फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Cabinet: सिद्धारमैया ने वित्त मंत्रालय अपने पास रखा, शिवकुमार को सिंचाई, जानें किसे मिला गृह विभाग

Sat, 27 May 2023 12:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

खास बातें

Karnataka Cabinet Swearing-In Ceremony: कर्नाटक में शनिवार को कैबिनेट विस्तार किया गया। कांग्रेस की ओर से 24 और विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली। इन विधायकों के शपथ लेने के बाद कर्नाटक सरकार की कैबिनेट में कुल मंत्रियों की संख्या 34 पहुंच गई। 
विज्ञापन
कर्नाटक में मंत्रीमंडल विस्तार। - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:41 PM, 27-May-2023

कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद से जब पूछा गया कि उन्हें कर्नाटक मंत्रिमंडल में मंत्री पद क्यों नहीं मिला तो उन्होंने कहा, 'आपको सिद्धारमैया से पूछना चाहिए।

03:20 PM, 27-May-2023

सिद्धारमैया कैबिनेट: विभागों का आवंटन
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया- वित्त, कैबिनेट मामले, व्यक्तिगत और प्रशासनिक सुधार विभाग, इंटेलिजेंस, सूचना और सभी गैर आवंटित विभाग
जी परमेश्वर- गृह (इंटेलिजेंस को छोड़कर)
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार- मेजर एंड मीडियम सिंचाई और बेंगलुरु सिटी डेवलपमेंट
एचके पाटिल - कानून और संसदीय कार्य
दिनेश गुंडू राव- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
कृष्णा बेयरे गौड़ा - राजस्व 
प्रियांक खरगे- ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग
रामालिंगा रेड्डी - परिवहन
के जे जॉर्ज- उर्जा विभाग
केएच मुनियप्पा- खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले
एम बी पाटिल- बड़े और मध्यम उद्योग
सतीश जराकिहोली- सार्वजनिक कार्य
जमीर अहमद खान - आवास, वक्फ और अल्पसंख्यक मामले
एचसी महादेवप्पा- समाज कल्याण
एन चलुवारायास्वामी- कृषि
ईश्वर खांदरे - वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण
शारानाबासप्पा- लघु उद्योग, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग
के वेंकटेश- पशुपालन और रेशम कीट पालन
के.एन.रंजना-सहकारिता
शिवानंद पाटिल- कपड़ा, गन्ना विकास, सहकारिता विभाग से कृषि विपणन
आर.बी. तिम्मापुर- आबकारी और मुजराई
एस.एस. मल्लिकार्जुन- खान और भूविज्ञान, बागवानी
शिवराज तंगादेगी- पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति कल्याण
शरण प्रकाश पाटिल- उच्च शिक्षा
मनकाई वैद्य - मत्स्य पालन और बंदरगाह, अंतर्देशीय परिवहन
लक्ष्मी हेब्बालकर- महिला एवं बाल विकास, विकलांग और वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण
रहीम खान- नगरपालिका प्रशासन, हज
डी सुधाकर- बुनियादी ढांचे का विकास, योजना और सांख्यिकी
संतोष लाड- श्रम एवं कौशल विकास
एन एस बोसराजू - पर्यटन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
ब्यार्थी सुरेश- शहरी विकास एवं नगर नियोजन 
मधु बंगारप्पा- प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा
एमसी सुधाकर- चिकित्सा शिक्षा
बी नागेंद्र- युवा सेवाएं, खेल और कन्नड़ संस्कृति

12:47 PM, 27-May-2023

रुद्रप्पा लमानी को मंत्री पद न मिलने पर समर्थक नाराज, की नारेबाजी

कर्नाटक कांग्रेस नेता रुद्रप्पा लमानी के समर्थकों ने नेता के लिए मंत्री पद की मांग को लेकर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
12:31 PM, 27-May-2023

कर्नाटक के नए निर्वाचित विधायक दिनेश गुंडू राव, शरणबसप्पा दर्शनापुर, शिवानंद पाटिल, टी. आर. बालप्पा ने मंत्री पद की शपथ ली।

12:10 PM, 27-May-2023

कर्नाटक के नए निर्वाचित विधायक के. वेंकटेश, डॉ. एच. सी. महादेवप्पा, ईश्वर खंड्रे, के. एन. राजन्ना ने मंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन
12:00 PM, 27-May-2023

कर्नाटक में शपथग्रहण कार्यक्रम जारी

कर्नाटक विधानसभा में शनिवार को कैबिनेट विस्तार हुआ। नए निर्वाचित विधायक एच. के. पाटिल, कृष्णा बायरे गौड़ा, एन. चेलूनारस्वामी ने मंत्री पद की शपथ ली। 

11:22 AM, 27-May-2023

हाईकमान से चर्चा के बाद तय हुआ मंत्रीपरिषद

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि हमने क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक न्याय की दृष्टि से निर्णय लिया है। हमने हाई कमांड के साथ इस पर गहन चर्चा करने के बाद ही मंत्रीपरिषद तय किया है। हम अगली कैबिनेट बैठक पर अपने किए वादों पर फैसला लेंगे। अगली कैबिनेट बैठक जून में होने की संभावना है। 

10:57 AM, 27-May-2023

नाराजगी के उठे स्वर
कांग्रेस विधायक रुद्रप्पा लमानी को मंत्री पद नहीं मिलने पर उनके समर्थकों में नाराजगी है। लमानी के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। लमानी के एक समर्थक ने कहा कि हमारे बंजारा समुदाय के नेता रुद्रप्पा लमानी का नाम बीती रात तक मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं में शामिल था लेकिन आज उनका नाम लिस्ट से गायब है। अगर हमारे नेता को मंत्री पद नहीं मिला तो हम इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। हमने 75 प्रतिशत वोट कांग्रेस को दिए तो हमारे समुदाय से कम से कम एक नेता को मंत्री पद मिलना चाहिए। 

09:55 AM, 27-May-2023

इन विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ
जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी, उनमें एचके पाटिल, कृष्णा बाइरे गोंडा, एन. चेलुवरास्वामी, के. वेंकटेश, एचसी महादेवप्पा, ईश्वर खांदरे, कैथासांदरा एन राजन्ना, दिनेश गुंडु राव, सारनबासप्पा दर्शनपुर, शिवानंद पाटिल, तिम्मापुर रामप्पा बालप्पा, एसएस मल्लिकार्जुन, तंगादागी शिवराज संगप्पा, सरनाप्रकाश रुद्रप्पा, पाटिल मंकल वैद्य, लक्ष्मी आर. हेब्बलकर, रहीम खान, डी.सुधाकर, संतोष एस. लाड, एनएस बोसेराजु, सुरेश बीएस, मधु बंगरप्पा, डॉ. एमसी सुधाकर और बी. नागेंद्र का नाम शामिल है। 

09:41 AM, 27-May-2023

Karnataka Cabinet: सिद्धारमैया ने वित्त मंत्रालय अपने पास रखा, शिवकुमार को सिंचाई, जानें किसे मिला गृह विभाग

'जो वादा किया निभाएंगे'
जिन कांग्रेस विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी, उनमें मधु बंगरप्पा का नाम भी शामिल है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिया है। हमने जो वादे किए हैं, उन्हें  पूरा करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें