फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India Live: बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 18043 मामले, 448 की हुई मौत 

Mon, 03 May 2021 11:40 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में कोहराम मचा रही है। हर दिन लाखों मामले सामने आ रहे हैं, जो चिंताजनक हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 3.68 लाख दैनिक मामले आए और 3,400 लोगों की मौत हुई। इधर 13 विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखकर मुफ्त वैक्सीनेशन की सलाह दी है। इधर दिल्ली में आज से कोरोना टीकाकरण का कार्य शुरू हो गया है। मुंबई में वैक्सीन की कमी की वजह से लोगों को अब आठ दिन तक इंतजार करना होगा। इधर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आंध्र प्रदेश ने 14 दिन तक आंशिक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। उधर, केंद्र सरकार ने कुछ कोविड राहत सामग्रियों के आयात से कस्टम ड्यूटी या स्वास्थ्य कर को सीमित समय के लिए हटाने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 48,621 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में 59,500 लोग ठीक हुए और 567 की मौत हो गई। कोरोना से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:39 PM, 03-May-2021

दिल्ली में कोरोना वायरस के 18,043 मामले, 448 की मौत 

बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 18,043 मामले, 448 की हुई मौत। 

11:08 PM, 03-May-2021

असम: 4489 नए मामले, 29 की मौत

असम में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 4489 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में 2534 लोग ठीक हुए और 29 की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 26,477 हो गई है। इसके अलावा यहां अभी तक इस बीमारी के चलते 1347 लोगों की मौत हो चुकी है।

10:47 PM, 03-May-2021

छत्तीसगढ़: 15274 नए मामले, 266 की मौत

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,274 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा इसी अवधि में इस बीमारी से पीड़ित 1088 लोग ठीक हुए और 266 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 20 हजार 977 हो गई है। यहां अब तक कोरोना के चलते 9275 लोगों की जान जा चुकी है।

 

विज्ञापन
10:35 PM, 03-May-2021

पंजाब के सीएम ने केंद्र से लगाई ऑक्सीजन की गुहार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से और ऑक्सीजन टैंकर उपलब्ध कराने की अपील की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि राज्य में इस समय केवल 15 ऑक्सीजन टैंकर बचे हैं जो कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए काफी नहीं हैं।

09:39 PM, 03-May-2021

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया कैदियों की रिहाई का आदेश

कोरोना के मामलों में तेजी देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ऐसे दोषियों, अपराधियों और कैदियों को रिहा करने की घोषणा की है जो जुर्माना भरने में नाकाम रहने के कारण अभी भी जेल में हैं। न्यायिक अधिकारियों को अदालत ने निर्देश दिया है कि ऐसे लोगों को 60 दिन की पेरोल या अंतिम जमानत पर रिहा करें। 
 

विज्ञापन
09:20 PM, 03-May-2021

मध्यप्रदेश: 12062 नए मामले, 13408 मरीजों को मिली छुट्टी

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 12062 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा इसी अवधिय में 13408 मरीज ठीक हुए और 93 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या छह लाख 430 हो गई है। इनमें से 85,750 सक्रिय मरीज हैं। प्रदेश में अब तक इस महामारी के चलते 5905 लोगों की जान जा चुकी है।

09:17 PM, 03-May-2021

हिमाचल में 2630 तो पंजाब में 6789 नए मामले

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2630 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में 1526 लोग ठीक हुए और 43 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा पंजाब में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6789 नए मामले सामने आए, 6016 लोग ठीक हुए और 157 की मौत हुई। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 60,709 हो गई है।

08:40 PM, 03-May-2021

मुंबई: 2662 नए मामले, 5746 ठीक हुए

मुंबई में आज कोरोना के 2662 नए मामले मिले, 5746 लोग ठीक हुए और 78 मरीजों की मौत हो गई। शहर में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 54,143 हो गई है। इसके अलावा यहां अब तक इस बीमारी से 13,408 लोगों की जान जा चुकी है।

08:26 PM, 03-May-2021

आंध्र प्रदेश में 14 दिन के लिए आंशिक कर्फ्यू

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना के मामलों में तेजी देखते हुए 14 दिन के लिए आंशिक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में कहा कि पांच मई से राज्य में आंशिक कर्फ्यू लागू किया जाएगा। इस दौरान सभी दुकाने सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंही। केवल आवश्यक सेवाओं को अनुमति होगी।

08:07 PM, 03-May-2021

मणिपुर में 362 नए मामले, सात की मौत

मणिपुर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 362 नए मामले मिले, 107 लोग ठीक हुए और सात मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना मामलों की कुल संख्या 32,523 और सक्रिय मरीजों की संख्या 2071 हो गई है।

08:05 PM, 03-May-2021

तमिलनाडु: 20952 नए मामले, 122 की मौत

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,952 नए मामले सामने आए। इस दौरान 18,016 लोग ठीक हुए और 122 की मौत हो गई। अब राज्य में कोरोना के एक लाख 23 हजार 258 सक्रिय मामले हो गए हैं। इसके अलावा प्रदेश में अब तक इस बीमारी से 10 लाख 90 हजार 338 मरीज ठीक हो चुके हैं और 14,468 की मौत हो चुकी है।

08:01 PM, 03-May-2021

गुजरात: 12820 नए मामले, 140 की मौत

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,820 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही इसी अवधि में 11,999 लोग ठीक हुए और 140 की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या छह लाख सात हजार 422 हो गई है। इनमें से चार लाख 52 हजार 275 लोग ठीक हो चुके हैं और 7648 की जान जा चुकी है। प्रदेश में अब कोरोना के एक लाख 47 हजार 499 सक्रिय मामले हैं।

07:52 PM, 03-May-2021

महाराष्ट्र: 48621 नए मामले, 567 की मौत

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 48,621 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में 59,500 लोग ठीक हुए और 567 की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस बीमारी के चलते 70,851 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में अब कोरोना के छह लाख 56 हजार 870 सक्रिय मामले हैं।

07:50 PM, 03-May-2021

मई की सभी ऑफलाइन परीक्षाएं स्थगित

शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते मंत्रालय मई में होने वाले सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्देश दिया है। हालांकि, ऑनलाइन परीक्षाएं जारी रहेंगी। 

07:46 PM, 03-May-2021

राजस्थान: 17296 नए मामले, 154 की मौत

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 17,296 मामले सामने आए। इसी अवधि में 11,949 लोग ठीक हुए और 154 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के एख लाख 94 हजार 371 सक्रिय मामले हैं और अब तक 4712 मरीजों की जान जा चुकी है। प्रदेश में अब तक चार लाख 52 हजार 164 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

06:47 PM, 03-May-2021

उत्तराखंड: 5403 नए मामले, 128 की मौत

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 5403 नए मामले सामने आए और 128 की मौत हुई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या एक लाख 97 हजार 23 हो गई है और सक्रिय मामले 55,436 हैं।

06:32 PM, 03-May-2021

बिहार: बढ़ाई जा रही है बेड की संख्या 

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोमवार को कहा कि हम पटना के साथ अन्य मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ा रहे हैं। हमारे पास ऑक्सीजन की लगातार आपूर्ति हो रही है और हम अस्पतालों को उनकी जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन मुहैया करवा रहे हैं। हम ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने पर भी काम कर रहे हैं।

06:05 PM, 03-May-2021

उत्तराखंड: सभी विश्वविद्यालय अग्रिम आदेश तक बंद

उत्तराखंड के उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव एमएम सेमवाल ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों को अग्रिम आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि सीएम तीरथ सिंह रावत ने गुजरात के सीएम विजय रुपाणी से फोन पर बात कर ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराने का अनुरोध किया है। गुजरात के सीएम ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

05:47 PM, 03-May-2021

केरल: 26011 नए मामले, 45 की मौत

केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 26,011 नए मामले दर्ज किए गए, 45 मरीजों की मौत हुई और 19,519 लोग ठीक हुए। राज्य में अब तक इस महामारी से कुल 5450 लोगों की जान जा चुकी है और 13 लाख 13 हजरा 109 मरीज ठीक हो चुके हैं।
 

05:45 PM, 03-May-2021

मानव संसाधनों को लेकर केंद्र सरकार का राज्यों को पत्र

केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी को लेकर मानव संसाधनों को बढ़ाने के मुद्दे पर राज्यों को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें सभी नीट-पीजी अभ्यर्थियों तक पहुंचने का प्रयास करें और इस जरूरत के समय में उनको कोविड-19 वर्कफोर्स में शामिल करने की कोशिश करें। पत्र में लिखा गया है कि राज्यों की सरकारें मेडिल इंटर्न्स को उनके फैकल्टी की देखरेख में कोविड प्रबंधन ड्यूटी में लगा सकते हैं। एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्रों को टेलीकन्सल्टेशन और मध्यम कोरोना मामलों की निगरानी के काम में लगाया जा सकता है।

05:30 PM, 03-May-2021

केरल: राज्य सरकार ने घटाए जांच के दाम, हाईकोर्ट पहुंचे लैब संचालक

केरल के लैब मालिकों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। लैब मालिकों ने यह कदम राज्य सरकार के उस फैसले के खिलाफ उठाया है जिसमें आरटी-पीसीआर जांच की कीमत 1700 रुपये से घटाकर 500 रुपये करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा है कि केरल सरकार को निजी लैब में आरटी-पीसीआर जांच की कीमत घटाने का कोई अधिकार नहीं है।

05:09 PM, 03-May-2021

उत्तराखंड: 12 दिन में 1523 शवों का अंतिम संस्कार

उत्तराखंड ने सोमवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के बीच राज्य में पिछले 12 दिन के अंदर 1523 शवों का अंतिम संस्कार किया गया है।

05:02 PM, 03-May-2021

भुवनेश्वर में पत्रकारों को लगा टीका, मिला है कोविड योद्धा का दर्जा

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कोरोना संक्रमण के बीच भुवनेश्वर नगर निगम की ओर से पत्रकारों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। एक पत्रकार ने बताया, 'मैंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है। हम लोग फ्रंटलाइन वॉरियर्स के रूप में काम कर रहे हैं। हम लोग काफी खतरे में रिपोर्टिंग करते हैं।'
 

04:55 PM, 03-May-2021

नाइट्रोजन प्लांट को ऑक्सीजन प्लांट में बदलने की तैयारी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 1500 पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट विकसित किए जा रहे हैं। ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए हम नाइट्रोजन प्लांट को ऑक्सीजन प्लांट में बदलने पर काम कर रहे हैं। हमने पीएसए नाइट्रोजन प्लांट वाले 14 उद्योग चिह्नित किए हैं, 27 प्लांट भी चिह्नित किए गए हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। एक अगस्त 2020 को ऑक्सीजन का उत्पादन देश में 5700 मीट्रिक टन था, जो अब लगभग 9000 मीट्रिक टन हो गया है। हम विदेशों से भी ऑक्सीजन का आयात कर रहे हैं।

04:48 PM, 03-May-2021

हल्के लक्षण हैं तो न कराएं सीटी-स्कैन

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि सीटी-स्कैन और बायोमार्कर्स का दुरुपयोग किया जा रहा है। अगर आपमें हल्के लक्षण हैं को सीटी-स्कैन कराने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि एक सीटी-स्कैन तीन सौ चेस्ट एक्स-रे के बराबर होता है, यह बहुत नुकसानदायक होता है। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोग अपने डॉक्टर से संपर्क करते रहें। सेचुरेशन 93 या उससे कम हो रही है, बेहोशी जैसे हालात हैं, छाती में दर्द हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

04:40 PM, 03-May-2021

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गैसीय ऑक्सीजन का उपयोग चिकित्सा उद्देश्यों के लिए करने की योजना बनाई जा रही है। ऑक्सीजन बनाने वाली ऐसी औद्योगिक इकाइयों के आस-पास ऑक्सीजन बेड से लैस अस्थायी कोविड केयर सेंटर बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जो शहर के पास हों और ऐसी ऑक्सीजन बनाते हों जिनका उपयोग चिकित्सा कार्यों में हो सकता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गैसीय ऑक्सीजन का उपयोग चिकित्सा उद्देश्यों के लिए करने की योजना बनाई जा रही है। ऑक्सीजन बनाने वाली ऐसी औद्योगिक इकाइयों के आस-पास ऑक्सीजन बेड से लैस अस्थायी कोविड केयर सेंटर बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जो शहर के पास हों और ऐसी ऑक्सीजन बनाते हों जिनका उपयोग चिकित्सा कार्यों में हो सकता है। मंत्रालय ने बताया कि एक मई से 12 राज्यों ने 18 से 44 वर्ष की आयु के बीच के लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया है।

04:33 PM, 03-May-2021

इन राज्यों में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुछ राज्यों में कोविड के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है, इन राज्यों को जरूरी मानक अपनाने चाहिए। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय शामिल हैं।

04:31 PM, 03-May-2021

कुछ राज्यों में दैनिक मामलों में कमी के संकेत

केंद्रीय संयुक्त स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली और मध्यप्रदेश समेत कुछ राज्यों में दैनिक नए मामलों में कमी आने के संकेत मिले हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश की कुल संचयी मृत्यु दर लगभग 1.10 फीसदी है।

04:28 PM, 03-May-2021

ठीक होने की दर में इजाफा हुआ: स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि दो मई को देश में कोरोना से ठीक होने की दर 78 फीसदी थी और तीन मई को यह 82 फीसदी हो गई। उन्होंने कहा कि ये शुरुआती उपलब्धियां हैं जिनपर हमें लगातार काम करते रहना है।

03:48 PM, 03-May-2021

कोविड राहत सामग्री के आयात से कस्टम ड्यूटी हटी

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार कुछ कोविड-19 राहत सामग्रियों के आयात पर सीमित समय के लिए कस्टम ड्यूटी और/या स्वास्थ्य कर को हटाने का फैसला किया गया है।
 

 

03:45 PM, 03-May-2021

अंतिम वर्ष के एमबीबीएस छात्रों की भी लगेगी ड्यूटी

पीएमओ ने बताया कि अंतिम वर्ष के एमबीबीएस छात्रों को फैकल्टी की देखरेख में कोविड के कम गंभीर मामलों की निगरानी और टेलीकन्सल्टेशन के काम में तैनात किया जा सकता है। बीएससी/जीएनएम पास नर्सों को वरिष्ठ डॉक्टरों और नर्सों की देखरेख में पूर्णकालिक कोविड नर्सिंग ड्यूटी में लगाया जा सकता है।

03:42 PM, 03-May-2021

कोविड ड्यूटी करने वालों को मिलेगी वरीयता

पीएमओ ने बताया कि आगामी सामान्य सरकारी भर्तियों में उन चिकित्सा अधिकारियों को वरीयता दी जाएगी जिन्होंने 100 दिन की कोविड ड्यूटी पूरी की होगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि मेडिकल इंटर्न्स को उनकी फैकल्टी की देखरेख में कोविड प्रबंधन ड्यूटी में तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही 100 दिन की कोविड ड्यूटी पूरी करने वाले चिकित्सा अधिकारियों को प्रधानमंत्री के विशिष्ट कोविड राष्ट्रीय सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा।

03:37 PM, 03-May-2021

कम से कम चार महीने के लिए स्थगित होगी नीट परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में चिकित्सा अधिकारियों की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए कुछ अहम फैसलों को अनुमति दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीएमओ ने बताया कि नीट-पीजी परीक्षा को कम से कम चार महीने के लिए स्थगित किया जाएगा। 

03:21 PM, 03-May-2021

ममता बनर्जी ने राज्य के सभी पत्रकारों को कोरोना योद्धा घोषित किया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में सभी पत्रकारों को कोविड योद्धा माना जाएगा।
 

03:17 PM, 03-May-2021

दिल्ली पुलिस ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी कर रहे चार लोगों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि उसने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी कर रहे गिरोह को गिरफ्तार किया है। इसमें चार लोग शामिल हैं। इन लोगों के पास से 115 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दो कार और करीब पांच लाख रुपये बरामद किए गए हैं। 
 

02:46 PM, 03-May-2021

गाजियाबाद के श्मशान घाट में भीड़ बढ़ी, कोरोना मरीज के शव को जलाने में 5-6 घंटे का इंतजार

गाजियाबाद के श्मशान घाट में कोरोना शवों की भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई है और वहां कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं किया जा रहा है। अपने परिजन के शव को जलाने आए एक शख्स का कहना है कि यहां इतनी भीड़ है कि एक शव को  जलाने में पांच से छह घंटे का समय लग रहा है।
 

02:24 PM, 03-May-2021

पीएम मोदी ने यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उरसूला वेनडर लेयन से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने यूरोपियन संघ और भारत में कोरोना वायरस की मौजूद स्थिति पर चर्चा की। इसमें कोरोना की दूसरी लहर के भारत के प्रयासों पर जोर दिया गया।
 

02:21 PM, 03-May-2021

आंध्र प्रदेश में 14 दिन का आंशिक कर्फ्यू

पांच मई से आंध्र प्रदेश में 14 दिन तक आंशिक कर्फ्यू लगाने का एलान किया गया है। 
 

01:48 PM, 03-May-2021

पुणे: पिता को खोने के बाद भी अस्पताल में मरीजों की देखभाल कर रहा डॉक्टर

पुणे के संजीवन अस्पताल में एक डॉक्टर अपने पिता को खोने के बाद भी मरीजों की सेवा कर रहा है। संजीवन अस्पताल के निदेशक डॉक्टर मुकुंद का कहना है कि उनकी माता और भाई भी कोविड-19 से संक्रमित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि ये स्थिति बेहद खतरनाक है और इस समय हम आराम नहीं कर सकते।
 

01:01 PM, 03-May-2021

मुंबई: वैक्सीन की कमी की वजह से कई केंद्र बंद

45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। मुंबई में आज भी कई वैक्सीनेशन केंद्र टीके की कमी की वजह से बंद हैं। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि मैं पिछले तीन दिन से यहां आ रही हूं, लेकिन इनके पास वैक्सीन नहीं है। आज मुझे बोला गया है कि आठ दिन बाद आएं।
 

12:57 PM, 03-May-2021

दिल्ली हाईकोर्ट ने कोविड से संबंधित एक याचिका खारिज की

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक याचिका खारिज कर दी, जिसमें मांग की गई थी कि समाचार चैनलों को कोरोना से होने वाली मौतों को लेकर उचित दिशानिर्देशों के साथ रिपोर्टिंग करनी चाहिए। याचिका में कहा गया कि इससे नकारात्मकता फैलती है। इस पर हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों को दिखाना नकारात्मकता नहीं है। 
 

12:53 PM, 03-May-2021

अलीगढ़: कोरोना कर्फ्यू की वजह से लोगों को होने लगी परेशानी

अलीगढ़ में लगे आंशिक कोरोना कर्फ्यू की वजह से लोगों को अब परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एटीएम से पैसे निकालने में उन्हें समस्या दिख रही है। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि मुझे अपनी बेटी की शादी के लिए पैसों की जरूरत है लेकिन सभी एटीएम खाली पड़े हैं। 
 

12:15 PM, 03-May-2021

दिल्ली में 100 फीसदी टीकाकरण की उम्मीद- मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली के 76 स्कूलों में वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। इसके साथ 301 केंद्रों पर भी टीकाकरण शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के एक स्कूल में दस केंद्र बनाए जाएंगे। एक मई को हमें 4.5 लाख खुराकें मिली थीं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि दिल्ली में 100 फीसदी लोगो को वैक्सीन लगे। 
 

11:55 AM, 03-May-2021

दिल्ली के सीएम होम आइसोलेश से संबंधित नियमों को लेकर करेंगे अहम बैठक

होम आइसोलेशन को लेकर नई रणनीति बनाने पर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मुख्य सचिव भी मौजूद रहेंगे।
 

11:41 AM, 03-May-2021

कर्नाटक: चामराजनगर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 24 लोगों की मौत

कर्नाटक के चामराजनगर जिला अस्पताल में बीते 24 घंटे में ऑक्सीजन की कमी और दूसरे कारणों से 24 मरीजों की मौत हो गई है। इसमें कोरोना के मरीज भी शामिल हैं। जिला प्रभारी ने कहा कि हम डेथ ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस मामले में संज्ञान लिया है और मंगलवार को आपातकालीन बैठक बुलाई है। 
 

11:37 AM, 03-May-2021

मध्यप्रदेश: मान्यता प्राप्त पत्रकार को फ्रंटलाइन वर्कर्स माना जाएगा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एलान किया कि हमारे पत्रकार मित्र कोविड के खतरनाक काल में अपनी जान जोखिम में डाल कर अपने धर्म का निर्वाह कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में सभी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को हमने फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने का फैसला किया है।
 

11:32 AM, 03-May-2021

उत्तर प्रदेश में 6 मई तक लगा आंशिक कोरोना कर्फ्यू

उत्तर प्रदेश में छह मई सुबह सात बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगाने का एलान कर दिया गया है।
 

11:11 AM, 03-May-2021

दिल्ली के एक कोविड केयर केंद्र को मिला ऑक्सीजन संयंत्र

दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के कोविड स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन संयंत्र लगा दिया गया है। एक डॉक्टर ने जानकारी दी कि ये प्लांट 18-20 मरीजों को एक साथ ऑक्सीजन की आपूर्ति कर सकता है। एचसीएल फाउंडेशन की ओर से ये प्लांट दान में दिया गया है। 
 

10:53 AM, 03-May-2021

चुनाव आयोग ने मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

चुनाव आयोग को लेकर मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी को लेकर दायर की गई याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग द्वारा याचिका दायर की गई। इस याचिका में मद्राम हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई जिसमें हाईकोर्ट ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के पीछे चुनाव आयोग का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार बताया है। बता दें कि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि चुनाव आयोग के अधिकारियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज होना चाहिए।
 

10:44 AM, 03-May-2021

तेलंगाना: बीते 24 घंटे में सामने आए 5,695 मामले

तेलंगाना में बीते 24 घंटे में 5,695 दैनिक मामले सामने आए हैं और 49 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं 6,206 मरीज ठीक होकर घर वापस गए हैं। बता दें कि तेलंगाना में 2,417 मरीजों की अबतक कोरोना से मौत हो गई है। 
 

10:09 AM, 03-May-2021

दिल्ली: आज से टीकाकरण कार्यक्रम शुरू

दिल्ली के अशोक नगर इलाके में 18 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है। 18-44 साल के उम्र के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए लाइनों में खड़े दिखाई दे रहे हैं।
 

09:51 AM, 03-May-2021

रेलवे ने देश में तैयार किए 4,000 आइसोलेश कोच

रेल मंत्रालय ने जानकारी दी कि देशभर में रेलवे ने चार हजार आइसोलेशन कोच और करीब 64 हजार बिस्तरों की उपलब्धता बढ़ाई है। 
 

09:26 AM, 03-May-2021

कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 3.68 लाख मामले

पिछले दो दिनों से कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में हल्की राहत देखने को मिली है। शनिवार को चार मामले दर्ज होने के बाद आज सोमवार को कोरोना के 3.68 लाख दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं दैनिक मौत के आंकड़ों में भी कमी आई है। बीते 24 घंटे में देश में 3,417 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं तीन लाख से ज्यादा मरीज एक दिन में ठीक होकर अपने घर वापस गए हैं। 
 

09:15 AM, 03-May-2021

भुवनेश्वर: 18+ लोगों को लगने लगी वैक्सीन

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 18 साल की उम्र से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। 
 

08:59 AM, 03-May-2021

ओडिशा में 8,914 नए संक्रमित मिले, पांच लोगों की मौत

ओडिशा में भी कोरोना वायरस का कहर फैल रहा है। बीते 24 घंटे में ओडिशा में 8,914 कोरोना के नए मामले सामने आए और पांच मरीजों की मौत हो गई। वहीं साढ़े छह हजार से ज्यादा मरीज एक दिन में ठीक होकर अपने घर वापस लौटे। बता दें कि ओडिशा में अबतक 2,073 मरीजों की मौत हो गई है।
 

08:33 AM, 03-May-2021

तेलंगाना के गांधी अस्पताल को डीआरडीओ ने दिए 50 ऑक्सीजन सिलिंडर

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की उपस्थिति में डीआरडीओ ने तेलंगाना के सिकंदराबाद के गांधी अस्पताल में 50 ऑक्सीजन सिलिंडर दिए। इन सिलिंडरों में 46.7 लीटर पानी की क्षमता है। 
 

07:44 AM, 03-May-2021

13 विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने केंद्र को लिखा पत्र

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 13 विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने साझा बयान जारी कर केंद्र सरकार से कहा है कि वो पूरे देश टीकाकरण अभियान को मुफ्त करने का एलान करे।
 

07:27 AM, 03-May-2021

Live: बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 18043 मामले, 448 की हुई मौत 

कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में कोहराम मचा रही है। हर दिन लाखों मामले सामने आ रहे हैं, जो चिंताजनक हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले भले ही चार लाख के नीचे आए हों लेकिन हर रोज होने वाली मौतों ने मृतकों का आंकड़ा 2.15 लाख के पार कर दिया है। यही नहीं ऑक्सीजन की कमी की वजह से कई अस्पताल एसओएस भेजते रहते हैं लेकिन उन्हें पर्याप्य समय पर इलाज नहीं मिलता है। देश के कई हिस्सों में कोरोना के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा रेमडेसिविर की भी कालाबाजारी की खबरें सामने आ रही हैैं। इधर ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए विदेशों से बड़ी मात्रा में सहायता आ रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें