फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIVE: एसआईआर पर विपक्ष की याचिका में सुनवाई आज; विदेशी फंडिंग पर मैरी मिलबेन-अभिजीत दिपके में छिड़ी जुबानी जंग

Thu, 15 Oct 2026 06:50 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

SIR Row Protest LIVE Updates: एसआईआर और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई निर्धारित है। इसी बीच मैरी मिलबेन ने सीजेपी की विदेशी फंडिंग पर सवाल उठाए, जबकि अभिजीत दिपके ने पलटवार किया। दिल्ली में सीजेपी और इंडिया गठबंधन के आंदोलन से जुड़े ताजा अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...
विज्ञापन
Protest Live - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:51 AM, 15-Oct-2026

सीजेपी 16 अक्तूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्तूबर को प्रदर्शन का एलान किया। दिपके ने बुधवार को वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि, सभी लोग 16 अक्तूबर को शाम 5 बजे तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस पहुंचे। ये लोग मुझे भी जेल में डाल सकते हैं लेकिन मुझे परवाह नहीं। दिपके बुधवार दोपहर दिल्ली पहुंचे थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय भीड़ उन पर चिल्लाने लगी। एक पैसेंजर ने कहा- क्यों देश को खराब कर रहा भाई। इस पर दिपके ने बस थम्स अप का इशारा किया और चुपचाप चले गए।
 

06:51 AM, 15-Oct-2026

CJP फंडिंग पर मैरी मिलबेन और अभिजीत दिपके आमने-सामने

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके के बीच तीखी बहस हुई। दोनों ने भारत में प्रदर्शन कर रहे संगठन की विदेशी फंडिंग को लेकर एक-दूसरे पर निशाना साधा। यह विवाद नई दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच हुआ।

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने बुधवार को आरोप लगाया कि सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके और उनकी पार्टी को अमेरिका के कुछ दानदाताओं से आर्थिक मदद मिल रही है। उन्होंने भारतीय युवाओं से पार्टी की विघटनकारी सोच के खिलाफ खड़े होने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने की अपील की। मिलबेन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि यह चुप रहने का समय नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि वह देश की विघटनकारी ताकतों के सामने नहीं झुकेंगे। मिलबेन पर पलटवार करते हुए दीपके ने पूछा कि पीएम मोदी अपने ही देशवासियों को बदनाम करने के लिए अमेरिकियों का समर्थन क्यों ले रहे हैं।
 

06:49 AM, 15-Oct-2026

एसआईआर पर विपक्ष की याचिका, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पर नजर

सुप्रीम कोर्ट में आज एसआईआर के खिलाफ सुनवाई होगी। यह याचिका 12 अक्तूबर को राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं ने लगाई थी। याचिका में एसआईआर से जुड़े फैसलों के ऑडिट, हटाए गए वोटर्स के नाम हटाने की वजह सार्वजनिक करने और फॉर्म 6 में बदलाव से जुड़े रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

विपक्ष की तरफ से यह याचिका चीफ जस्टिस सूर्यकांत के मिलने से इनकार के बाद दाखिल की गई थी। 11 अक्तूबर को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था। सीजेआई ने मना कर दिया था। फिर राहुल, प्रियंका, खरगे के साथ अन्य विपक्षी सांसद 12 अक्तूबर की शाम अचानक सुप्रीम कोर्ट के अंदर पहुंच गए। उससे पहले सांसदों ने दिल्ली के बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च निकाला था।

विज्ञापन
06:45 AM, 15-Oct-2026

LIVE: एसआईआर पर विपक्ष की याचिका में सुनवाई आज; विदेशी फंडिंग पर मैरी मिलबेन-अभिजीत दिपके में छिड़ी जुबानी जंग

SIR Row Protest LIVE Updates: एसआईआर और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई निर्धारित है। इसी बीच मैरी मिलबेन ने सीजेपी की विदेशी फंडिंग पर सवाल उठाए, जबकि अभिजीत दिपके ने पलटवार किया। दिल्ली में सीजेपी और इंडिया गठबंधन के आंदोलन से जुड़े ताजा अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें