राज्य में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए झारखंड सरकार ने 13 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है।
दवा कंपनी फाइजर को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल कनाडा ने कंपनी को 12 से 15 आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी है।
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 12,955 मामले सामने आए हैं और 133 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 12,995 लोग स्वस्थ भी हुए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 16 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक अब तक देशभर में मुफ्त में उपलब्ध कराई गई हैं। 18 से 44 आयु वर्ग के लिए 9 राज्यों में अब तक 6.71 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी गई हैं।
दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में 20,960 नए मामले सामने आए हैं और 311 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 19,209 लोग स्वस्थ भी हुए।
सिक्किम में अगले आदेश तक शाम 5 बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके तहत केवल सेना, सुरक्षाकर्मियों और आवश्यक वाहनों को ही ले जाने की अनुमति होगी।
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भयावह स्थिति पैदा कर दी है। एक तरफ स्वास्थ्य महकमा चरमरा गया है तो दूसरी तरफ कालाबाजारी करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि कोरोना के दैनिक मामलों में पिछली तीन दिनों से हल्की गिरावट आ रही है, जो राहत की संकेत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को 3.57 लाख नए मरीज मिले, जबकि 24 घंटे में संक्रमण से उबरने वालों की संख्या 3.20 लाख दर्ज की गई। इधर देश में 18 साल से ज्यादा के लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हो गया है।