फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India Live: आंध्र प्रदेश- ऑक्सीजन सप्लाई में प्रेशर घटने से सरकारी अस्पताल में 11 मरीजों की मौत

Mon, 10 May 2021 11:56 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी ने कोहराम तो मचाया लेकिन इसी बीच ऑक्सीजन की कमी सबसे बड़ी चुनौती रही। पिछले चार दिन से दैनिक मामलों की संख्या चार लाख के पार जा रही थी लेकिन रविवार को इनमें हल्की राहत देखी गई है। रविवार को 3.66 लाख दैनिक मामले सामने आए और मौत का आंकड़ा भी गिरा। वहीं आज इस्राइल से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और वेंटिलेटर भारत पहुंचे। इधर तमिलनाडु में दो हफ्ते के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। कोरोना से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में कोरोना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:48 PM, 10-May-2021

आंध्र प्रदेश के सरकारी अस्पताल में 11 मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश- तिरुपति में रुइया सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई में प्रेशर की कमी से 11 मरीजों की मौत हो गई। चित्तूर के जिला कलेक्टर हरिनारायण ने यह जानकारी दी। सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 


 

11:34 PM, 10-May-2021

अधीर रंजन चौधरी की संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर कोविड 19 पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। 

09:49 PM, 10-May-2021

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19445 नए मामले

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19445 नए मामले सामने आए हैं और 134 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 18,675 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

विज्ञापन
09:43 PM, 10-May-2021

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9715 नए मामले

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,715 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 7,324 लोग डिस्चार्ज हुए और 81 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। 


 

09:11 PM, 10-May-2021

केंद्र ने घर-घर कोविड टीकाकरण की संभावना खारिज की

केंद्र ने लोगों का घर-घर जाकर टीकाकरण करने की संभावना से उच्चतम न्यायालय में इनकार किया और कहा कि ‘‘अच्छे, उचित और तर्कसंगत कारणों’’ के लिए टीकाकरण कोविन पोर्टल पर पंजीकृत सरकारी एवं निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों (सीवीसी) में किया जाएगा।

केंद्र ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सीवीसी की चार प्रमुख आवश्यकताएं- पर्याप्त स्थान, पर्याप्त कोल्ड स्टोरेज सुविधा, पर्याप्त संख्या में टीका लगाने वाले एवं चिकित्सकीय सहायक कर्मी की उपलब्धता और टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव के प्रबंधन के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं।

विज्ञापन
08:58 PM, 10-May-2021

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11,592 नए मामले

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11,592 नए मामले सामने आए हैं और 117 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 14,931 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

08:53 PM, 10-May-2021

झारखंड में 14 मई से 18-44 आयु वर्ग के लिए मुफ्त टीकाकरण

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में 14 मई से 18-44 आयु वर्ग के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू होगा। 
 

08:51 PM, 10-May-2021

मुंबई में तेजी से घट रहे कोरोना के मामले

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1794 नए मामले सामने आए हैं और 74 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 3580 लोग स्वस्थ भी हुए। 

 

08:27 PM, 10-May-2021

महाराष्ट्र में तेजी से घट रही है संक्रमितों की संख्या

महाराष्ट्र में तेजी से संक्रमितों की संख्या घटने लगी है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 37236 नए मामले सामने आए हैं और 549 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 61,607 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

08:17 PM, 10-May-2021

भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री जुगल किशोर बागरी का निधन

मध्यप्रदेश के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री जुगल किशोर बागरी का सोमवार को कोरोना से निधन हो गया। वे भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती थे। 

 

07:16 PM, 10-May-2021

महाराष्ट्र में रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र की पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने रेमेडेसिविर इंजेक्शन की कथित कालाबाजारी के आरोप में एक नर्स और केमिस्ट सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 21 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

06:54 PM, 10-May-2021

कतर और कुवैत से चिकित्सीय आपूर्ति लेकर भारत पहुंचा आईएनएस कोलकाता

कोरोना के खिलाफ लड़ाई के समर्थन में और भारतीय नौसेना के जारी ऑपरेशन समुद्र सेतु-द्वितीय’ के तहत आईएनएस कोलकाता सोमवार को कतर और कुवैत से तरल मेडिकल ऑक्सीजन सहित महत्वपूर्ण चिकित्सीय आपूर्ति लेकर न्यू मंगलोर बंदरगाह पहुंचा। यह जानकारी एक रक्षा अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने कहा कि पोत में ऑक्सीजन की 400 बोतलें और 30 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन के दो कंटेनर हैं जिन्हें कतर और कुवैत से इस पर चढ़ाया गया था। पोत पांच मई को शुवैख बंदरगाह, कुवैत से रवाना हुआ था।

06:37 PM, 10-May-2021

राजस्थान में बीते 24 घंटे में 16,487 नए मामले 

राजस्थान में बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,487 नए मामले सामने आए हैं और 160 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 13,499 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

06:35 PM, 10-May-2021

आंध्र प्रदेश में 14,986 नए मामले 

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 14,986 मामले सामने आए हैं और 84 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 16,167 लोग स्वस्थ भी हुए।

05:44 PM, 10-May-2021

दिल्ली में केवल 3-4 दिनों की वैक्सीन बची है: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें तीसरी लहर की तैयारी करनी चाहिए। हम अब जिस स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं, अगर अगली लहर में 30,000 केस भी आते हैं तो हम उसके लिए तैयार हैं। 3-4 दिन की वैक्सीन बची है। कंपनियों को वैक्सीन का ऑर्डर दे दिया है लेकिन केंद्र सरकार वैक्सीन का आवंटन कर रही है।

05:23 PM, 10-May-2021

वैक्सीनेशन को लेकर भाजपा झूठ न फैलाएं: मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सरकार पर झूठा आरोप लगाया कि हमने केवल साढ़े पांच लाख वैक्सीन के ऑर्डर दिए हैं। दिल्ली सरकार ने 1,34,00,000 वैक्सीन के ऑर्डर दिए थे। केंद्र सरकार ने कहा कि दिल्ली को मई महीने में केवल 3,50,000 वैक्सीन ही मिल पाएंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र राज्यों की वैक्सीन विदेशों को बेच रही है। केंद्र ने भारत की वैक्सीन बांग्लादेश, अरब देश, अफगानिस्तान को बेच दी। केंद्र बताएं कि उसने किस लालच में इन देशों को वैक्सीन बेची। ये साढ़े 6 करोड़ वैक्सीन हमारे लोगों को लगती तो आज लाखों लोगों की जान बचती। 

05:08 PM, 10-May-2021

कोरोना की दूसरी लहर मोदी सरकार की नाकामी का सबूत: सुरजेवाला

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति ने कोरोना की अप्रत्याशित त्रासदी पर अपनी गहन चिंता जाहिर की। समिति ने ये भी कहा कि कोरोना की दूसरी वेव अब एक अत्यंत गंभीर आपदा का रूप धारण कर चुकी है और ये मोदी सरकार की नाकामी का सबूत है। 

05:02 PM, 10-May-2021

दिल्ली में घटी संक्रमितों की संख्या

दिल्ली में संक्रमितों की संख्या घटने लगी है। बीते 24 घंटे में 12,651 मामले सामने आए हैं और 319 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 13,306 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

04:41 PM, 10-May-2021

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 21331 नए मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 21,331 नए मामले सामने आए हैं और 278 लोगों की मृत्यु हुई है। डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 29,709 है। सक्रिय मामलों की संख्या 2,25,271 है। प्रदेश में कल 2,14,977 टेस्ट किए गए। 
 

04:34 PM, 10-May-2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के एम्स में बने कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया। 

04:12 PM, 10-May-2021

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को पत्र लिखकर कोरोना संकट पर संसद का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया है।

 

03:35 PM, 10-May-2021

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में तीन गिरफ्तार

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने पश्चिम विहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

03:15 PM, 10-May-2021

महामारी के चलते 23 जून को नहीं होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

महामारी के चलते एक बार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख को टाल दिया गया है। बैठक में 23 जून को चुनाव करने का फैसला लिया गया था लेकिन इसे अभी टालने का फैसला लिया गया है। अगली तारीख पर पार्टी की केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण फैसला लेगा।
 

02:53 PM, 10-May-2021

असम: सीएम सरमा ने कहा कि कैबिटन बैठक में कोरोना पर लिया जाएगा फैसला

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में कोरोना की स्थिति बेहद खराब है। हर दिन यहां पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं और कल जब हम पहली कैबिनेट बैठक करेंगे तो बैठक में कोरोना को लेकर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।
 

02:23 PM, 10-May-2021

बंगलूरू: लॉकडाउन के दौरान बड़े अधिकारियों ने स्थिति का लिया जायजा

कर्नाटक में आज से 14 दिन के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। ऐसे में बंगलूरू के केआर बाजार इलाके में बड़े अधिकारियों ने दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। 
 

02:00 PM, 10-May-2021

पुडुचेरी के सीएम का चेन्नई के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

पुडुचेरी के नए मुख्यमंत्री एन रंगासामी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चेन्नई के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 
 

01:58 PM, 10-May-2021

गुजरात से दिल्ली पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस

गुजरात के हापा से दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर एक ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची। इस ट्रेन में 224.67 मीट्रिक टन ऑक्सीज उपलब्ध है।
 

01:29 PM, 10-May-2021

बिहार: एक वैक्सीनेशन केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ जुटी

बिहार के एक वैक्सीनेशन केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ जुटी हुई दिखाई दी। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि यहां भीड़ बहुत ज्यादा है और प्रबंध के लिए कोई नहीं है।
 

01:17 PM, 10-May-2021

मणिपुर के सात जिलों में 17 मई तक कर्फ्यू

मणिपुर में सात जिलों में 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है।
 

01:13 PM, 10-May-2021

पश्चिम बंगाल: धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सीमित संख्या के साथ अनुमति

ममता बनर्जी ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए हमने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सीमित संख्या के साथ अनुमति दे दी है। इन कार्यक्रमों में 50 लोगों से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं होंगे। मुस्लिम नेताओं के फैसले के अनुसार कोलकाता में ईद के मद्देनजर लोग एक साथ नहीं जुटेंगे। 
 

01:09 PM, 10-May-2021

ब्रिटेन से भारत पहुंचे 1350 ऑक्सीजन सिलिंडर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि यूके से 1350 ऑक्सीजन सिलिंडर भारत पहुंचे। 
 

01:05 PM, 10-May-2021

पुणे से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंची कोविशील्ड की 3.5 लाख खुराकें

पुणे से कोविशील्ड वैक्सीन की 3.5 लाख खुराकें कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंची।
 

12:48 PM, 10-May-2021

सिंगापुर से भारत पहुंचे हजारों ऑक्सीजन सिलिंडर

सिंगापुर से चला आईएनएस एरावत आज सुबह विशाखापत्तनम पहुंचा। इसमें आठ ऑक्सीजन टैंक और 3,898 ऑक्सीजन सिलिंडर शामिल हैं।
 

12:22 PM, 10-May-2021

अहमदाबाद में वैक्सीनेशन केंद्र के बाहर लंबी लाइन

गुजरात के अहमदाबाद में वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। 
 

12:06 PM, 10-May-2021

नोएडा और गाजियाबाद में 18+ लोगों को लगने लगी वैक्सीन

आज से उत्तर प्रदेश में 11 और जिलों में 18+ लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। इसी बीच नोएडा और गाजियाबाद में लोग लंबी लाइन लगाकर खड़े दिखाई दिए।
 

11:28 AM, 10-May-2021

जरूरी मेडिकल उपकरणों के वितरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

देश में महामारी के दौरान जरूरी मेडिकल उपकरणों के वितरण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू। 
 

11:04 AM, 10-May-2021

कतर से 27 मीट्रिक टन के दो ऑक्सीजन कंटेनर मुंबई पहुंचे

कतर से 27 मीट्रिक टन के दो ऑक्सीजन कंटेनर आज आईएनएस त्रिखंड के जरिए मुंबई पहुंचे।
 

10:45 AM, 10-May-2021

कर्नाटक: बंगलूरू में 14 दिन के लॉकडाउन के तहत वाहनों की तलाशी लेते पुलिसकर्मी

कर्नाटक में आज से 14 दिन का लॉकडाउन शुरू हो गया है। ऐसे में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है।
 

10:38 AM, 10-May-2021

जम्मू-कश्मीर में 17 मई तक लॉकडाउन

जम्मू-कश्मीर में 17 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस बीच खाली सड़कें और पसरे सन्नाटे की तस्वीरें सामने आई हैं।
 

10:31 AM, 10-May-2021

दिल्ली: नवनीत कालरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने जानकारी दी कि व्यापारी नवनीत कालरा के खिलाफ लूकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। बता दें कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी के चलते नवनीत कालरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
 

10:06 AM, 10-May-2021

कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 3.66 लाख मामले

चार दिनों से चार लाख मामले सामने के बाद अब देश में कोरोना के दैनिक मामलों में हल्की गिरावट देखी गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,66,161 नए मामले सामने आए और 3,754 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3,53,818 लोगों ने एक दिन में वायरस को मात दी है।
 

09:50 AM, 10-May-2021

तमिलनाडु में दो हफ्ते के लिए संपूर्ण लॉकडाउन

तमिलनाडु में आज से दो हफ्ते के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस बीच चेन्नई से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो दिखाती हैं कि यहां जगह-जगह पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
 

09:37 AM, 10-May-2021

कर्नाटक: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई

कर्नाटक के शिवमोग्गा और कालबुर्गी में 14 दिन के लॉकडाउन के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के वाहनों पर हमला किया और उन्हें जब्त कर लिया। 
 

09:25 AM, 10-May-2021

ओडिशा: बीते 24 घंटे में सामने आए 10,031 नए मामले

ओडिशा में नौ मई को कोरोना वायरस के 10,031 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमिकतों का मामला 94,760 हो गया है।
 

09:05 AM, 10-May-2021

दिल्ली: मेट्रो के संचालन पर पूर्ण रोक

दिल्ली में आज से सोमवार तक फिर लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। इस बीच मेट्रो के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
 

08:35 AM, 10-May-2021

अमिताभ बच्चन ने दिए दो करोड़ रुपये, दिल्ली में गुरू तेग बहादुर कोविड केयर केंद्र हुआ शुरू

दिल्ली में गुरू तेग बहादुर कोविड केयर सेंटर 300 बेड के साथ आज संचालित हो गया है। सिख गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने कहा कि हम अभिनेता अमिताभ बच्चन का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमें दो करोड़ रुपये की राशि दान में दी। 
 

08:22 AM, 10-May-2021

उत्तराखंड: 18 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए राज्य में 18 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस दौरान फल, सब्जी और डेयरी की दुकानें खुली रहेंगी। वहीं शॉपिंग मॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, थिएटर, बार, शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
 

08:16 AM, 10-May-2021

इस्राइल से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और वेंटिलेटर भारत पहुंचे

विदेशों से आ रही मदद अभी भी जारी है। इसी सिलसिले में इस्राइल से 1,300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 400 वेंटिलेटर और दूसरे मेडिकल उपकरण भारत पहुंचे। रविवार की रात इस्राइल से गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर पहुंचे।
 

08:03 AM, 10-May-2021

Corona Live: आंध्र प्रदेश- ऑक्सीजन सप्लाई में प्रेशर घटने से सरकारी अस्पताल में 11 मरीजों की मौत

देश में कोरोना वायरस की दूसरी ने कोहराम मचा दिया है और इसी बीच ऑक्सीजन की कमी सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आई। पिछले चार दिन से देश में लगातार दैनिक मामले चार लाख के पार आ रहे थे लेकिन रविवार को दैनिक मामलों में हल्की राहत देखी गई है। रविवार को कोरोना वायरस के 3.66 लाख दैनिक मामले सामने आए और मौत का आंकड़ा भी गिरा। देश में साप्ताहिक गिरावट बता रही है कोरोना की दूसरी लहर अपनी पीक कर चुकी है। वहीं रविवार को कोरोना वायरस से 3,751 मरीजों की जान गई है। जो इससे पहले आ रहे मामलों से कम है। इधर विदेशों से आ रही मदद लगातार जारी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें