फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Case Live: पुलिस हिरासत से छात्र समाज के नेता रिहा; सियालदह से श्यामबाजार तक शिक्षकों का विरोध मार्च

Sat, 31 Aug 2024 05:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में विरोध प्रदर्शन जारी है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और एम्स दिल्ली के वरिष्ठ रेजीडेंट डॉक्टर्स आज दिल्ली के जंतर मंतर पर कोलकाता की घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
कोलकाता की घटना के विरोध में प्रदर्शन जारी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:14 PM, 31-Aug-2024

पीड़िता के परिवार से मिले वकील विकास रंजन भट्टाचार्य

उत्तर 24 परगना: आरजी कर बलात्कार-हत्या मामले की पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद उनके वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा, मैंने उनसे उनका हालचाल पूछा, इसमें कुछ भी राजनीतिक नहीं था, उनसे (ममता बनर्जी) पूछिए कि वह किसकी सलाह लेती हैं और किसकी सलाह पर बोलती हैं।

07:39 PM, 31-Aug-2024

पीड़िता का नाम लेने पर संदीप घोष पर एक और केस

कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ एफआईआर पर वकील सायन सचिन बसु ने बताया, हमने कोलकाता पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष ने एक इंटरव्यू में पीड़िता का नाम 7 से 9 बार लिया। भारतीय न्याय संहिता की धारा 72 के अनुसार, पीड़िता का नाम उजागर नहीं किया जा सकता। हमने पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराई थी और आज हमें एफआईआर की कॉपी मिली है, हमने सांसद रचना बनर्जी और आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
 

 

05:24 PM, 31-Aug-2024

कोलकाता: मंत्री शशि पंजा और टीएमसी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी मामले में पश्चिम बंगाल की मंत्री डॉ. शशि पंजा और टीएमसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
 

विज्ञापन
05:22 PM, 31-Aug-2024

प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी

कोलकाता: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी डॉक्टर की बलात्कार-हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मेडिकल छात्रों से मिलने आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, मैंने सोचा कि इन प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के प्रति अपनी सहानुभूति और समर्थन व्यक्त करना महत्वपूर्ण है। मैं यहां एक राजनेता के रूप में नहीं बल्कि एक व्यक्ति के रूप में आया हूं।
 

05:14 PM, 31-Aug-2024

आरजी कर केस: छात्र समाज के नेता सायन लाहिड़ी हुए रिहा

कोलकाता पुलिस ने शनिवार को सायन लाहिड़ी को हिरासत से रिहा कर दिया। दरअसल सायन लाहिड़ी की मां अंजलि की तरफ से उनके खिलाफ कार्यवाही को रद्द करने और जमानत देने की मांग करने वाली याचिका पर कार्रवाई करते हुए, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उन्हें शनिवार दोपहर 2 बजे तक पुलिस हिरासत से रिहा करने का आदेश दिया था। पश्चिम बंग छात्र समाज के नेता लाहिड़ी को 27 अगस्त की शाम को रैली का नेतृत्व करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए गिरफ्तार किया गया था। वहीं हिरासत से रिहा होने के बाद लाहिड़ी ने कहा, हमने सभी से विरोध में हमारे साथ खड़े होने का आग्रह किया था। हमारे पास कोई सहारा नहीं है। उन्होंने विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट के समय भाजपा नेता उनके और उनके परिवार के साथ खड़े रहे।
 

विज्ञापन
05:10 PM, 31-Aug-2024

आरजी कर केस के विरोध में शिक्षकों ने निकाला विरोध-मार्च

कोलकाता में शनिवार को तमाम शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के मामले में आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला। सभी 'टीचर्स फॉर आरजी कर' बैनर तले सियालदह स्टेशन से श्यामबाजार तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने नारे लगाए, 'हमें न्याय चाहिए' और आरजी कर के लिए न्याय चाहिए। शिक्षकों ने आरोपियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों को बचाने का दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

04:54 PM, 31-Aug-2024

आरजी कर केस: अठावले ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कोलकाता में एक डॉक्टर के कथित बलात्कार और हत्या के आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग की और ऐसे अपराधों से निपटने के लिए कड़े कानून की आवश्यकता पर बल दिया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने ये भी कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों के आरोपियों को फास्ट-ट्रैक अदालतों में मुकदमा चलाना चाहिए। उन्होंने कहा, महिला डॉक्टर की मौत एक दर्दनाक घटना है। फिलहाल सीबीआई घटना की जांच कर रही है। दोषी या दोषियों को मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ भी आरोप सामने आए हैं, इस शर्मनाक कृत्य में शामिल सभी लोगों को सजा मिलनी चाहिए।

02:02 PM, 31-Aug-2024

केंद्रीय मंत्री ने ममता बनर्जी पर लगाया आरोप

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल मामले पर TMC के विरोध पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'ममता बनर्जी राजनीतिक कलाबाजी की माहिर हैं। चोरी और सीनाजोरी... ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मामले में TMC के कार्यकर्ता की संलग्नता है।'

01:19 PM, 31-Aug-2024

प्रदर्शन स्थल में घुसा बाइक सवार

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना के विरोध में जब बीती रात रविंद्र भारती विश्वविद्यालय के पास कुछ लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो एक बाइक सवार व्यक्ति विरोध क्षेत्र में घुस गया। बाइक सवार की बाइक पर पुलिस का स्टीकर लगा था। बाइकर के धरना क्षेत्र में आने से बाधा उत्पन्न हुई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने धरना क्षेत्र में घुसने वाले बाइक सवार व्यक्ति को आराम से जाने दिया। प्रदर्शनकारियों ने बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर हंगामा किया।

11:51 AM, 31-Aug-2024

Kolkata Case Live: पुलिस हिरासत से छात्र समाज के नेता रिहा; सियालदह से श्यामबाजार तक शिक्षकों का विरोध मार्च

वहीं कोलकाता की घटना को देखते हुए असम सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किए हैं। सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं और राज्य के सभी अस्पतालों में सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें