असम में 26 अप्रैल को कोविड-19 के 3,137 नए मामले सामने आए, 828 डिस्चार्ज किए गए और 15 मौतें हुईं।
राज्य में सक्रिय मामले: 17,764
मृत्यु : 1,215
कुल ठीक हुए लोग: 2,20,344
झारखंड में कोरोना के 5,541 नए मामले सामने आए। इस दौरान 4,018 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई और 124 मौतें हुईं।
राज्य में सक्रिय मामले: 49,504
कुल ठीक हुए 1,55,669
मृत्यु: 2,115
पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में कोविड-19 के 12,686 नए मामले सामने आए। इस दौरान 88 मौतें हुईं और 11,612 लोग ठीक हुए हैं।
अब तक मध्यप्रदेश में कुल मामले: 5,11,990
मृत्यु का आंकड़ा: 5,221
सक्रिय मामले: 92,534
कुल ठीक हुए: 4,14,235
मध्यप्रदेश के शहरी विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि मैंने आज रूटीन चेकअप कराया, जिसमे मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मुझे कोरोना के कोई लक्षण नही है। लेकिन जो भी मेरे संपर्क में आये हो, सावधानी बतौर कृपया अपनी जांच करा लें। सतर्कता रखें, सुरक्षित रहें।
कर्नाटक के विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 27 अप्रैल से स्थगित की जाएंगी। पुनर्निर्धारित तारीखों की घोषणा 12 मई के बाद की जाएगी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडहोम घेब्रेयस ने कहा कि कई क्षेत्रों में मामलों और मौतों में थोड़ी गिरावट को देखना सुखद है, लेकिन कई देश अभी भी विकट स्थिति का सामना कर रहे हैं और भारत में स्थिति तो बेहद गंभीर हो गई है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में 100 बेड के कोविड वार्ड अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कल या फिर परसों से यहां कोरोना मरीजों का दाखिला शुरू होगा। हमने संक्रमण को ध्यान में रखकर अपने काम की गति बढ़ाई है। लोग स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का सख्ती से पालन करे।
चुनाव के बीच बंगाल में कोरोना के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 15,992 मामले सामने आए वहीं 68 लोगों की मौत हो गई।
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पंजाब सरकार ने अगले आदेश तक रोजाना शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। वहीं शुक्रवार को शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लगेगा।
पटना में 90 निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज किया जाएगा। डीएम ने इसके लिए लिस्ट भी जारी कर दी है।
केरल के सीएम पिनारायी विजयन ने कहा कि आज सर्वदलीय बैठक में, आम राय यह थी कि केरल को पूरी तरह से बंद नहीं करना चाहिए। लेकिन सभी दलों ने सुझाव दिया कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए राज्य में कड़े प्रतिबंध लागू किए जाएं।
एम्स के निदेशक डॉ गुलेरिया ने कहा कि अगर आपको कोरोना के कोई भी लक्षण हों तो आप खुद को घर में आइसोलेट करें, रिपोर्ट आने का इंतजार न करें। कई बार RT-PCR टेस्ट नेगेटिव भी आ सकता है क्योंकि उसकी संवेदनशीलता 100 फीसदी नहीं है। उस स्थिति में भी मानकर चलना चाहिए कि आपको कोरोना है और उसका इलाज करना चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि मासिक धर्म के दौरान महिलाएं कोरोना वैक्सीन ले सकती हैं।
सरकार ने कोरोना मरीजों से अपील करते हुए कहा कि कई लोग घबराहट में आकर अस्पताल में प्रवेश ले रहे हैं। उनसे अनुरोध है कि कृपया केवल डॉक्टरों की सलाह पर प्रवेश लें।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस ने पीएम केयर फंड में 3736127.50 रुपये का योगदान दिया। उन्होंने यह राशि ऑक्सीजन खरीदने के लिए दी है।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा की जा रही तैयारियों और ऑपरेशन की समीक्षा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।
कोरोना से निपटने के लिए मुंबई पुलिस ने 1100 विशेष अधिकारियों को नियुक्त किया है। पांच या अधिक मामलों के बाद सील की गई इमारतों के बाहर भी विशेष पुलिस अधिकारी तैनात किए जा रहे हैं। मुंबई पुलिस पीआरओ एस चैतन्य ने इसकी जानकारी दी।
स्पेन का पैम्प्लोना बुल-रन दूसरे वर्ष के लिए रद्द कर दिया गया है।
कर्नाटक में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए मंगलवार रात 9 बजे से 14 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद रहेंगी। किराना, दूध और सब्जी की दुकानें सुबह 6 से 10 बजे यानी सिर्फ चार घंटे के लिए खोली जाएंगी। सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने सोमवार को इसकी घोषणा की।
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच देश में ऑक्सीजन का संकट पैदा हो गया है। इस बीच, तमिलनाडु सरकार ने चार महीने के लिए तूतीकोरिन स्थित वेदांता के स्टरलाइट संयंत्र को ऑक्सीजन उत्पादन के लिए फिर से खोलने की अनुमति दे दी है।
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के चलते हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच दिल्ली के कई अस्पताल इस वक्त बेड और ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे हैं। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मरीजों के लिए बेड और ऑक्सीजन नहीं हैं। दिल्ली के सरकारी, प्राइवेट अस्पतालों का यही हाल है।