चुनाव आयोग के मुताबिक केरल में कुल 71.73 फीदसी मतदान हुए।
चुनाव आयोग के मुताबिक केरल में शाम चार बजे तक 58.69 फीसदी मतदान हुए हैं।
असम 68.10 फीसदी
केरल 58.09 फीसदी
पुडुचेरी 66.06 फीसदी
तमिलनाडु 52.18 फीसदी
बंगाल: 66.73 फीसदी
असम 53.23 फीसदी
केरल 47.47 फीसदी
पुडुचेरी 54.07 फीसदी
तमिलनाडु 40.94 फीसदी
बंगाल: 53.89 फीसदी
असम 53.20 फीसदी
केरल 44.99 फीसदी
पुडुचेरी 47.98 फीसदी
तमिलनाडु 37.00 फीसदी
बंगाल: 53.44 फीसदी
केरल 33.18 फीसदी
बंगाल: 34.71 फीसदी
तमिलनाडु 22.92 फीसदी
असम 33.18 फीसदी
पुडुचेरी 35.71 फीसदी
केरल में सुबह 11 बजे तक 31.52 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोेग ने बताया कि सुबह मतदान की शुरुआत धीमी थी, लेकिन अब इसने तेजी पकड़ ली है।
बता दें कि केरल की 140 विधानसभा सीटों में 14 सीटें अनुसूचित जाति और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में कांग्रेस ने 93 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि उसकी सहयोगी यूनियन मुस्लिम लीग 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा केरल कांग्रेस (जोसेफ) 10, आरएसपी 5 सीटों और बाकी 7 सीटों पर अन्य सहयोगी दलों ने प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं, लेफ्ट की अगुवाई वाले एलडीएफ में सीपीएम ने 77, सीपीआई ने 24, केरला कांग्रेस ने 12, जेडीएस ने 4 और एनसीपी-इंडियन नेशनल लीग व लोकतांत्रिक जनता दल 3-3 सीटों पर लड़ रही हैं। बाकी 14 सीटों पर अन्य सहयोगी दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। उधर, भाजपा ने 113 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जबकि उसकी सहयोगी भारतीय धर्म जनसेना पार्टी 21 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बाकी 6 सीटें भाजपा ने अन्य दलों के लिए छोड़ी हैं, जबकि 3 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हो गए।
केरल में मतदाताओं के काफी उत्साह नजर आ रहा है। सुबह 10 बजे तक राज्य में 15.52 फीसदी मतदान हो चुका है।
केरल विधानसभा चुनाव की कुल 140 सीटों पर आज (6 अप्रैल) मतदान हो रहा है। इसके लिए 957 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार केरल की चुनावी जंग सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और कांग्रेस के अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के बीच मानी जा रही है, जबकि भाजपा भी इस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक चुकी है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन वोट डालने के लिए पिनराई स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया।
मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन ने मतदान कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार अभूतपूर्व प्रदर्शन करेगी। इसमें कोई शक नहीं है। मैं भारी बहुमत से पलक्कड विधानसभा क्षेत्र से जीतूंगा। मेरे आने से भाजपा की छवि में काफी अंतर आया है।
मेट्रो मैन ई श्रीधरन ने पोन्नानी पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। श्रीधरन भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा, देवस्वओम मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन, ऊर्जा मंत्री एम एम मणि और उच्च शिक्षा मंत्री के के जलील उन प्रमुख हस्तियों में शामिल हैं, जो सत्तारूढ़ पक्ष से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
यूडीएफ से मैदान में उतरे प्रमुख विपक्षी नेताओं में रमेश चेन्नीथला, पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, वरिष्ठ नेता - के मुरलीधरण, पी टी थॉमस और तिरुवंचूर राधाकृष्णन शामिल हैं।
हफ्तों तक चले जबर्दस्त प्रचार अभियान, ताबड़तोड़ रैलियों और विशाल रोड शो के बाद केरल में मंगलवार को चुनाव होने जा रहा है। यहां 2.74 करोड़ मतदाता राज्य विधानसभा की 140 सीटों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 957 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य के कुल मतदाताओं में 1,32,83,724 पुरुष, 1,41,62,025 महिला और 290 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
परंपरागत गठबबंधन- माकपा नीत लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के कई मौजूदा विधायक आज होने जा रहे चुनाव में फिर से जीत पाने की उम्मीद में हैं।