फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Breaking News in Hindi: लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:02 PM, 14-Oct-2022

गोरखपुर: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, पिता के जाने पर दिव्यांशी ने दरवाजा बंद कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक उसका कमरा नहीं खुला। इस पर पिता व सौतेली मां ने आवाज दी, लेकिन कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद खिड़की से देखा गया तो दिव्यांशी का शव पंखे से लटक रहा था।

  और पढ़ें

01:02 PM, 14-Oct-2022

Agra: झोलाछाप कर रहे थे मरीजों का उपचार, स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही भागे

शहीद नगर और नाई की मंडी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा तो देखा कि झोलाछाप मरीजों को इंजेक्शन लगा रहे थे। टीम के आते ही ये मौके से भाग निकले। इनकी दुकानों को सील कर दिया गया है।   और पढ़ें

01:02 PM, 14-Oct-2022

Indore News: सफाईकर्मियों ने भाजपा पार्षद के पति को थाने में पीटा, महिला सफाईकर्मी के साथ किया था दुर्व्यवहार

मध्यप्रदेश के इंदौर का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें सफाईकर्मियों ने एक भाजपा पार्षद के पति की थाने में ही पिटाई कर दी। आरोप है कि उसने एक महिला सफाईकर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया था।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:57 AM, 14-Oct-2022

Gujarat: हीरा बा को अपशब्द कहना दुर्भावनापूर्ण, स्मृति ईरानी बोलीं- केजरीवाल का घटिया स्तर चौंकाने वाला नहीं

गुरुवार को इटालिया का नया वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक बार फिर पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और उनकी मां हीराबेन के लिए भी अपशब्द कहे गए। हालांकि, आप ने दावा किया है कि ये वीडियो पुराने हैं। उस वक्त इटालिया आप में नहीं थे। 

और पढ़ें

12:58 PM, 14-Oct-2022

बड़ा हादसा: हरियाणा से सटे पहाड़ी क्षेत्र में धमाके कर पत्थर निकालने के दौरान दो की मौत, मलबे में दबे कई वाहन

हरियाणा से सटे पहाड़ी इलाके में गुरुवार की मध्य रात्रि बड़ा हादसा हो गया। और पढ़ें

विज्ञापन
12:30 PM, 14-Oct-2022

WPI Inflation: अगस्त के मुकाबले सितंबर रहा सस्ता, घटी थोक महंगाई दर, पर दो अंकों से नीचे नहीं

WPI Inflation: थोक महंगाई दर में सितंबर में लगातार चौथे महीने गिरावट दर्ज की गई। यह 18 महीनों के सबसे निम्नतम स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, पिछले डेढ़ साल से यह 10 फीसदी के स्तर से ऊपर बनी हुई है। और पढ़ें

01:00 PM, 14-Oct-2022

दिवाली के खास मौके पर AIWA ने लॉन्च किया प्रीमियम स्पीकर, बदल जाएगा म्यूजिक सुनने का अंदाज

Aiwa Meteor MI-X330 में 40mm के दो कस्टम एक्टिव ड्राइवर हैं और चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट है। Aiwa Meteor MI-X330 की बैटरी को लेकर 10 घंटे तक के बैकअप का दावा किया गया है। बैटरी को 6-7 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। और पढ़ें

01:00 PM, 14-Oct-2022

Assembly Election: आज होगा गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव का एलान? जानें दोनों राज्यों के ताजा समीकरण

पिछली बार हिमाचल प्रदेश में नौ नवंबर को एक ही चरण में चुनाव हुआ था, जबकि गुजरात में नौ और 14 दिसंबर को दो चरणों में वोटिंग हुई थी। 18 दिसंबर को दोनों राज्यों के चुनाव नतीजे आए थे। 
  और पढ़ें

12:56 PM, 14-Oct-2022

Himachal: प्रियंका गांधी ने सोलन के मां शूलिनी मंदिर में की पूजा-अर्चना, ठोडो मैदान में करेंगी चुनावी शंखनाद

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन से विधानसभा चुनाव के शंखनाद से पहले मां शूलिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रियंका गांधी ने महारैली में जनता को कांग्रेस की ओर से दी जाने वाली 10 गारंटियों का भी जिक्र कर सकती हैं। और पढ़ें

04:09 AM, 14-Oct-2022

VIDEO : प्रेग्नेंसी में मेहंदी लगाए नजर आईं देबिना बनर्जी

प्रेग्नेंसी में मेहंदी लगाए नजर आईं देबिना बनर्जी और पढ़ें

12:18 PM, 14-Oct-2022

Chhattisgarh: 11 साल के बच्चे ने रची खुद के अपहरण की कहानी, पिता के बुलेट नहीं दिलाने से था नाराज

पुलिस ने छात्र को काफी देर तक समझाया कि दिखावे में आकर परिजनों से अनुचित मांग नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से परिणाम सही नहीं होते। पुलिस की बात सुनकर छात्र भी मान गया। 
  और पढ़ें

12:54 PM, 14-Oct-2022

मुजफ्फरनगर: स्कूल बस से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम, हंगामा बढ़ता देख पहुंचीं पांच थानों की पुलिस

Muzaffarnagar Accident: दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। और पढ़ें

11:21 AM, 14-Oct-2022

Maharashtra: कोर्ट की फटकार के बाद ऋतुजा लटके का इस्तीफा स्वीकार, भाजपा व शिंदे गुट ने घोषित किया उम्मीदवार

बीएमसी के अधिकारी ने बताया, उच्च न्यायालय के निर्देश के तुरंत बाद गुरुवार को ही लटके का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था, लेकिन स्वीकृति पत्र उन्होंने आज प्राप्त किया।  और पढ़ें

12:52 PM, 14-Oct-2022

Korba: मालगाड़ी से कोयला चोरी करते हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, बिलासपुर रेफर

मालगाड़ी पर कोयला चोरी करने के दौरान खड़े होते ही युवक ऊपर से गए तार की चपेट में आकर झुलस गया। युवक कई जगहों से बुरी तरह झुलस गया है। 
  और पढ़ें

12:52 PM, 14-Oct-2022

Redmi A1 Plus: 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च, शानदार डिजाइन के साथ मिलते हैं कई खास फीचर्स

रेडमी इंडिया ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Redmi A1+ को भारत में लॉन्च कर दिया है। Redmi A1+ को हाल ही लॉन्च किए गए Redmi A1 के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया गया है। और पढ़ें

12:34 PM, 14-Oct-2022

Health Tips: प्रोटीन का जबरदस्त स्रोत है पनीर, पर ऐसे लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक, बरतें सावधानी

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो पनीर में मौजूद पोषकता संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए सहायक मानी जाती है, हालांकि कुछ स्थितियों में इसका सेवन कम या न करने की सलाह दी जाती है। और पढ़ें

12:49 PM, 14-Oct-2022

Punjab: पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शुरू, 1156 पदों के लिए 65 हजार में जंग

पंजाब सरकार की तरफ से राज्य को युवाओं नौकरी देने की प्रक्रिया के तहत भर्ती प्रक्रिया निकाली गई है। इस दौरान कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर रैंक तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। 2500 पदों के लिए हो रही भर्ती में सरकार की कोशिश चुनाव के समय किए गए वायदे को पूरा करना है। और पढ़ें

12:47 PM, 14-Oct-2022

Agra University: 22 अगस्त से ही शुरू होनी थी कक्षाएं, पर परास्नातक में क्या पढ़ाना है, अभी तय नहीं

आगरा विश्वविद्यालय में अभी प्रस्तावित विषयवस्तु पर बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठकें हो रहीं हैं, जबकि कक्षाएं 22 22 अगस्त से ही शुरू होनी थीं।  और पढ़ें

11:54 AM, 14-Oct-2022

Indore News: मां के साथ सोई दो साल की मासूम को पिता का दोस्त उठा ले गया, अधमरा कर छोड़ा

मध्यप्रदेश के इंदौर में इंसानियत शर्मसार हुई है। दो साल की मासूम को उसके ही पिता का दोस्त उठाकर ले गया। दुष्कर्म के बाद अधमरी हालत में उसे छोड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।   और पढ़ें

12:43 PM, 14-Oct-2022

Sonipat: टाटा कंपनी के नाम से बेच रहा था नकली नमक, CM Flying ने पकड़े 1500 पैकेट

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि शहर में ब्रांडेड कंपनियों की पैकिंग में सस्ते उत्पाद भरकर बेचे जा रहे हैं। ब्रांडेड कंपनियों की नकली पैकिंग से ग्राहकों को असली-नकली का आसानी से पता नहीं लगता है। और पढ़ें

12:35 PM, 14-Oct-2022

Politics: राजस्थान में बीजेपी के 10 से अधिक जिलाध्यक्षों की हो सकती है छुट्टी, विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज

राजस्थान में बीजेपी 2023 चुनाव की तैयारी शुरू कर चुकी है, जिसके चलते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओ के दौरे संभागों में शुरू हो चुके हैं। हाल ही में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया हाड़ौती की यात्रा पर कोटा पहुंचे थे। बीजेपी अपनी चुनावी तैयारी को अंतिम रूप देने में लग चुकी है। और पढ़ें

11:59 AM, 14-Oct-2022

मेरठ में बड़ी कार्रवाई: कैंट बोर्ड अधिकारियों ने 22 बी को किया सील, मचा हड़कंप

मेरठ में शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की गई। कैंट बोर्ड की टीम ने 22 बी को सील कर दिया है। कैंट बोर्ड की टीम ने फोर्स को साथ ले जाकर यह कार्रवाई की।  और पढ़ें

07:08 AM, 14-Oct-2022

North Carolina shooting: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में गोलीबारी में पांच की मौत, आरोपी गिरफ्तार

उत्तरी कैरोलिना पुलिस अधिकारी सहित पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉर्जिया से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  और पढ़ें

12:39 PM, 14-Oct-2022

Agra: बीड़ी-तंबाकू का सेवन करते हैं तो हो जाएं सावधान, नई स्टडी में कैंसर को लेकर सामने आया ये सच

 एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग के अध्ययन में सामने आया है कि बीड़ी-तंबाकू का सेवन करने वालों को दो से तीन जगह का कैंसर हो रहा है। और पढ़ें

10:05 AM, 14-Oct-2022

Murugha Mutt: मुरुघा मठ प्रमुख के खिलाफ कर्मचारी के बच्चों का यौन शोषण करने का आरोप, चार गिरफ्तार

मैसूर के नजराबाद थाने में मुरुघा मठ के पुजारी समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस का कहना है कि छात्रावास के वार्डन, पुजारी समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। और पढ़ें

11:45 AM, 14-Oct-2022

UP News: सीएम योगी ने गोरखपुर-महराजगंज में किया बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण, बोले- जनता की सेवा को तत्पर है सरकार

सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को युद्ध स्तर पर राहत सामग्री वितरित करने का निर्देश प्रशासन को दिया गया है ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बाढ़ से जनहानि पर पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा तत्काल उपलब्ध कराया जाए। और पढ़ें

12:34 PM, 14-Oct-2022

Rajendra Gautam Row: बौद्ध भिक्षुओं का राष्ट्रपति को पत्र, देवी-देवताओं के अपमान पर गौतम पर हो कार्रवाई

Rajendra Gautam Row: बौद्ध भिक्षुओं के संगठन ‘धर्म संस्कृति संगम’ के राष्ट्रीय महासचिव राजेश लांबा के द्वारा राष्ट्रपति को भेजे गए इस पात्र में 19 प्रमुख बौद्ध भिक्षुओं ने हस्ताक्षर किया है। इस पत्र में कहा गया है कि बौद्ध धर्म में ‘अप्प दीपो भव’ की शिक्षा दी जाती है... और पढ़ें

12:34 PM, 14-Oct-2022

Agra: दिवाली से पहले दिखेगा 'क्लीन आगरा, हर सड़क पर होगी रोशनी, मेयर ने दिए ये निर्देश

महापौर ने कहा कि ठेकेदारों ने वर्क आर्डर तो ले रखा है, कार्य शुरू नहीं किया है। वह कार्य शुरू नहीं करें, जहां खोदाई हो चुकी है, वह काम हर हाल में जल्द पूरा करवाएं।  और पढ़ें

12:31 PM, 14-Oct-2022

Diwali Discount: दिवाली में खरीदनी है नई कार? ये हैं 5 शानदार ऑफर, मिल रही है 59,000 रुपये तक की बंपर छूट

अगर इस फेस्टिव सीजन में आप एक नई कार खरीदने की तैयारी में हैं, तो हम आपको 5 ऐसी छोटी कारों के बारे में बता रहे हैं जिनमें 30,000 रुपये से ज्यादा के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।  और पढ़ें

12:27 PM, 14-Oct-2022

Murmu Assam Visit: राष्ट्रपति ने कामाख्या मंदिर में बेटी संग की पूजा, आज कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगी

राष्ट्रपति मुर्मू असम दौरे के अंतिम दिन आज कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में पहली असम यात्रा के तहत मुर्मू गुरुवार को गुवाहाटी पहुंची थीं। उन्होंने आईआईटी-गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।

और पढ़ें

12:25 PM, 14-Oct-2022

Agra: गाय के बाद क्या भैंसों में भी फैल रहा लंपी! कांजी हाउस में 8 गोवंश बीमार

वैक्सीन का लक्ष्य पूरा होने के बाद भी लंपी संदिग्ध गोवंश की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में वैक्सीनेशन पर सवाल उठ रहे हैं।  जिले में 2.83 लाख गोवंश हैं। और पढ़ें

12:03 PM, 14-Oct-2022

Best Seller Tata Cars: सितंबर में टाटा की इन तीन कारों ने मचाया धमाल, हर रोज बिकीं एक हजार से ज्यादा गाड़ियां

टाटा मोटर्स की कारों को भारत में काफी पसंद किया जाता है। पिछले महीने कंपनी की तीन कारों को कस्टमर्स ने सबसे ज्यादा पसंद किया। कौन सी हैं ये तीन कारें और क्या है इनकी कीमत आइए जानते हैं।
  और पढ़ें

10:23 AM, 14-Oct-2022

Chhattisgarh ED Raid: भिलाई में कांस्टेबल के घर छापा, देर रात तक चली कार्रवाई; IAS से रायपुर में होगी पूछताछ

समीर विश्नोई की पत्नी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की है। उनकी पत्नी ने सीएम को दिए पत्र में ईडी पर गैरकानूनी ढंग से काम करने का आरोप लगाया है। कहा कि ईडी के अफसर जबरदस्ती घुस आए और पूछने पर डराने धमकाने लगे। 
  और पढ़ें

11:19 AM, 14-Oct-2022

Chhattisgarh: BJP ने कहा-जांच से पहले CM की क्लीनचिट क्यों?; कांग्रेस बोली-पार्टी बदलते ही सब सदाचारी

छत्तीसगढ़ में रायपुर, रायगढ़, कोरबा और दुर्ग सहित अन्य जिलों में मंगलवार से ईडी की कार्रवाई चल रही है। टीम ने एक आईएएस समीर विश्नोई सहित दो कोल व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया है। आईएएस के घर से चार किलो सोना नकदी बरामद हुई है। 
  और पढ़ें

11:48 AM, 14-Oct-2022

आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य: लड़ाकू सुखोई की दहाड़ से थर्राया गगन, पैराट्रूपर्स ने फलक पर फहराया तिरंगा

कभी लड़ाकू विमानों की प्रचंड दहाड़ से आसमान थर्रा उठा तो कभी आकाश गंगा के पैराट्रूपर्स ने भारतीय वायुसेना के आसमान से भी ऊंचे जज्बे को प्रदर्शित करते हुए तिरंगा फहराया और उसे सलामी दी। और पढ़ें

12:17 PM, 14-Oct-2022

उपलब्धि: विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में दूसरी बार आए प्रो. एनबी सिंह, गोरखपुर से है खास नाता

प्रो. सिंह कार्बन नैनो ट्यूब के निर्माण पर भी कार्य कर रहे हैं। ये नैनो ट्यूब मकान की दीवारों में दरार पड़ने पर ब्रिज का कार्य करेंगी। इसके साथ ही नैनो टाइटेनियम डाई ऑक्साइड केमिकल बनाने में भी जुटे हैं, जिसे पेंट में मिलाने से दीवारों पर गंदगी नहीं जमने पाएगी। उन्होंने एक अन्य मैटेरियल नैनो सिल्वर पर किए जा रहे शोध की जानकारी दी है। और पढ़ें

12:14 PM, 14-Oct-2022

Bihar: जदयू अध्यक्ष के करीबी बिल्डर के घर पर छापेमारी, शिवपुरी व पटेल नगर में सुरक्षा एजेंसियों ने डाला डेरा

बिहार में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी बिल्डर के आवास पर छापेमारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम बिल्डर गब्बू सिंह के ठिकानों पर पहुंची है।  और पढ़ें

12:01 PM, 14-Oct-2022

Ayushman Card: योजना का कौन ले सकता है लाभ? कैसे करें आवेदन जैसे कई सवालों के जवाब यहां जानें

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई, लेकिन अब इस योजना से राज्य सरकारें भी जुड़ गई है। और पढ़ें

12:13 PM, 14-Oct-2022

Delhi: दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए आवंटित किए 25 करोड़ रुपये, 11 सौ स्थानों पर मनाई जाएगी छठ

सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की वजह से दिल्ली सरकार छठ पूजा के लिए व्यापक इंतजाम नहीं कर पाई। 2014 में 69 स्थानों पर छठ पूजा मनाई गई थी, जिसके लिए दिल्ली सरकार ने 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस बार 1100 स्थानों पर छठ पूजा मनाई जाएगी। और पढ़ें

07:50 AM, 14-Oct-2022

MP News: शशि थरूर भोपाल पहुंचे, कांग्रेस डेलिगेट्स से पक्ष में वोट देने की अपील

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार सांसद शशि थरूर शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। उन्होंने प्रतिनिधि बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आभारी हूं आपका समय मिला। उन्होंने अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।  और पढ़ें

12:05 PM, 14-Oct-2022

Sara Ali Khan: सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल के डेटिंग को लेकर तेज हुईं चर्चाएं, ये वीडियो है वजह

सारा अली खान अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल के एक दूसरे को डेट करनी की जानकारी सामने आ रही है और पढ़ें

11:14 AM, 14-Oct-2022

MP News: मैनिट में 12 दिन से बाघ का खौफ, रखा जाएगा तीसरा पिंजरा, दानिश हिल्स में जिसे बाघ समझा लकड़बग्घा निकला

वन विभाग ने मैनिट से बाघ को रेस्क्यू करने की तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को बाघ को पकड़ने के लिए तीसरा पिंजरा रखा जाएगा। दानिश हिल्स में बाघिन की अटकलों को वन विभाग ने खारिज कर दिया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पग मार्क हायना के हैं। और पढ़ें

11:48 AM, 14-Oct-2022

Bollywood Karwa Chauth: एक्ट्रेस ही नहीं करवा चौथ पर दिखा इन सिंगर का खूबसूरत अंदाज

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ ही सिंगर नेहा कक्कड़ और नीति मोहन का भी करवा चौथ पर दिखा गॉर्जियस अंदाज। और पढ़ें

12:10 PM, 14-Oct-2022

UP Police SI/ASI: यूपी पुलिस एसआई/एएसआई भर्ती टाइपिंग परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे चेक करें

UP Police SI/ASI: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 1329 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। और पढ़ें

11:42 AM, 14-Oct-2022

भदोही अग्निकांड: बीएचयू के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती एक और महिला की मौत, एक के बाद एक 16 लोगों ने तोड़ा दम

बीएचयू के सर सुंदरलाल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सीमा बिंद (25) की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सीमा बिंद पत्नी शंकर बिंद निवासी राजापुर घोसिया ने  शुक्रवार करीब साढ़े आठ बजे दम तोड़ दिया।  और पढ़ें

09:49 AM, 14-Oct-2022

Janta Darbar: सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी फरियाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। उन्होंने गुरुवार शाम गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और बस्ती में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया। और पढ़ें

11:45 AM, 14-Oct-2022

Uttarakhand: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन, लंबे समय से थे बीमार

उत्तराखंड में पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी उनके निधन पर शोक जताया।   और पढ़ें

11:26 AM, 14-Oct-2022

Trolling: अक्षय की लेट नाइट पार्टी और ऋषभ पंत के लिए उर्वशी का प्यार, पढ़ें इस हफ्ते क्यों ट्रोल हुए सेलेब्स

सिनेमा जगत के सितारे किसी न किसी वजह से लोगों के निशाने पर आ ही जाते हैं। इस हफ्ते कौन कौन से सेलेब्स को लोगों की खरी-खोटी सुननी पड़ी है। आइए आपको बताते हैं। और पढ़ें

12:06 PM, 14-Oct-2022

आजमगढ़ में कैंची बांध टूटा: गहरी नींद में थे लोग, अचानक घरों में भरने लगा पानी,आंखें खुली तो सब भौचक्के

आजमगढ़ के सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी में अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिसके कारण लोगों विस्थापन का सिलसिला शुरू हो गया है। महुला गढ़वल बांध पर पानी बंधे के बराबर हो गया है। और पढ़ें

11:14 AM, 14-Oct-2022

Breaking News in Hindi: लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

जिहादी हिंसा के गढ़ कहे जाने वाले मोप्ती इलाके यह हादसा हुआ। सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच में जुटी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें