फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Live: सिद्धारमैया को चुना गया कांग्रेस विधायक दल का नेता; 20 मई को लेंगे सीएम पद की शपथ

Thu, 18 May 2023 09:52 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

 Karnataka CM News LIVE Updates: कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? आखिरकार बुधवार देर रात इस सस्पेंस पर विराम लग गया। सिद्धारमैया को सीएम चुना गया है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए खरगे ने विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
Karnataka - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:40 PM, 18-May-2023

सिद्धारमैया-शिवकुमार ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की। राज्यपाल ने मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सरकार बनाने का न्यौता दिया। उनको टीम के सदस्यों के साथ शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। शपथ समारोह 20 मई को दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में होगा।


09:39 PM, 18-May-2023

ममता शायद शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचेंगी
एजेंसीनीतीश, तेजस्वी, हेमंत सोरेन तमाम नेताओं और मुख्यमंत्रियों ने सिद्धरमैया सरकार के शपथग्रहण समारोह में पहुंचने की हामी भर दी है। लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शायद इस मौके पर नजर न आएं। राज्य सचिवालय के एक शीर्ष सूत्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि ममता शायद इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगी। उनकी जगह उनका कोई प्रतिनिधि इस मौके पर मौजूद रह सकता है।

08:46 PM, 18-May-2023

कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने नेता के रूप में सिद्धारमैया के नाम को मंजूरी दी। आरवी देशपांडे, एचके पाटिल, एमबी पाटिल और लक्ष्मी हेब्बलकर ने सिद्धारमैया के नाम का प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन
08:30 PM, 18-May-2023

बेंगलुरु में पार्टी कार्यालय में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक चल रही है।
 

07:41 PM, 18-May-2023

कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री परमेश्वर और कांग्रेस पार्टी के अन्य विधायक कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक के लिए बेंगलुरु में पार्टी कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन
07:11 PM, 18-May-2023

थोड़ी देर में कांग्रेस विधायक दलों की बैठक होगी। सिद्धारमैया-शिवकुमार दिल्ली से बेंगलुरु पहुंच गए हैं। धीरे-धीरे सभी विधायक बैठक के लिए पहुंचने लगे हैं। बैठक में सिद्धारमैया को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

06:55 PM, 18-May-2023

कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और मनोनित उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बेंगलुरु पहुंचे। यहां उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

06:53 PM, 18-May-2023

नीतीश कुमार भी बेंगलुरु जाएंगे
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने इसकी पुष्टि की है।

06:53 PM, 18-May-2023

इनको भेजा गया न्यौता
कर्नाटक में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रदेश कांग्रेस ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को न्यौता भेजा है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, नेकां प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को भी न्यौता दिया गया है।

03:13 PM, 18-May-2023

कर्नाटक के मनोनित उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। वह बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। 

03:11 PM, 18-May-2023

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक है और आगे भी सब कुछ ठीक रहने वाला है। मैंने पहले भी कहा था कि पार्टी हाईकमान जो भी निर्णय लेगा, हम उसे स्वीकार करेंगे। जो भी फार्मूला बनाया गया है, हम सभी उसे स्वीकर करते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह डिप्टी सीएम बनने पर दुखी है तो उन्होंने कहा कि मुझे दु:खी क्यों होना चाहिए? अभी लंबा रास्ता तय करना है। 

03:10 PM, 18-May-2023

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने फैसला किया कि सिद्धारमैया को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जाए और डीके शिवकुमार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री बनाया जाए। हमारी पहली प्राथमिकता है कि हम अपने 5 गारंटी को लागू करे जो कि हम अपने पहले कैबिनेट बैठक में निर्णय लेंगे। हम एक समान विचारधारा वाली पार्टी को शपथ समारोह में बुलाएंगे।

12:23 PM, 18-May-2023

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सभी से चर्चा करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने ये फैसला लिया है कि सिद्धारमैया को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। जबकि डीके शिवकुमार कर्नाटक के एकलौते उपमुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने आगे कहा कि शिवकुमार संसदीय चुनाव के अंत तक PCC अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे। 20 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रियों का एक समूह भी उस दिन शपथ लेगा।

12:11 PM, 18-May-2023

गुरुवार को कर्नाटक के सीएम का औपचारिक एलान कर दिया गया है। कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया होंगे। जबकि साल 2024 तक डीके शिवकुमार प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे।  

11:35 AM, 18-May-2023

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के घोषणा पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के भाई और कांग्रेस नेता डीके सुरेश ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि मैं पूरी तरह से खुश हूं। मगर कर्नाटक के हित के लिए पार्टी और डी.के. शिवकुमार और सभी को ये स्वीकार करना होगा।

11:34 AM, 18-May-2023

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री नामित किए जाने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के आवास के बाहर उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।

11:34 AM, 18-May-2023

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।

11:33 AM, 18-May-2023

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के दिल्ली स्थित आवास पर कर्नाटक के नेता सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद दोनों नेता केसी वेणुगोपाल के साथ उनके आवास से रवाना हुए।

10:08 AM, 18-May-2023

केसी वेणुगोपाल के घर बैठक हो रही है। इस दौरान डीके शिवकुमार सहित कई वरिष्ठ मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ढाई-ढाई साल के लिए सीएम रहेंगे। पहले ढाई साल सिद्धारमैया मुख्यमंत्री रहेंगे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।  

09:58 AM, 18-May-2023

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को कर्नाटक का डिप्टी सीएम चुना गया है। इसी को लेकर उनके घर के बाहर बैनर लगाए गए हैं। 

09:58 AM, 18-May-2023

कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के रूप में नामित किए गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात है। 

09:58 AM, 18-May-2023

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के समर्थन में उनके आवास के बाहर बैनर लगाए गए है। गौरतलब है, उन्हें कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है

09:55 AM, 18-May-2023

Karnataka Live: सिद्धारमैया को चुना गया कांग्रेस विधायक दल का नेता; 20 मई को लेंगे सीएम पद की शपथ

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद इस बात पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? आखिरकार बुधवार देर रात इस सस्पेंस पर विराम लग गया। सिद्धारमैया को कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री चुना गया। वहीं डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री पद मिला। दोनों नेता शनिवार को शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया है। गांधी परिवार, कांग्रेस के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेंगलुरु में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें