दिल्ली पुलिस के जवानों ने प्रियंका गांधी वाड्रा को जंतर-मंतर के पास उस जगह से हटा दिया, जहां इंडिया गठबंधन के सांसदों को प्रदर्शन स्थल की ओर आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। अब पुलिस ने सांसदों को हिरासत में ले लिया है।
#WATCH | Delhi Police personnel remove Congress MP Priyanka Gandhi Vadra from the site near Jantar Mantar where the INDIA bloc MPs have been stopped from going ahead to the protest site. The MPs are now being detained by the Police. (Video: Congress) https://t.co/ZBX8h5HbKH
— ANI (@ANI) October 7, 2026
इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के वक्त आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "उन्होंने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया। इसके लिए ज्ञानेश कुमार, अमित शाह और पीएम मोदी सभी जिम्मेदार हैं। हमने वर्षों से ऐसे दृश्य नहीं देखे थे। यह बर्बरता की हद है। आप सभी बेनकाब हो चुके हैं। आप सभी कायर हैं।"
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इंडिया गुट के सांसदों को पुलिस ने जंतर-मंतर से पहले ही रोक लिया था। कई नेताओं और सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi being detained by the Police near Jantar Mantar. INDIA bloc MPs say they were beaten up by the Police and stopped from moving towards the protest site. (Video: Congress) https://t.co/AzUqdwDDe6
— ANI (@ANI) October 7, 2026
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "ये लोग चुनाव आयुक्त से मिलने की गुहार लगाने वाले सांसदों के साथ ऐसा बर्ताव करते हैं। ये हमारे साथ ऐसा बर्ताव करते हैं। वे सांसदों को पीट रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने मुझे जगह-जगह खरोंच दिया है। उन्होंने हमें जमीन पर पटक दिया है। अब हम यहां से नहीं हटेंगे। चाहे वे अपने बल वापस बुला लें, मैं यहां से नहीं हटूंगी।"
इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, "वे (केंद्र सरकार) गुंडागर्दी का सहारा ले रहे हैं। हम डरेंगे नहीं। हम देश के युवाओं के लिए लड़ रहे हैं।"
एमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "आप देख सकते हैं कि दिल्ली पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ कितनी क्रूरता से पेश आ रही है। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। हमारी गलती क्या है? दिल्ली पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट और लाठीचार्ज क्यों किया जा रहा है? सांसदों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से क्यों रोका जा रहा है? आखिर यहां क्या हो रहा है?"
#WATCH | Delhi: TMC MP Mahua Moitra says, "You can see the brute force with which Delhi Police is handling peaceful protesters. Gyanesh Kumar has to resign. What is our fault? Why are the workers, the public being brutally manhandled and lathi-charged by the Delhi Police. Why are MPs being blocked from reaching Jantar Mantar? What is going on here?"
— ANI (@ANI) October 7, 2026
इंडिया गठबंधन के सांसदों की बस से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ उतरते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "क्या यह कोई तरीका है? आप देख सकते हैं कि ये लोग क्या कर रहे हैं।" इंडिया गठबंधन के सांसदों का कहना है कि पुलिस ने उनकी बस को रोक दिया है और उन्हें जंतर-मंतर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। वहीं, प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटकर धरना शुरू कर दिया।
#WATCH | Delhi: As she gets off the bus of INDIA bloc MPs, along with Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "Is this the way? You can see what they are doing..." INDIA bloc MPs say that the Police have stopped their bus and are not allowing their movement towards Jantar Mantar.
— ANI (@ANI) October 7, 2026
इंडिया गुट के प्रदर्शन और लंच में समाजवादी पार्टी और कुछ अन्य दलों के सांसदों को आमंत्रित नहीं किए जाने के मुद्दे पर सवाल खड़े होने के बाद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस पर सफाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, ''आज के लंच के लिए इंडिया गुट के सभी दलों को आमंत्रित किया गया था। लेकिन लंच का फैसला कल देर रात लिया गया और उसी समय इसकी जानकारी दी गई। इसलिए स्वाभाविक था कि कुछ दलों के प्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं हो सके। कुछ मीडिया संस्थानों में इसे लेकर बेवजह टिप्पणी की जा रही है। इंडिया गुट और अन्य विपक्षी दल वोट चोरी, एसआईआर और परिसीमन के खिलाफ एकजुट हैं और पूरी मजबूती से एक-दूसरे के साथ खड़े हैं।''
कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने कहा, "सांसदों में जोश देखिए। यह पीएम मोदी का शासन है और उनकी पुलिस हमें रोक रही है। हमें कहीं तो प्रदर्शन करने दीजिए। ज्ञानेश कुमार हमसे मुलाकात क्यों नहीं कर सकते?"
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "इस देश में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना अपराध बन गया है। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, हम सड़कों पर अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।"
#WATCH | Delhi Congress president Devender Yadav says, "It has become a crime in this country to protest peacefully. We will continue to protest on the streets until Gyanesh Kumar resigns..." https://t.co/MdUrTRpmLn
— ANI (@ANI) October 7, 2026
कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, इमरान प्रतापगढ़ी और इमरान मसूद जंतर-मंतर की ओर जाने की कोशिश कर रही बस के ऊपर चढ़ गए। बस में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता समेत इंडिया गठबंधन के सांसद मौजूद हैं।
#WATCH | Delhi: Congress MPs Amarinder Singh Raja Warring, Deepender Singh Hooda, Imran Pratapgarhi and Imran Masood climb atop the bus that is trying to head towards Jantar Mantar. INDIA bloc MPs, including Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge and Lok Sabha LoP, are on the bus. https://t.co/Bw9kfrvQAl
— ANI (@ANI) October 7, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और विपक्ष के कार्यकर्ताओं का जंतर-मंतर पर धरना शुरू कर दिया है।
#WATCH | Delhi: Visuals from Jantar Mantar where Delhi Congress president Devender Yadav and other INDIA bloc workers and leaders protest over CEC matter. https://t.co/QdAVtkjUQh
— ANI (@ANI) October 7, 2026
टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, "हम सभी यहां एक साथ हैं, हम सभी एकजुट हैं और हम सभी बिना किसी अहंकार के यहां मौजूद हैं। हम इन लोगों के खिलाफ तब तक लड़ेंगे, जब तक वे सत्ता से बाहर नहीं हो जाते।" उन्होंने यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के मुद्दे पर बुलाई गई विपक्षी सांसदों की बैठक के बाद दिया।
इंडिया गठबंधन के सांसदों को लेकर जा रही बस के जंतर-मंतर की ओर बढ़ने के दौरान कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, "हम एक निजी बस से यात्रा कर रहे हैं। बस के पास जरूरी परमिट है। ड्राइवर के पास लाइसेंस है। हम बस में यात्री हैं। क्या इस देश के नागरिकों को स्वतंत्र रूप से यात्रा करने का अधिकार नहीं है? क्या हमें सरकार को यह बताना जरूरी है कि हम कहां जा रहे हैं? क्या निजी तौर पर यात्रा करने के लिए हमें सरकार से परमिट लेना होगा? हम निजी यात्रा पर जा रहे हैं। सरकार को इससे क्या परेशानी है? हम प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। हम जरूरी परमिट वाली बस में और लाइसेंसधारी ड्राइवर के साथ शांतिपूर्वक यात्रा कर रहे हैं। तो हम क्या अवैध कर रहे हैं? हमें क्यों रोका जा रहा है?"
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "जब हम कल चुनाव आयुक्त से मिलने गए, तो उन्होंने हमसे मुलाकात नहीं की। दिल्ली पुलिस ने हमसे कहा कि हम यहां प्रदर्शन नहीं कर सकते। इसलिए अब हम जंतर-मंतर जाएंगे और वहां प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थान है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हम प्रदर्शन जारी रखेंगे। दिल्ली पुलिस बाधा क्यों बन रही है? हमें क्यों रोका जा रहा है? नरेंद्र मोदी और अमित शाह को किस बात का डर है? देश ने उनकी चोरी पकड़ ली है। उन्होंने 'वोट चोरी' की है। ज्ञानेश कुमार अवैध चुनाव आयुक्त हैं। नरेंद्र मोदी अवैध प्रधानमंत्री हैं। वे यह बात क्यों नहीं समझ रहे हैं? हम यही बात जनता को बताना चाहते हैं।"
दिल्ली के जंतर-मंतर पर इंडिया गुट के सांसदों के संभावित प्रदर्शन के मद्देनजर धरना स्थल पर भारी संख्या में सुरक्षा बन तैनात किए गए हैं। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से विपक्षी सांसदों के लिए लंच बैठक आयोजित की गई थी। इसके बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कई विपक्षी सांसद बसों के जरिए जंतर-मंतर की ओर रवाना हुए हैं।
#WATCH | Delhi: Heavy security deployed near Jantar Mantar as INDIA bloc MPs are scheduled to move towards the protest site here. Earlier this afternoon, the INDIA bloc MPs attended a meeting called by Congress president and LoP Rajya Sabha Mallikarjun Kharge on the CEC matter https://t.co/nhWT4dZO4b
— ANI (@ANI) October 7, 2026
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी सांसद बस में बैठकर जंतर-मंतर की ओर रवाना हुए हैं।
#WATCH | Delhi: A bus carrying Congress chief-Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra and other Opposition MPs moves towards Jantar Mantar after Opposition MPs' meeting called by Congress president and LoP Rajya Sabha Mallikarjun Kharge on the CEC matter
— ANI (@ANI) October 7, 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने खरगे के लंच बैठक के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, ''विपक्ष कल मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहता था। सीईसी हमसे नहीं मिले। दिल्ली पुलिस ने हमें सीईसी से मिलने से रोका। दिल्ली पुलिस ने कहा कि आप यहां प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। दिल्ली में जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल है, आज हम वहां जाकर प्रदर्शन करेंगे।''
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "Members of Parliament wanted to meet the Election Commissioners yesterday, specifically, the three Election Commissioners. They refused to meet us. The Delhi Police stopped us and stated that we could not protest there. Today, we intend to go to the designated protest site—Jantar Mantar—sit there, and declare to the nation that, for us, Mr. Gyanesh Kumar is not a legitimate Election Commissioner of this country. Modi ji, Amit Shah ji, Mohan Bhagwat, and Gyanesh Kumar have destroyed the country's democracy; as I said yesterday, those responsible for this are traitors, and we will take action against them. I am telling you right now: Gyanesh Kumar will have to resign"
— ANI (@ANI) October 7, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को राजधानी में विपक्षी सांसदों के साथ दोपहर 1 बजे लंच बैठक की। बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई सांसद मौजूद रहे। इस बैठक में सांसद सीईसी ज्ञानेश कुमार से मुलाकात का समय मांगने वाली चिट्ठी पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। यह बैठक छह अक्तूबर को चुनाव आयोग की ओर निकाले गए विपक्षी मार्च और प्रदर्शन के अगले दिन हुई। वहीं, राहुल गांधी के नेतृत्व में अब विपक्ष के सांसद जंतर-मंतर पर धरना देने जा रहे हैं। इस घटना से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें अमर उजाला की यह लाइव अपडेट्स...