06:00 AM, 21-Jun-2022
Yoga Diwas Live: प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने किया योगासन, मोदी बोले- योग वैश्विक सहयोग का पारस्परिक आधार बन रहा
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। कोरोना महामारी के कारण तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार की सुबह पूरा देश योगमय होगा। पीएम मोदी जहां कर्नाटक के मैसूर पैलेस में 19 योगासन करेंगे, वहीं देशभर में विभिन्न संगठनों ने योग कार्यक्रमों का आयोजन किया है।
आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में 25 करोड़ से ज्यादा लोग एक साथ मिलकर योग करेंगे। इस बार की थीम ‘मानवता के लिए योग’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैसूरू पैलेस में योगासन करेंगे। उनके साथ करीब 15 हजार लोग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। पीएम 19 योगासन कर लोगों से स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को अपनाने की अपील करेंगे।
कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 व 2021 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था। इस तरह वर्ष 2019 के बाद इस साल सार्वजनिक तौर पर योग दिवस मनाया जा रहा है। इसे लेकर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उत्साह है। किस तरह मनाया जा रहा है देश-विदेश में योग जानिए।