फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India Live: कर्नाटक में साप्ताहिक बाजारों पर प्रतिबंध, आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को 6 घंटे खोलने की अनुमति

Sun, 02 May 2021 12:18 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस ने अबतक के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के चार लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कई दूसरे देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। अमेरिका, सिंगापुर, फ्रांस, मिस्र, कनाडा समेत कई देश भारत की मदद कर रहे हैं। वहीं आज से देश में वैक्सीनेशन की तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसके तहत 18-44 साल की उम्र वाले लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। वहीं मुंबई के बीकेसी से वैक्सीन ना होने की वजह से लोगों को वापस कर भेज दिया गया है। इधर थाईलैंड से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत पहुंचे हैं। वहीं महाराष्ट्र के कुछ इलाकों और तमिलनाडु में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से आठ लोगों की मौत हो गई। कोरोना से जुड़ी सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:17 AM, 02-May-2021

कर्नाटक में साप्ताहिक बाजारों पर प्रतिबंध

कर्नाटक में कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सरकार ने राज्य में साप्ताहिक बाजारों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं दूध की डेयरियों और आवश्यक वस्तुओं को बेचने वाली दुकानों को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी गई है।

11:47 PM, 01-May-2021

छत्तीसगढ़ में 15902 नए मामले सामने आए

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,902 नए मामले सामने आए। इस दौरान 229 मौतें और 12,508 मरीज डिस्चार्ज किए गए। राज्य में सक्रिय मामले 1,21,099 हैं।

10:35 PM, 01-May-2021

कर्नाटक सरकार ने राज्य में साप्ताहिक बाजारों पर प्रतिबंध लगा दिया

कर्नाटक सरकार ने राज्य में साप्ताहिक बाजारों पर प्रतिबंध लगा दिया है। दूध की डेयरियों और आवश्यक वस्तुओं को बेचने वाली दुकानों को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
10:25 PM, 01-May-2021

दिल्ली में कोरोना का कहर

दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में 25,219 मामले सामने आए हैं और 412 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 27,421 लोग स्वस्थ भी हुए।

09:54 PM, 01-May-2021

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,379 मामले

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,379 मामले सामने आए हैं और 102 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 14,562 लोग स्वस्थ भी हुए।

विज्ञापन
09:45 PM, 01-May-2021

पंजाब में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,041 नए मामले

पंजाब में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,041 नए मामले सामने आए हैं और 138 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 4,448 लोग स्वस्थ भी हुए।

09:43 PM, 01-May-2021

हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13,588 नए मामले

हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13,588 नए मामले सामने आए हैं और 125 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 8,509 लोग स्वस्थ भी हो गए। 

 

09:41 PM, 01-May-2021

महाराष्ट्र में 18-44 आयु वर्ग में 11,492 लोगों को वैक्सीन लगाई गई

तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान के पहले दिन महाराष्ट्र में 18-44 आयु वर्ग में 11,492 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 

09:25 PM, 01-May-2021

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,908 नए मामले

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,908 नए मामले सामने आए हैं और 90 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 5,900 लोग स्वस्थ हुए।

09:19 PM, 01-May-2021

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,847 नए मामले

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,847 नए मामले सामने आए और 172 मौतें दर्ज की गई। इस दौरान 10,582 लोग स्वस्थ भी हुए।  



 

 

09:16 PM, 01-May-2021

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40,990 नए मामले

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40,990 नए मामले सामने आए और 271 लोगों की मौत हो गई। 

 

 


 

09:14 PM, 01-May-2021

हरियाणा में 18 से 44 साल के उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण कल से

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए सभी जिलों में निर्धारित केंद्रों पर कल से टीकाकरण शुरू होगा। 

08:37 PM, 01-May-2021

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार जारी है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 63282 नए मामले सामने आए हैं और 802 लोगों की मौत हो गई है।

07:49 PM, 01-May-2021

यह कोरोना की दूसरी लहर नहीं सुनामी है : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पीटीआई को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि भारत अब विश्व में कोराना वायरस का केंद्र है, हम जो अपने देश में देख रहे हैं उससे पूरी दुनिया विचलित हो गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना ने पूर्ण तबाही लाया है, यह लहर नहीं है, यह सुनामी है। जिसने सब कुछ तबाह कर दिया है। महामारी की वर्तमान स्थिति के लिए प्रधानमंत्री की मोदी की पूरी तरह से गलती है वह अत्यंत केंद्रीकृत, व्यक्तिगत सरकारी मशीनरी चला रहे हैं।

07:45 PM, 01-May-2021

झारखंड में 18-45 वर्ष के लोगों को फिलहाल वैक्सीन नहीं

झारखंड में 18-45 वर्ष के लोगों को फिलहाल वैक्सीन नहीं लग पाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या में वैक्सिन नहीं होने के कारण यह फैसला लिया गया। 

06:58 PM, 01-May-2021

पश्चिम रेलवे ने 44 ट्रेनों को किया निरस्त

कोरोना के प्रकोप के चलते यात्रियों की तादाद में बड़ी कमी को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने रतलाम मंडल से होकर चलने वाली 44 ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक निरस्त कर दिया है। रेलवे के एक जनसंपर्क अधिकारी ने यहां शनिवार को बताया कि महामारी के प्रकोप से यात्रियों की तादाद में बड़ी गिरावट के चलते मुंबई, दिल्ली, लिंगमपल्ली, नागपुर, गांधीनगर, अमृतसर, पुरी और अन्य शहरों से रतलाम मंडल में आने-जाने वाली 44 ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

06:18 PM, 01-May-2021

उत्तराखंड में कोरोना का कहर

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5493 मामले सामने आए हैं और 107 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3644 लोग स्वस्थ भी हुए।

06:03 PM, 01-May-2021

दिल्ली में बढ़ा लॉकडाउन

दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है।

05:54 PM, 01-May-2021

केरल में बीते 24 घंटे में 35,636 नए मामले 

केरल में बीते 24 घंटे में 35,636 नए मामले सामने आए हैं और 48 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 15493 लोग स्वस्थ भी हुए। राज्य में कुल मृतकों की संख्या अब 5,356 पहुंच गई है।

05:48 PM, 01-May-2021

ऑक्सीजन और उपकरण लाने के लिए 7 भारतीय नौसैनिक जहाजों को किया गया तैनात

ऑपरेशन समुंद्र सेतु II के हिस्से के रूप में, 7 भारतीय नौसैनिक जहाजों- कोलकाता, कोच्चि, तलवार, तबर, त्रिकंद, जलशवा और ऐरावत को विभिन्न देशों से तरल चिकित्सा ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनरों और संबंधित चिकित्सा उपकरणों को लाने के लिए तैनात किया गया है। भारतीय नौसेना ने इसकी जानकारी दी है।

05:31 PM, 01-May-2021

सुप्रीम कोर्ट में 10 मई से गर्मी की छुट्टी

कोरोना के चलते सुप्रीम कोर्ट ने तय समय से पहले ही गर्मी की छुट्टी की घोषणा कर दी है। इसके तहत 14 मई की बजाय 10 मई से ही गर्मी की छुट्टी रहेगी।

04:48 PM, 01-May-2021

यूपी में कोरोना का कोहराम

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30,317 नए मामले सामने आए हैं और 303 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 38,826 लोग डिस्चार्ज भी हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 1,02,64,986 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। इसमें से 23,22,998 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक लगी है। आज से प्रदेश में 18-44 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन भी शुरू हो गया है।


 

04:21 PM, 01-May-2021

 रूस से स्पुतनिक वी टीके की पहली खेप हैदराबाद पहुंची

कोरोना संकट के बीच देश के लिए राहत की खबर आ रही है। दरअसल रूस से एक विमान स्पुतनिक-वी टीके की पहली खेप लेकर हैदराबाद पहुंच चुका है। 

03:50 PM, 01-May-2021

दिल्ली हाईकोर्ट में अगली सुनवाई सोमवार को

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पानी सिर से ऊपर चला गया है। अब सब कुछ केंद्र को करना होगा। हाईकोर्ट ने केंद्र से पूछा कि दिल्ली के लिए आवंटित चार ऑक्सीजन टैंकरों को आदेश के बावजूद राजस्थान सरकार द्वारा जारी क्यों नहीं किया गया। कोर्ट ने कहा कि हम अब अगली सुनवाई सोमवार को करेंगे। 

03:26 PM, 01-May-2021

दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र को आदेश, दिल्ली को मुहैया कराई जाए 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि वो आज दिल्ली को हर हाल में 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मुहैया कराए। 
 

03:12 PM, 01-May-2021

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से आठ लोगों की मौत हो गई। अस्पताल के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। वहीं अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के बत्रा अस्पताल के मृतकों में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग के एचओडी भी शामिल।

03:00 PM, 01-May-2021

दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी कमी, दैनिक जरूरत 976 टन - केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीवाल ने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की भारी कमी है। हर अस्पताल से एसओएस के संदेश आ रहे हैं। हम कोर्ट से बात कर चुके हैं और केंद्र को पत्र लिख दिया है कि दिल्ली को 976 ऑक्सीजन दैनिक चाहिए लेकिन 490 ऑक्सीजन ही मिल रही है। उन्होंने बताया कि कल हमें केवल 312 टन ऑक्सीजन ही मिली।
 

02:57 PM, 01-May-2021

गोरखपुर में 10 केंद्रों पर 18-44 साल के लोगों को लगा टीका

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विबाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले में 10 जगहों पर तीसरा चरण शुरू हुआ। 
 

02:51 PM, 01-May-2021

मध्यप्रदेश में वैक्सीन उपलब्ध ना होने की वजह से टीकाकरण अभियान रुका

मध्यप्रदेश के मेडिकल एजुकेशन मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हम 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए तैयार थे लेकिन हमें वैक्सीन नहीं मिली। जैस ही वैक्सीन मिलेगी, हम टीकाकरण अभियान शुरू कर देंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमें एक या दो दिन में वैक्सीन मिल जाएगी।
 

02:36 PM, 01-May-2021

दुर्गापुर: ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लिए लोड किए जा रहे टैंकर, आएंगे दिल्ली

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से ऑक्सीजन एक्सप्रेस पर ऑक्सीजन टैंकर को लोड किया जा रहा है। ये ऑक्सीजन टैंकर बाद में दिल्ली पहुंचाए जाएंगे। 
 

02:22 PM, 01-May-2021

निजी इस्तेमाल के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के आयात को छूट वाली श्रेणी में रखा- सरकार

केंद्र सरकार ने पोस्ट, कूरियर या ई-पोर्ट्ल के माध्यम से व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के आयात को छूट वाली श्रेणियों की सूची में शामिल किया है। इसमें सीमा शुल्क निकासी को उपहार के रूप में मांगा गया है। सरकार ने बताया कि 31 जुलाई 2021 तक ये छूट जारी रहेगी। 
 

02:18 PM, 01-May-2021

गोवा में नए मरीजों के लिए ऑक्सीजन बिस्तर उपलब्ध नहीं

गोवा में चार दिन के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। गोवा के मंत्री ने जानकारी दी कि इस बीच केवल जरूरी सेवाएं जैसे सुपरमार्केट, सब्जी की दुकान, ग्रॉसरी की दुकान और कुछ मछली की दुकान खुली रहेंगी। उन्होंने कहा कि गोवा में ऑक्सीजन बिस्तर की कमी है और लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।
 

01:54 PM, 01-May-2021

भारतीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर कोरोना का दबाव मायूस करने वाला है - अमेरिकी सांसद

अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने  कहा है कि यह देखना बहुत मायूस करने वाला है कि संकट ने भारत में स्वास्थ्य ढांचों पर जबर्दस्त ढंग से दबाव डाला है। प्रतिनिधि सभा में भारत कॉकस के डेमोक्रेटिक सह प्रमुख, कांग्रेस सदस्य ब्रैड शर्मन ने शुक्रवार को कहा, “भारत में कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि एक मानवीय संकट है जिसे हमारी मदद की जरूरत है।” वायरस का एक परिवर्तित स्वरूप बी.1.617 भारत में बी.1.1.7 और बी.1.351 समेत कई अन्य प्रकारों के साथ फैल रहा है। बी.1.1.7 और बी.1.351 पहली बार क्रमश: ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिला था।

01:52 PM, 01-May-2021

राजस्थान के जयपुर में वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू

जयपुर के एस.एम.एस. मेडिकल कॉलेज में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन चल रहा है।
 

01:44 PM, 01-May-2021

कर्नाटक में 18+ लोगों का टीकाकरण शुरू

आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इसके तहत 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। 
 

01:27 PM, 01-May-2021

दिल्ली: मैक्स अस्पताल में 18+ लोगों को लग रही वैक्सीन

दिल्ली के पंचशील पार्क के मैक्स अस्पताल में 18 साल की उम्र से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। यहां लोगों से कोरोना की पहली खुराक के लिए 900 रुपये लिए जा रहे हैं।
 

01:14 PM, 01-May-2021

सेना ने कोरोना के खिलाफ जंग में कई काम किए - इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ

इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ की उप प्रमुख लेफ्टिनिंट माधुरी कनितकर ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए हमने कई काम किए। उन्होंने बताया कि सेना ने कई युद्धस्तर की नर्सिंग मदद की है। वो प्रशिक्षित सैनिक हैं लेकिन डॉक्टरों और नर्सों की मदद कर रहे हैं। सेना ने 200 ट्रक ड्राइवर की भी मदद दी है जो ऑक्सीजन टैंकरों को अलग-अलग जगहों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ सीडीएस और सेनाध्यक्ष की बैठक के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आश्वस्त किया है कि मदद के लिए सेना तैयार है। उन्होंने कहा कि हम कोरोना के खिलाफ इस जंग को जीतेंगे। इस संकट के दौर में सभी सशस्त्र बल एक-दूसरे को सहयोग कर रहे हैं। 
 

12:49 PM, 01-May-2021

अप्रैल 2021 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 15,000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई की

युद्धस्तर पर ऑक्सीजन की उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर रिलायंस कंपनी देश का सबसे उत्पादक बन गया है। भारत की कुल ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता का 11 फीसदी रिलायंस कंपनी अकेले कर रही है। आरआईएल ने मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन 1000 मीट्रिक टन तक कर दिया है। कंपनी ने कहा कि इतनी वैक्सीन हर दिन एक लाख लोगों तक पहुंच रही है। अप्रैल 2021 में रिलायंस कंपनी ने 15 हजार मीट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई की। इसके अलावा ऑक्सीजन सप्लाई के लिए रिलायंस ने 24 आईएसओ कंटेनरों को एयरलिफ्ट किया। 
 

12:45 PM, 01-May-2021

दिल्ली पुलिस ने सीबीआर अस्पताल के लिए 12 ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराए

दिल्ली पुलिस ने आया नगर स्थित एक सीबीआर अस्पताल के लिए 12 ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराए। पुलिस ने बताया कि अस्पताल से उन्हें जानकारी मिली थी कि उनके पास कुछ ही घंटो की ऑक्सीजन बची है।
 

12:25 PM, 01-May-2021

तमिलनाडु में 18+ लोगों को लगने लगा टीका

तमिलनाडु में तीसरे चरण के वैक्सीनेशन के तहत 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। 
 

12:08 PM, 01-May-2021

पुणे में 18-44 साल के लोगों को लगनी शुरू हुई वैक्सीन

महाराष्ट्र के पुणे में वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। पुणे के कमला नेहरू अस्पताल में 18-44 साल के लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है।
 

11:56 AM, 01-May-2021

दिल्ली हाईकोर्ट में कोरोना से संबंधित याचिका पर सुनवाई शुरू

दिल्ली हाईकोर्ट में ऑक्सीजन सप्लाई, बिस्तर और दवाइयों की कमी को लेकर सुनवाई शुरू। बत्रा अस्पताल ने हाईकोर्ट को बताया कि सुबह छह बजे से हमने एसओएस भेज दिया। हमारे पास ऑक्सीजन की कमी है। अस्पताल में 307 मरीज भर्ती हैं, जिसमें से 230 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
 

11:49 AM, 01-May-2021

लखनऊ: सीएम योगी ने अवंतीबाई अस्पताल का किया दौरा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवंतीबाई अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की प्रक्रिया का दौरा किया। सीएम योगी ने कहा कि हमने एक करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर दिया था और हमें 45 साल की उम्र से ज्यादा लोगों को टीका लगाने के लिए भी वैक्सीन मिल गई हैं। 
 

11:19 AM, 01-May-2021

थाईलैंड से दिल्ली पहुंचे 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

देश में मौजूद कोरोना संकट के बीच थाईलैंड से 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिल्ली पहुंचे। 
 

11:08 AM, 01-May-2021

नागपुर के एक केंद्र में तीसरे चरण का टीकाकरण शुरू

नागपुर के एक वैक्सीनेशन सेंटर में तीसरे चरण का टीकाकरण शुरू हो गया है। एक कर्मचारी ने बताया कि एक आदेश आया, जिसमें कहा गया कि आज केवल 18-44 साल के उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। दोपहर दो बजे के बाद टीका लगाया जाएगा 
 

10:48 AM, 01-May-2021

दिल्ली में फर्जी रेमडेसिविर दवा बेचने वाले दो लोग गिरफ्तार

दिल्ली में फर्जी रेमडेसिविर बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग एक वायल को 35 हजार रुपये में बेचते थे। दिल्ली पुलिस ने उनके पास से 17 वायल जब्त किए हैं। 
 

10:29 AM, 01-May-2021

अमेरिका से तीसरा विमान भारत आएगा - भारतीय राजदूत

अमेरिका में भारतीय राजदूत टीएस संधू ने कहा कि अमेरिका की ओर से की जा रही मदद के हम शुक्रगुजार हैं। आज अमेरिका से तीसरा विमान भारत के लिए रवाना हो रहा है। इससे पहले दो विमान पहुंच चुके हैं। 
 

10:15 AM, 01-May-2021

हमारी प्राथमिकता 45-60 साल के उम्र वाले लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज देना - मुंबई मेयर

मुंबई की मेयर भूमि पेडनेकर ने बताया कि जिन लोगों ने कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कर लिया है और जिन्हें संदेश आया है, वो वैक्सीनेशन केंद्र जा सकते हैं।  उन्होंने कहा कि 45-60 साल की उम्र के बीच के लोगों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। 18-44 साल के लोगों को तभी वैक्सीन मिलेगी, जब उन्होंने खुद को कोविन एप पर रजिस्टर किया हुआ है और उन्हें सरकार की ओर से संदेश मिला है। 
 

09:55 AM, 01-May-2021

पुणे में अगले दो दिन तक बंद रहेगा वैक्सीनेशन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने बताया कि आज हमने बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना बनाई थी लेकिन हमें केवल तीन लाख खुराकें ही मिली। इसमें से 20 हजार खुराकें पुणे जिले को दे दी गईं। इसलिए पुणे में अगले दो दिन तक वैक्सीनेशन बंद रहेगा। 
 

09:48 AM, 01-May-2021

कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 4.01 लाख से ज्यादा मामले

देश में कोरोना की दूसरी लहर से सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के पहली बार चार लाख से ज्यादा मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,01,993 संक्रमित मामले सामने आए। जबकि 3,523 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। कोरोना वायरस से अबतक 2,11,853 मरीजों ने अपना दम तोड़ दिया है। 
 

09:30 AM, 01-May-2021

मुंबई: बीकेसी जंबो केंद्र से लोगों को भेजा वापस

मुंबई में वैक्सीन की कमी होने की वजह से बीकेसी जंबो वैक्सीनेशन सेंटर से लोगों को वापस भेज दिया गया है। केंद्र पर पहंचे लोगों ने बताया कि यहां कोई अधिकारी नहीं है, हमें बताया गया है कि हमें वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। 
 

09:19 AM, 01-May-2021

बीते 24 घंटे में 19,45,299 लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, बीते 23 घंटे में 19,45,299 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। बता दें कि अबतक देश में 28,83,37,385 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है। 
 

09:06 AM, 01-May-2021

केरल: तिरुवनंतपुरम में कर्फ्यू जारी

कोरोना के बढ़ते ग्राफ को कम करने के लिए केरल ने शनिवार और रविवार को सख्त कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। इस बीच केवल जरूरी सेवाएं ही जारी रहेंगी। 
 

08:53 AM, 01-May-2021

Corona Live: कर्नाटक में साप्ताहिक बाजारों पर प्रतिबंध, आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को 6 घंटे खोलने की अनुमति

देश में कोरोना वायरस ने अबतक के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के चार लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले चार सप्ताह में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, पंजाब, मध्यप्रदेश और राजस्थान में परिस्थितियां अधिक चिंताजनक हुई हैं। वहीं देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कई दूसरे देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। अमेरिका, सिंगापुर, फ्रांस, मिस्र, कनाडा समेत कई देश भारत की मदद कर रहे हैं। वहीं आज से देश में वैक्सीनेशन की तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसके तहत 18-44 साल की उम्र वाले लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें