फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Live: बिहार में कोविड-19 संक्रमण से 77 और मरीजों की मौत, 7494 नए मामले

Sat, 15 May 2021 01:11 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। हर दिन कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि दैनिक संक्रमित मामले भले ही लगातार कम हो रहे हों लेकिन मृत्यु दर अभी भी भयावह है। इधर कजाकिस्तान से 56 लाख मास्क भारत पहुंचे। वहीं ऑस्ट्रेलिया से 1056 वेंटिलेटर भारत पहुंचे। गोवा में ऑक्सीजन की कमी से कई मरीजों की मौत होने के चलते गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने मुख्यमंत्री सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित पत्रकारों और उनके परिवार वालों का खर्चा राज्य सरकार उठाएगी। कोरोना से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:20 AM, 15-May-2021

बिहार में कोविड-19 संक्रमण से 77 और मरीजों की मौत, 7,494 नए मामले

बिहार में कोविड-19 संक्रमण से 77 और मरीजों की मौत हो जाने से शुक्रवार को राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 3670 हो गई। बिहार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोविड-19 के 7,494 नये मामले सामने आये। हाल तक राज्य में एक दिन में 10,000 से अधिक व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाए जा रहे थे।

राज्य के 40 जिलों में से सबसे अधिक प्रभावित पटना में कोविड-19 के 967 नये मामले सामने आये। जिले में अभी तक कोविड-19 के 1.32 लाख मामले सामने आए हैं। राज्य में अभी तक ठीक हुए लोगों की संख्या 5.44 लाख है और उपचाराधीन मामले जो करीब एक सप्ताह पहले एक लाख से अधिक थे अब कम होकर 89,563 हो गए हैं।

10:40 PM, 14-May-2021

दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल में लगा ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट

आयरलैंड से आया एक ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट दिल्ली कैंट स्थित बेस अस्पताल में चालू हो गया है। भारतीय सेना ने बताया कि यह प्लांट प्रति मिनट 500 लिटर ऑक्सीजन उत्पादित कर सकता है और 50 बिस्तरों को सपोर्ट दे सकता है।
 

10:27 PM, 14-May-2021

कोश्यारी ने की गोवा में कोविड के हालात की समीक्षा

महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यमस से बैठक की। इस दौरान उन्होंने गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। 
 

विज्ञापन
10:11 PM, 14-May-2021

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज की मौत की जांच के लिए समिति

उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश वीके श्रीवास्तव की मौत के मामले में स्थितियों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। न्यायाधीश श्रीवास्तव की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार यह समिति एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट जमा करेगी।

09:39 PM, 14-May-2021

पंजाब: 8068 नए मामले, 8446 ठीक हुए

पंजाब में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमण के 8068 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा इस दौरा 8446 मरीज ठीक हुए और 180 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 79,359 हो गई है। इसके अलावा यहां अब तक तीन लाख 93 हजार 148 लोग ठीक हो चुके हैं और 11,477 की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
08:43 PM, 14-May-2021

महाराष्ट्र: 39923 नए मामले, 695 की मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 39,923 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 53,249 मरीज ठीक हुए और 695 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 53 लाख नौ हजार 215 हो गई है। इनमें से 47 लाख सात हजार 980 लोग ठीक हो चुके हैं और पांच लाख 19 हजार 254 सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के चलते अब तक 79,552 लोगों की मौत हो चुकी है।

08:36 PM, 14-May-2021

हरियाणा: 10608 नए मामले, 14577 ठीक हुए

हरियाणा में पिछले 245 घंटों के दौरान कोविड के 10,608 नए मामले सामने आए। इसी अवधि में यहां 14,577 लोग ठीक हुए और 164 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या छह लाख 75 हजार 636 हो गई है। इनमें से पांच लाख 70 हजार 227 लोग ठीक हो चुके हैं और 99,007 सक्रिय मामले हैं। राज्य में कोरोना की चपेट में आने से अब तक कुल 6402 लोगों की जान जा चुकी है।

08:34 PM, 14-May-2021

केरल में आवश्यक लेख नियंत्रण अधिनियम लागू

केरल में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक लेख नियंत्रण अधिनियम,1986 लागू किया जा रहा है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को दी।
 

08:32 PM, 14-May-2021

तमिलनाडु ने और सख्त किए प्रतिबंध

तमिलनाडु में इस समय पूर्ण लॉकडाउन जारी है और राज्य सरकार ने शुक्रवार को प्रतिबंधों को और सख्त कर दिया। नई घोषणा के अनुसार अब किराना दुरानों, सब्जियों की दुकानों, मछली व मीट दुकानों को सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक ही खुलने की अनुमति होगी। चाय की दुकानों को खुलने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा सड़क के किनारे लगने वाली सब्जियों, फलों और फूलों आदि की दुकानों को भी अनुमति नहीं दी गई है। नए दिशानिर्देशों के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनियां दोपहर दो से शाम छह बजे के बीच अपनी सेवाएं संचालित कर सकेंगी। अन्य राज्यों और विदेशों से आने वाले लोगों के लिए ई-पास पंजीकरण जरूरी कर दिया गया है। इसके अलावा आगामी दोनों रविवारों को भी (16 और 23 मई) पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।

08:27 PM, 14-May-2021

गुजरात: 9995 नए मामले, 15365 ठीक हुए

गुजरात में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड के 9995 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा इसी अवधि में प्रदेश में 15,365 लोग ठीक हुए और 104 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब कोविड-19 के कुल मामले सात लाख 35 हजार 348 हो गए हैं। इनमें से छह लाख नौ हजार 31 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक लाख 17 हजार 373 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक 8944 लोगों की जान जा चुकी है।

08:25 PM, 14-May-2021

ग्रेटर मुंबई महानगरपालिका: 15 और 16 मई को टीकाकरण नहीं

ग्रेटर मुंबई महानगरपालिका ने शुक्रवार को कहा कि 15 और 16 मई को टीकाकरण का काम नहीं होगा।

08:24 PM, 14-May-2021

मणिपुर: 18-44 वर्ष आयुवर्ग वालों का होगा मुफ्त टीकाकरण

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग में आने वाले लोगों का मुफ्त टीकाकरण करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार होम आइसोलेशन में मौजूद सभी कोविड मरीजों को आइवरमेक्टिन टेबलेट के साथ विटामिन सी, जिंक, डी3 टेबलेट और पल्ट ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 726 नए मामले दर्ज किए गए, 381 लोग ठीक हुए और 16 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 38,322 हो गई है। इनमें से 31,872 ठीक हो चुके हैं और 5898 सक्रिय मामले हैं। राज्य में कोविड के चलते अब तक कुल 552 लोगों की जान जा चुकी है।

08:21 PM, 14-May-2021

तेलंगाना: 4305 नए मामले, 6361 ठीक हुए

तेलंगाना में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 महामारी के 4305 नए मामले सामने आए। इसी अवधि में यहां 6361 मरीज ठीक हुए और 29 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या पांच लाख 20 हजार 709 हो गई है। इनमें से चार लाख 62 हजार 981 मरीज ठीक हो चुके हैं और 54,832 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक कोरोना के चलते 2896 लोगों की मौत हो चुकी है।

08:18 PM, 14-May-2021

उत्तराखंड: 5775 नए मामले, 116 की मौत

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 5775 नए मामले दर्ज किए गए, 4483 लोग ठीक हुए और 116 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या दो लाख 77 हजार 585 हो गई है। इनमें से एक लाख 88 हजार 690 लोग ठीक हो चुके हैं और 79,379 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक कोरोना के चलते 4426 लोगों की जान जा चुकी है।

08:14 PM, 14-May-2021

मिजोरम ने 24 तक बढ़ाया लॉकडाउन

मिजोरम सरकार ने आइजल और अन्य जिला मुख्यालयों में पूर्ण लॉकडाउन 14 मई तक के लिए बढ़ा दिया है।

08:08 PM, 14-May-2021

ऑस्ट्रेलिया से आई राहत सामग्री

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ऑस्ट्रेलिया से कोविड राहत सामग्रियों की खेप भारत पहुंची। मंत्रालय ने बताया कि इसमें 60 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, 1056 वेंटिरेयर और अन्य मेडिकल सप्लाई शामिल हैं।
 

08:06 PM, 14-May-2021

कर्नाटक: टीके खरीदने के लिए मांगी अनुमति

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि हमने टीके खरीदने के लिए लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड से 100 करोड़ रुपये लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमने करीब 90 करोड़ रुपये जमा किए हैं और बाकी के 10 करोड़ रुपये पार्टी की ओर से दिए जाएंगे, हम इसके लिए अनुमति चाहते हैं। 

08:04 PM, 14-May-2021

मध्यप्रदेश: 8087 नए मामले, 11671 ठीक हुए

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 8087 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 11,671 मरीज ठीक हुए और 88 की मौत हो गई। प्रदेश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या सात लाख 16 हार 708 हो गई है। इनमें से छह लाख पांच हजार 423 लोग ठीक हो चुके हैं और एक लाख चार हजार 444 सक्रिय मामले हैं। राज्य में कोरोना के चलते अब तक कुल 6841 लोगों की जान जा चुकी है।

07:59 PM, 14-May-2021

राजस्थान: 14289 नए मामले, 155 की मौत

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 14289 नए मामले सामने आए, 13,270 ठीक हुए और 155 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या आठ लाख 35 हजार 814 हो गई है, इनमें से छह लाख 16 हजार 589 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा राज्य में अब तक कोरोना के 6472 लोगों की मौत हो चुकी है।

07:50 PM, 14-May-2021

बच्चों को लगाने के स्थान पर दान करें टीके

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ‎टेड्रोस एडहानॉम ने शुक्रवार को अमीर देशों से अपील की कि वह बच्चों को टीका लगाने के स्थान पर टीके की खुराकें कोवाक्स में दान करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी का दूसरा साल बेहद घातक रहा। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने अमीर देशों से अनुरोध किया कि बच्चों को टीका लगाने के स्थान पर इन्हें दान करें। 

07:47 PM, 14-May-2021

तमिलनाडु: 31892 नए मामले, 288 की मौत

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 31,892 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा इसी अवधि में यहां 20,037 लोग ठीक हुए और 288 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 15 लाख 31 हजार 377 हो गई है। इनमें से 13 लाख 18 हजार 982 ठीक हो चुके हैं और एक लाख 95 हजार 339 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक इस बीमारी के चलते 17,056 लोगों की जान जा चुकी है।

07:45 PM, 14-May-2021

रेलवे ने पहुंचाई करीब 7900 एमटी ऑक्सीजन

रेल मंत्रालय ने बताया कि भारतीय रेलवे देश के विभिन्न राज्यों में 500 टैंकरों में करीब 7900 मीट्रिक टव लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचा चुका है। मंत्रालय ने कहा कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों को माध्यम से पिछले कुछ दिनों से रोज ही करीब 800 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।  

07:43 PM, 14-May-2021

कर्नाटक: 41 हजार से ज्यादा नए मामले

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 41,779 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 35,879 लोग ठीक हुए और 373 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 21 लाख 30 हजार 267 हो गई है। इनमें से 15 लाख 10 हजार 557 लोग ठीक हो चुके हैं और पांच लाख 98 हजार 605 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 21,085 लोगों की जान जा चुकी है। 

07:09 PM, 14-May-2021

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1657 नए मामले

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1657 नए मामले सामने आए हैं और 62 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 2572 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

06:23 PM, 14-May-2021

केरल में 23 मई तक बढ़ा संपूर्ण लॉकडाउन

केरल में पॉजिटिविटी दर में बढ़ोतरी होने की वजह से राज्य सरकार ने 23 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और मलप्पुरम में अधिक कड़ाई के साथ लॉकडाउन लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार, कोविशिल्ड की दूसरी खुराक केवल उन्हीं को दी जाएगी, जिन्हें पहली खुराक के लिए हुए 84 दिन पूरी हो गई है। वहीं कोवाक्सीन की दूसरी खुराक, पहली खुराक के 4-6 सप्ताह बाद दी जाएगी। 18-44 आयु वर्ग के लिए पंजीकरण कल से शुरू होगा और टीकाकरण सोमवार से शुरू होगा।

06:19 PM, 14-May-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34,694 नए मामले

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34,694 नए मामले सामने आए हैं और 93 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 31,319 लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं राज्य में कुल मृतकों की संख्या 6243 हो गई है।

 

06:06 PM, 14-May-2021

कोरोना से विद्युत क्षेत्र के करीब एक हजार कर्मचारियों की मौत: संगठन

ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने कहा कि कोविड-19 से विद्युत क्षेत्र के करीब 15,000 से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं और करीब 1,000 कर्माचारियों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में विद्युत क्षेत्र के कुल 7,100 कर्मचारियों को कोविड-19 का संक्रमण हुआ है और करीब 210 की मौत हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश में यह संख्या क्रमश: 4,000 और 140 है।

05:57 PM, 14-May-2021

झारखंड में कोरोना के 4991 मामले

झारखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4991 नए मामले सामने आए हैं और 108 लोगों की मौत हो गई है।

 

05:52 PM, 14-May-2021

अन्य देशों से ली गई सहायता के बारे में सरकार ने दी जानकारी

भारत सरकार ने शुक्रवार को अन्य देशों से ली गई सहायता के बारे में जानकारी दी है। सरकार के अनुसार 27 अप्रैल से 13 मई के बीच अन्य देशों से 10,796 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 12,269 ऑक्सीजन सिलिंडर, 19 ऑक्सीजन संयंत्र, 6,497 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी, 4.2 लाख रेमडेसिविर की शीशियां मंगवाई गई।

05:33 PM, 14-May-2021

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 22,018 मामले

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 22,018 नए मामले सामने आए हैं और 96 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 19,177 लोग ठीक भी हुए।

 

05:11 PM, 14-May-2021

तमिलनाडु के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन

तमिलनाडु के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 80 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन के साथ पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से चेन्नई पहुंची।

 

04:50 PM, 14-May-2021

पीएसए प्लांट को लेकर ममता का मोदी को पत्र 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएसए प्लांट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि हमें बताया गया था कि हमें 70 पीएसए प्लांट मिलेंगे, अब हमें बताया जा रहा है कि पहले चरण में चार प्लांट मिलेंगे और बाकी पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पत्र में लिखा गया कि दिल्ली के निर्णय न ले पाने के चलते प्लांट स्थापित करने की हमारी योनाओं और क्षमताओं पर बुरा असर पड़ रहा है।
 

04:41 PM, 14-May-2021

कर्नाटक: कॉन्स्टेबल की मौत, टीके की दोनों खुराकें ली थीं

कर्नाटक के मंगलूरू में एक पुलिस कॉन्सटेबल की मौत हो गई। कोरोना से संक्रमित कॉन्स्टेबल का दो सप्ताह से इलाज चल रहा था। मंगलूरू पुलिस कमिश्नर शशि कुमार ने बताया कि कॉन्सटेबल को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी थीं। आज (गुरुवार) उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

04:32 PM, 14-May-2021

महाराष्ट्र: 3000 एमटी ऑक्सीजन प्रतिदिन उत्पादन का लक्ष्य

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने प्रतिदिन तीन हजार मीट्रिक टन ऑक्सीजन उत्पादन का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य की ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 1200 मीट्रिक टन प्रतिदिन है।

04:22 PM, 14-May-2021

तेलंगाना: पड़ोसी राज्यों से आने वाली एंबुलेंस पर हाईकोर्ट राज्य के साथ

तेलंगाना सरकार ने राज्य सरकार का वह आदेश बरकरार रखा है जिसमें पड़ोसी राज्यों से मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस को तभी प्रवेश की अनुमति दी गई है जब उनके पास अस्पतालों के साथ उचित गठजोड़ होगा।
 

04:11 PM, 14-May-2021

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों से ज्यादा रही

भारत में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या ने दैनिक नए मरीजों को पीछे छोड़ दिया है। इससे अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर दो करोड़ से अधिक हो गई है। पिछले चार दिनों में यह तीसरा मौका है, जब स्वस्थ होने वालों की संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मरीजों से अधिक रही है। देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 44 हजार 776 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ अब तक कोविड-19 को मात देने वालों की कुल संख्या दो करोड़ 79 हजार 599 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होने वालों में 71.16 फीसदी मरीज 10 राज्यों से रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के तीन लाख 43 हजार 144 नए मामले आए।

03:59 PM, 14-May-2021

कर्नाटक: कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच अंतर बढ़ाया

कर्नाटक सरकार ने कोविशील्ड टीके की दो खुराकों के बीच के अंतर को छह से आठ सप्ताह से बढ़ाकर 12 से 16 सप्ताह कर दिया है। राज्य सरकार ने कहा कि नागरिकों से अनुरोध है कि अगर कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खुराक लिए हुए उन्हें 12 सप्ताह का समय पूरा नहीं हुआ है तो वह टीकाकरण केंद्र न आएं।

03:48 PM, 14-May-2021

गुरुग्राम में ड्राइव थ्रू टीकाकरण का ट्रायल

हरियाणा में गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाद ने एमजी रोड पर स्थित डीएलएफ सीटी सेंटर मॉल पर ड्राइव थ्रू टीकाकरण का ट्रायल रन किया। यह ट्रायल 45 वर्ष से अधिक आयु वाले उन लोगों के लिए किया गया जिन्हें टीके की दूसरी खुराक लगनी है।

03:39 PM, 14-May-2021

आंध्र से तेलंगाना जा रहे वाहनों की हो रही जांच

तेलंगाना पुलिस आंध्र प्रदेश से आने वाली ऐसी एंबुलेंस को रोक रही है, जिनके पास राज्य में किसी अस्पताल के पास अनुमति या बेड कन्फर्मेशन नहीं है। पुलिस ने कहा कि आंध्र से तेलंगाना आने वाले सभी कोविड ट्रीटमेंट और निजी वाहनों की जांच की जा रही है। जो इलाज के लिए आ रहे हैं उन्हें तभी अनुमति दी जा रही है जब उनके पास अस्पताल का अपॉइंटमेंट हो या कोविड कंट्रोल सेंटर स्वास्थ्य निदेशक की ओर से जारी प्राधिकरण पास हो।

03:16 PM, 14-May-2021

दिल्ली पुलिस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष से किए सवाल तो भड़की कांग्रेस

आज युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास के घर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। श्रीनिवास ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उनसे कई सवाल किए कि संकट काल में उन्होंने लोगों की मदद कैसे की। श्रीनिवास ने बताया कि दिल्ली पुलिस के सभी सवालों के जवाब दे दिए गए। हालांकि इसपर कांग्रेस पार्टी ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस पर ट्वीट कर लिखा कि मदद करने वाले साथियों और युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास को दिल्ली पुलिस भेज कोरोना के मरीज़ों की मदद से रोकना, मोदी सरकार का भयावह चेहरा है, ऐसी घृणित बदले की कार्यवाही से न हम डरेंगे, न हमारा जज्बा टूटेगा। सेवा का संकल्प और दृढ़ होगा।
 

02:59 PM, 14-May-2021

16-31 मई के बीच वैक्सीन की 1.92 करोड़ डोज मुफ्त में देगी केंद्र सरकार- प्रकाश जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 16 से 31 मई के बीच केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 वैक्सीन की एक करोड़ 92 लाख खुराकें मुफ्त में दी जाएंगी।
 

02:26 PM, 14-May-2021

कोरोना से संक्रमित मरीज और उनके परिवार के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी- मध्यप्रदेश सीएम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों का कोरोना का इलाज राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इसके अलावा उनके परिवार में अगर कोई व्यक्ति कोरोना से संक्रमित होता है तो उसका खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी।
 

02:00 PM, 14-May-2021

गांव में बन रहे कोरोना केयर सेंटर - हरियाणा गृह मंत्री

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि सभी गांव में हम कोरोना केयर सेंटर बना रहे हैं। हमने पांच लोगों की टीम बनाई है, जो घर-घर जाएगी और लोगों का चेकअप करेगी। अगर किसी में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो उनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा।
 

01:56 PM, 14-May-2021

गोवा: मु्ख्यमंत्री प्रमोद सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज

गोवा में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी गई है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने सीएम प्रमोद सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि मंगलवार से लेकर अबतक गोवा में ऑक्सीजन की कमी से 74 मरीजों की मौत हो गई है।
 

01:40 PM, 14-May-2021

हैदराबाद: शख्स को लगी स्पुतनिक-वी की पहली खुराक

हैदराबाद में स्पुतनिक-वी की पहली खुराक लगाई गई। बता दें कि डॉ. रेड्डी लैब रूसी वैक्सीन का उत्पादन करेगी और आज हैदराबाद में पायलट स्तर पर एक व्यक्ति को पहली खुराक लगाई गई।
 

01:36 PM, 14-May-2021

नवनीत कालरा को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण देने से इनकार - SC

उच्च न्यायालय ने ऑक्सीजन प्लांट की कथित कालाबाजारी के संबंध में नवनीत कालरा को 18 मई तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण देने से इनकार कर दिया है।

01:31 PM, 14-May-2021

दिल्ली में संक्रमण दर 12 फीसदी हुई- मुख्यमंत्री

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में संक्रमण की दर घटकर 12 प्रतिशत हुई, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 8,500 मामले दर्ज किए गए। 

01:08 PM, 14-May-2021

स्पुतनिक वी वैक्सीन की एक खुराक की कीमत 995 रुपये

रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी की कीमत का एलान हो गया है। इस वैक्सीन की एक खुराक की कीमत 995 रुपये बताई जा रही है।
 

12:37 PM, 14-May-2021

कोरोना के बीच किसानों ने कृषि में रिकॉर्ड उत्पादन किया - पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना की मुश्किल चुनौतियों के बीच जहां किसानों ने कृषि और बागवानी में रिकॉर्ड उत्पादन किया है, वहीं सरकार भी हर साल MSP पर खरीद के नए रिकॉर्ड बना रही है। पहले धान की और अब गेहूं की भी रिकॉर्ड खरीद हो रही है।
 

12:16 PM, 14-May-2021

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 36 फीसदी से गिरकर 14.24 फीसदी हुआ

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कल दिल्ली में 10,489 मामले सामने आए और पॉजिटिविटी रेट 36 फीसदी से गिरकर 14.24 फीसदी हो गया है। 24 अप्रैल से दिल्ली में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली में कोवैक्सीन का स्टॉक लगभग खत्म हो गया है। 
 

11:57 AM, 14-May-2021

कोरोना संकटकाल में छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा एलान

छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना संकट के बीच एक बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बयान में कहा गया कि जिन बच्चों के माता-पिता कोरोना की वजह से इस दुनिया में नही रहे, राज्य सरकार उनकी शिक्षा का खर्च उठाएगी। इसके अलावा सीएमओ की ओर से यह भी कहा गया कि ऐसे बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। वहीं उन बच्चों का भी ख्याल रखा जाएगा, जिनके परिवार में पालन-पोषण करने वाले शख्स की कोरोना से मौत हो गई हो।
 

11:00 AM, 14-May-2021

कर्नाटक: 45+ लोगों को वैक्सीन लगाना ही प्राथमिकता

कर्नाटक में वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर ही टीकाकरण किया जा रहा है। बीबीएमपी के कमिश्नर गौरव गुप्ता ने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता को देखते हुए 45+ की उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाना हमारी प्राथमिकता है।
 

10:41 AM, 14-May-2021

कोरोना के कहर के बीच ईद की मुबारकवाद

कोरोना के बीच आज देशभर में ईद-उल-फितर का जश्न मनाया जा रहा है। पंजाब के अमृतसर में स्थित जामा मस्जिद में लोगों की भीड़ जुटी दिखाई दी, लोग ईद की नमाज अदा करते समय कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा दिल्ली की प्रसिद्ध जामा मस्जिद के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और लोगों से अपील की गई कि वो घर पर ही ईद मनाएं।

10:10 AM, 14-May-2021

कोरोना का कहर: बीते 24 घंटे में सामने आए 3.43 लाख मामले, 4000 मौत

देश में कोरोना वायरस का कोहराम जारी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 3,43,144 मामले सामने आए, हालांकि कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में चार हजार मरीजों ने दम तोड़ा है। वहीं 3,44,776 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर वापस चले गए हैं।
 

09:55 AM, 14-May-2021

दुर्गापुर से चेन्नई पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस की पहली ट्रेन

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा कि तमिलनाडु में कोरोना से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए दुर्गापुर से ऑक्सीजन एक्सप्रेस की पहली ट्रेन चेन्नई पहुंच गई है।
 

09:42 AM, 14-May-2021

ऑस्ट्रेलिया से भारत पहुंचे 1056 वेंटिलेटर

ऑस्ट्रेलिया से भारत आने वाली मदद जारी है। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी से 1056 वेंटिलेटर और 60 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर चला विमान भारत पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिसन ने इसकी जानकारी दी।
 

09:17 AM, 14-May-2021

बीते 24 घंटे में 18,75,515 लोगों का हुआ टेस्ट - आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में 18,75,515 मरीजों का कोरोना टेस्ट हुआ है। अबतक 31,13,24,100 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।
 

08:47 AM, 14-May-2021

ओडिशा में बीते 24 घंटे में सामने आए 12,390 मामले

देश में कोरोना का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में ओडिशा में 12,390 नए संक्रमित मामले सामने आए, जबकि 22 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 8,665 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अपने घर वापस लौटे हैं। 
 

08:34 AM, 14-May-2021

वैक्सीन की दोनों खुराकों के बीच 12-18 हफ्ते के अंतर पर डॉ. फाउची ने रखी अपनी राय

एएनआई को इंटरव्यू देते हुए अमेरिका के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर फाउची ने कहा कि भारत बायोटेक की ओर से बनी कोवैक्सीन को लेकर मेरे पास कुछ ज्यादा सूचना नहीं है लेकिन स्पूतनिक वी ज्यादा असरदार है। स्पूतनिक वी कोरोना के खिलाफ 90 फीसदी प्रभावी है। वहीं 12-18 हफ्ते के बीच अंतर पर डॉ. फाउची का कहना है कि अगर वैक्सीन की कमी है तो टीके की पहली खुराक और दूसरी खुराक के बीच 12-18 हफ्ते का अंतर रखने का फैसला जायज है। ताकि कम से कम ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना की पहली खुराक तो लग जाए।
 

08:17 AM, 14-May-2021

यूरोपियन संघ से मदद जारी, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि यूरोपियन संघ से आने वाली मदद जारी है। जर्मनी से 223 वेंटिलेटर, 25 हजार रेमडेसिविर के इंजेक्शन और दूसरे मेडिकल उपकरण आए तो नीदरलैंड से रेमडेसिविर की 30 हजार वायल और पुर्तगाल से रेमडेसिविर की 5500 वायल भारत पहुंची।
 

07:54 AM, 14-May-2021

जोशीमठ: सेना ने 50 ऑक्सीजन बेड वाला अस्पताल तैयार किया

उत्तराखंड के जोशीमठ में भारतीय सेना ने 50 ऑक्सीजन बेड वाला कोविड केयर अस्पताल तैयार किया।
 

07:42 AM, 14-May-2021

कजाकिस्तान ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया

भारत में कोरोना संकट के बीच विदेशों से मदद जारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि कजाकिस्तान से 56 लाख मास्क भारत पहुंचे।
 

07:30 AM, 14-May-2021

Corona Live: बिहार में कोविड-19 संक्रमण से 77 और मरीजों की मौत, 7494 नए मामले

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। हर दिन कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि दैनिक संक्रमित मामले भले ही लगातार कम हो रहे हों लेकिन मृत्यु दर अभी भी भयावह है। गुरुवार को देश में कोरोना वायरस के 3.43 लाख मामले सामने आए लेकिन 3994 मरीजों की मौत हुई। इसी बीच विदेशों से आने वाली मदद जारी है। देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार पहले से धीमी हुई है। कुछ इलाकों पर 45+ उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए 18+ लोगों के टीकाकरण पर रोक लगा दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें