सत्यापन न होने पर न्यायालय ने जताई नाराजगी, मामले की सुनवाई 19 जनवरी को

4 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट से खुशी को जमानत मिल गई थी। जमानत आदेश सेशन कोर्ट में दाखिल करने के बाद 6 जनवरी को कोर्ट ने खुशी को डेढ़-डेढ़ लाख की दो जमानतें दाखिल करने पर रिहा करने के आदेश दिए थे। दो जमानतें कोर्ट में दाखिल कर दी गई थीं। इसके बावजूद खुशी की जेल से रिहाई नहीं हो सकी। खुशी की जमानत सत्यापन न होने पर न्यायालय ने नाराजगी जताई है। और पढ़ें

विज्ञापन
11:00 AM, 17-Jan-2023

Aishwarya Rai Bachchan: मुश्किल में फंसीं ऐश्वर्या राय, कोर्ट ने इस मामले में जारी किया नोटिस

मेगास्टार अमिताभ बच्चन की बहू और अभिनेता अभिषेक बच्चन की पत्नी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन मुश्किल में हैं। अभिनेत्री को कोर्ट की तरफ से नोटिस भेजा गया है। और पढ़ें

10:50 AM, 17-Jan-2023

BSEB 12th Admit Card 2023: बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BSEB Class 12 Admit Card 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए बिहार बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
11:00 AM, 17-Jan-2023

Yamunanagar: बाइक पर जा रहे थे दो दोस्त, तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, पीछे से आ रहे दूसरे डंपर ने कुचला

मरने वाले सुशील व शेर सिंह दोनों पड़ोसी थे और गहरे मित्र भी थे। दोनों रोजाना बाइक पर साढौरा मजदूरी करने के लिए जाते थे। सुशील के पास दो बेटियां हैं, जबकि शेर सिंह अविवाहित था। और पढ़ें

10:29 PM, 16-Jan-2023

Himachal: सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, हिमाचल में अब ऑनलाइन होंगे पीडब्ल्यूडी के सभी टेंडर

अब लोक निर्माण विभाग के सभी टेंडर ऑनलाइन ही होंगे। पहले एक से पांच लाख तक टेंडर ऑफलाइन होते थे। अब सभी ठेकेदारों को ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया के बाद ही कार्य आवंटित होंगे। ऐसा सरकार ने पारदर्शिता लाने के लिए किया है। और पढ़ें

10:56 AM, 17-Jan-2023

Exclusive: नाम देखकर आ जाते हैं गोरखपुर एम्स, काम देखकर हो जाते हैं मायूस

प्रतिदिन 40 से अधिक गंभीर मरीजों का गोरखपुर एम्स में बेहतर इलाज का सपना टूट रहा है। और पढ़ें

02:49 AM, 17-Jan-2023

Narikurwar community: रंग लाया नारिकुरवार समुदाय का संघर्ष

स्वास्थ्य, शिक्षा एवं औपचारिक रोजगार तक नारिकुरवार समुदाय की पहुंच सीमित है। पिछले छह दशकों से ये लोग गरीबी से बाहर निकलने और बुनियादी अधिकारों तक पहुंच बनाने का
सपना देखते रहे हैं। और पढ़ें

10:51 AM, 17-Jan-2023

PM Kisan Yojana: आपको मिलेगी 13वीं किस्त या नहीं? किसान तुरंत ऐसे करें चेक, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत

इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में किसानों को दिए जाते हैं। और पढ़ें

10:35 AM, 17-Jan-2023

Super Meteor 650: रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की सुपर मीटियोर 650, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

रॉयल एनफील्ड की ओर से सुपर मीटियोर 650 को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस बाइक की क्या कीमत रखी गई है और इसमें कैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं।

और पढ़ें

10:50 AM, 17-Jan-2023

रायपुर में फायरिंग से सनसनी: राइफल से सार्वजनिक स्थान पर फायर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर गोली चली है। मामले में पुलिस ने 60 साल के शख्स को पकड़ा है। और पढ़ें

08:00 AM, 17-Jan-2023

झुक गए रेलिंग के पोल: आवागमन शुरू होने से पहले बह गया 81 करोड़ का बाइपास, गुणवत्ता की खुली पोल

अमेठी शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए 2014 में हुए सर्वे के आधार पर 2019 में बाईपास का निर्माण शुरू हुआ। बाईपास खेरौना, सरवनपुर, सराय राजशाह, महमूदपुर, रायपुर फुलवारी व जंगल रामनगर से होकर गुजरता है। यह पूर्वी व पश्चिमी छोर पर मुसाफिरखाना-अमेठी-प्रतापगढ़ हाईवे को जोड़ता है।  और पढ़ें

10:36 AM, 17-Jan-2023

China GDP: चीन में विकास दर 40 वर्षों में सबसे खराब, 2022 में 3% की दर से बढ़ी अर्थव्यवस्था

China GDP: चीन की सरकार ने भविष्य के लिए 5.5% विकास दर का लक्ष्य रखा है, जो कि वर्ष 2021 में चीन जीडीपी जो कि आठ प्रतिशत से भी अधिक थी से काफी कम है। और पढ़ें

10:46 AM, 17-Jan-2023

Gorakhpur News: सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया एटीएम से जालसाजी का आरोपी, कई दिनों से थी तलाश

आरोपी एटीएम से रुपये निकालने जब जाता था, तब उसका एक साथी बाहर रहता था। रुपये निकलते ही वह एटीएम की बिजली काट देता था या रुपया निकलने के लिए कैश बॉक्स खुलते ही उसमें लकड़ी फंसा देता था। इसके बाद एटीएम से पर्ची नहीं निकल पाती थी। फिर वह उपभोक्ता फोरम जाकर बैंक पर रुपये गबन का आरोप लगाता था। और पढ़ें

10:45 AM, 17-Jan-2023

MLA Irfan Solanki: गैंगस्टर मामले में भी इरफान-रिजवान को नहीं मिली जमानत

जाजमऊ में आगजनी और फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा के मामले में भी इरफान की जमानत अर्जी सेशन कोर्ट से खारिज होने के बाद गैंगस्टर मामले में भी इरफान-रिजवान को जमानत नहीं मिली। और पढ़ें

10:10 PM, 16-Jan-2023

HRTC Volvo Fare: एचआरटीसी की वोल्वो बसों के किराये में 30 फीसदी तक छूट, पर शर्तें लागू

एचआरटीसी ने वोल्वो बसों के किराये में 5 से 30 फीसदी तक कटौती कर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। हिमाचल से संचालित होने वाली सभी वोल्वो में फ्लेक्सी फेयर (लचीला किराया) लागू कर दिया गया है।  और पढ़ें

10:36 AM, 17-Jan-2023

Gorakhpur News: हॉस्पिटल के पास कूड़ेदान में मिला भ्रूण, पुलिस फेंकने वाले की तलाश में जुटी

जिस स्थान पर कूड़ेदान है, उसके आसपास कई हॉस्पिटल हैं। सीसीटीवी कैमरा फुटेज की मदद से कैंट थाना पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

11:43 PM, 16-Jan-2023

Kanpur: बुजुर्ग के खाते का मोबाइल नंबर बदल एक करोड़ उड़ाए, बैंक मैनेजर समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कानपुर में जाजमऊ निवासी इकबाल हुसैन ने खाते से एक करोड़ रुपये ठगे जाने पर बैंक मैनेजर समेत तीन के खिलाफ फीलखाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। और पढ़ें

06:08 PM, 16-Jan-2023

Fake Degree Case: बड़ा खुलासा, मानव भारती विश्वविद्यालय की 3,000 और डिग्रियां निकलीं फर्जी

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशानुसार गठित कमेटी जिन 5,500 डिग्रियों की जांच कर रही थी, उनमें से 3,000 डिग्रियां मापदंडों पर खरा नहीं उतरी हैं। ऐसे में इन डिग्रियों को भी फर्जी बताया जा रहा है।  और पढ़ें

10:37 AM, 17-Jan-2023

रायपुर में फिर खूनी खेल: पुरानी रंजिश में दो युवकों में हुआ विवाद, चाकूबाजी में दोनों की मौत

रायपुर में शराब पीने के दौरान दो युवकों के बीच विवाद हो गया। दोनों में चाकूबाजी हुई। चाकू लगने से दोनों युवकों की मौत हो गई। और पढ़ें

09:05 AM, 17-Jan-2023

Report: ACC के अधिकारियों से मिले PCB चीफ नजम सेठी, एशिया कप की मेजबानी को लेकर जय शाह से कर सकते हैं मुलाकात

2023 में होने वाला अगला एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। एशिया कप आगामी आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट को देखकर उसी फॉर्मेट में खेला जाता है। और पढ़ें

09:33 AM, 17-Jan-2023

Sarfaraz Khan: सरफराज खान का बड़ा खुलासा, कहा- चयनकर्ताओं ने इस अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए तैयार रहने कहा था

25 वर्षीय सरफराज खान ने 2021-22 रणजी ट्रॉफी में 122.75 की औसत से चार शतक और दो अर्धशतक के साथ 982 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 275 रन का रहा। और पढ़ें

10:27 AM, 17-Jan-2023

VIDEO: फैंस ने सूर्यकुमार से पूछा- हमारा संजू किधर है? SKY का जवाब जीत लेगा आपका दिल, देखें

सैमसन श्रीलंका के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके, जबकि सूर्यकुमार ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 में शतक जड़कर तहलका मचाया था। इसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले में मौका नहीं दिया गया। तिरुवनंतपुरम में तीसरे वनडे में सूर्या को खेलने का मौका मिला और पढ़ें

10:35 AM, 17-Jan-2023

Ujjain: शनिश्चरी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के दर्शन और स्नान को लेकर कलेक्टर ने घाटों का किया निरीक्षण

मध्यप्रदेश के उज्जैन में आगामी 21 जनवरी को शनिश्चरी अमावस्या मनाई जाएगी। ऐसे में उज्जैन जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर जाकर परिसर और घाटों का निरीक्षण किया। और पढ़ें

12:53 PM, 16-Jan-2023

UP News: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, दुनिया के लिए कौतुहल हैं प्रदेश की उपलब्धियां

मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की ‘बदलता परिदृश्य और पत्रकारिता’ विषयक संगोष्ठी में सीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश को 2.61 करोड़ शौचालय बनाने का लक्ष्य मिला था। ढाई साल में 43 लाख शौचालय बन पाए थे। वर्ष 2017 में सूबे की कमान संभालने के बाद नियोजित प्रयास से तय समय सीमा से पहले लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया। और पढ़ें

10:42 PM, 16-Jan-2023

Uttarakhand Weather: चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें आज कहां कैसा है मौसम का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 19 और 20 जनवरी को बारिश, वहीं 23 और 24 जनवरी को बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। और पढ़ें

10:26 AM, 17-Jan-2023

Bihar: उसके अपहरण का केस भूली बैठी थी पुलिस, वह पढ़ाई के लिए भागी थी और अब दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है

बिहार पुलिस पुरानी फाइलों की धूल हटाना शुरू करे तो कुछ ऐसा भी संभव है। मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग के अपहरण की फाइल 2018 से पड़ी थी। अब 2023 में आकर उसी के परिवार वालों से पूछा गया तो पता चला कि वह बालिग होकर दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बन गई है। और पढ़ें

06:06 PM, 16-Jan-2023

JEE Main Admit Card 2023: जेईई मेन के पहले चरण का होगा आगाज, एग्जाम सिटी सूचना और प्रवेश-पत्र यहां मिलेंगे

JEE Main 2023 Session 1 Exams Schedule: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन (JEE Main 2023) जनवरी सत्र के लिए 24 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। और पढ़ें

10:29 AM, 17-Jan-2023

बीजेपी के पूर्व सांसद ने पीएम मोदी को दी संविधान पढ़ने की सलाह

हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम को लेकर चल रही बहस के बीच भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री मोदी से ट्वीट करते हुए एक सिफ़ारिश की है। और पढ़ें

04:05 PM, 16-Jan-2023

Chat GPT: क्या है चैट जीपीटी? भविष्य में क्या है इसकी संभावनाएं

इंटरनेट के दुनिया में चैट जीपीटी को लेकर खूब चर्चाएं की जा रही हैं। कई विशेषज्ञों द्वारा यह तक कहा जा रहा है कि आने वाले वक्तों में चैट जीपीटी गूगल तक को टक्कर दे सकता है। यहां तक की यह गूगल की प्रासंगिकता को खत्म कर सकता है। और पढ़ें

10:27 AM, 17-Jan-2023

Gorakhpur News: गोरखनाथ खिचड़ी मेले में चेन खींच रही थीं महिलाएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिपराइच इलाके के सिहोरिया गांव निवासी नागेंद्र चौधरी ने केस दर्ज कराया था। बताया था कि खिचड़ी चढ़ाने के दौरान मां से गर्भ गृह में अज्ञात महिलाओं ने सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की और सीसी टीवी कैमरों की मदद से पहचान कर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

10:17 AM, 17-Jan-2023

Pathaan: शाहरुख खान ने परिवार के लिए रखी 'पठान' की स्पेशल स्क्रीनिंग, मुस्कुराते हुए बाहर आए सुहाना और आर्यन

'पठान' की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने अपने परिवार के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इसमें वह सुहाना और आर्यन के साथ नजर आए।  और पढ़ें

10:25 AM, 17-Jan-2023

OPSC OCS Exam 2022 Application: ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

OPSC OCS Exam 2022 Application: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) आज यानी 17 जनवरी से ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।  और पढ़ें

05:58 PM, 16-Jan-2023

Rajasthan: DGP मिश्रा बोले- दुष्कर्म के 41 और महिला अत्याचार के 47 फीसदी केस झूठे

डीजीपी ने कहा- महिला अत्याचार में इन्वेस्टिगेशन के बाद 47 फीसदी मामले झूठे पाए गए हैं। इसी तरह रेप के केसों में 41 फीसदी झूठे पाए गए हैं। इन्हें डिसकाउंट करेंगे तो आंकड़े सामने आ जाएंगे। उन्होंने कहा एक गलत धारणा यह भी है कि राजस्थान दुष्कर्म के मामलों में भारत में पहले स्थान पर है। जबकि पहला स्थान मध्यप्रदेश का है। और पढ़ें

10:17 AM, 17-Jan-2023

Chandigarh Mayor Poll: चंडीगढ़ को आज मिलेगा नया मेयर, कांग्रेस के बायकाट के बाद भाजपा-आप में सीधी जंग

भाजपा ने सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए कंवरजीत राणा और डिप्टी मेयर पद के लिए हरजीत सिंह को जबकि आप ने सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए तरुणा मेहता और डिप्टी मेयर पद के लिए सुमन सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सांसद का वोट मिलाकर भाजपा के पास कुल 15 वोट हैं जबकि आप के पास केवल अपने 14 पार्षदों के वोट हैं।  और पढ़ें

10:14 AM, 17-Jan-2023

उत्तराखंड: 2014 से पूर्व शहीद आश्रितों को आर्थिक मदद देने को तैयार नहीं सरकार, अध्यादेश लाने की तैयारी

देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के आश्रितों के लिए सरकार ने 10 लाख की सहायता राशि के लिए 5 मार्च 2014 को आदेश जारी किया था। और पढ़ें

10:15 AM, 17-Jan-2023

Sonakshi Sinha: 'दहाड़' के लिए तैयार हैं सोनाक्षी, बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा वेब सीरीज का प्रीमियर

सोनाक्षी सिन्हा हिंदी फिल्मों में अपना दमदार अभिनय दिखाने के बाद वेब सीरीज से डेब्यू की तैयारी में हैं। उनकी आने वाली वेब सीरीज दहाड़ इसी साल अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। और पढ़ें

10:12 AM, 17-Jan-2023

Basant Panchami 2023: दिखना है सबसे अलग तो बसंत पंचमी की पूजा के लिए इस तरह से कैरी करें येलो आउटफिट

आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे येलो आउटफिट के बारे में बताएंगे जिन्हें पहन कर आप एथनिक वियर में भी क्लासी और खूबसूरत लग सकती हैं। और पढ़ें

05:22 AM, 17-Jan-2023

Weather Update: बर्फीली हवाओं से ठिठुरा उत्तर भारत, जानें कितना नीचे रहा दिल्ली का तापमान

दिल्ली के मुख्य मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे 16 जनवरी राजधानी में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। और पढ़ें

10:14 AM, 17-Jan-2023

राहुल के वार पर पंजाब के सीएम ने किया पलटवार

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सीएम भगवंत मान पर हमला करते हुए सरकार को दिल्ली से नहीं चलाने की बात की थी. अब भगवंत मान ने राहुल पर पलटवार किया है और पढ़ें

10:12 AM, 17-Jan-2023

Mangalwar ke Upay: मंगलवार को करें बजरंगबली से जुड़े ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Mangalwar ke Upay : आज मंगलवार है। आज का दिन पवनपुत्र भगवान हनुमान को समर्पित होता है। इस दिन व्रत रखकर पूजा करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है। और पढ़ें

07:59 AM, 17-Jan-2023

US: ग्रीन कार्ड आवेदकों की कुछ श्रेणियों लिए प्रीमियम सुविधा का होगा विस्तार, बाइडन प्रशासन ने की घोषणा

संयुक्त राज्य नागरिकता और आप्रवासन सेवाओं की ओर से कहा गया है कि मार्च में हम वैकल्पिक व्यावहारिक प्रशिक्षण (OPT) चाहने वाले कुछ F-1 छात्रों और STEM OPT एक्सटेंशन चाहने वाले F-1 छात्रों के लिए प्रीमियम प्रोसेसिंग का विस्तार करेंगे। और पढ़ें

10:11 AM, 17-Jan-2023

Bharat Jodo Yatra: होशियारपुर पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को होशियारपुर से शुरू हो गई है।  और पढ़ें

09:28 AM, 17-Jan-2023

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 17900 के पार

सेंसेक्स 50 अंकों की तेजी के साथ 60142 अंकों पर जबकि निफ्टी 17922 अंकों पर ओपन हुआ। बैंक निफ्टी में 73 अंकों की मजबूती के साथ 42241 अंकों के लेवल पर कारोबार की शुरुआत हुई। शेयरों की बात करें तो शुरुआती कारोबार में नायका के शेयरों में चार प्रतिशत जबकि डेल्हीवरी के शेयरों में 2% की कमजोरी नजर आ रही है। और पढ़ें

10:06 AM, 17-Jan-2023

Mumbai: पीएम मोदी की मुंबई यात्रा से पहले घमासान, उद्धव के घर के बाहर लगे शिंदे-फडणवीस के कटआउट

भाजपा के एक नेता ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और बीएमसी चुनाव के लिए भाजपा और शिंदे की अगुवाई वाली बालासाहेबंची शिवसेना के लिए जमीन तैयार करने में मदद मिलेगी। और पढ़ें

10:02 AM, 17-Jan-2023

दिल्ली: पांचवीं बार होगी पुराना किला की खोदाई, उठेगा कई रहस्यों से पर्दा

दिल्ली के मथुरा रोड स्थित पुराना किला में सोमवार से पांच साल बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने खोदाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारी वसंत कुमार स्वर्णकर की अगुवाई में यह तीसरी बार है जब पुराने किला में खोदाई शुरू की है। और पढ़ें

10:00 AM, 17-Jan-2023

Rajasthan: पीक पर विंटर सीजन, 19 जनवरी से बढ़ने लगेगा तापमान, इन जिलों में 23 से बारिश के आसार

राजस्थान में विंटर सीजन अब पीक पर आ चुका है। अब 19 जनवरी से प्रदेश को कड़ाके की ठंड से राहत मिलना शुरू हो जाएगी। 23 जनवरी से मावठ की बारिश के भी आसार हैं। और पढ़ें

10:00 AM, 17-Jan-2023

Umaria: संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था। वहां मौजूद लोगों ने मृतक व्यक्ति को लेकर गंभीर बाते बताई हैं। और पढ़ें

05:09 PM, 13-Jan-2023

Breaking News in Hindi: ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव, पढ़ें 17 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

करदाताओं को सबसे ज्यादा दिक्कत आईटीआर फाइल करने में आती है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें