फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Oath Ceremony LIVE: शिवकुमार बने नए मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर को मिला उपमुख्यमंत्री का पद

Wed, 03 Jun 2026 05:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

खास बातें

Karnataka CM Oath Ceremony LIVE in Hindi: कर्नाटक में आज डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे लोकभवन में होगा। कार्यक्रम में कई वीवीआईपी मेहमानों के भी शामिल होने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए बंगलूरू प्रशासन ने कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया है और लोकभवन के आसपास खास इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:15 PM, 03-Jun-2026

ये नेता बने मंत्री

  • केएच मुनियप्पा
  • केजे जॉर्ज
  • एमबी पाटिल
  • रामलिंगा रेड्डी
  • सतीश जारकीहोली
  • कृष्णा बायरे गौड़ा
  • प्रियंक खरगे
  • यूटी खादर
  • ईश्वर खंड्रे
  • यतींद्र सिद्धारमैया
  • बायराठी सुरेश
  • डॉ. शरण प्रकाश पाटिल

04:49 PM, 03-Jun-2026

प्रियांक खरगे ने भी ली मंत्री की शपथ

बंगलूरू में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सतीश जारकीहोली, कृष्णा बायरे गौड़ा, प्रियांक खरगे और यूटी खादर ने मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में कांग्रेस नेताओं और समर्थकों की बड़ी मौजूदगी देखने को मिली। नई सरकार में इन नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। प्रियंक खरगे को कांग्रेस का युवा चेहरा माना जाता है, जबकि सतीश जारकीहोली और कृष्णा बायरे गौड़ा लंबे समय से राज्य की राजनीति में सक्रिय हैं।


04:39 PM, 03-Jun-2026

शिवकुमार सरकार में केएच मुनियप्पा समेत चार नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली

बंगलूरू में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली नई कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल और रामलिंगा रेड्डी ने मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी रही। नई सरकार में इन नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है। केएच मुनियप्पा और एमबी पाटिल को कांग्रेस के अनुभवी चेहरों में गिना जाता है, जबकि केजे जॉर्ज और रामलिंगा रेड्डी का भी राज्य की राजनीति में मजबूत प्रभाव माना जाता है।

विज्ञापन
04:24 PM, 03-Jun-2026

जी परमेश्वर बने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री

जी परमेश्वरा ने ली कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ बंगलूरू में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. जी परमेश्वर ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

04:15 PM, 03-Jun-2026

शिवकुमार ले रहे शपथ

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन के बीच डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ हुई। सिद्धारमैया के बाद अब डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने हैं।

विज्ञापन
04:11 PM, 03-Jun-2026

वंदे मातरम् के साथ शुरु हुआ शपथ ग्रहण का कार्यक्रम

कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ हुई। समारोह में शिवकुमार सभी कांग्रेस नेताओं ने मिल रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी को भी उन्होंने गले लगाया।

04:00 PM, 03-Jun-2026

कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे शिवकुमार: सुखविंदर सिंह सुक्खू

कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह एक अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार लंबे समय से पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं और वह प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यह फैसला एक समझौते के तहत लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि शिवकुमार अगले तीन वर्षों में सिद्धारमैया द्वारा शुरू की गई कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे।

03:58 PM, 03-Jun-2026

धर्मगुरुओं ने शिवकुमार से मुलाकात की

कई धर्मगुरुओं ने कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की, जब वे उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोक भवन पहुंचे।

03:45 PM, 03-Jun-2026

खरगे, राहुल और शिवकुमार लोक भवन पहुंचे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता डीके शिवकुमार लोक भवन पहुंचे। डीके शिवकुमार कुछ ही देर में कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, भावी मुख्यमंत्री शिवकुमार और पूर्व गृह मंत्री जी परमेश्वर, खरगे व राहुल गांधी का बंगलूरू में स्वागत करते नजर आए। जी परमेश्वर उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 

03:13 PM, 03-Jun-2026

सोनिया गांधी ने शिवकुमार को फोन पर दीं शुभकामनाएं

कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने उन्हें फोन पर शुभकामनाएं दी हैं। शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी को भरोसा दिलाया है कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने पत्रकारों से कहा, सोनिया गांधी ने मुझे फोन किया। शुरू से ही उन्हें मुझ पर बहुत भरोसा रहा है। उन्होंने मुझे राज्य में पार्टी का अध्यक्ष बनाया था। उन्होंने मुझे शुभकामनाएं दीं और सभी को साथ लेकर चलने को कहा। उन्हें मुझ पर विश्वास है। मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा। डीके शिवकुमार आज शाम 4 बजकर 5 मिनट पर मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उन्हें राज्यपाल थावरचंद गहलोत लोक भवन के ग्लास हाउस में शपथ दिलाएंगे। उनके साथ 13 अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

02:43 PM, 03-Jun-2026

शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना हुए डीके शिवकुमार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डीके शिवकुमार अपने आवास से शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना हो गए हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4:05 बजे लोक भवन में आयोजित किया जाएगा, जहां वह कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

02:27 PM, 03-Jun-2026

डीके शिवकुमार के नेतृत्व में कर्नाटक करेगा तरक्की- रमेश चेन्निथला

शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर केरल के मंत्री रमेश चेन्निथला ने उन्हें एक सक्षम नेता बताते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कर्नाटक विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। चेन्निथला ने कहा कि सरकार चलाना एक सामूहिक प्रयास है और डीके शिवकुमार के पास प्रशासनिक क्षमता व अनुभव दोनों हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से शिवकुमार को जानते हैं और उन्हें भरोसा है कि वह राज्य की जनता को अच्छी सरकार देंगे। चेन्निथला ने यह भी कहा कि दो साल का समय पर्याप्त है और इस अवधि में शिवकुमार अपनी कार्यशैली और नीतियों का प्रभाव दिखा सकते हैं। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस भविष्य में भी जनता का समर्थन हासिल करेगी।

02:02 PM, 03-Jun-2026

कर्नाटक में डीके शिवकुमार के साथ कितने मंत्री लेंगे शपथ?

कर्नाटक में डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली नई कांग्रेस सरकार की कैबिनेट में 14 मंत्री शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ दलित नेता जी परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। परमेश्वर निवर्तमान सिद्धारमैया सरकार में गृह मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और राज्य में कांग्रेस के प्रमुख दलित चेहरों में गिने जाते हैं। नई सरकार के गठन के साथ ही क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने पर पार्टी का विशेष जोर दिखाई दे रहा है।

01:40 PM, 03-Jun-2026

सरकार को नई दिशा देने की जरूरत- टीएस सिंह देव

शपथ ग्रहण समारोह पर कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने कहा कि दो साल का समय भी सरकार को प्रभावी दिशा देने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र पहले से काम कर रहा है और नई सरकार को शून्य से शुरुआत करने की जरूरत नहीं है। सिंह देव के अनुसार, मुख्यमंत्री को केवल मौजूदा सरकार को नई दिशा और प्राथमिकताएं तय करनी होंगी।

01:27 PM, 03-Jun-2026

कर्नाटक के नवनियुक्त मंत्री ईश्वर खंड्रे ने जताया आभार

कर्नाटक में आज शाम कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने से पहले कांग्रेस नेता ईश्वर खंड्रे ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। खंड्रे ने कहा कि उन्होंने पहले भी ईमानदारी, समर्पण और मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं और इस बार भी राज्य के विकास तथा जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

12:47 PM, 03-Jun-2026

मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन डीके शिवकुमार को लेकर क्या बोले?

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर राज्य मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने उनकी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार एक बेहद अनुभवी नेता हैं और कर्नाटक तथा कांग्रेस पार्टी के लिए उनके जितना योगदान शायद ही किसी अन्य नेता ने दिया हो। अजहरुद्दीन ने विश्वास जताया कि शिवकुमार के नेतृत्व में राज्य को मजबूत और प्रभावी प्रशासन मिलेगा।

12:34 PM, 03-Jun-2026

कर्नाटक में नई सरकार के गठन पर जारकीहोली का बयान

कर्नाटक के मुख्यमंत्री-नामित डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा कि डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला पार्टी हाईकमान ने लिया है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल और टीम को लेकर फैसला भी डीके शिवकुमार, हाईकमान और सिद्धारमैया मिलकर करेंगे। जारकीहोली ने भरोसा जताया कि नई सरकार अच्छा काम करेगी और राज्य के विकास को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव हैं और सरकार उसी दिशा में काम करेगी। 

12:08 PM, 03-Jun-2026

शपथ से पहले भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा से मिले डीके शिवकुमार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद शिवकुमार ने कहा कि येदियुरप्पा ने राज्य का नेतृत्व किया है और उनके अनुभव से सभी को मार्गदर्शन मिला है।

11:48 AM, 03-Jun-2026

डीके शिवकुमार के साथ 14 मंत्री लेंगे शपथ

कर्नाटक में नई कांग्रेस सरकार के गठन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए डीके शिवकुमार बुधवार शाम बेंगलूरू के लोक भवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 14 मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मंत्रियों की सूची को कांग्रेस आलाकमान ने मंजूरी दे दी है। कांग्रेस नेता एमबी पाटिल ने मंत्री पद के लिए अपने चयन की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें डीके शिवकुमार ने इसकी जानकारी दी और उन्होंने नए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं।

इस बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने शिवकुमार से मुलाकात की, जिसके बाद उनके उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसके अलावा सतीश जारकीहोली, रामलिंगा रेड्डी, एमबी पाटिल, प्रियांक खरगे और यतींद्र सिद्धारमैया के भी मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई शीर्ष नेता शामिल होंगे। इनमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला प्रमुख हैं। कांग्रेस शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी समारोह में मौजूद रह सकते हैं।

09:57 AM, 03-Jun-2026

इन नेताओं को बनाया जा सकता है मंत्री

डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार में जिन नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है, उनमें जी परमेश्वर, प्रियांक खरगे, एमबी पाटिल, यतिंद्र सिद्धारमैया, सतीश जारकिहोली, शिवराज तंगादागी, रूपाकला शशिधर, यूटी खादेर, आर रामलिंगा रेड्डी, कृष्णा बायेर गौडा शामिल हैं। 

09:48 AM, 03-Jun-2026

बंगलूरू में तैयारियां जोरों पर

बंगलूरू में शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। लोकभवन के बाहर सड़कों पर जगह-जगह बैनर, पोस्टर लगे हुए हैं और सजावट की गई है। 
 

09:33 AM, 03-Jun-2026

मंत्रियों की संख्या पर सस्पेंस बरकरार

डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ को लेकर कांग्रेस विधायक शरण प्रकाश पाटिल ने कहा, 'यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। नई सरकार निश्चित रूप से अच्छा काम करेगी।' कैबिनेट गठन को लेकर उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया जा रहा है, इसलिए मंत्री पद के कई दावेदार होना स्वाभाविक है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। शरण प्रकाश पाटिल ने आगे कहा, 'संभवतः मुख्यमंत्री के साथ कल 14 अन्य नेता भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।'

इससे पहले एक कांग्रेस विधायक ने 9 मंत्रियों के शपथ लेने की बात कही थी। ऐसे में मंत्रियों की संख्या पर सस्पेंस बरकरार है। 

09:31 AM, 03-Jun-2026

नए युग की शुरुआत और 2028 का लक्ष्य

कांग्रेस विधायक शरत कुमार बच्चेगौड़ा ने इस शपथ ग्रहण समारोह को कर्नाटक के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान जल्द ही उन मंत्रियों के नामों की घोषणा करेगा जो शिवकुमार के साथ शपथ लेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सिद्धारमैया के पिछले तीन साल और उससे पहले के पांच साल के कार्यकाल में लागू किए गए अच्छे प्रशासन और सामाजिक न्याय के कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखा जाएगा। कांग्रेस का मुख्य ध्यान अब 2028 के आगामी विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव पर है। पार्टी इस बदलाव के जरिए चुनाव के लिए मजबूत माहौल तैयार करना चाहती है।

08:58 AM, 03-Jun-2026

Karnataka Oath Ceremony LIVE: शिवकुमार बने नए मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर को मिला उपमुख्यमंत्री का पद

कांग्रेस विधायक आर कृष्णमूर्ति ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं की पहली सूची में नौ नाम शामिल किए गए हैं। हालांकि कांग्रेस विधायक एन.ए हरीश का कहना है कि अभी तक पार्टी आलाकमान ने किसी सूची को फाइनल नहीं किया है। मंत्रियों की दो सूची जारी की जाएंगी, जिनमें से कुछ आज शपथ लेंगे और बाकी 15-20 दिन बाद शपथ लेंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें