राजद नेता तेजस्वी यादव के इंडी गठबंधन की रैली में दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार के प्रतीक बने हुए हैं। वे घोटाला, भ्रष्टाचार करते-करते थक भी नहीं रहे। CBI, ED या फिर जो भी इस प्रकार की संस्थाएं हैं वो स्वतंत्र हैं। जहां अपराध होते हैं, वहीं ये एजेंसियां कानून के हाथ के रूप में जाती हैं। इस देश का कानून सभी के लिए बराबर है। तेजस्वी यादव एक बड़े औदे पर रहे हैं... तो क्या वे अपराध करते रहें और कानून उन तक ना पहुंचे?... ये कानून किसी को छोड़ता नहीं है... उनका कहना गलता है कि ये सभी संस्थाएं भाजपा की है और भाजपा इन्हें चलाती है।"
इंडिया गठबंधन की 'महारैली' पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "ये लड़ाई देश बचाने की लड़ाई है। संविधान बचाने की लड़ाई है, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है... मिलजुलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।"
इंडिया गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "आज जिस जमीन के नाम पर उन्हें गिरफ्तार किया गया, उस जमीन का कहीं भी किसी किताब में जिक्र नहीं है। झारखंड में हेमंत सोरेन ने पिछड़े वर्गों और समुदायों का जो उत्थान किया, उससे भाजपा के पेट में दर्द शुरू हो गया। यही लड़ाई हमारे पूर्वजों ने भी झारखंड में लड़ी थी। हम सब एक हैं। हम झारखंड के साथ-साथ देश में भी भाजपा की विचारधारा को पनपने नहीं देंगे..."
INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "...देश का लोकतंत्र खतरे में है... ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। ये 140 करोड़ लोगों का देश है... ये(भाजपा) क्या समझते हैं, इसको भी अंदर खत्म कर दो, उसको भी अंदर कर दो, ये नेता फ्रीज़ कर दो, क्या आप ऐसे जीत जाएंगे?... हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने पर तो मुर्गों के सिर पर ताज होता है... मैं नमस्कार करता हूं कि इन्होंने(कल्पना सोरेन और सुनीता सोरेन) इतने दुख झेले, इन्होंने क्या-क्या नहीं देखा... अरविंद केजरीवाल को तो आप(भाजपा) गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन आप उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे?... अरविंद केजरीवाल कोई व्यक्ति नहीं है, अरविंद केजरीवाल सोच का नाम है... "
INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, "...भारत की राजनीति में एक नई ऊर्जा आज पैदा हुई है जो यहां मौजूद है। ये ऊर्जा भारत के संविधान और लोकतंत्र को जीत दिलाएगी और तानाशाही की ताकतों को हरवाएगा..."
INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "...हर साल इस मैदान में दशहरे के दिन रावण के पुतले का दहन होता है... आज जो सत्ता में हैं वे अपने आप को राम भक्त कहते हैं... मुझे लगता है कि वे कर्मकांड में उलझ गए हैं... मैं आज उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि वो हजारों वर्ष पुरानी गाथा क्या थी... भगवान राम जब सत्य के लिए लड़े तो उनके पास सत्ता नहीं थी, उनके पास संसाधन नहीं थे, उनके पास तो रथ भी नहीं था... संसाधन रावण के पास थे... भगवान राम के पास सत्य, आशा, आस्था , प्रेम, परोपकार, धीरज और साहस था... मैं सत्ता में बैठे हुए अपने प्रधानमंत्री मोदी को याद दिलाना चाहती हूं कि भगवान राम के जीवन का क्या संदेश था। सत्ता सदैव नहीं रहती। सत्ता आती है, जाती है, अहंकार चूर-चूर होता है... "
INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "...देश का लोकतंत्र खतरे में है... ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। ये 140 करोड़ लोगों का देश है... ये(भाजपा) क्या समझते हैं, इसको भी अंदर खत्म कर दो, उसको भी अंदर कर दो, ये नेता फ्रीज़ कर दो, क्या आप ऐसे जीत जाएंगे?... हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने पर तो मुर्गों के सिर पर ताज होता है... मैं नमस्कार करता हूं कि इन्होंने(कल्पना सोरेन और सुनीता सोरेन) इतने दुख झेले, इन्होंने क्या-क्या नहीं देखा... अरविंद केजरीवाल को तो आप(भाजपा) गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन आप उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे?... अरविंद केजरीवाल कोई व्यक्ति नहीं है, अरविंद केजरीवाल सोच का नाम है... "
INDIA गठबंधन की महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "... यह मंच है अनेकता में एकता, विविधता में एकता है, यह दर्शाने के लिए आज यह सभा आयोजित हुई है..."
राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव में मैच फिक्सिंग की जा रही है। हमारे बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। चुनावी के बीच ऐसा किया जा रहा है। ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ करोबारी मिलकर कर रहे हैं।
INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज कल IPL के मैच चल रहे हैं। आप सबने मैच फिक्सिंग शब्द सुना है...जब बेइमानी से एम्पायर पर दबाव डालकर, खिलाड़ियों को खरीदकर मैच जीता जाता है... हमारे सामने लोकसभा का चुनाव है... हमारी टीम में से मैच शुरू होने से पहले दो खिलाड़ियों को गिरफ्तार करके अंदर कर दिया गया... पीएम मोदी इस चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। ये जो उनका 400 पार का नारा है वो बिना मैच फिक्सिंग के 80 पार नहीं हो सकता है... कांग्रेस पार्टी विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे सभी बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। चुनाव के बीच में देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के बैंक अकाउंट बंद कर दिए... हमारे सारे संसाधनों को बंद कर दिया गया। ये कैसा चुनाव हो रहा है?... नेताओं को जेल में डाला जाता है... ये मैच फिक्सिंग करने की कोशिश की जा रही है... ये मैच फिक्सिंग पीएम मोदी और हिंदुस्तान के 3-4 सबसे बड़े अरबपति मिलकर कर रहे हैं...
उन्होंने कहा कि इसका (मैचफिक्सिंग) सिर्फ एक लक्ष्य है। हिंदुस्तान के संविधान को हिंदुस्तान की गरीब जनता के हाथ से छीनने के लिए ये मैचफिक्सिंग की जा रही है... जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन ये हिंदुस्तान नहीं बचेगा... ये जो संविधान है हिंदुस्तान की जनता की आवाज है... यही इनका(भाजपा) लक्ष्य है... ये सोचते हैं कि धमकाकर और डराकर पुलिस, CBI, ED, IT के साथ देश चलाया जा सकता है... आप हिंदुस्तान की आवाज को नहीं दबा सकते हो। इस आवाज को कोई नहीं दबा सकता... ये लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है..."
सत्ताधारी जो दिल्ली में बैठे है वो अब ज्यादा दिन नहीं रहेंगे: अखिलेश
INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "ये रामलीला मैदान ऐतिहासिक मैदान है और आज जब हम लोग यहां एकत्रित हुए हैं और एकसाथ खड़े हुए हैं तो इस मैदान से ये ऐलान होने वाला है कि सत्ताधारी जो दिल्ली में बैठे है वो अब ज्यादा दिन नहीं रहेंगे। आज हम दिल्ली आए हैं। सुना है दिल्ली वाले आज दिल्ली से बाहर गए हैं। दिल्ली से जो आज बाहर जा रहे हैं वो हमेशा-हमेशा के लिए बाहर जा रहे हैं। ये लोग(भाजपा) जो 400 पार का नारा दे रहे हैं, अगर आपके 400 पार हो रहे थे तो आम आदमी पार्टी के नेता से आपको घबराहट किस बात की है?... मैं तो उस उत्तर प्रदेश से आता हूं जहां के लोगों ने भाजपा को मौका दिया और उनका स्वागत किया लेकिन याद रहे कि उत्तर प्रदेश के लोग जो स्वागत करते हैं वो धूम-धाम से विदाई भी करते हैं... आपने चुने हुए लोगों और मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया। जिस लोकतंत्र के लिए दुनिया में भारत का सम्मान होता था, आज उसी भारत की दुनिया में किसी ने सबसे ज्यादा थूं-थूं करवाई है तो वो भाजपा के लोगों ने करवाई है... इनके 10 साल का कार्यकाल आप देखोगे तो ये ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी है... ये 400 पार नहीं 400 हारने जा रहे हैं... ED, CBI से डराकर सबसे ज्यादा चंदा वसूलने का काम अगर किसी ने किया है तो वो भाजपा ने किया है... "
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन जैसे गिरफ्तार किए गए सभी नेता तब मुक्त होंगे, जब आप सभी संविधान को पकड़ लेंगे। चुनाव के समय बटन दबाएं जो इस सरकार को हटा देगा। हम सभी को एक साथ आना होगा और साथ चलना होगा। हम इस गठबंधन को कभी नहीं छोड़ने वाले हैं।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी INDIA गठबंधन की 'महारैली' में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान पहुंची।
आज देश कठिन दौर से गुजर रहा: मुफ्ती
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज देश कठिन दौर से गुजर रहा है। लोगों को बिना किसी जांच के जेल में डाला जा रहा है। यह 'कलयुग का अमृत काल' है। मैं'' उमर खालिद या मोहम्मद जुबैर के बारे में बात नहीं कर रही हूं, मैं आपके चुने हुए प्रतिनिधियों के बारे में बात कर रही हूं। यह मेरे लिए आश्चर्य की बात नहीं है। मैं, फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला, तीनों पूर्व सीएम नजरबंद हैं।
TMC भी विपक्षी गठबंधन के साथ
टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) भारत गठबंधन का हिस्सा थी, है और रहेगी। यह भाजपा बनाम लोकतंत्र की लड़ाई है।
इंसान को इंसान से लड़ाया जा रहा है: फारूक अब्दुल्ला
INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "...आज हमारा मकसद सिर्फ एक है कि हम सब संविधान को बचाएं... इंसान को इंसान से लड़ाया जा रहा है... वो सब नेता जिन्हें आज जेल में बंद कर दिया गया है। वे बाहर तभी आ पाएंगे जब आप इस आईन को पकड़ेंगे और चुनाव का समय आएगा आपको वोट देना होगा। आप उस बटन का दबाइएगा जो इस हुकूमत को हराएगा... INDIA गठबंधन को हम सबको मिलकर मजबूत करना है..."
देश में आघोषित इमरजेंसी लागू: तेजस्वी
INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "...हम लोगों ने पहली रैली पटना में की, दूसरी मुंबई में की और तीसरी दिल्ली में हो रही है। देश के कोने-कोने में जहां भी हम जा रहे हैं, वहां जनता का साथ मिल रहा है... जिस हिसाब से देश को बांटने का काम किया जा रहा है... नफरत की राजनीति की जा रही है... हम चाहते हैं कि इस लड़ाई में हमें आपका साथ मिले... जो लोग नारा लगाते हैं कि अबकी बार 400 पार, उनका मुंह है, कुछ भी बोलेंगे लेकिन एक बात तय है कि जनता ही मालिक है... वे(भाजपा) लोग नारा लगा रहे हैं तो ऐसा लग रहा है कि पहले से ही EVM सेटिंग हो चुकी है... देश में आघोषित इमरजेंसी लागू हो चुकी है... देश में सबसे बड़ा कोई दुश्मन है तो बेरोजगारी है, महंगाई है, गरीबी है... प्रधानमंत्री मोदी ने कोई नौकरी नहीं दी, सब कुछ का नीजिकरण कर दिया... हम लोगों ने बिहार में 17 महीने में 5 लाख नौकरी देने का काम किया... आज किसान तबाह हैं, युवा परेशान हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को किसानों से मिलने का समय नहीं है। मोदी जी मिलेंगे तो प्रियंका चोपड़ा से मिलेंगे, किसानों से नहीं मिलेंगे... "
जनता को अपने वोट का चुनाव सही रूप से करना होगा: कल्पना
INDIA गठबंधन की 'महारैली' में झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM) नेता और पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा, "...आज यहां उमड़ा जल सैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए जिस तरीके तानाशाह ताकतों ने अपने कदम बढ़ाएं हैं उसका अंत करने के लिए यह सभा आज आयोजित हुई है...आज भारत में बाबा साहेब के संविधान से प्राप्त जिनती गारंटियां से उसे NDA सरकार द्वारा खत्म किया जा रहा है... इन्होंने हमारे संवैधानिक मूल्यों को तहस-नहस किया है... आपको(जनता) अपने वोट का चुनाव सही रूप से करना होगा"
रैली में गरजीं सुनीता केजरीवाल
INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, "मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या प्रधानमंत्री ने सही किया? क्या आप मानते हैं कि केजरीवाल एक सच्चे देश भक्त और ईमानदार व्यक्ति हैं? क्या केजरीवाल जी को इस्तीफा देना चाहिए? आपके केजरीवाल शेर हैं, ये ज़्यादा दिन तक आपको जेल में नहीं रख पाएंगे..."
सुनीता केजरीवाल ने कहा, "...यदि आप सब INDIA गठबंधन को मौका देते हैं तो हम सब मिल कर एक ऐसे महान राष्ट्र का निर्माण करेंगे, केवल नाम में INDIA गठबंधन नहीं हैं बल्कि दिल में INDIA है... मैं(अरविंद केजरीवाल) INDIA गठबंधन की ओर से 140 करोड़ भारतवासियों को 6 गारंटी देता हूं... पहला-पूरे देश में 24 घंटे बिजली का इतज़ाम करेंगे, दूसरा- पूरे देश के गरीबों की बिजली फ्री करेंगे, तीसरी- हर गांव हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे, चौथा- हर गांव में मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे, फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे, पांचवां- किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक MSP पर फसलों की कीमत दिलवाएंगे, छठी- दिल्ली वासियों को उनका हक दिलाएंगे, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे... यह ऐलान करने से पहले मैंने INDIA गठबंधन के साथियों से उनकी अनुमति नहीं ली लेकिन उम्मीद है कि किसी को इस पर आपत्ति नहीं होगी... यह गारंटी हम अगले पांच वर्ष में पूरी करेंगे।"
मंच पर विपक्ष का जमावड़ा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन की महारैली के लिए रामलीला मैदान पहुंच गए हैं।
INDIA गठबंधन की रैली के दृश्य
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली के दृश्य। दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ INDIA गठबंधन ने यहां महारैली का आयोजन किया है।
सुनीता केजरीवाल और भगवंत मान रामलीला मैदान के लिए रवाना
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ INDIA गठबंधन की महारैली में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए।
अखिलेश यादव ने कही यह बात
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की चिंता यह है कि वह (सत्ता से) जा रही है। यह एक नया अविष्कार है कि ईडी, सीबीआई और आईटी को तैनात किया गया है और चंदा जुटाया गया है। भाजपा जितना झूठ पूरे ब्रह्मांड में किसी ने नहीं बोला। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरी दुनिया में भाजपा की आलोचना हो रही है।
भाजपा की केंद्र सरकार तानाशाही पर उतारु: गोपाल राय
'INDIA' गठबंधन की 'महारैली' पर दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "...भाजपा की केंद्र सरकार तानाशाही पर उतारु है। पूरा देश आज इस रामलीला मैदान में इस तानाशाही हटाने के लिए, लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हो रहा है। जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है, ये संदेश देना है कि ये तानाशाही हमें बर्दाश्त नहीं है... भाजपा को आज INDIA गठबंधन की एकता से डर लग रहा है। भाजपा आज इसी डर की भाषा बोल रही है।"
सारे INDIA गठबंधन के नेताओं का धन्यावाद: सौरभ भारद्वाज
INDIA गठबंधन की 'महारैली' पर दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "...हम हाथ जोड़कर सारे INDIA गठबंधन के नेताओं का धन्यावाद करेंगे कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरोध में सारा हिंदुस्तान यहां एकत्रित हो रहा है... बड़े-बड़े नेता चाहें सीताराम येचुरी हों, डी. राजा हों, सोनिया गांधी हों, प्रियंका गांधी हों, राहुल गांधी हों, शरद पवार हों, उद्धव ठाकरे हों, आदित्य ठाकरे हों, अखिलेश यादव हों, तेजस्वी यादव हों, सभी लोग यहां पर आ रहे हैं... पूरे देश में बड़ा संदेश जाने वाला है।"
भाजपा यानी 'भ्रष्ट जनता पार्टी': उद्धव
INDIA ब्लॉक की 'महारैली' से पहले भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "वो(भाजपा) परिवार का मतलब ही नहीं समझे। मेरा परिवार कहने से कुछ नहीं होता है, परिवार की जिम्मेदारी लेनी होती है... आपके परिवार में सिर्फ कुर्सी और आप हैं। अब उनके पास कोई और विषय नहीं रह गए हैं... जब से चुनावी बांड का मामला सामने आया है उनका असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। भाजपा यानी 'भ्रष्ट जनता पार्टी'... "
रैली पूरे देश में एक बड़ा संदेश देने जा रही है: डी राजा
CPI के महासचिव डी राजा ने कहा, "आज की रैली बहुत ही महत्वपूर्ण रैली है... यह रैली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हो रही है। इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री को पद छोड़ना पड़ा, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है... सभी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों के खिलाफ किया जा रहा है... इसलिए आज की रैली को 'लोकतंत्र बचाओ' रैली कहा गया है... यह रैली पूरे देश में एक बड़ा संदेश देने जा रही है..."
केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर से लोग आ गए हैं: आतिशी
आज रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली पर AAP मंत्री आतिशी ने कहा, "सुबह के 10 बजे हैं और लोग पहले से ही बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर से लोग आ गए हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी जिंदगी बदल दी है... वे गिरफ्तार हैं, फिर भी उन्हें दिल्ली की चिंता है और उनके लिए संदेश भेज रहे हैं..."
यह 'परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ' रैली: सुधांशु त्रिवेदी
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की रैली पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह 'लोकतंत्र बचाओ' रैली नहीं है, बल्कि असल में यह 'परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ' रैली है। उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज सभी राम विरोधी रामलीला मैदान में एकत्र हो रहे हैं।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज यह कहा जा सकता है कि ये सभी पार्टियां जो राम मंदिर के विरोधी थीं, जिन्होंने हिंदू धर्म के सामूहिक विनाश जैसे संकल्प लिए, अपने पुराने अपराधों को छुपाने के लिए कई हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, वे अपने भ्रष्टाचार के पुराने अपराधों को छिपाने के लिए रामलीला मैदान में इकट्ठा हो रहे हैं। मुझे लगता है कि अगर इसे एक शब्द में कहा जा सकता है, तो हिंदी में एक कहावत है, 'चोरी' ऊपर से सीनाजोरी...।
यह 'भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन': भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने 'महारैली' को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया की आलोचना की। पूनावाला ने शनिवार को कहा कि यह रैली क्या है? यह कुछ और नहीं, बल्कि 'भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन' है, जिसका नारा हो सकता है 'करेंगे हम भ्रष्टाचार, कहेंगे इसको शिष्टाचार, जब जांच होगी तो हम चिल्लाएंगे अत्याचार, अत्याचार।'
लोगों को ये पसंद नहीं आया कि एक सीएम को जेल हो: आप
आज रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली पर AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''हम दिल्ली की सड़कों पर निकले और हमने देखा कि लोगों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ गुस्सा है। लोगों को ये पसंद नहीं आया कि एक सीएम को जेल हो। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ महारैली का आयोजन किया जा रहा है... INDIA गठबंधन की सभी पार्टियां और उनके नेता इसमें हिस्सा लेंगे। देश में एक बड़ा संदेश जाएगा और यह भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती होगी...''
अन्नामलाई ने कांग्रेस नेता कृष्णासामी से मुलाकात की
तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और कोयंबटूर से पार्टी के उम्मीदवार के अन्नामलाई ने तंजावुर दक्षिण जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णासामी वंदैयार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अन्नामलाई ने कहा कि कृष्णासामी वंदैयार का परिवार पारंपरिक है। वह कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ जिला नेता हैं। उनके परिवार का तमिलनाडु में नाम है। यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी।
सुनीता केजरीवाल भी होंगी शामिल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन की रैली में शामिल होंगी।