फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: राष्ट्रपति ने युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन, जम्मू-कश्मीर के एलजी ने फहराया तिरंगा

Fri, 15 Aug 2025 09:28 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

79th Independence Day, 15th August Celebration Updates: भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, आत्मनिर्भर भारत, जीएसटी में बदलाव समेत तमाम मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। राष्ट्रपति ने युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:26 PM, 15-Aug-2025

तिरंगे की रोशनी से जगमगाया विधानसौधा
बंगलूरू में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसौधा तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा।

07:26 PM, 15-Aug-2025

राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' रिसेप्शन में पीएम मोदी शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित 'एट होम' रिसेप्शन में शामिल हुए।

07:11 PM, 15-Aug-2025

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ बैंड की प्रस्तुति
दिल्ली में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ बैंड ने प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
07:10 PM, 15-Aug-2025

हरियाणा के राज्यपाल ने अंबाला में फहराया तिरंगा
अंबाला में हरियाणा के राज्यपाल आशिम कुमार घोष ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया।

06:49 PM, 15-Aug-2025

जम्मू-कश्मीर के एलजी ने तिरंगा फहराया
श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में तिरंगा फहराया।

विज्ञापन
06:46 PM, 15-Aug-2025

विजयवाड़ा में सीएम नायडू ने फहराया तिरंगा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर विजयवाड़ा में इंदिरा गांधी स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

06:44 PM, 15-Aug-2025

मुंबई में उद्धव-आदित्य ने तिरंगा फहराया
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई में तिरंगा फहराया।

06:20 PM, 15-Aug-2025

पोरबंदर में सीएम भूपेंद्र ने तिरंगा फहराया
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पोरबंदर में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया।

05:21 PM, 15-Aug-2025

सीएम हेमंत सोरेन ने नेमरा में किया ध्वजारोहण
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने पैतृक गांव नेमरा में ध्वजारोहण किया।

05:15 PM, 15-Aug-2025

एलजेपी कार्यालय में फहराया गया तिरंगा
दिल्ली: लोक जन शक्ति (रामविलास) के नेताओं ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एलजेपी कार्यालय पर तिरंगा फहराया। इस दौरान LJP(रामविलास) नेता अरुण भारती ने कहा, 'मैं सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के लिए बधाई देता हूं। मैं सभी से आग्रह करूंगा कि प्रधानमंत्री मोदी और नेता चिराग पासवान के विकसित बिहार और भारत बनाने के सपने में पूर्ण सहयोग दें और अलगाववादी ताकतों से सावधान रहें।'





इस मौके पर LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, 'आज जिस तरीके से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से विकसित भारत और अखंड भारत का एक संदेश दिया है उसे बहुत गंभीरता से सभी देशवासियों को लेने की आवश्यकता है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत अपनी एक पहचान बना रहा है उसके बारे में बात हुई। विकसित भारत के निर्माण में आत्मनिर्भर भारत का जो योगदान है उसको भी उन्होंने रखा है। इसमें हम सबके लिए एक छिपा संदेश है। हर भारतवासी को प्रधानमंत्री के इस संदेश को आगे लेकर जाना चाहिए।'

05:14 PM, 15-Aug-2025

लालू-राबड़ी ने फहराया तिरंगा
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपन सरकारी आवास पर स्वतंत्रता दिवस पर पटना में तिरंगा फहराया।

01:40 PM, 15-Aug-2025


 

01:39 PM, 15-Aug-2025


 

11:59 AM, 15-Aug-2025

आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि भारत को मजबूत करने के लिए दुनिया में हर कोई दयालु व्यवहार नहीं करता। हमें मित्रता अर्जित करनी चाहिए। लेकिन आज कई शक्तियां भारत की प्रगति से खुश नहीं हैं। कुछ लोग खुश हैं क्योंकि उनका मानना है कि अगर भारत आगे बढ़ेगा तो इससे उन्हें फायदा होगा। लेकिन कुछ शक्तियां भारत को दबाने और कुचलने की कोशिश करती हैं। इसलिए, हमें इस अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए। हमें चुनौती स्वीकार करनी चाहिए और अपनी शक्ति और क्षमता का पूर्ण विकास करके, एक आदर्श राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने खड़े होने का अवसर हमारे जीवन में आया है। 

11:56 AM, 15-Aug-2025

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रंगासामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने स्वतंत्रता दिवस पर गांधी थिडल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुडुचेरी पुलिस द्वारा दिए गए सलामी गारद का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया तथा अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष आर. सेल्वम, मंत्री, विधायक, अधिकारी और स्वतंत्रता सेनानी उपस्थित थे।

11:51 AM, 15-Aug-2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

11:35 AM, 15-Aug-2025

स्वतंत्रता दिवस पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि 'लव जिहाद' की तरह, अब एक वर्ग 'भूमि जिहाद' में लिप्त होकर असमिया पहचान को खतरे में डालने की कोशिश कर रहा है। असम की जनसांख्यिकी को बदलने का प्रयास किया जा रहा है, हमारी सरकार बेदखली के माध्यम से संदेश दे रही है कि वह समझौता नहीं करेगी। नवीनतम परिसीमन अभ्यास के माध्यम से, हम कई दशकों तक असम को स्वदेशी लोगों के लिए सुरक्षित रखने में सक्षम रहे हैं। 
 

11:35 AM, 15-Aug-2025

हमने तेलंगाना को आदर्श राज्य बनाया: रेवंत रेड्डी
सीएम रेवंत रेड्डी ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा कि हमने 20 महीनों में तेलंगाना को आदर्श राज्य बनाया। उन्होंने केंद्र से राज्य विधानमंडल द्वारा पारित पिछड़ा वर्ग आरक्षण विधेयक को मंजूरी देने की मांग की। जाति सर्वेक्षण, एससी वर्गीकरण भारत के इतिहास में तेलंगाना सरकार के साहसी फैसले हैं।

11:27 AM, 15-Aug-2025

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने 

 

11:26 AM, 15-Aug-2025

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। 
 

11:01 AM, 15-Aug-2025

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य नेता भी समारोह में शामिल हुए।
 

10:58 AM, 15-Aug-2025


 

10:52 AM, 15-Aug-2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का भाषण बहुत प्रभावशाली था। यह आत्मनिर्भरता का संदेश था और यह कि हम देश और विदेश में सभी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं, और उन्हें भारतीय लोगों पर पूरा भरोसा है कि वे चुनौतियों का सामना करेंगे। 

09:34 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने लाल किले पर आम लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 

09:28 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में मौजूद लोगों और युवाओं से मिल रहे हैं। 

09:11 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने एक संकल्प लिया है, इसके लिए मुझे देशवासियों का आशीर्वाद चाहिए। क्योंकि समृद्धि कितनी ही हो, लेकिन सुरक्षा के साथ न हो तो इसका महत्व नहीं होता। मैं लाल किले से कह रहा हूं कि आने वाले 10 साल में यानी 2035 तक राष्ट्र के सभी अहम स्थलों जिनमें सामरिक के साथ साथ सिविलियन क्षेत्र भी शामिल हैं। जैसे अस्पताल, रेलवे, आस्था के केंद्र हों, उन्हें तकनीक के नए प्लेटफॉर्म द्वारा पूरी तरह सुरक्षा का कवच दिया जाएगा। ये सुरक्षा का कवच लगातार विस्तृत होगा। देश का हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे, किसी भी तरह की तकनीक आ जाए, हमारी तकनीक उसका मुकाबला करने में सक्षम हो। मैं 2035 तक इसके लिए राष्ट्रीय कवच को विस्तार देना चाहता हूं। भगवान श्रीकृष्ण का जो सुदर्शन चक्र था, हमने उस चक्र की राह को चुना है। जब महाभारत की लड़ाई चल रही थी श्रीकृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से सूर्य के प्रकाश को रोक दिया था और दिन में ही अंधेरा कर दिया था। तब अर्जुन ने जो शपथ ली थी जयद्रथ का वध करने की, उसे वे पूर्ण कर पाए थे, यह सुदर्शन चक्र की वजह से हुआ था। अब देश मिशन सुदर्शन चक्र लॉन्च करेगा। यह सुदर्शन चक्र एक ताकतवर वेपन सिस्टम दुश्मन के हमले को न्यूट्रलाइज तो करेगा ही बल्कि दुश्मन पर कई गुना तेज पलटवार भी करेगा। हमने मिशन सुदर्शन चक्र के लिए कुछ मूलभूत बातें भी तय की हैं, हम 10 साल में उसे पूरी तेजी से आगे बढाना चाहते हैं। उसकी मैन्युफैक्चरिंग से लेकर पूरी रिसर्च देश में देश के लोगों द्वारा ही हो। वॉरफेयर के हिसाब से उसका हिसाब-किताब लेकर हम इस पर प्लस वन की नीति से काम करेंगे। सुदर्शन चक्र की एक खासियत थी कि उसका जो निशाना होता था, वहीं तक जाता था, और फिर वापस आ जाता था। हम भी सुदर्शन चक्र की तरह टारगेट के आधार पर आगे बढ़ेंगे।

09:05 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज देश के सामने एक चिंता और चुनौती के संबंध में आगाह करना चाहता हूं। षड़यंत्र के तहत, सोची समझी साजिश के तहत देश की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है। एक नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं। ये घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं। ये घुसपैठिये मेरे देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं। ये घुसपैठिए आदिवासियों के घरों में घुसकर उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। ये देश सहन नहीं करेगा। जब सीमावर्ती क्षेत्रों में डेमोग्राफी में बदलाव होता है तब देश की सुरक्षा पर संकट होता है। यह सामाजिक तनाव के बीज बो देता है। कोई देश अपना देेश दूसरों के हवाले नहीं कर सकता है। हमारे पूर्वजों ने त्याग औऱ बलिदान से आजादी पाई है। उन महापुरुषों के प्रति हमारा दायित्व है कि हम ऐसा नहीं होने दें। मैं लालकिले की प्राचीर से कहना चाहता हूं कि हमने हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन शुरू कर रहे हैं।

08:57 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं गर्व के साथ एक बात का जिक्र करना चाहता हूं। आज से 100 साल पहले एक संगठन का जन्म हुआ- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ। 100 साल से राष्ट्र की सेवा। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर 100 साल तक मां भारती के कल्याण का लक्ष्य लेकर संघ के लोगों ने मातृभूमि के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है। 100 साल से उसका देश की यात्रा में अहम योगदान है।

08:57 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी संस्कृति की ताकत विविधता है, हम इस विविधता को सेलिब्रेट करने को आदत बनाना चाहते हैं। हमने प्रयागराज के महाकुंभ में देखा, विविधता को कैसे जीया जाता है। एक स्थान पर करोड़ों लोग, एक ही प्रण, एक ही प्रयास। महाकुंभ की वह सफलता भारत की सफलता की दुहाई देती है। हमारा देश भाषाओं की विविधता से पुलकित है। इसलिए मैंने मराठी, असमिया, बांग्ला, पाली, प्राकृत को क्लासिकल लैंग्वेज का दर्जा दिया। हमारा मत है कि भाषाएं जितनी विकसित होंगी, हमारे नॉलेज को उतना ही बल मिलने वाला है। जब डाटा का जमाना है तो यह भाषाएं दुनिया को भी ताकत दे सकती हैं। हमारी सभी भाषाओं के लिए हर किसी को काम करना चाहिए। इस बार हमने ज्ञान भारतम योजना के तहत जहां भी हस्तलिखित ग्रंथ, पांडुलिपियां हैं, पुराने दस्तावेज हैं, उन्हें सामने लाने के लिए तकनीक के आधार पर काम कर रहे हैं।

08:52 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश के लोगों को चिंता करनी चाहिए कि मोटापा देश की बड़ी समस्या बनता जा रहा है। पंडित लोग कहते हैं कि हर घर में एक व्यक्ति मोटापे का शिकार है। हमें इस मोटापे से बचना है, ओबेसिटी से बचना है। परिवार तय करे कि जब खाने का तेल घर पर आएगा तो 10 फीसदी कम ही आएगा और मोटापे से जंग जीतने में हम अपना योगदान देंगे।

08:52 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि अगर बच्चे खेलकूद में आगे होते हैं तो मां-बाप गौरव से भर जाते हैं। इस खेल को बढ़ावा देने के लिए नेशनल स्पोर्ट्स पॉलिसी- खेलो भारत नीति को लेकर आए हैं। स्कूल से लेकर कॉलेज तक हम पूरा ईकोसिस्टम डेवलप करना चाहते हैं, ताकि स्पोर्ट्स से जुड़े हर तरह के साधन बनाए जा सकें। हम इन सुविधाओं को दूर-दराज तक पहुंचाना चाहते हैं।

08:49 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि बहुत ही निकट भविष्य में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आ रही है। हम उनकी जयंती के समारोह शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने जो मंत्र दिए उसमें हमारे लिए प्रेरणा है। पिछड़ों को प्राथमिकता। इसके जरिए हम परिवर्तन करना चाहते हैं। हम पिछड़ों को प्राथमिकता को हर पिछड़े के जीवन में उतारना चाहते हैं।

08:48 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब हमारे दिव्यांग हों, विधवा माताएं हों या कमजोर वर्ग का कोई और। आज सरकार सभी लाभार्थियों के लिए उनके दरवाजे पर आती है। डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर एक बड़ा बदलाव हुआ है। देश सुनकर थक गया था और मान चुका था कि गरीबी हट नहीं सकती है। जब हम योजनाओं को गरीबों के घर तक ले जाते हैं, विश्वास को उनके मन में पैदा करते हैं तो हमारे 25 करोड़ लोग गरीबी के दायरे से निकलते हैं। एक नया मिडिल क्लास तैयार हुआ है। 

08:48 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार फाइलों में नहीं होनी चाहिए। सरकार लोगों की लाइफ में होनी चाहिए। कुछ लोगों को लगता है कि सरकार की योजनाएं तो पहले भी आती थीं, लेकिन हम सरकार की योजना को जमीन पर लाते हैं। कोई हकदार छूटे नहीं और सरकार उनके घर तक जाए, ऐसी हमारी कोशिश रहे। जनधन अकाउंट से आम व्यक्ति को यह विश्वास मिला था कि बैंक के दरवाजे हमारे लिए बंद नहीं हैं और मैं भी बैंक जा सकता हूं। आयुष्मान भारत के जरिए जब हम वरिष्ठ नागरिकों के आरोग्य की चिंता करते हैं। आज पीएम आवास के जरिए चार करोड़ लोगों को घर मिलना उनका सपना पूरा होने जैसा है। रेहड़ी-पटरी वालों के लिए पीएम स्वनिधि योजना हर व्यक्ति की चिंता की योजना है। जमीन से उतरी हुई योजनाएं देश के लोगों के जीवन में बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन जाती हैं। 

08:41 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि हम खेती के मामले में वे जिले जो दूसरों से पीछे रह गए, जहां खेती अपेक्षाकृत कम है। इसके लिए हमने पीएम धनधान्य कृषि योजना को आरंभ किया है। हमने ऐसे 100 जिलों की पहचान की है, जहां खेती कमजोर है। इस योजना के जरिए हम उन 100 जिलों में खेती को बेहतर कराने की कोशिश कर रहे हैं। भारत के मछुआरे, पशुपालकों से जुड़ी कोई भी अहितकारक नीति के आगे मोदी दीवार बनकर खड़ा है। भारत अपने किसानों अपने पशुपालकों और अपने मछुआरों के संबंध में कभी भी कोई समझौता स्वीकार नहीं करेगा।

08:36 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में नारी शक्ति का लोहा हर कोई मान रहा है। हमारी नारी बढ़ती इकोनॉमी की लाभार्थी है। इसमें हमारी मातृ शक्ति का भी योगदान है। खेल के मैदान से लेकर स्टार्टअप तक हमारी बेटियां छाई हुई हैं। आज नारी देश की विकास यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दे रही हैं। नमो ड्रोन दीदी नारी शक्ति में नई पहचान बनी है। हमने तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया था, मुझे आज संतोष है कि हम समय से पहले तीन करोड़ का लक्ष्य पार कर लेंगे। देखते ही देखते दो करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। आज कुछ लखपति दीदी हमारे सामने बैठी भी हैं। उनकी भागीदारी भारत की विकास यात्रा में बढ़ने वाली है।

08:35 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे मैक्रो इंडिकेटर्स मजबूत हैं। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी भारत की अर्थव्यवस्था पर विश्वास कर रही हैं। इसका लाभ मेरे देश के किसानों, नारी शक्ति, मध्यम वर्ग को मिले, इस दिशा में हम नए प्रयास कर रहे हैं। नए सेक्टरों में युवाओं के लिए मौके बन रहे हैं। देश के नौजवानों आज मैं आपके लिए भी एक खुशखबर लाया हूं। आज 15 अगस्त है, आज के ही दिन मेरे देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजना हम चालू कर रहे हैं, लागू कर रहे हैं। आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रही है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले बेटे बेटी को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। कंपनियों को भी जो ज्यादा रोजगार जुटाएगा, उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना करीब 3.5 करोड़ नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बनाएगी।

08:31 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि इस दिवाली में मैं डबल दिवाली का काम करने वाला हूं। इस दिवाली में हम बड़ा सुधार करने वाले हैं। बीते आठ साल में हमने जीएसटी से टैक्स व्यवस्था को सरल किया है। आठ साल बाद समय की मांग है कि हम इसका रिव्यू करें। हमने इसकी समीक्षा की। राज्यों से बात की। हम नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लेकर आ रहे हैं। बहुत बड़ी सुविधा बनेगी। हमारे उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को बड़ा बल मिलेगा।

08:29 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि अगली पीढ़ी के सुधार के लिए हमने एक टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया है। वर्तमान नीतियां 21वीं सदी और वर्तमान वातावरण के अनुकूल तैयार हो। उसका समयबद्ध तरीके से काम हो इसके लिए हमने टास्क फोर्स का गठन किया है। हमारे लघु उद्योग हों, गृह उद्योग हों, व्यवस्था में बदलाव के कारण उन्हें बड़ी ताकत मिलेगी। टास्क फोर्स सभी तरह के उद्योगों के लिए काम आसान बनाएगी।

08:29 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि मैं अपने देश के लिए कर रहा हूं, अपने लिए नहीं कर रहा हूं। किसी का बुरा करने के लिए नहीं कर रहा हूं। हमारे राजनीतिक दलों के साथी, प्रतिद्वंद्वी साथ आएं। 

08:24 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम किसी की लकीर को छोटी करने में अपनी ताकत बर्बाद न करें। हमें पूरी ऊर्जा के साथ अपनी लकीर बड़ी करनी है। हम अगर अपनी लकीर लंबी करते हैं तो दुनिया हमारा लोहा मानेगी। आज जब वैश्विक परिस्थितियों में आर्थिक स्वार्थ दिनों दिन बढ़ रहा है तब समय की मांग है कि हम उन संकटों के लिए रोते न बैठें, हम हिम्मत के साथ अपनी लकीर लंबी करें। अगर हमने यह रास्ता चुन लिया तो फिर कोई स्वार्थ हमें अपनी चंगुल में नहीं फंसा सकता है।

08:22 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश के व्यापारियों से कहना चाहता हूं कि हम स्वदेशी का मजबूरी में नहीं मजबूती के साथ उपयोग करेंगे और मजबूती के लिए उपयोग करेंगे। जरूरत पड़ी तो दूसरों को मजबूर करने के लिए उपयोग करेंगे।

08:21 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को कहना चाहता हूं कि ये किसी राजनीतिक दल का एजेंडा नहीं है। भारत सभी का है। हम वोकल फॉर लोकल को सभी भारतीयों का मंत्र बनाएं। भारत के लोगों के पसीने से बनी भारत की चीजें, जिनमें हमारे लोगों की मेहनत की महक हो, हम वही चीजें खरीदें। देश देखते ही देखते बदल जाएगा।

08:19 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश के युवाओं से कहता हूं कि अपने आइडियाज को कभी मरने मत देना। मैं आपके साथ खड़ा हूं। आपका साथी बनने के काम करने के लिए तैयार हूं। जो युवा मैन्युफैक्चरिंग के बारे में सोचते हैं वो अगर सरकार के नियमों में बदलाव चाहते हैं तो मुझे बताइए। हम एक भी पल अब गंवाना नहीं चाहते। जब सरकार और मैं स्वयं आपके साथ हूं तो हम नया इतिहास बना सकते हैं। साथियों आज नेशनल मैन्युफैक्चरिंग मिशन पर तेजी से काम हो रहा है। हमारे एमएसएमई का लोहा पूरी दुनिया मानती है। हमारे एमएसएमई के औजार पूरी दुनिया में जाते हैं। इसलिए उनकी शक्ति बढ़े। आज कहना चाहता हूं कि हमें विश्व बाजार में अपने सामर्थ्य का लोहा मनवाना है तो हमें क्वालिटी बनाए रखनी है। हम सभी जो उत्पादन के क्षेत्र में लगे हैं उनका मंत्र होना चाहिए- दाम कम पर दम ज्यादा।

08:12 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि यह जो ऊर्जा की हमारी जरूरते हैं। हम फर्टिलाइजर के लिए भी दुनिया पर निर्भर हैं। हमारे किसान इसी फर्टिलाइजर का उपयोग कर कृषि क्षेत्र को बढ़ाते हैं। मैं भारत के लोगों से कहना चाहता हूं कि आइये हम फर्टिलाइजर के क्षेत्र में भी किसी पर निर्भर न रहें और देश में फर्टिलाइजर के भंडार भर दें।

08:12 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि आज आईटी का युग है। डाटा की ताकत है, क्या समय की मांग नहीं है कि साइबर सुरक्षा से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक सभी चीजें हमारी अपनी हों। इसमें हमारे लोगों का ही सामर्थ्य जुटा हो। आज दुनिया में सोशल मीडिया हो या बाकी प्लेटफॉर्म्स हों, हम दुनिया के प्लेटफॉर्म्स पर काम कर रहे हैं। हमने दुनिया को यूपीआई का सामर्थ्य दिखा दिया है। डिजिटल ट्रांजेक्शन में अकेले भारत 50 फीसदी योगदान दे रहा है। मेरे देश के नौजवानों मैं चुनौती देता हूं कि क्यों न इसी तरह हमारे अपने पेटेंट हों, क्यों हम दूसरे देशों पर निर्भर हों। 

08:09 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन और फार्मा में हम नए-नए मानक स्थापित करते हैं, लेकिन क्या समय की मांग नहीं है कि हम रिसर्च और डेवलपमेंट में और मेहनत लगाएं। हमने इससे जुड़ी नीति भी बनाई है। हमें देश का भाग्य बदलने के लिए आपका सहयोग चाहिए।

08:09 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि शुभांशु शुक्ला कुछ दिनों में भारत आ रहे हैं। हम मिशन गगनयान पर तेजी से काम कर रहे हैं। हम अपने स्पेस स्टेशन को बनाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। मेरे देश के 300 से ज्यादा स्टार्टअप्स सिर्फ स्पेस के सेक्टर में काम कर रहे हैं। ये है देश के नौजवानों की ताकत और देश का उन पर विश्वास। 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे तब विकसित भारत के संकल्प को परिपूर्ण के लिए हम तेजी से जुटे हैं। भारत इस संकल्प को पूरा करने के लिए आधुनिक ईकोसिस्टम तैयार कर रहा है। हर क्षेत्र में यह ईकोसिस्टम देश को आत्मनिर्भर बनाएगा। आज मेरा देश के युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, और सरकार के सभी विभागों से आह्वान है कि क्या हमारा अपना मेड इन इंडिया फाइटर जेट्स के लिए जेट इंजन हमारा होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए। 

08:05 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि हम समुद्र के भीतर के तेल के भंडार को खोजने की दिशा में एक मिशन मोड में काम करना चाहते हैं। भारत एक डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन शुरू करने जा रहा है। यह ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए हमारी अहम घोषणा है। आज दुनिया क्रिटिकल मिनरल को लेकर सतर्क हो गया है। हमारे लिए भी क्रिटिकल मिनरल्स में आत्मनिर्भरता अनिवार्य है। रक्षा, तकनीक, आदि क्षेत्रों में क्रिटिकल मिनरल्स की काफी बड़ी भूमिका है। इसलिए नेशनल क्रिटिकल मिशन हमने लॉन्च किया है। 1200 से अधिक स्थानों पर खोज का अभियान चल रहा है। हम क्रिटिकल मिनरल्स की दिशा में भी आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है।

08:05 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया जब ग्लोबल वॉर्मिंग के लिए चिंता करती है तो मैं विश्व को यह बताना चाहता हूं कि हमने लक्ष्य रखा था कि 2030 तक हम स्वच्छ ऊर्जा के प्रयोग को 50 फीसदी तक पहुंचा देंगे। मेरे देशवासियों का संकल्प देखिए- हमने जो लक्ष्य 2030 के लिए रखा था, वो 50 प्रतिशत क्लीन एनर्जी का लक्ष्य, हमने 2025 में ही अचीव कर लिया। क्योंकि प्रकृति के प्रति हम उतने ही जिम्मेदार लोग हैं। बजट का बड़ा हिस्सा पेट्रोल-डीजल को लाने के लिए खर्च होता है। अगर हम ऊर्जा पर निर्भर न होते तो वो धन हमारे युवाओं के लिए काम आता। हमारे किसानों के लिए काम आता। हमारे गांवों की किस्मत पलटने के काम आता। गरीबों को निर्धनता से बाहर लाने में काम आता। लेकिन अब देश को विकसित बनाने के लिए हम अलग से कोशिशें कर रहे हैं। 

08:01 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि हमने तय किया था कि हम 2030 तक हम क्लीन एनर्जी लाएंगे। हमने जो संकल्प तय किया था वह हम 50 प्रतिशत पूरा कर चुके हैं। बजट का बड़ा हिस्सा पेट्रोल, गैस लाने में खर्च होता है। अगर हम ऊर्जा में निर्भर न होते तो वो धन देश के युवाओं, गरीबी दूर करने के लिए काम आता। अब हम आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं। हम अब समुद्र मंथन की ओर जा रहे हैं। हम समुद्र के भीतर तेल और गैस भंडार खोजने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत नया मिशन शुरू करने जा रहा है।

07:59 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि हम ऊर्जा जरूरतों के लिए कई देशों पर निर्भर है। हमें लाखों-करोड़ों खर्च कर के पेट्रोल-डीजल-गैस दूसरे देशों से लाना पड़ता है। हमने बीड़ा उठाया और 11 वर्षों में सोलर एनर्जी बढ़ चुकी है। हम नए-नए डैम बना रहे हैं, ताकि हाइड्रो पावर का विस्तार हो और क्लीन एनर्जी मिले। भारत मिशन ग्रीन हाइड्रोजन लेकर आज हजारों करोड़ निवेश कर रहे हैं। परमाणु ऊर्जा में 10 नए परमाणु रिएक्टर काम कर रहे हैं। 2047 तक हम परमाणु ऊर्जा क्षमता 10 गुना से आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। हम परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में बड़े बदलाव लाएंगे। हमने प्राइवेट सेक्टर के लिए परमाणु ऊर्जा के द्वार खोल दिए हैं। 

07:58 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि हम जब तकनीक के अलग अलग आयामों की बात करते हैं। जैसे मैं बात करता हूं सेमीकंडक्टर की। मैं लाल किले में किसी सरकार की आलोचना करने के लिए नहीं खड़ा हूं। लेकिन देश की युवा पीढ़ी को जानकारी होना अहम है। हमारे देश में 50 साल पहले सेमीकंडक्टर के लिए फाइलें शुरू हुई। विचार शुरू हुए। लेकिन मेरे नौजवान हैरान हो जाएंगे कि 50-60 साल पहले वो विचार-फाइलें अटक गईं, लटक गईं। सेमीकंडक्टर के विचार की ही भ्रूण हत्या हो गई। हमारे बाद कई देश सेमीकंडक्टर में आज महारत हासिल कर दुनिया में अपनी ताकत को प्रस्थापित कर रहे हैं। आज हम मिशन मोड में सेमीकंडक्टर के लक्ष्य को आगे बढ़ा रहे हैं। हम छह सेमीकंडक्टर यूनिट्स की नींव रख चुके हैं। इस वर्ष के अंत तक मेड इन इंडिया यानी भारत में बनी हुई, भारत के लोगों द्वारा बनी हुई चिप्स बाजार में आ जाएंगी।

07:58 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर में देखा कि आत्मनिर्भर भारत कितना सक्षम है। दुश्मन को पता भी नहीं चला कि कौन सा सामर्थ्य है जो उन्हें पल भर में खत्म कर रहा है। अगर हम आत्मनिर्भर न होते तो क्या हम इस तरह हो पाते। सप्लाई मिलेगा कि नहीं, कौन देगा कौन नहीं। लेकिन हमारे मेक इन इंडिया की बदौलत हमारी सेना पराक्रम करती रही। बीते 10 साल से हम मेक इन इंडिया को मिशन की तरह लेकर चले हैं। 21वीं सदी तकनीक की सदी है। जब तकनीक ड्रिवेन सदी है तो इतिहास गवाह है कि जिन देशों ने तकनीक में बढ़ोतरी हासिल की वो देश शिखर पर पहुंच गए। आर्थिक शक्ति के पैमाने पर पहुंचे हैं।

07:50 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के लिए असंख्य लोगों ने बलिदान दिया। अपनी जवानी खपा दी। जेलों में जिंदगी गुजार दी। कुछ लेने बनने के लिए नहीं, भारत के स्वाभिमान के लिए। कोटि-कोटि लोगों की आजादी के लिए। गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए। मन में एक ही भाव था स्वाभिमान। गुलामी ने हमें निर्धन बना दिया। गुलामी ने हमें निर्भर भी बना दिया और हमारी निर्भरता बढ़ती गई। हम सब जानते हैं कि आजादी के बाद कोटि-कोटि जनों के पेट भरना बड़ी चुनौती थी। यही मेरे देश के किसान है जिन्होंने खून-पसीना एक कर देश के भंडार भर दिया। देश को आत्मनिर्भर बना दिया। आजादी पर उतना ही बड़ा प्रश्नचिह्न भी लग जाता है। दुर्भाग्य तो तब है जब निर्भरता की आदत लग जाए। पता ही न चले हम कब आत्मनिर्भरता छोड़ रहे हैं और कब निर्भर हो जाएं। इसीलिए आत्मनिर्भर होने के लिए हर वक्त जागरूक होना पड़ता है। आत्मनिर्भरता का नाता सिर्फ आयाता और निर्यात, पैसे और डॉलर तक सीमित नहीं है। इसका नाता हमारे सामर्थ्य से जुडा हुआ है। जब आत्मनिर्भरता खत्म होने लगती है तो सामर्थ्य भी निरंतर क्षीण होता जाता है। इसलिए हमारे सामर्थ्य को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए आत्मनिर्भर होना अनिवार्य है।

07:50 AM, 15-Aug-2025
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी ने कहा कि हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। मेरे प्यारे देशवासियों। भारत ने तय कर लिया है। खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे। अब देशवासियों को भली-भांति पता चला है कि सिंधु का समझौता कितना अन्यायपूर्ण और एकतरफा है। भारत से निकलती नदियों का पानी दुश्मनों के खेतों को सींच रहा है और मेरे देश की धरती बिना पानी के प्यासी है। कैसा समझौता था, जिसने पिछले सात दशक से मेरे देश के किसानों का अकल्पनीय नुकसान किया है। हिंदुस्तान के हक का जो पानी है। उस पर अधिकार सिर्फ और सिर्फ हिंदुस्तान का है। हिंदुस्तान के किसानों का है। भारत कतई सिंधु समझौते को जिस स्वरूप में सहता रहा है, उसे नहीं सहेगा। किसान हित में और राष्ट्रहित में यह समझौता हमें मंजूर नहीं है।

07:47 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों को पता चला है कि सिंधु का समझौता कितना एकतरफा है। भारत का पानी दुश्मनों की धरती को सींच रहा है। मेरे देश की धरती प्यासी है। पिछले कई दशक से इस समझौते ने देश के किसानों का नुकसान किया। 

07:45 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि अब हमने न्यू नॉर्मल स्थापित किया है। आतंक और आतंकियों को पालने पोसने वालों को अब हम अलग-अलग नहीं मानते। वे मानवता के समान दुश्मन हैं। अब भारत ने तय कर लिया है कि परमाणु धमकियों को हम नहीं सहेंगे। परमाणु ब्लैकमेल अब नहीं सहा जाएगा। आगे भी अगर दुश्मनों ने कोशिश जारी रखी तो हमारी सेना तय करेगी कि सेना की शर्तों पर सेना जो लक्ष्य तय करे उसे हम अमल में लाएंगे। भारत ने तय कर लिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा। 

07:42 AM, 15-Aug-2025
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर मिला है। हमारे सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में सीमा पार से आतंकियों ने जिस प्रकार का कत्ले आम किया। धर्म पूछकर लोगों को मारा। पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था। पूरा विश्व इस संहार से चौंक गया था। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है। हमने सेना को खुली छूट दी। हमारी सेना ने वो करके दिखाया, जो कई दशकों तक भुलाया नहीं जा सकता। सैकड़ों किमी दुश्मन की धरती में घुसकर आतंकियों को नेस्तनाबूद किया। पाकिस्तान की नींद अभी उड़ी है। पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नए खुलासे हो रहे हैं। 

07:41 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि प्रकृति हमारी परीक्षा ले रही है। प्राकृतिक आपदाएं हम झेल रहे हैं। पीड़ितों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। राज्य और केंद्र सरकार बचाव और राहत कार्य में जुटे हैं। 

07:38 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि हम आज डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 129वीं जयंती मना रहे हैं। वे देश के संविधान के लिए बलिदान देने वाले पहले महापुरुष थे। एक देश एक संविधान जब साकार हुआ तो हमने उनको श्रद्धांजलि दी। लाल किले पर आज कई विशेष लोग उपस्थित हैं। मैं यहां लघु भारत के दर्शन कर रहा हूं। तकनीक के जरिये पूरा देश यहां से जुड़ा है। मैं सभी का अभिनंदन करता हूं। 

07:35 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के हर कोने से चाहे रेगिस्तान हो या हिमालयी को चोटी हर तरफ एक ही गूंज है, एक ही जयकारा है कि हमारी प्राण से भी प्यारी मातृभूमि का जयगान है। 1947 में अनंत संभावनाओं के साथ,कोटि-कोटि भुजाओं के सामर्थ्य के साथ हमारा देश आजाद हुआ। देश की आकांक्षाएं उड़ानें भर रही थीं, लेकिन चुनौतियां कहीं ज्यादा थीं। संविधान सभा के सदस्यों ने एक अहम दायित्व निभाया। भारत का संविधान 75 वर्ष से हमें मार्ग दिखा रहा है। भारत के संविधान निर्माता अनेक विद्द महापुरुष डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहेब आंबेडकर, पंडित नेहरू, वल्लभ भाई पटेल, राधाकृष्णनन और नारी शक्ति का योगदान कम नहीं था। आज किले की प्राचीर से देश का मार्गदर्शन करने वाले देश को दिशा देने वाले संविधान निर्माताओं को नमन करता हूं। 

07:34 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी का महापर्व संकल्प का महापर्व है। यह सामूहिक सिद्धियों का महापर्व है। देश एकता की भावना को मजबूती दे रहा है। 

07:30 AM, 15-Aug-2025

लाल किले की प्राचीर पर शान से लहराया तिरंगा
लाल किले की प्राचीर पर पीएम मोदी ने ध्वजारोहण किया। 

07:22 AM, 15-Aug-2025

प्रधानमंत्री को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
सेना की टुकड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 

07:22 AM, 15-Aug-2025

07:19 AM, 15-Aug-2025

लाल किला पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में करेंगे ध्वजारोहण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला पहुंच गए हैं। यहां उनका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वागत किया। 

07:10 AM, 15-Aug-2025

राजघाट पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंच गए हैं। वे भगवा पगड़ी में नजर आए। उन्होंने यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। 

07:04 AM, 15-Aug-2025

जेपी नड्डा ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस खास दिन पर मां भारती की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी क्रांतिकारियों और अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊर्जा और विश्वास के साथ तेजी से प्रगति कर रहा है। इसके साथ ही नड्डा ने सभी से मिलकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

06:53 AM, 15-Aug-2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर किया ध्वजारोहण।
 

06:47 AM, 15-Aug-2025

शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को दी बधाई
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि जिनके त्याग, तपस्या और बलिदान से आजादी हासिल हुई उन्हें प्रणाम। केंद्रीय मंंत्री ने आगे देश के वीर सेनाओं को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि आज हम संकल्प करें कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली हर चीज स्वदेशी खरीदें।
 

06:40 AM, 15-Aug-2025

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई
जश्न-ए-आजादी के 79वें उत्सव के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा कि आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश और नई स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले। जय हिंद!
 

06:38 AM, 15-Aug-2025

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर किया ध्वजरोहण। 
 

 

06:34 AM, 15-Aug-2025

आंध्र-निकोबार के 30 आदिवासी छात्र लाल किले पर 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे शामिल
आंध्र प्रदेश और निकोबार द्वीपसमूह के 30 मेधावी आदिवासी छात्र स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने दिल्ली आए हैं। ये छात्र शुक्रवार को दिल्ली के लाल किले पर 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न देखेंगे। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को दक्षिण ब्लॉक में इन छात्रों से मुलाकात की और उन्हें देश को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

यह मुलाकात ‘आरोहण: द्वीप से दिल्ली’ नामक सात दिन की राष्ट्रीय एकता यात्रा का हिस्सा है, जिसका आयोजन आंध्र और निकोबार कमांड ने किया है। इस कार्यक्रम के तहत छात्र भारत की सांस्कृतिक धरोहर, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा के अवसरों को देखेंगे। रक्षा मंत्री ने छात्रों को मानव मूल्यों को अपनाने और अपने चरित्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास से करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में योगदान देने की प्रेरणा दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

06:33 AM, 15-Aug-2025

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया ध्वजारोहण

06:31 AM, 15-Aug-2025

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में पाक ड्रोन गिराने वाला एयर डिफेंस सिस्टम दिखाया
जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराने वाले एयर डिफेंस सिस्टम को भारतीय सेना ने किया प्रदर्शित। यह सिस्टम सीमा पर घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने में बेहद कारगर साबित हुआ है। सेना ने बताया कि यह तकनीक दुश्मन के हर मंसूबे को जवाब देने में सक्षम है।

06:11 AM, 15-Aug-2025

लाल किला पूरी तरह से सजकर तैयार
लाल किला आज 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पूरी तरह सजकर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह यहां से देश को संबोधित करेंगे। इस बार सजावट में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी पोस्टर और बैनर भी लगाए गए हैं, जो देश की सैन्य ताकत और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दर्शाते हैं।
 

 

06:04 AM, 15-Aug-2025

लाल किले पर चमकेगी बिहार के गांवों की सुंदर छवि
इस बार दिल्ली के लाल किले पर बिहार के गांव अपनी पहचान दर्ज कराएंगे। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनहित कार्यों में मिसाल कायम करने वाली राज्य की 10 पंचायतों के मुखिया 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

केंद्र सरकार ने इन पंचायतों को विभिन्न मानकों पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चुना है। चयनित प्रतिनिधियों में मुजफ्फरपुर की जजुआर मध्य पंचायत के सुमननाथ ठाकुर, नालंदा पारथु पंचायत की कुमारी तृप्ति, जहानाबाद पनहाड़ा पंचायत की निभा कुमारी, समस्तीपुर मोतीपुर पंचायत की प्रेमा देवी, पटना कुरकुरी पंचायत के रवि कुमार, रोहतास टुंबा पंचायत के वीरेंद्र कुमार सिंह, मधेपुरा खुरहान पंचायत की मंजु देवी, बक्सर कोरन सराय पंचायत की कांति देवी, गया संडा पंचायत के रामजी शर्मा और गया गरारी पंचायत की पूजा कुमारी शामिल हैं। 
 

05:52 AM, 15-Aug-2025

पिछले साल 98 मिनट भाषण दिया था
पीएम मोदी ने पिछले साल 15 अगस्त को 98 मिनट का भाषण दिया था। इसमें उन्होंने सांप्रदायिक और भेदभाव को बढ़ावा देने वाली संहिता के बजाय एक धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता और एक साथ चुनाव कराने की स्पष्ट वकालत की थी। उन्होंने घोषणा की थी कि अगले पांच वर्षों में देश में 75,000 और मेडिकल सीटें सृजित की जाएंगी। महिलाओं के विरुद्ध अपराध जैसी सामाजिक बुराइयों को भी उनके कुछ भाषणों में प्रमुखता से उठाया गया है और स्वच्छता तथा महिलाओं व पारंपरिक रूप से वंचित समुदायों के सशक्तीकरण के लिए उनके प्रयासों का भी प्रमुखता से उल्लेख किया गया है।

05:34 AM, 15-Aug-2025

लगातार सबसे अधिक बार लाल किले से बोलने वाले नेहरू के बाद दूसरे पीएम होंगे मोदी
लगातार दो बार प्रधानमंत्री बनने के इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के बाद, पीएम मोदी अपने लगातार 12वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन के साथ प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (17 बार) के बाद दूसरे स्थान पर होंगे। इंदिरा गांधी ने लाल किले से लगातार 11 बार देश को संबोधित किया था। इंदिरा गांधी जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्तूबर 1984 में अपनी हत्या तक, प्रधानमंत्री पद पर रहीं। उन्होंने कुल मिलाकर 15 अगस्त को प्रधानमंत्री के रूप में 16 भाषण दिए हैं।
 

05:32 AM, 15-Aug-2025

प्रधानमंत्री पिछले काफी समय से 2047 तक विकसित भारत बनाने में मदद के लिए स्वदेशी तकनीक और स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते रहे हैं। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से उनके भाषण में इसी बात को दोहराया जा सकता है।
 

03:03 AM, 15-Aug-2025

Independence Day: राष्ट्रपति ने युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन, जम्मू-कश्मीर के एलजी ने फहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 12वीं बार लाल किले के प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस बार पीएम मोदी के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और अपने कार्यकाल में कल्याणकारी मॉडल के विस्तार पर भारत के अडिग रुख को रेखांकित कर सकते हैं। साथ ही वह व्यापार पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के प्रति प्रतिकूल रुख से उत्पन्न आर्थिक और विदेशी संबंधों की अनिश्चितता के माहौल पर भी बोल सकते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें