फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rail Accident Live: रेल मंत्री ने किया दुर्घटनास्थल का दौरा, सरकार ने बढ़ाया मुआवजा; मृतकों के परिजन को 10 लाख

Tue, 18 Jun 2024 02:03 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Train Accident Today Kanchanjunga Express News Live Updates: पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी के पास खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस में पीछे से एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। रंगापानी और निजबाड़ी के पास हुए हादसे में तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं। इस हादसे में 15 लोगों की मौत और 60 लोग घायल हैं।हालांकि, रेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ट्रेन हादसे में सात यात्रियों और दो रेलवे कर्मचारियों की मौत हुई।
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी के पास रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:04 AM, 18-Jun-2024

मालदा डिवीजन: मालदा स्टेशन पर प्रभावित कंचनजंगा एक्सप्रेस पर यात्री सहायता
कोलकाता। रेलवे की ओर से मालदा स्टेशन पर यात्रियों की सहायता की गई। सात रेलवे डॉक्टरों और 50 से अधिक चिकित्सा सहायकों की टीम ने प्रत्येक कोच में यात्रियों की देखभाल की। पैरासिटामोल/ओआरएस आदि जैसा मांगा गया उपलब्ध कराया गया। किसी यात्री ने किसी तरह की विशेष मांग नहीं की।

 आरपीएफ द्वारा एस्कॉर्टिंग
 किसी भी सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए 20 आरपीएफ कर्मी (प्रति कोच एक) तैनात किए गए थे। 22 स्काउट्स और गाइड ने 1,300 भोजन पैकेट (प्रत्येक में वेज बिरयानी, दही, अचार और पीने का पानी) और (जूस, केक, बिस्कुट, गीले और सूखे टिश्यू) के भोजन/पानी वितरण में सहायता की।)

 ट्रेन की सफाई और पूर्ण पानी
 40 ओबीएच कर्मचारी प्रत्येक कोच की सफाई और पानी उपलब्ध कराने में लगे हुए थे। 100 से अधिक अतिरिक्त स्टाफ सदस्यों ने बातचीत की और यात्रियों को सामान्य सहायता दी। एनएफआर की सलाह के अनुसार ट्रेन में अतिरिक्त कोच - 1जीएस और 1 एसएलआर जोड़ा गया डीआरएम मालदा ने अधिकारियों/मेडिकल टीम के साथ अधिकांश कोचों के यात्रियों से बातचीत की। राहत व्यवस्था के कारण यात्रियों को व्यवस्थित और आम तौर पर आरामदायक देखा गया।

02:02 AM, 18-Jun-2024

 ...और देर रात मिला ग्रीन सिग्नल तो पटरी पर लौटी यात्रा
सोमवार सुबह जिस जगह पर कंचनजंगा एक्सप्रेस भीषण हादसे का शिकार हुई थी। रेलवे और अन्यों के अथक प्रयास से रात करीब 11.00 बजे वहां पर यातायात बहाल हो गई। पटरियां ठीक कर दी गईं। मरम्मत का काम पूरा हुआ। ग्रीन सिग्नल मिलते ही, सबसे पहले एक मालगाड़ी ने उस पटरी से फिर से यात्रा शुरू की।

09:41 PM, 17-Jun-2024

त्रिपुरा सरकार ने घटनास्थल पर एक विशेष टीम भेजी
त्रिपुरा सरकार ने त्रिपुरा के लोगों की सहायता के लिए कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना स्थल पर दो सदस्यीय टीम भेजी है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के सचिव पीके चक्रवर्ती ने घटना का विवरण साझा किया। इससे पहले सोमवार को दर्दनाक रेल हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि 16 जून को सुबह 8:15 बजे कंचनजंगा एक्सप्रेस यात्रियों से भरी हुई सामग्री के साथ अगरतला रेलवे स्टेशन से सियालदह के लिए रवाना हुई। ट्रेन में 23 कोच थे, जिनमें 21 यात्री कोच और 2 वीपी पार्सल कोच शामिल थे। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि दुर्घटना के बाद त्रिपुरा राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) सक्रिय हो गया था,जो हेल्पलाइन नंबर प्रदान किया और नवीनतम अपडेट के लिए रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा था।

उन्होंने बताया कि त्रिपुरा के लोगों की सहायता के लिए त्रिपुरा भवन कोलकाता से एक विशेष टीम दुर्घटनास्थल पर भेजी गई है। टीम के आज शाम तक आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रोफेसर माणिक साहा के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार सभी घायल व्यक्तियों के चिकित्सा खर्च को वहन करेगी। उन्होंने बताया कि अगर किसी त्रिपुरा निवासी की इसमें मौत हुई होगी तो राज्य सरकार पीड़ित के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजा देगी। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी तक किसी त्रिपुरा निवासी की मौत की खबर नहीं है।

विज्ञापन
09:11 PM, 17-Jun-2024

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया। मजूमदार ने कहा, यह वास्तव में ए दुख घटना है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह (ट्रेन हादसा) मानवीय गलती के कारण हुआ। मैंने रेल मंत्री के साथ-साथ इस क्षेत्र के डीआऱएम से बात की है और करीब 12 बजे इस मार्ग पर परिचालन शुरू हो जाएगा। मुझे लगता है कि इस समय उन्हें (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) राजनीति नहीं करनी चाहिए। लेकिक जैसा कि मैंने सुबह कहा था कि वह राजनीतिक करेंगी और वैसा ही हुआ है। 

09:09 PM, 17-Jun-2024

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सिलीगुड़ी में मेडिकल कॉलेज में घायलों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
05:16 PM, 17-Jun-2024

यह राजनीति करने का समय नहीं : रेल मंत्री वैष्णव
वैष्णव ने कहा, अभी हमारा फोकस मरम्मत पर है। यह मुख्य लाइन है। बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। यह राजनीति करने का समय नहीं है। मैं घायलों से भी मिलूंगा। 

05:07 PM, 17-Jun-2024

रेल मंत्री ने किया रेल दुर्घटना स्थल का दौरा  
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास रंगापानी में ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। सड़क बड़े वाहनों के चलने के लिहाज से संकरी होने के कारण रेल मंत्री को दुर्घटना स्थल तक पहुंचने के लिये कुछ दूरी मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर तय करनी पड़ी। 

04:47 PM, 17-Jun-2024

रेल मंत्री जल्द ही दार्जिलिंग जिले में ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे। 

04:44 PM, 17-Jun-2024

घायलों से मिलने अस्पताल जाऊंगा: सुकांत मजूमदार
ट्रेन हादसे पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा,मैं शाम करीब साढ़े पाजं बजे सिलीगुड़ी पहुंचूंगा और घायलों से मिलने अस्पताल जाऊंगा। हमारे सांसद और विधायक वहां हैं। थोड़ी देर में रेल मंत्री भी वहां पहुंचेंगे। दुख की इस घड़ी में हम लोगों के साथ हैं। 

04:42 PM, 17-Jun-2024

सरकार को सिर्फ चुनाव की परवाह : ममता बनर्जी
ट्रेन हादसे को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, वे (रेल मंत्रालय) यात्रियों की सुविधाओं की परवाह नहीं करते हैं। वे रेलवे के अधिकारियों, इंजीनियरों, तकनीकी कर्मचारियों और श्रमिकों की परवाह नहीं करते हैं। वे भी परेशानी में हैं। उनकी पुरानी पेंशन वापस ली गई है। मैं पूरी तरह से रेलवे कर्मचारी और अधिकारियों के साथ हूं। वे अपनी ओर से भरसक प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इस सरकार को सिर्फ चुनाव की परवाह है। 

04:17 PM, 17-Jun-2024
घायलों से मिलने पहुंचे सांसद राजु बिष्ट - फोटो : अमर उजाला

घायलों से मिलने पहुंचे सांसद राजू बिष्ट
जलपाईगुड़ी के पास हुए रेल हादसे में घायलों को उत्तर बंगाल के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे के बाद दार्जिलिंग के भाजपा सांसद राजु बिष्ट उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज घायलों से मिलने पहुंचे। उन्होने घायलों से बातचीत की और हर संभव सहायता की बात कही। उन्होंने कहा कि केद्र सरकार घायलों के साथ है।

घायलों से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि अभी तक मुझे पता चला है कि करीब 44 लोग घायल हैं और कुछ लोगों की जान चली गई है। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।  उन्होंने बताया कि चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा, हम सभी पीड़ितों के लिए सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों की टीम का बहुत आभार जताया, जो सभी दुर्घटना पीड़ितों को सर्वोत्तम देखभाल प्रदान करने के लिए लगन से काम कर रहे हैं।

03:38 PM, 17-Jun-2024

बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे रेल मंत्री वैष्णव, दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे। मंत्री दार्जिलिंग जिले में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे। 

01:59 PM, 17-Jun-2024

हादसे के बाद इन ट्रेनों के रूट हुए डायवर्ट
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि कई ट्रेनों का न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी जंक्शन, बागडोगरा और अलुआबारी रोड रूट से डायवर्ट किया गया है। इनमें...
     1. 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 17.06.
     2. 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस दिनांक 16.06.24
     3. 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 16.06.24
     4. 01666 अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 16.06.24
     5. 12377 सियालदह-न्यू अलीपुरद्वार पदातिक एक्सप्रेस 16.06.24
     6. 06105 नागरकोइल जं.-डिब्रूगढ़ स्पेशल 14.06.24।
     7. 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस दिनांक 16.06.24
     8. 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस दिनांक 16.06.24.
     9. 22301 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस 17.06.24 को
     10. 12346 गुवाहाटी-हावड़ा सरायघाट एक्सप्रेस दिनांक 17.06.24.
     11. 12505 कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस दिनांक 17.06.24.
     12. 12510 गुवाहाटी-बेंगलुरु एक्सप्रेस दिनांक 17.06.24.
     13. 22302 न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 17.06.24
     14. 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस दिनांक 17.06.24.
     15. 15962 डिब्रूगढ़-हावड़ा कामरूप एक्सप्रेस 17.06.24 को
     16. 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस दिनांक 17.06.24.
     17. 15930 न्यू तिनसुकिया-ताम्बरम एक्सप्रेस दिनांक 17.06.24
     18. 13148 बामनहाट-सियालदह उत्तर बंगा एक्सप्रेस दिनांक 17.06.24
     19. 22504 डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी एक्सप्रेस दिनांक 17.06.24

01:55 PM, 17-Jun-2024

रेल हादसे में फिर बढ़ा मौतों का आंकड़ा
पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे में फिर मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है, बता दें कि ताजा अपडेट के अनुसार हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत और 60 लोग घायल हैं। पढ़ें

01:23 PM, 17-Jun-2024

सहायता राशि में बढ़ोत्तरी की घोषणा
पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि- हादसे के पीड़ितों को दी जाने वाले अनुग्रह राशि में बढ़ोत्तरी की गई है। इसमें मरने वाले के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5-2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल होने वालों को 50-50 हजार सहायता राशि दी जाएगी।

01:00 PM, 17-Jun-2024

रेल हादसे में बचाव अभियान पूरा
रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि बचाव अभियान पूरा हो गया है। इस हादसे में सिग्नल की अनदेखी करने वाले मालगाड़ी के चालक और सहायक चालक के साथ कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड की भी मौत हुई है। कंचनजंगा एक्सप्रेस का अप्रभावित हिस्सा मालदा टाउन की ओर रवाना हो गया है। यात्रियों को भोजन और पानी उपलब्ध कराया गया है और रेलवे ट्रैक की सफाई का काम जारी है। 

12:30 PM, 17-Jun-2024

रेल हादसे में बढ़ा मृतकों का आंकड़ा
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के पास हुए रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है, ताजा जानकारी के मुताबिक हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि लगभग 30 लोग इस रेल हादसे में घायल हैं। बता दें कि कंचनजंगा एक्सप्रेस में पीछे से एक मालगाड़ी के टक्कर मारने के बाद ये हादसा हुआ है।

12:25 PM, 17-Jun-2024

हादसे के पीड़ितों को मिलेगी सहायता राशि- PMO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

12:14 PM, 17-Jun-2024

रक्षा मंत्री ने भी हादसे पर जताया दुख
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताते हुए लिखा- पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी के पास हुए रेल हादसे से व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

12:11 PM, 17-Jun-2024

गृह मंत्री ने जताया दुख, घायलों के स्वस्थ होने की कामना
पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुआ रेल हादसा बहुत दुःखद है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

12:08 PM, 17-Jun-2024

पीएम मोदी ने जताया दुख, रेल मंत्री से की बात
पीएम मोदी ने रेल हादसे पर दुख जताया और सोशल मीडिया X पर लिखा- पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी दुर्घटना स्थल पर जा रहे हैं।

12:06 PM, 17-Jun-2024

उपराष्ट्रपति ने हादसे पर जताया दुख
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस हादसे पर दुख जताया और लिखा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुए रेल हादसे में लोगों की जान जाना वास्तव में दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं, तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
 

12:03 PM, 17-Jun-2024

राष्ट्रपति ने हादसे पर जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे पर शोक जताया है। राष्ट्रपति भवन के सोशल मीडिया X पर पोस्ट में लिखा गया-पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुए रेल हादसे में लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और राहत एवं बचाव कार्यों की सफलता की कामना करती हूं।

11:56 AM, 17-Jun-2024

हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी
इस हादसे के बाद रेल परिचालन ठप है। इधर, रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी की गई है। रेलवे ने कहा कि 03323508794 और 03323833326 पर कॉल कर अपने परिजनों या अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


 

11:55 AM, 17-Jun-2024

घटनास्थल के लिए रवाना हुए रेल मंत्री 
वहीं इस हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कंजनजंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बेपटरी हो गए हैं।।

11:52 AM, 17-Jun-2024

रेल मंत्री ने हादसे पर जताया दुख
वहीं इस हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुख जताते हुए लिखा कि एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

11:30 AM, 17-Jun-2024

Rail Accident Live: रेल मंत्री ने किया दुर्घटनास्थल का दौरा, सरकार ने बढ़ाया मुआवजा; मृतकों के परिजन को 10 लाख

West Bengal Train Accident Live Updates in Hindi: पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी के पास खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस में पीछे से एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। रंगापानी और निजबाड़ी के पास हुए हादसे में तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत और 60 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, रेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ट्रेन हादसे में सात यात्रियों और दो रेलवे कर्मचारियों की मौत हुई। जबकि 41 घायल हुए। इनमें से नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि 32 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इसमें आगे कहा गया है कि अप लाइन को साफ कर दिया गया है और ट्रेनो का परिचान शुरू हो गया है और डाउन लाइन को जल्द ही साफ कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें