या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}इंडिया गुट के सांसदों को दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा होने के बाद कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, "आज जो शब्द बोले जा रहे हैं, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इस देश की जनता अच्छी तरह जानती है कि ऐसे शब्द बोलने वालों से कैसे निपटना है। उन्हें यह समझना चाहिए और अभी अपने तौर-तरीके सुधार लेने चाहिए। जनता उन लोगों को सत्ता से नीचे उतार देगी, जो इस समय अहंकार के घोड़े पर सवार हैं।"
पवन खेड़ा ने कहा, "नरेंद्र मोदी, ज्ञानेश कुमार, मोहन भागवत और अमित शाह आज रात सो नहीं पाएंगे और न ही आगे कभी चैन की नींद सो पाएंगे, क्योंकि उन्होंने देश के साथ विश्वासघात किया है। अगर ज्ञानेश कुमार सोचते हैं कि आज हमारे घर चले जाने से सब कुछ खत्म हो गया है, तो उन्हें समझ लेना चाहिए कि यह केवल शुरुआत है। अभी कुछ भी खत्म नहीं हुआ है।"
#WATCH | Delhi: INDIA bloc MPs leave from New Police Line, Kingsway Camp after being detained by Delhi Police. Congress MP Pawan Khera says, "The words being spoken today are going to cost them dearly. The people of this country know exactly how to deal with such words and the people who utter them. They ought to realise this and mend their ways right now. The public will bring down those who are currently riding the high horse of arrogance. Narendra Modi, Gyanesh Kumar, Mohan Bhagwat and Amit Shah will not sleep tonight—nor will they sleep soundly ever again—because they have betrayed the nation. If Gyanesh Kumar thinks that just because we went home today, it is all over, he needs to understand that this is merely the beginning—nothing has ended yet"
— ANI (@ANI) October 6, 2026
राहुल-प्रियंका गांधी समेत 50 सांसदों और करीब 250 नेताओं को किंग्सवे कैंप से छोड़ा गया। पुलिस ने करीब दो घंटे बाद इन नेताओं को हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra leave from New Police Line, Kingsway Camp. They were detained by Delhi Police following the INDIA bloc MPs' protest at Akashvani Bhavan against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. https://t.co/oiKW8IvfKf
— ANI (@ANI) October 6, 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर हिरासत में लिए जाने का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि लोकतंत्र के गद्दारो को बचाने के लिए बचे-खुचे लोकतंत्र को घसीटा गया है। हिसाब होगा - एक भी देशद्रोही बख्शा नहीं जाएगा।
लोकतंत्र के गद्दारो को बचाने के लिए बचे-खुचे लोकतंत्र को घसीटा गया है। हिसाब होगा - एक भी देशद्रोही बख्शा नहीं जाएगा। https://t.co/QbngN1p9y6
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 6, 2026
भाजपा सांसद त्रिवेदी ने आगे कहा, ''झूठ नंबर दो- चुनाव आयोग ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि शाम 4 बजे उन्हें पुलिस के डीसीपी के माध्यम से पता चला कि नेता प्रतिपक्ष चुनाव आयोग से मिलना चाहते हैं। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि उसने एक निर्धारित प्रक्रिया बना रखी है और कोई भी दल मिलना चाहे तो वह तत्काल मिलने के लिए तैयार है, लेकिन प्रतिनिधियों के माध्यम से। लेकिन उन्होंने जिद की कि वे 300 सांसदों के साथ चुनाव आयोग के परिसर में जाएंगे, जो भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ और न ही वहां इतनी बड़ी संख्या में लोगों के लिए व्यवस्था है। अर्थात, यह फिर दर्शाता है कि वे वास्तव में चुनाव आयोग से मिलने के लिए तैयार ही नहीं थे। तीसरी बात- चुनाव आयोग ने कहा कि वह अपने एक वरिष्ठ अधिकारी को धरना स्थल पर भेज देगा और वहां वे अपना ज्ञापन दे सकते हैं। इसके लिए भी वे तैयार नहीं हुए। अर्थात, यह स्पष्ट है कि उनका उद्देश्य चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रखना नहीं, बल्कि केवल राजनीतिक ड्रामा करना था।''
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा किंग्सवे कैंप के गेट पर चढ़ गई। इसके बाद गेट खोल दिया गया। किंग्सवे कैंप में राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य हिरासत में लिए गए नेताओं को रखा गया था। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य प्रदर्शनकारी परिसर में घुस गए।
VIDEO | Delhi: Congress MP Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) climbs over and opens the gate of Kingsway Camp, where Rahul Gandhi and other detained Opposition leaders were being held. Congress workers and other protesters then storm into the premises. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 6, 2026
भाजपा सांसद ने कहा, ''मैं फिर से दोहराता हूं। राहुल गांधी ने मिलने के लिए समय नहीं मांगा था। लेकिन जब समय दिया गया, तो वे नहीं गए। जब चुनाव आयोग ने कहा कि उनका कोई अधिकारी आकर ज्ञापन ले सकता है, तो वे इसके लिए सहमत नहीं हुए। सबसे बड़ा झूठ यह था कि कांग्रेस ने दावा किया कि उसके पास 300 सांसद हैं।''
राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गुट के सांसदों के प्रदर्शन पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि झूठों के सरताज, अनेक प्रकार के प्रपंच और नाटकीय प्रस्तुतीकरण में माहिर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज दिनभर जो ड्रामा किया, चुनाव आयोग द्वारा औपचारिक रूप से जारी प्रेस रिलीज से उनका झूठ पूरी तरह बेनकाब हो गया। दिनभर वे देश के सामने कहते रहे कि उन्हें चुनाव आयोग से मिलने नहीं दिया जा रहा है। लेकिन चुनाव आयोग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उससे मिलने के लिए इंडी गठबंधन अथवा कांग्रेस पार्टी की ओर से किसी भी प्रकार की कोई रिक्वेस्ट प्राप्त नहीं हुई थी। यानी, यह उनका झूठ नंबर वन है।
किंग्सवे कैंप के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
Delhi: Congress workers stage a protest and raise slogans at Kingsway Camp. Congress MP and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra, along with other INDIA bloc MPs who were staging a protest against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar, have been brought to Kingsway Camp.
— IANS (@ians_india) October 6, 2026
आकाशवाणी भवन से निकालकर राहुल-प्रियंका गांधी समेत करीब 50 सांसदों को लेकर दिल्ली पुलिस किंग्सवे कैंप पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई है।
Delhi: A police van carrying Congress MP and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra, and other INDIA bloc leaders arrives at Kingsway Camp. All of them were detained and brought here by the police. (Source: Congress) https://t.co/gOp67JxOfu
— IANS (@ians_india) October 6, 2026
इंडिया गुट के निर्वाचन भवन तक के मार्च निकालने को लेकर चुनाव आयोग ने अब बयान जारी किया है। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि आज दिन में कुछ राजनीतिक दलों के निर्वाचन आयोग की और मार्च के दौरान मीडिया के माध्यम से यह पता चला कि कुछ सांसद अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोग से मिलना चाहते हैं।
चुनाव आयोग ने कहा कि आज के घटनाक्रम के संबंध में आयोग यह स्पष्ट करना चाहता है कि आज शाम 4 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से निर्वाचन आयोग से बैठक के लिए समय नहीं मांगा था। आयोग ने कहा कि दिल्ली पुलिस से सूचना मिली कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल आयोग से मिलना चाहता है और ज्ञापन सौंपना चाहता है।
चुनाव आयोग की ओर से कहा गया, ''निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2025 में राजनीतिक दलों के साथ बैठकों के लिए एक प्रक्रिया निर्धारित की थी। इसकी जानकारी सभी राजनीतिक दलो को दी गई है और वे इसी प्रक्रिया का पालन करते हैं। जब भी किसी राजनीतिक दल का प्रतिनिधिमंडल या कई दलों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल आयोग से मिलना चाहता है, तो वह अपने विधिवत अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से आयोग से मिलने का समय मांगता है। इसके बाद दोनों पक्षों की आपसी सहमति से तय किए गए समय पर मुलाकात होती है।''
ईसी ने कहा, ''जब निर्वाचन आयोग, आज शाम 4 बजे के बाद, सांसदों के उपरोक्त मुलाकात के प्रस्ताव पर विचार कर रहा था, तो उन्हें दिल्ली पुलिस के डीसीपी के द्वारा बताया गया कि जिस बैठक की मांग की जा रही थी, वह 240 सांसदों के समूह के साथ होनी थी और बैठक का प्रस्तावित स्थान संसद भवन एनेक्सी थी। निर्वाचन आयोग द्वारा विचार किया गया कि यह अनुरोध असामान्य है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है क्यूंकि प्रोटोकॉल के अनुसार ऐसी मुलाकात भारत निर्वाचन आयोग के परिसर में ही होती है।''
चुनाव आयोग ने कहा, ''हमने प्रस्ताव दिया कि सांसदों का ज्ञापन लेने के लिए आयोग के सबसे वरिष्ठ कार्यरत अधिकारी को बैठक स्थल पर भेजा जा सकता है, जो कि अपने आप में ही एक अभूतपूर्व कदम होता। हालांकि, इस अनुरोध को भी सांसदों द्वारा अस्वीकार कर दिया गया। चुनाव आयोग देश की संसदीय और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान करता है, और अपने स्वयं के प्रोटोकॉल और परंपराओं का भी सम्मान करता है, जो अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कोई भी राजनीतिक दल, किसी भी समय, चुनाव आयोग से मिलने का अनुरोध कर सकता है, एवं आयोग समय की अनुकूलता के दृष्टिगत, उनसे मिलने की तिथि और समय निर्धारित कर सकता है। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है।''
कांग्रेस ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि ये मत समझना भूल जाएंगे, वक्त बदलेगा-हिसाब होगा।
ये मत समझना भूल जाएंगे वक्त बदलेगा-हिसाब होगा https://t.co/Xh53kO7xlE
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसदों और करीब 250 लोगों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सभी लोगों को किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइंस ले जाया जा रहा है।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi seen in a Delhi Police van after he was detained. He is being taken to Kingsway Camp. INDIA bloc MPs were staging a protest at Akashvani Bhavan against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. https://t.co/dv2cFt6LZK
— ANI (@ANI) October 6, 2026
आकाशवाणी भवन से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसे लेकर कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए कहा, ''जब शांतिपूर्ण विरोध का सामना हिरासत और दुर्व्यवहार से किया जाता है, तो सबसे बड़ा सवाल यही उठता है: सरकार किस बात से डर रही है?''
𝐖𝐡𝐞𝐧 𝐩𝐞𝐚𝐜𝐞𝐟𝐮𝐥 𝐝𝐢𝐬𝐬𝐞𝐧𝐭 𝐢𝐬 𝐦𝐞𝐭 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐝𝐞𝐭𝐞𝐧𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐚𝐧𝐝 𝐦𝐢𝐬𝐭𝐫𝐞𝐚𝐭𝐦𝐞𝐧𝐭, 𝐨𝐧𝐞 𝐪𝐮𝐞𝐬𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐬𝐭𝐚𝐧𝐝𝐬 𝐚𝐛𝐨𝐯𝐞 𝐚𝐥𝐥: 𝐖𝐡𝐚𝐭 𝐢𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐠𝐨𝐯𝐞𝐫𝐧𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐚𝐟𝐫𝐚𝐢𝐝 𝐨𝐟? https://t.co/ipNyNgQgGQ
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
दिल्ली पुलिस की हिरासत में लिए गए इंडिया गुट के तमाम नेताओं ने बस में बैठाए जाने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया गया है।
#WATCH | Delhi: INDIA bloc MPs staging a protest at Akashvani Bhavan against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar have been detained by Delhi Police. (Source: Congress MP Imran Pratapgarhi/'X') https://t.co/8JhuXYE3ef
— ANI (@ANI) October 6, 2026
आकाशवाणी भवन पर इंडिया गुट के नेताओं के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने खत्म करा दिया है। पुलिस ने राहुल गांधी के हिरासत में लेने के बाद उन्हें आकाशवाणी भवन से बाहर निकाल लिया है। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं को पुलिस कहां ले जा रही है।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi detained by Delhi Police. INDIA bloc MPs were staging a protest at Akashvani Bhavan against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. https://t.co/Uv7alTu8Q1
— ANI (@ANI) October 6, 2026
राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं को आकाशवाणी के पिछले गेट से पुलिस द्वारा बाहर निकाला गया।
आकाशवाणी भवन पर जारी इंडिया गुट के प्रदर्शन को खत्म करने के लिए दिल्ली पुलिस पहुंच चुकी है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी और के सुरेश समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है।
#WATCH | Delhi: Congress MPs, including Pawan Khera, Imran Pratapgarhi, Kodikunnil Suresh detained by Delhi Police. INDIA bloc leaders are staging a protest at Akashvani Bhavan against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar and demanding his resignation. https://t.co/bOo9XroVCM
— ANI (@ANI) October 6, 2026
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया गया है।
#WATCH | Delhi Police detain Lok Sabha LoP Rahul Gandhi and other INDIA bloc leaders staging a protest at Akashvani Bhavan against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. https://t.co/rdaRFwm3b8
— ANI (@ANI) October 6, 2026
दिल्ली के आकाशवाणी भवन के अंदर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसद धरने पर बैठे हैं। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत प्रदर्शन कर रहे सांसदों को वहां से हटाने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका समेत कई कांग्रेस सांसदों को हिरासत में ले लिया है।
VIDEO | Delhi: Police attempt to remove Lok Sabha MP Rahul Gandhi and other MPs staging a sit-in protest inside Akashwani Bhawan. (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/2PVTzLM6sc
— Press Trust of India (@PTI_News) October 6, 2026
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुट होकर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एसआईआर के जरिए असली वोट कटवाकर और फर्जी वोट जुड़वाकर चुनाव जीतते आए हैं। इन लोगों ने लोकतंत्र का मजाक बना दिया है। केजरीवाल ने देश में वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा 'ज्ञानेश कुमार, इस्तीफा दो।'
पूरा देश एकजुट होकर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहा है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 6, 2026
पिछले कुछ वर्षों से मोदी जी SIR के जरिए असली वोट कटवाकर और फर्जी वोट जुड़वाकर चुनाव जीतते आए हैं। इन लोगों ने लोकतंत्र का मजाक बना दिया है। मैं देश में वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन करता हूं।
ज्ञानेश कुमार,… pic.twitter.com/Q83TjRdIAJ
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आकाशवाणी भवन परिसर में चल रहे अपने विरोध प्रदर्शन को जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां प्रदर्शन करने में कोई परेशानी नहीं है और वे अपना विरोध जारी रखेंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस को परिसर में उनके प्रदर्शन से असुविधा है तो पुलिस उन्हें प्रदर्शन के लिए कोई दूसरी जगह उपलब्ध करा सकती है।उन्होंने कहा कि संविधान हमें विरोध दर्ज कराने की अनुमति देता है।
#WATCH | Delhi | Continuing his protest inside Akashvani Bhavan premises, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "We don't have any problem with protesting here...We will continue our protests here...If they (Delhi Police) are uncomfortable with us protesting here, they can provide us with another place to protest...The Constitution allows us to lodge a protest..."
— ANI (@ANI) October 6, 2026
आकाशवाणी भवन परिसर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है।
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसद चुनाव आयुक्तों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्तों को सांसदों से मिलना ही होगा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव में वोट चोरी हुई है और विपक्षी सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलकर इस पर सवाल पूछना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सांसदों की आवाज का सम्मान नहीं किया गया। राहुल गांधी के मुताबिक, विपक्ष सिर्फ चुनाव आयुक्तों से मिलकर अपने सवालों के जवाब चाहता है।
#WATCH | Delhi: Standing inside Akashvani Bhavan premises, LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi says, "PM Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, RSS Chief Mohan Bhagwat, they have destroyed the democracy...The MPs will meet the Election Commissioners; they will have to meet us...We all are very comfortable here...They have disrespected the voice of the nation by disrespecting the MPs; we just want to meet the Election Commissioners and ask questions and tell them that they have done vote theft..."
— ANI (@ANI) October 6, 2026
दिल्ली में आकाशवाणी भवन के बाहर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
#WATCH | Delhi: Membes of the Indian Youth Congress are being detained by Delhi Police outside Akashvani Bhavan. INDIA bloc MPs are holding a protest against the CEC. https://t.co/0YjdHxOflD
— ANI (@ANI) October 6, 2026
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाने के बजाय जनता की सेवा पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया पर नैरेटिव चलाने से जनता का भरोसा हासिल नहीं किया जा सकता।
रिजिजू ने राहुल गांधी और कांग्रेस से उन बातों को बढ़ावा नहीं देने की अपील की, जिन्हें उन्होंने भारत विरोधी ताकतों का नैरेटिव बताया। उन्होंने कहा कि देश 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और युवाओं की सोच बदल रही है।
वहीं, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दिल्ली के संवेदनशील इलाके में बैठकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर भी सवाल उठाया।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और सेना समेत संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी के बयानों की कड़ी आलोचना की और कहा कि कांग्रेस को जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए।
दिल्ली में आकाशवाणी भवन परिसर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पुलिस से जगह को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें एक जगह से हटाया गया और अब यहां से भी हटाया जा रहा है।
राहुल गांधी ने कहा "अगर आप मुझे यहां से हटाना चाहते हैं तो हटा दीजिए, लेकिन बस इतना बता दीजिए कि देश में मैं कहां बैठ सकता हूं?" उन्होंने पूछा कि क्या वह इंडिया गेट, जंतर-मंतर या सड़क पर बैठ सकते हैं। राहुल ने कहा कि पुलिस सिर्फ एक जगह का नाम बता दे, वह वहीं बैठ जाएंगे।
#WATCH | Delhi: Standing inside Akashvani Bhavan premises, LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi says, "I told the police, 'I was sitting over there earlier. You removed me from there. Now I have come here, and you want to remove me from here too.' I am simply asking the police—fine, if you want to remove me from here, go ahead—but just tell me: where in this country can I sit? I just want to sit somewhere. I asked the police politely: Please tell me where I can sit. Can I sit at India Gate? Can I sit at Jantar Mantar? Can I sit on the road? Where can I sit? Just name a place, and I will sit there."
— ANI (@ANI) October 6, 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आकाशवाणी भवन परिसर में मीडिया कर्मियों को हटाए जाने का दावा किया। उन्होंने परिसर में खड़े होकर कहा कि वह पूरे देश को बताना चाहते हैं कि पुलिस यहां से मीडिया के लोगों को हटा रही है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठे। उन्होंने कहा कि मीडिया को अपनी जिम्मेदारी निभाने का मौका मिलना चाहिए।
More than 300 Opposition MPs marched from Parliament to the Election Commission today to meet the Election Commissioners. We represent crores of Indians. - Why aren't the Election Commissioners meeting us? - Why is the police stopping and threatening us? https://t.co/tlIck8WoZX
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 6, 2026
आकाशवाणी भवन के बाहर जुटे इंडियन यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस अधिकारी ने इलाका खाली करने का निर्देश दिया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। अधिकारी ने कहा कि यहां लोगों का इकट्ठा होना गैरकानूनी है। साथ ही चेतावनी दी कि आदेश का पालन नहीं करने वालों को हिरासत में लिया जाएगा।
#WATCH | Delhi | NSUI and Indian Youth Congress workers gathered outside Akashvani Bhavan, detained by police https://t.co/KvjHGEC97Q
— ANI (@ANI) October 6, 2026
प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन में प्रवेश करने वाले एनएसयूआई और इंडियन यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस उन्हें बस के जरिए परिसर से बाहर लेकर गई। यह कार्रवाई इंडिया ब्लॉक के चुनाव आयोग तक मार्च के दौरान हुई।
#WATCH | Delhi | A few NSUI and Indian Youth Congress workers who had entered Akashvani Bhavan were detained by the police. They are being brought out of the premises in a bus. https://t.co/WSGJPnsguf
— ANI (@ANI) October 6, 2026
कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद जगदीश शेट्टार ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए यह प्रचार किया जा रहा है। शेट्टार ने कहा कि SIR एक उचित प्रक्रिया है और फॉर्म-6 व फॉर्म-7 से जुड़े मामले सुप्रीम कोर्ट के सामने हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों पर फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगा। शेट्टार ने विपक्ष पर अनावश्यक रूप से समस्या खड़ी करने और संविधान व कानूनी प्रक्रिया के खिलाफ प्रचार करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन में एमडीएसके सांसद दुरई वाइको ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ दलों को छोड़कर पूरा विपक्ष यहां एकजुट है। दुरई वाइको ने आरोप लगाया कि सीईसी ने एकतरफा फैसले लेकर संविधान के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी स्पष्ट किया है कि उसने फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर कोई मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की आपत्तियां दोहराईं।
इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के आम लोगों के वोट और संवैधानिक अधिकार छीने जा रहे हैं। रेणुका चौधरी ने कहा कि सांसदों की जिम्मेदारी है कि वे आम लोगों की आवाज उठाएं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में लाखों लोगों के नाम हटाए जाने का भी दावा किया।
इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस के एक्स हैंडल से एक ट्विट किया गया है। इसमें कहा गया है दोस्तों... चुनाव आयोग से बस 300 मीटर दूर। वहीं, एक अन्य पोस्ट में लिखा गया है कि आकाशवाणी भवन में डेरा डाला है दोस्तों... आकाशवाणी से 'जन की बात' प्रसारित हो रही है यही एलान है - गद्दार ज्ञानेश को जाना ही होगा
Fraands... चुनाव आयोग से बस 300 मीटर दूर आकाशवाणी भवन में डेरा जम गया है 🔥 https://t.co/HNE40n1c2V
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
#WATCH | During the ongoing INDIA bloc protest, TMC MP Sagarika Ghose says, "The pressure is too high, and Gyanesh Kumar must resign. He is not the Chief Election Commissioner of India but of the BJP." https://t.co/UCCbjYCFoe
— ANI (@ANI) October 6, 2026
इंडिया ब्लॉक सांसदों के विरोध प्रदर्शन के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आकाशवाणी भवन परिसर के अंदर बैठ गए। दोनों नेताओं के साथ अन्य विपक्षी सांसद भी मौजूद हैं।
#WATCH | Delhi | Amid INDIA bloc MPs protest, LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi and Congress MP Priyanka Gandhi Vadra sit inside Akashvani Bhavan premises INDIA bloc MPs are staging a protest against the Election Commission of India https://t.co/y7D3HaKXiU
— ANI (@ANI) October 6, 2026
इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद जोतिमणि ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि वह लाठी और गोलियां तक झेलने को तैयार हैं, लेकिन चुनाव आयुक्त को हटाकर रहेंगी। जोतिमणि ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावी प्रक्रिया और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक का विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर कहा कि विपक्षी दलों ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला था। उन्होंने बताया कि मार्च चुनाव आयोग के कार्यालय तक जाना था, लेकिन आकाशवाणी भवन और पुराने योजना आयोग भवन के बीच पुलिस ने रोक दिया। लेकिन यह आंदोलन की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली होगी। इसके अलावा हर ब्लॉक में पदयात्रा और जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।
इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विरोध करना जरूरी है, क्योंकि वोटों की चोरी हो रही है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि फॉर्म-6 के जरिए आरएसएस- भाजपा को फायदा पहुंचाया गया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए इस मुद्दे पर विरोध जारी रखने की बात कही।
इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के अधिकारों से जुड़ा है। खरगे ने आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिए लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अपने अधिकारों के लिए चुप नहीं बैठेगी। खरगे ने सरकार से तुरंत पद छोड़ने की मांग की और चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर देशभर में बड़ा विरोध होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर नौ राज्यों की विधानसभा भंग हो सकती है तो यहां की व्यवस्था भी भंग होनी चाहिए।
इंडिया ब्लॉक सांसदों के प्रदर्शन के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आकाशवाणी भवन के गेट पर पहुंचे। दोनों चुनाव आयोग के कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi | Amid INDIA bloc MPs protest, LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi and Congress MP Priyanka Gandhi Vadra reach the gates of the Akashvani Bhavan, in an attempt to reach the office of the Election Commission of India https://t.co/972jzzgA8E
— ANI (@ANI) October 6, 2026
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने कुछ देर के लिए हिरासत में लिया। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
दिल्ली में चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर जा रहे इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया। विपक्षी सांसद चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। सुरक्षा कर्मियों ने मार्च को आगे बढ़ने से रोका।
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन में शामिल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सदस्य संघर्ष और मेहनत से कभी नहीं डरते। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी घबराई हुई है, इसलिए यहां पुलिस के बैरिकेड लगाए गए हैं। उन्होंने उपचुनाव को लेकर भी बीजेपी पर आरोप लगाए। अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए बीजेपी को हराएगा।
इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने तीन प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि पहली मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की है। दूसरी मांग चुनाव बैलेट पेपर से कराने की है। वहीं, तीसरी मांग एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए सभी लोगों के नाम दोबारा शामिल करने की है। अरविंद सावंत ने कहा कि विपक्ष इन मांगों को लेकर चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रख रहा है।
#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi waves the National Flag as he climbs atop a police barrier during INDIA bloc protest against the Election Commission of India https://t.co/7ycJvlKOyG
— ANI (@ANI) October 6, 2026
#WATCH | Delhi | "Vote Chor, Gaddi Chhod' echoes through INDIA bloc's protest march to the Election Commission of India https://t.co/Kf9yvjoEzZ
— ANI (@ANI) October 6, 2026
इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने तीन प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि पहली मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की है। दूसरी मांग संबंधित आदेश को रद्द करने और तीसरी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के एक जज ने भी फॉर्म-6 में किए गए बदलावों को लेकर टिप्पणी की है। रंजीत रंजन ने दावा किया कि यह मामला करीब 13 करोड़ मतदाताओं, संविधान और लोगों के मतदान के अधिकार से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक विपक्ष आंदोलन जारी रखेगा।
#WATCH | Delhi | On INDIA Bloc MP's protest march, TMC MP Saugata Roy says, "We want Gyanesh Kumar to be removed. We want the SIR process to be cancelled." On BJP's statement, he says, "What BJP is saying really doesn't matter. They are the ruling party, and they will naturally try to defend Gyanesh Kumar, who has played havoc with the voters' list and the SIR..."
— ANI (@ANI) October 6, 2026
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान सपा सांसद इकरा हसन ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि 14 मौकों पर सहमति से कोई फैसला नहीं हो सका। इकरा हसन ने दावा किया कि विपक्ष शुरुआत से ही आरोप लगाता रहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और फैसलों को लेकर विपक्ष की आपत्तियों को दोहराया।
#WATCH | Delhi | On INDIA Bloc MP's protest march, SP MP Iqra Hasan says, "A report clearly states that on 14 occasions, no decision could be reached by consensus... The opposition has been saying from day one that Gyanesh Kumar is acting like a BJP agent..." https://t.co/vjK6oPP7de
— ANI (@ANI) October 6, 2026
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि वे हर संभव कोशिश करेंगे कि चुनाव आयोग के कार्यालय तक पहुंच सकें। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी टिप्पणी की। मनोज झा ने कहा, “गणेश जी पक्षपाती हैं क्या? गणेश जी सबके हैं। ज्ञानेश उनके हैं।” उनका इशारा बीजेपी की ओर था। यह बयान विपक्ष के चुनाव आयोग को लेकर जारी विरोध के बीच आया।
#WATCH | Delhi | On INDIA bloc protest against the Election Commission, RJD MP Manoj Jha says, "We will try our best (to reach the Election Commission)...Is Ganesh ji partisan? Ganesh ji is everyone's. Gyanesh is theirs (BJP)." https://t.co/LN7tVwFWf6
— ANI (@ANI) October 6, 2026
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले भी ज्ञानेश कुमार पर भरोसा नहीं था। पवन खेड़ा ने कहा कि अब पार्टी इस बात को लेकर और आश्वस्त है कि वे भरोसेमंद व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और उसकी भूमिका को लेकर विपक्ष की आपत्तियों के बीच यह बयान दिया।
#WATCH | Delhi | On INDIA Bloc MP's protest march, Congress MP Pawan Khera says, "We never trusted Gyanesh Kumar, but now we are convinced that he is not a trustworthy person..." https://t.co/CPR7xubybW
— ANI (@ANI) October 6, 2026
#WATCH | Delhi | On INDIA Bloc protest march, SP MP Akhilesh Yadav says, "Allegations have been levelled against the Election Commission in the past as well; the Election Commission engaged in dishonesty in 2017, 2019, 2022, and 2024, and in Bengal, it played a completely brazen game... Who can forget the Chandigarh manoeuvre?"
— ANI (@ANI) October 6, 2026
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद दिल्ली पुलिस के बैरिकेड पर चढ़ गए। सपा सांसद नीति आयोग कार्यालय के पास लगाए गए बैरिकेड को पार करने की कोशिश करते नजर आए। ये सांसद चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। इंडिया ब्लॉक के सांसद चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी सांसदों के बीच बैरिकेडिंग को लेकर स्थिति बनी रही।
#WATCH | Delhi | Samajwadi Party MPs, who are a part of the INDIA bloc MPs' protest, climb on the Delhi Police barriers near the office of NITI Aayog, en route to the office of the Election Commission of India https://t.co/cCkopTvIIR
— ANI (@ANI) October 6, 2026
दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने नीति आयोग कार्यालय के पास धरना दिया। सांसद यहां से चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi and Congress MP Priyanka Gandhi Vadra, along with INDIA bloc MPs sit in protest near NITI Aayog office, en route to the office of the Election Commission of India https://t.co/qYhaQh2BkU
— ANI (@ANI) October 6, 2026
इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब जनता सड़कों पर बीजेपी का सामना करेगी। राजीव राय ने दावा किया कि लोगों में गुस्सा है और बीजेपी को समझना चाहिए कि उसके कथित गलत कामों की सीमा पूरी हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र का गला घोंटा गया है। राजीव राय ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए अब लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने नीति आयोग कार्यालय के पास तक पहुंच गया है। इसके बाद सभी सांसद चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर बढ़े। विपक्षी सांसद चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सांसदों का कहना है कि वे अपनी चिंताओं और आपत्तियों को चुनाव आयोग के सामने रखेंगे।
मार्च में कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदी या अंग्रेजी नहीं पढ़ सकती। चिदंबरम के मुताबिक, सीजेआई ने स्पष्ट रूप से कहा था कि फॉर्म-6 में किसी संशोधन को मंजूरी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यह बयान खुली अदालत में दिया गया था और बार व बेंच ने इसे दर्ज किया। चिदंबरम ने सवाल किया कि भाजपा इस बात से इनकार कैसे कर सकती है। उन्होंने दावा किया कि फॉर्म-6 में घोषणा को जोड़ा गया है।
#WATCH | Delhi | Congress leader P Chidambaram says, "BJP cannot read Hindi or English. The CJI clearly denied approving any modifications to Form 6... He said this is open court and the bar and bench reported the statement... How can the BJP blatantly deny this?... The declaration is indeed an addition to Form 6..."
— ANI (@ANI) October 6, 2026
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी दलों के चुनाव आयोग तक मार्च को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह मार्च नहीं, बल्कि चुनावी हार की हताशा है। शिवराज ने विपक्ष से पूछा कि जिस चुनावी व्यवस्था पर आज सवाल उठाए जा रहे हैं, उसी व्यवस्था के तहत केरल, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में विपक्षी दल जीते थे। पंजाब और झारखंड में भी विपक्ष की सरकारें बनीं। उन्होंने कहा कि अगर हार के बाद चुनावी प्रक्रिया गलत है, तो क्या इन राज्यों में मिली जीत भी अवैध थी? शिवराज ने विपक्ष से हार स्वीकार करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करने की अपील की।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले समेत इंडिया गठबंधन के कई सांसद मंगलवार को संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग तक विरोध मार्च निकाल रहे हैं। विपक्षी सांसद चुनाव आयोग के सामने अपनी मांगें और मतदाता सूची से जुड़ी चिंताएं रखेंगे।
#WATCH | Delhi | INDIA bloc MPs begin their protest march to the Election Commission of India from Parliament's Makar Dwar https://t.co/K2E0RgbutT
— ANI (@ANI) October 6, 2026
चुनाव आयोग तक इंडिया गठबंधन के सांसदों के विरोध मार्च पर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा, 'गणेश जी गलत कामों में मदद नहीं करते हैं। हम गणेश जी की पूजा से ही प्रार्थना शुरू करते हैं; वह हमारी रक्षा करेंगे।'
#WATCH | Delhi | On INDIA bloc MPs' protest march to the Election Commission, Samajwadi Party MP Jaya Bachchan says, "Ganesh ji doesn't help in wrong things. We begin prayers with offering prayers to Ganesh; He will protect us." https://t.co/l1VWoeuOgW
— ANI (@ANI) October 6, 2026
इंडिया गठबंधन के सांसद 'लोकतंत्र बचाओ' का बैनर लेकर संसद के मकर द्वार से भारत निर्वाचन आयोग तक अपना विरोध मार्च कुछ ही देर में शुरू करेंगे।
#WATCH | Delhi | INDIA bloc MPs holding a banner of 'Save Democracy' will begin their protest march to the Election Commission of India matter from Parliament's Makar Dwar, shortly https://t.co/hd9N0dJNFN
— ANI (@ANI) October 6, 2026
विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर एक बड़ा विरोध मार्च निकाला। यह मार्च तब शुरू हुआ जब विपक्षी सांसद चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च करने की योजना के तहत संसद पहुंचने लगे थे।इन प्रदर्शनों पर देश भर से तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को निशाना बनाते हुए मतदाताओं के नाम हटाने और 'फॉर्म 6' से जुड़ी प्रक्रियाओं में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और बदलावों पर सवाल उठाए।
इंडिया ब्लॉक के चुनाव आयोग तक मार्च से पहले टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने चुनावों में कथित ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए 2024 लोकसभा चुनाव के साथ हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और बंगाल में भी गड़बड़ी के दावे किए। वहीं, आरजेडी सांसद मनोज झा और सीपीआई सांसद पी. संदोश कुमार ने भी सीईसी पर सवाल उठाए। झा ने सुप्रीम कोर्ट की फॉर्म 6 से जुड़ी हालिया टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं।
मार्च से पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहा है। अब यह कुछ दिन से चुनाव आयोग को निशाना साध रहे हैं। इन्होंने सेना, ईवीएम, हिंदुओं को निशाना बनाया। दरअसल, कांग्रेस राहुल गांधी को लॉन्च करने में असफल रही। राहुल गांधी ने फॉर्म-6 के बारे में गलत जानकारी दी। इसके साथ ही कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने प्रकिया के तहत नोटिस जारी की है।
इंडिया ब्लॉक के सांसदों के चुनाव आयोग तक प्रस्तावित मार्च से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम करता है और ऐसा लगता है कि केवल भाजपा समर्थकों को ही वोट देने का अधिकार है। अखिलेश ने बंगाल और उत्तर प्रदेश में बूथ कैप्चरिंग और उपचुनावों में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए। उन्होंने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को भी व्यवस्था प्रभावित करने की रणनीति बताया।
बीजेडी सांसद सुलता देव ने कहा कि हमारे नेता नवीन पटनायक का यह साफ बयान है कि हम न तो इंडिया गठबंधन के साथ हैं और न ही एनडीए के साथ। एक जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी के तौर पर, अपने लोगों के लिए आवाज उठाना हमारा हक है। सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जो किया, वह लोकतंत्र की हत्या है। जहां तक एसआईआर प्रक्रिया की बात है, ओडिशा में 27.50 लाख वोटरों के नाम हटा दिए गए। पूरे देश में 13 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए हैं। यह किसके कहने पर किया गया? इससे पता चलता है कि उन्हें भाजपा दफ्तर से आदेश मिल रहे थे और वह उन पर दस्तखत कर रहे थे। नवीन पटनायक शुरू से ही ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
रमेश ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों (PCC) के अध्यक्षों और प्रभारियों की दो घंटे तक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों से मार्च से पहले सुबह 10:30 बजे मकर द्वार पर इकट्ठा होने के लिए कहा गया है। सुबह 11 बजे, सभी विपक्षी दलों के सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग तक शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में विजय चौक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था काफी बढ़ा दी गई है। विपक्षी दलों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की है।
विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को सांसद से भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के मुख्यालय 'निर्वाचन सदन' तक मार्च करने वाले हैं। यह मार्च 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर उनके चल रहे विरोध प्रदर्शन का हिस्सा है।
संसद परिसर में मकर द्वार से ताजा तस्वीरें, जहां से इंडिया ब्लॉक के सांसद सीईसी ज्ञानेश कुमार के मामले को लेकर भारत निर्वाचन आयोग तक अपना विरोध मार्च शुरू करेंगे।
#WATCH | Delhi: Latest visuals from the Makar Dwar on Parliament premises, from where INDIA bloc MPs will begin their protest march to Election Commission of India over CEC Gyanesh Kumar matter. https://t.co/aNtob1e71I
— ANI (@ANI) October 6, 2026