12:31 PM, 11-Aug-2022
जगदीप धनखड़ ने 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली
जगदीप धनखड़ ने आज भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाईं। इस शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।