लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ इंडिया गठबंधन के विपक्षी सांसद भी राजघाट पहुंचे। श्रद्धांजलि देने के बाद राहुल राजघाट से रवाना हुए।
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्षी सांसद शांतिपूर्ण तरीके से राजघाट पहुंचे। सभी ने प्रार्थना की और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पवन खेड़ा ने कहा कि उन्होंने सरकार में सद्बुद्धि आने की प्रार्थना की। साथ ही ज्ञानेश कुमार के लिए भी सद्बुद्धि की प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने देश के हर मतदाता के वोट की रक्षा और लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए प्रार्थना की।
राजघाट से निकलते समय कांग्रेस महासचिव (संगठन) और सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इंडिया ब्लॉक का यह प्रदर्शन महात्मा गांधी को प्रार्थना के जरिए संदेश देने के लिए है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया था। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि मोदी और शाह ने ज्ञानेश कुमार के जरिए लोकतंत्र को पूरी तरह खत्म कर दिया है। उन्होंने इसे सबसे प्रभावशाली आंदोलनों में से एक बताया और कहा कि आगे की रणनीति के बारे में जल्द जानकारी दी जाएगी।
#WATCH | INDIA bloc protest | Delhi: Leaving from Raj Ghat, Congress General Secretary (Organisation) and MP KC Venugopal says, "This is the greatest message we are giving. Mahatma Gandhi led the freedom fight for India. Entire democracy is completely finished by Modi and Shah through Gyanesh Kumar. We have come here to pray to Mahatma. This is one of the most powerful agitations...We will let you know (the next course of action). Don't worry."
— ANI (@ANI) October 8, 2026
दिल्ली के राजघाट पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य नेताओं ने बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।
#WATCH | INDIA bloc protest | Congress chief-Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra and other INDIA bloc leaders paid tribute to Mahatma Gandhi at Raj Ghat. (Video: Congress) https://t.co/ePi0PUbSBY
— ANI (@ANI) October 8, 2026
राजघाट पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि आज पूरा देश एकजुट है और देश ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से देश के सामने झुककर उसकी आवाज सुनने की अपील की। गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री को याद रखना चाहिए कि उन्होंने खुद को 'प्रधानसेवक' कहा था। उन्होंने पीएम से चुनाव आयोग की मदद से कथित तौर पर छल के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश छोड़ने की बात कही।
#WATCH | INDIA bloc protest | Delhi: At Raj Ghat, Congress MP Gaurav Gogoi says, "The entire country is united today. The country demands Gyanesh Kumar's resignation. PM should bow before the nation and remember that he himself had called himself 'Pradhansevak'. As the Prime Minister, he should listen to the voice of the country and leave trying to win election through deceit with the help of Election Commission."
— ANI (@ANI) October 8, 2026
राजघाट पर चल रहे इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के कारण आज 8 अक्तूबर 2026 को रात 10 बजे तक कुछ रास्तों पर बसों, डीटीसी बसों और भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई अब देश की जनता के खिलाफ हो गई है। उनके मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गांधी-वाड्रा परिवार के रवैये को जनता देख रही है।
भंडारी ने कहा कि कांग्रेस लगातार ईवीएम को लेकर सवाल उठाती रही है और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की बात करती है। उन्होंने कहा कि हाल में असम और त्रिपुरा में चुनाव हुए, जहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को एहसास हो गया है कि जनता का उन पर भरोसा नहीं है। इसलिए वह लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने के बजाय लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।
भाजपा नेता ने राहुल गांधी और गांधी-वाड्रा परिवार पर संवैधानिक संस्थाओं और सुप्रीम कोर्ट की भूमिका को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित अराजकता और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोप देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा हैं।
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेता राजघाट पहुंचे। नेता तीन बसों से राजघाट पहुंचे।
#WATCH | Delhi: The bus carrying Congress chief-Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra and other INDIA bloc leaders arrives at Raj Ghat. https://t.co/fTZxZ3lySY
— ANI (@ANI) October 8, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन जारी है। विपक्षी नेता और सांसद धरना देने के लिए राजघाट की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, राजघाट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। विपक्षी सांसद यहां पहुंचकर शांतिपूर्ण धरना देने की तैयारी में हैं।
VIDEO | Delhi: INDIA bloc leaders head towards Raj Ghat to continue protest against CEC Gyanesh Kumar. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) #Delhi #INDIAbloc #CEC https://t.co/lllYdWOuZi
— Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2026
विपक्षी सांसदों की दूसरी लंच मीटिंग के बाद इंडिया गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना हुए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई सांसद बस में सवार होकर प्रदर्शन के लिए निकले।
#WATCH | Delhi | After the second lunch meeting of the Opposition MPs, INDIA bloc MPs LoP Lok Sabha Rahul Gandhi, LoP Rajya Sabha Mallikarjun Kharge board a bus as they head towards Gandhi Smriti to stage a protest https://t.co/stbR4RDaY3
— ANI (@ANI) October 8, 2026
दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि राज्यसभा और लोकसभा के करीब 300 सांसद शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें लगातार दो दिनों से प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि पहले दिन सांसदों को निर्वाचन आयोग के बाहर रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इच्छा जताई, लेकिन वहां भी उन्हें रोक दिया गया। राहुल ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथियों के साथ मारपीट की गई।
#WATCH | Delhi: LoP Lok Sabha Rahul Gandhi says, "Around 300 MPs—from the Rajya Sabha and Lok Sabha—wish to stage a peaceful protest. We have been prevented from protesting for two days now. On the first day, we were stopped outside the Election Commission. Subsequently, we expressed our desire to protest at Jantar Mantar, yet yesterday, as you witnessed, we were stopped there as well; our people were assaulted. The reality is that Narendra Modi, Amit Shah, Gyanesh Kumar, and Mohan Bhagwat have hijacked India through a criminal conspiracy, destroyed the Constitution, and stolen votes. We, the Opposition, assure you that action will be taken. They will be brought to justice. This is our guarantee. You will see these four individuals brought to justice"
— ANI (@ANI) October 8, 2026
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता गांधी स्मारक जा रहे हैं, जहां वे शांतिपूर्ण तरीके से धरना देंगे। उन्होंने कहा कि वहां प्रार्थना की जाएगी कि भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को यह समझने की सद्बुद्धि मिले कि उनके फैसले देशहित में नहीं हैं।
#WATCH | Delhi | LoP Rajya Sabha Mallikarjun Kharge says, "We, the members of the INDIA alliance, are heading to the Gandhi Memorial to stage a peaceful sit-in protest. We will sit there and pray that the BJP government, specifically PM Modi and Union Home Minister Amit Shah be granted the wisdom to realize that their actions are not in the nation's interest. Whether it is the issue of vote theft, the rising inflation, the problems facing the youth, or any other crisis they have created, everything goes against the public interest. That is why we are going to the Gandhi Memorial to pray; we want to highlight that they are snatching away the freedom we secured, the freedom won for us by great leaders like Pandit Jawaharlal Nehru, Mahatma Gandhi, and Vallabhbhai Patel and are making every effort to destroy it. They are taking away our right to vote. We are going there to pray that they be granted the wisdom to stop stripping us of the rights and freedoms—including the right to vote—that were secured for us by these great leaders. We will sit there and stage a protest"
— ANI (@ANI) October 8, 2026
दिल्ली में कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का एजेंडा नहीं बदला है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा और यह होकर रहेगा। पवन खेड़ा ने कहा कि यह सिर्फ इंडिया गठबंधन की मांग नहीं, बल्कि पूरे देश की मांग है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन देश की मांग को लेकर सड़कों पर है। उन्होंने चेतावनी दी कि जहां भी उन्हें रोका जाएगा, वहीं प्रदर्शन किया जाएगा।
#WATCH | Delhi: Congress MP Pawan Khera says, "The agenda hasn't changed; the agenda remains the same—Gyanesh Kumar needs to resign, and it will happen. This is not just the demand of the INDIA bloc but of the entire country. The INDIA bloc is on the streets for India's demand. Wherever they stop us, there will be protests."
— ANI (@ANI) October 8, 2026
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के कई सांसद दिल्ली के कनॉट प्लेस पहुंचे। यहां विपक्षी सांसदों की दूसरी लंच मीटिंग आयोजित की गई।
#WATCH | Delhi: LoP Lok Sabha Rahul Gandhi, along with other INDIA alliance MPs, arrives for the second lunch meeting of the Opposition MPs in Connaught Place. (Source: X/Congress) https://t.co/jmN8sjXSHp
— ANI (@ANI) October 8, 2026
भाजपा ने कांग्रेस पर सड़क पर हो रहे प्रदर्शनों के जरिए भारत में नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी सत्ता में लौटने के लिए बेताब हैं और इसी वजह से कांग्रेस का प्रदर्शन का रास्ता अपना रही है।
प्रदीप भंडारी ने बुधवार को इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के वीडियो दिखाते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि कुछ वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों को धक्का देते और लात मारते नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये भाजपा की ओर से लगाए गए आरोप हैं।
दिल्ली में कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि उनका एजेंडा पहले जैसा ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा और यह होकर रहेगा। पवन खेड़ा ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग सिर्फ इंडिया गठबंधन की नहीं, बल्कि पूरे देश की मांग है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन देश की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा है और जहां भी उन्हें रोका जाएगा, वहां विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी से कथित मारपीट को लेकर कांस्टेबल देवेंद्र संध ने कहा कि पुलिसकर्मी प्रदर्शन स्थल पर भीड़ को संभाल रहे थे और लोगों से शांति से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने पहले उनकी नेमप्लेट छीन ली और फिर पीछे से उन्हें खींचा। देवेंद्र संध ने आरोप लगाया कि नेमप्लेट छीनने और पीछे से खींचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि किसी तरह वहां से निकलकर उन्होंने खुद को बचाया।
दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी से कथित मारपीट को लेकर हेड कांस्टेबल भूपेंद्र अहलावत ने कहा कि उनकी पत्नी ने कल शाम घटना का वीडियो देखा और उन्हें फोन कर पूछा कि क्या उन्हें चोट लगी है या किसी ने मारा है। अहलावत ने बताया कि फोन पर उन्हें समझ नहीं आया कि क्या कहें, इसलिए उन्होंने पत्नी से कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।
भूपेंद्र अहलावत ने बताया कि बाद में उनकी पत्नी ने वीडियो दोबारा देखा और कहा कि घटना में उनके साथ ही मारपीट हुई थी। उन्होंने कहा कि अब यह वीडियो हर जगह मीडिया में सामने आ गया है। अहलावत ने यह भी कहा कि पुलिस के पास भी हर जगह के कैमरों और रिकॉर्डिंग का इंतजाम है।
विपक्षी सांसदों की कल हुई पहली बैठक में समाजवादी पार्टी के शामिल नहीं होने के सवाल पर सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि वह कल अस्पताल में थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी इस बारे में स्थिति स्पष्ट कर दी थी। राजीव राय ने कहा कि विपक्षी बैठक में सपा की गैरहाजिरी को लेकर जो विवाद हुआ, उसे भाजपा ने खड़ा किया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर स्थिति पहले ही स्पष्ट की जा चुकी है।
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज सभी सांसदों को दोपहर के भोजन पर बुलाया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। राजीव शुक्ला ने कहा कि यह विरोध अब सिर्फ सांसदों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि यह आंदोलन आगे इतना बड़ा होगा कि सरकार पर इसका असर पड़ेगा और सरकार हिल जाएगी।
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के अन्य विपक्षी सांसद गुरुवार को लगातार दूसरे दिन लंच मीटिंग के लिए रेस्तरां पहुंचने लगे। बैठक की मेजबानी कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे कर रहे हैं। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक के बाद विपक्षी नेता राजघाट जाने की तैयारी में हैं। सांसदों के पहुंचने से पहले रेस्तरां के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। इससे पहले कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश ने कहा कि इंडिया गठबंधन ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगा और विपक्ष पीछे हटने वाला नहीं है।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा, अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भारतीय लोकतंत्र में अराजकता पैदा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लोकतंत्र और देश के मतदाताओं की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। वेणुगोपाल ने बताया कि इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा है। पहला पत्र 2 अक्तूबर को भेजा गया था। राष्ट्रपति भवन से नेताओं के नाम मांगे जाने के बाद 5 अक्तूबर को दोबारा पत्र भेजकर 7, 8 या 9 अक्तूबर को मिलने का अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि आज 8 अक्तूबर है और विपक्ष कल तक इंतजार करेगा।
#WATCH Delhi: Opposition MPs are holding their second consecutive lunch meeting in Connaught Place (CP) today. Congress MP KC Venugopal says, "BJP, Amit Shah, PM Modi, and Gyanesh Kumar are creating anarchy in Indian democracy. They are the destroyers of Indian democracy. We are here to protect democracy. That is what we are doing. This is a do-or-die fight for us to protect the voters—the common people of this country... He adds, "We (top INDIA alliance leaders) have already requested the President of India for a meeting... This first request letter was sent on 2nd October. Then the Rashtrapati Bhavan office intimated us to give them names. After that, on the 5th, we gave a request letter again with the names also, with all INDIA Alliance leaders. Basically, we asked for an appointment for 7, 8, 9 October. Today is the 8th. We will wait for tomorrow also."
— ANI (@ANI) October 8, 2026
कांग्रेस और विपक्षी सांसद महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचने वाले हैं। इसे देखते हुए राजघाट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
#WATCH | Delhi | Police personnel deployed at Raj Ghat as Congress and Opposition MPs are expected to reach here to pay tributes to Mahatma Gandhi https://t.co/gl3yupaQRd
— ANI (@ANI) October 8, 2026
कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश ने गुरुवार को कहा कि इंडिया ब्लॉक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा और विपक्ष इस मुद्दे पर पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सरकार को उन्हें पद से हटा देना चाहिए। सुरेश के मुताबिक, गुरुवार दोपहर 1:45 बजे इंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए लंच बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा समेत इंडिया ब्लॉक के अन्य नेता प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता का ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर भरोसा कम हुआ है और विपक्ष की मुख्य मांग उनके इस्तीफे की है।
'सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो जनता के बीच जाएगा विपक्ष'
कोडिकुन्निल सुरेश ने कहा कि गुरुवार को इंडिया ब्लॉक के नेता बैठक में आगे की रणनीति तय करेंगे और उसके बाद सांसदों को इसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से इस्तीफा नहीं देते या सरकार उन्हें नहीं हटाती है, तो विपक्ष इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगा और देशभर में लोगों के समर्थन से जोरदार प्रदर्शन करेगा। इससे पहले बुधवार को भी विपक्षी नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ जंतर-मंतर की ओर मार्च निकालने की कोशिश की थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने मार्च को रोक दिया था और राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया था। मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा इंडिया ब्लॉक के नेताओं के लिए आयोजित गुरुवार की लंच बैठक पिछले दो दिनों में ऐसी दूसरी बैठक है।
तेलंगाना कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘चलो लोक भवन’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद में इंदिरा गांधी की प्रतिमा से सोमाजीगुड़ा स्थित राजभवन तक मार्च निकाला और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। इस दौरान कांग्रेस विधायक नवीन यादव ने आरोप लगाया कि राज्य में करीब एक करोड़ मतदाताओं को कथित विसंगतियों और मैपिंग में गड़बड़ियों को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उचित फॉर्म जमा करने वाले वास्तविक मतदाताओं के नाम मामूली त्रुटियों के आधार पर मतदाता सूची से हटाने के प्रयास का कांग्रेस विरोध करती है और ऐसे मतदाताओं की स्थिति स्पष्ट करने की मांग करती है। यादव ने कहा कि मृत मतदाताओं के नाम हटाना उचित है, लेकिन छोटी-मोटी लिपिकीय गलतियों के कारण वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने दावा किया कि लोकतंत्र की रक्षा और वास्तविक मतदाताओं के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।
#WATCH | Hyderabad | Telangana Congress organised a 'Chalo Lokh Bhavan' program marching from the Indira Gandhi statue to Raj Bhavan in Somajiguda, demanding the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. https://t.co/P6E6k376Bm
— ANI (@ANI) October 8, 2026
सीईसी के खिलाफ बिहार की राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शन करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव और पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर चढ़ गए और चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते दिखे।
एसआईआर के खिलाफ गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना और कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद और जम्मू में विपक्ष के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस के साथ विपक्ष के कार्यकर्ताओं की बहस भी देखने के लिए मिली।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का विरोध तेज होता जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गुरुवार को एक बार फिर इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ लंच पर बैठक करने जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में यह दूसरी बैठक होगी। इससे पहले बुधवार को हुई बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त और विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जंतर-मंतर की ओर कूच किया था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही मार्च रोक दिया और कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया। इनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल थे।