फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Municipal Corporation Result: टीएमसी की प्रचंड जीत, 134 सीटों पर कब्जा, भाजपा का सूपड़ा साफ

Tue, 21 Dec 2021 10:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

 KMC Election 2021 Results : कोलकाता नगर निगम चुनाव के नतीजे पूरी तरह टीएमसी के पक्ष में रहे हैं। ममता बनर्जी का जादू फिर नजर आया है और टीएमसी ने यहां 134 सीटों पर परचम लहराया। भाजपा महज तीन सीटों पर सिमट गई है। बता दें कि 19 दिसंबर को कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव में लगभग 64 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव परिणाम से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
ममता बनर्जी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:40 PM, 21-Dec-2021

फिरहाद हकीम ने कहा, यह कोलकाता के लोगों की जीत

कोलकाता के मेयर और राज्य मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि यह कोलकाता के लोगों की जीत है क्योंकि उन्होंने हम पर अपना विश्वास जताया है। बड़ी जीत के साथ और अधिक जिम्मेदारी आती है। पार्टी ने 23 दिसंबर को एक बैठक बुलाई है जहां अगले महापौर का फैसला किया जाएगा। 

वहीं, पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि हम इस चुनाव को चुनाव नहीं मानते। जो नतीजे आए हैं वो झूठे और फर्जी वोटिंग के कारण हैं। चुनाव के दौरान हमारे कई उम्मीदवारों को धमकी दी गई थी। यहां कोई लोकतंत्र नहीं है।  

04:51 PM, 21-Dec-2021

ममता का लहराया परचम

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की लहर चल रही है। कोलकाता नगर निगम की 144 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे यही साबित करते हैं। नगर निकाय में क्लीन स्वीप करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने 134 सीटों पर कब्जा जमाया है। भाजपा को बड़ा झटका लगा है और उसे महज तीन सीटों पर ही जीत मिल सकी है। इसके अलावा कांग्रेस और सीपीएम को 2-2 सीटों पर ही जीत मिल सकी है। 

02:08 PM, 21-Dec-2021

टीएमसी 89 जीती और 44 पर आगे, भाजपा अब तक केवल एक सीट जीती

कुल सीट-144
टीएमसी 89 जीती और 44 पर आगे
भाजपा एक सीट पर जीती और तीन पर आगे
भाकपा की एक सीट पर जीत
सीपीआई (एम) की एक सीट पर जीत 
कांग्रेस दो जीती  
निर्दलीय को तीन पर जीत

विज्ञापन
12:28 PM, 21-Dec-2021

टीएमसी ने 54 सीटों पर जीत हासिल की

नवीनतम आधिकारिक रुझानों के अनुसार, 144 सीटों में से, टीएमसी ने 54 पर जीत हासिल की है और 78 पर आगे चल रही है।

12:28 PM, 21-Dec-2021

यह एक ऐतिहासिक जीत: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक जीत है, इसने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि लोगों ने हमारे काम को स्वीकार किया है। भाजपा, वाम और कांग्रेस कहीं नहीं है। 

 

विज्ञापन
10:56 AM, 21-Dec-2021

टीएमसी को 7 सीटों पर मिली जीत  

पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, टीएमसी को 7 सीटों पर जीत मिल गई है और 108 पर आगे है। भाजपा 4 सीटों पर आगे है, सीपीआई (एम) 2 पर, कांग्रेस 2 पर,  निर्दलीय तीन पर आगे है।

10:20 AM, 21-Dec-2021

टीएमसी 134 सीटों पर आगे

कुल सीट-144
टीएमसी- 134 पर आगे
भाजपा- 3 पर आगे
कांग्रेस-2 पर आगे
लेफ्ट-3 पर आगे
अन्य-2 पर आगे

10:01 AM, 21-Dec-2021

टीएमसी 116 सीटों पर आगे

कुल सीट-144
टीएमसी- 116 पर आगे
भाजपा- 3 पर आगे
कांग्रेस-2 पर आगे
लेफ्ट-2 पर आगे
अन्य-1 पर आगे

09:45 AM, 21-Dec-2021

टीएमसी 99 सीटों पर आगे

कुल सीट-144
टीएमसी-99 पर आगे
भाजपा-4 पर आगे
कांग्रेस-2 पर आगे
लेफ्ट-2 पर आगे
अन्य-1 पर आगे

09:28 AM, 21-Dec-2021

शुरुआती रुझानों में टीएमसी को बहुमत

कुल सीट-144
टीएमसी-93
भाजपा-4
कांग्रेस-2
लेफ्ट-2
अन्य-1

09:13 AM, 21-Dec-2021

टीएमसी 69 सीटों पर आगे

KMC elections: कोलकाता नगर निगम चुनाव में शुरुआती रुझानों में टीएमसी 69 सीटों पर आगे चल रही है।  जबकि भाजपा को चार सीटों पर बढ़त वहीं कांग्रेस को दो तो लेफ्ट को एक सीट पर बढ़त मिली है।

09:06 AM, 21-Dec-2021

टीएमसी 40 सीटों पर आगे चल रही

KMC elections: कोलकाता नगर निगम चुनाव में शुरुआती रुझानों में टीएमसी 40 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा को तीन सीटों पर बढ़त वहीं लेफ्ट और कांग्रेस को एक-एक सीट पर बढ़त मिल रही है।

08:59 AM, 21-Dec-2021

टीएमसी को सात तो भाजपा को एक सीट की बढ़त

कोलकाता नगर निगम चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में टीएमसी सात और भाजपा एक सीट पर आगे चल रही है।

08:17 AM, 21-Dec-2021

2015 चुनाव परिणाम के आंकड़े

वर्ष 2015 में कोलकाता नगर निगम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 144 में से 114 वार्ड पर जीत मिली थी वहीं सीपीएम 15 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। बात करें भाजपा की तो उसे सात सीटें ही मिली थीं।

07:40 AM, 21-Dec-2021

कोलकाता नगर निगम: टीएमसी की प्रचंड जीत, 134 सीटों पर कब्जा, भाजपा का सूपड़ा साफ

Kmc election 2021 results date: कोलकाता नगर निगम चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। 144 वार्डों के वोटों की गिनती के लिए कुल 16 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर होने वाली है। इन मतगणना केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है और 200 मीटर के इलाके में 144 धारा लागू रहेगी। किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस दायरे में नहीं आने दिया जाएगा। बता दें कि 19 दिसंबर को कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव में लगभग 64 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें