फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Results Live: गुजरात में BJP की सबसे बड़ी जीत, नड्डा बोले- नई पार्टी के नेता जनता से माफी मांगे

Thu, 08 Dec 2022 10:20 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Gujarat Assembly Election 2022 Results, Chunav Parinam Gujarat Live: गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है। 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ। पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। आइए अब मतगणना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानते हैं...
विज्ञापन
गुजरात चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:18 PM, 08-Dec-2022

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना पूरी
गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा ने 156, कांग्रेस ने 17, आप ने पांच और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।

07:26 PM, 08-Dec-2022

पीएम मोदी ने कही यह बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। जेपी नड्डा के नेतृ्त्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है उसकी खुशबू चारों तरफ महसूस कर सकते हैं। मैं गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव में एक प्रतिशत से भी कम अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ है। इतने कम अंतर से हिमाचल प्रदेश में कभी नतीजे नहीं आए हैं। हिमाचल में हर 5 साल में सरकार बदली है लेकिन हर बार 5-7% के अंतर से सरकार बदली है। जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह का साक्षी है। मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति ये स्नेह देश के अलग अलग राज्यों के उपचुनाव में भी दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा को जीत हासिल हुई है। बिहार के उपचुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संदेश है।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने एक कहावत कही है, 'आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपया'। अगर यह हिसाब रहेगा तो क्या स्थिति होगी यह हम अपने आस-पास के देशों में देख रहे हैं। आज इसलिए देश सतर्क है। देश के हर राजनीतिक दल को यह याद रखना होगा कि चुनावी हथकंडों से किसी का भला नहीं हो सकता।

07:07 PM, 08-Dec-2022

भाजपा की जीत पर नड्डा ने क्या कहा?
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब हम गुजरात के नतीजे देखते हैं तो यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मिली है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को लेकर जिस अथक प्रयास के साथ गुजरात और देश की जनता की सेवा की वह हमें प्रचंड जीत में दिखती है। 

उन्होंने कहा कि एक नई पार्टी गुजरात का आपमान करने के लिए आई। वह नई पार्टी क्या करती थी? उनके एक नेता पेपर लेकर आए और भविष्यवाणी करते थे कि गुजरात में सरकार उनकी पार्टी की आ रही है। ऐसा नेता जो जनता की आंखों में धूल झोंक ता हो उसे लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने गुजरात में 52.5% वोट और 157 सीट हासिल की, तो वहीं कांग्रेस 41.4% से घटकर 27.3% प्रतिशत पर आ गई है। वंशवाद, परिवारवाद, अकर्मण्य नेता व गैर जिम्मेदारना विपक्ष के कारण कांग्रेस की ये हालत हुई है।
 

विज्ञापन
06:57 PM, 08-Dec-2022

दिल्ली: नरेंद्र मोदी भाजपा के मुख्यालय पहुंचे
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के मुख्यालय पहुंचे।
 

 

06:14 PM, 08-Dec-2022

तृणमूल ने कहा- ममता मॉडल को कॉपी कर जीती भाजपा
भाजपा की गुजरात जीत पर तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने बंगाल मॉडल को फॉलो कर जीत हासिल की है, वरना भाजपा का जीतना नामुमकिन था। तृणमूल ने कहा कि अब समय आ गया है कि विरोधी दलों को एकजुट होना होगा। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि यह पहले से ही पता था। यह जीत कांग्रेस के कारण हुई है। अब समय आ गया है कि जब विरोधी दलों को एकजुट होना चाहिए। गुजरात में भाजपा ने बंगाल मॉडल को फॉलो कर जीत हासिल की है। वरना भाजपा का जीतना नामुमकिन था। 2021 में बंगाल में टीएमसी की जीत के मॉडल को भारत में भी जरूरत है। बांग्ला मॉडल और ममता मॉडल की जरूरत है। गुजरात में भाजपा सरकार नहीं जीती है, बल्कि कांग्रेस फेल हो गई है। भाजपा को इसका फायदा मिला है। ममता की योजनाओं को अपनाकर भाजपा ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि ममता जो पहले करती है भाजपा उसे बाद में करती है।

विज्ञापन
06:01 PM, 08-Dec-2022

गुजरात में भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने 141 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 15 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह से भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 

05:15 PM, 08-Dec-2022

पीएम मोदी ने जीत की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की जीत पर वहां के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, धन्यवाद गुजरात। अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत अधिक भावनाओं से अभिभूत हूं। लोगों ने विकास की राजनीति का आशीर्वाद दिया और साथ ही इच्छा व्यक्त की कि वे चाहते हैं कि यह गति और तेज गति से चलती रहे। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं। उन्होंने लिखा कि सभी मेहनती कार्यकर्ता को मैं कहना चाहता हूं - आप में से प्रत्येक एक चैंपियन है! यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।

04:59 PM, 08-Dec-2022

भाजपा ने 120 सीटों पर जीत दर्ज की, 41 सीटों पर आगे चल रही

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने 120 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 36 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह से भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 

04:58 PM, 08-Dec-2022

जितने वोट हमें मिले उस हिसाब से AAP राष्ट्रीय पार्टी बन गई: केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। जितने वोट हमें मिले उस हिसाब से AAP राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। देश में चंद पार्टी हैं जिनको राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है।

04:23 PM, 08-Dec-2022

भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार किया

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने 95 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 61 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह से भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 

चुनाव आयोग का ताजा आंकड़ा

03:51 PM, 08-Dec-2022

मोरबी में भाजपा जीती

मोरबी विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां से कांतिलाल अमृतिया ने 62 हजार से ज्यादा वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हरा दिया है। 

03:11 PM, 08-Dec-2022

गुजरात कांग्रेस प्रभारी ने दिया इस्तीफा

गुजरात में हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस राज्य प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है।

03:08 PM, 08-Dec-2022

गुजरात में चुनाव आयोग की ताजा रिपोर्ट

चुनाव आयोग के अनुसार गुजरात में भाजपा 42 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 115 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 3 सीट पर जीत दर्ज़ कर 13 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी 1 और AAP 5 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।

02:42 PM, 08-Dec-2022

VIDEO:रिवाबा जडेजा ने पति रवींद्र जडेजा के साथ रोड शो किया

जामनगर उत्तर से भाजपा उम्मीदवार रिवाबा जडेजा ने जामनगर में अपने पति और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के साथ रोड शो किया। आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, वह AAP उम्मीदवार करशनभाई करमूर से 50,456 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।

02:34 PM, 08-Dec-2022

गुजरात में भाजपा 157 सीटों पर आगे

गुजरात में भाजपा अभी 157 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 16 सीटों पर आगे है जबकि आम आदमी पार्टी पांच सीटों पर आगे है। अन्य को चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

02:32 PM, 08-Dec-2022

जनता ने भाजपा पर अटूट भरोसा दिखाया: भूपेंद्र पटेल

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर भाजपा पर अटूट भरोसा दिखाया है।

02:14 PM, 08-Dec-2022

गुजरात में 12 दिसंबर को शपथग्रहण

12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात में शपथग्रहण समारोह होगा। भूपेंद्र पटेल एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी भाग लेंगे। राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने दी जानकारी।

01:55 PM, 08-Dec-2022

अब तक भाजपा सात सीटों पर जीती, 151 पर आगे

चुनाव आयोग के अनुसार गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 7 सीटों पर जीत दर्ज कर 151 सीटों पर आगे चल रही है।  

01:27 PM, 08-Dec-2022

गुजरात की जनता भाजपा के साथ थी और आगे भी रहेगी: रिवाबा जडेजा

जीत के करीब पहुंची रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि गुजरात में भाजपा जिस तरह से 27 साल से कार्यरत है और विकास का एक मॉडल स्थापित किया है, लोग भी इस विकास यात्रा को भाजपा के साथ मिलकर ही आगे बढ़ाना चाहते हैं। ये साफ है कि गुजरात की जनता भाजपा के साथ थी और आगे भी रहेगी।

12:39 PM, 08-Dec-2022

पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर भाजपा

गुजरात में भाजपा 2002 से सत्ता में है। इस बार भाजपा जीत का रिकॉर्ड बनाने जा रही है। दरअसल, साल 2002 में भाजपा को 127 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार यह आंकड़ा 150 के करीब जाता दिख रहा है। वहीं घाटलोडिया सीट से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने काफी बढ़त बना ली है। वे फिलहाल कांग्रेस की अमी याज्ञनिक से 1 लाख 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भारी वोटों से अंतर उनकी जीत की ओर इशारा कर रहा है।

ताजा रुझानों में आंकड़े
भाजपा- 154
कांग्रेस-  20
 आप-   05
अन्य-    03
 

12:09 PM, 08-Dec-2022

रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा आगे  

4. जामनगर उत्तर : इस सीट पर से भाजपा ने क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को उम्मीदवार बनाया था जो कि फिलहाल आगे चल रही हैं।  उन्होंने आम आदमी पार्टी  के करसनभाई करमुर को 19,820 वोटों से पीछे छोड़ दिया है।

11:50 AM, 08-Dec-2022

आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार गढ़वी पीछे

खंभालिया विधानसभा : यहां से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी भाजपा के मूलुभाई से 6,185 वोटों से पीछे चल रहे हैं।  कांग्रेस के विक्रम अर्जनभाई माडम भी पीछे चल रहे हैं।

11:12 AM, 08-Dec-2022

हार्दिक पटेल विरमगाम सीट से आगे चल रहे

गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन का चेहरा रहे हार्दिक पटेल विरमगाम सीट से आगे चल रहे हैं। उन्होंने AAP के अमरसिंह आनंदजी ठाकोर को 27 हजार से अधिक वोटों से पीछे छोड़ दिया है।

11:09 AM, 08-Dec-2022

रुझानों में भाजपा 150 सीटों के पार चली गई, कांग्रेस-AAP का बुरा हाल

रुझानों में भाजपा 152 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस और AAP का बुरा हाल है। कांग्रेस को 20 सीटों पर बढ़त मिली है तो AAP को छह सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं अन्य पांच सीटों पर आगे चल रही है।

11:00 AM, 08-Dec-2022

कांग्रेस के जिग्नेश मेवाणी पीछे

गुजरात के वडगाम सीट से कांग्रेस के जिग्नेश मेवाणी पीछे चल रहे हैं। भाजपा के मणिभाई ने बढ़त बना ली है।

10:24 AM, 08-Dec-2022

रवींद्र जडेजा की पत्नी फिर आगे निकलीं

रुझानों में रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा फिर से आगे निकल गई हैं। कुछ देर पहले वह तीसरे नंबर पर खिसक कर चली गई थीं। वह जामनगर नॉर्थ से मैदान में उतरी हैं। कांग्रेस ने यहां से बिपेंद्र सिंह जाडेजा और आप ने करसनभाई करमुर को टिकट दिया था। 

09:53 AM, 08-Dec-2022

रुझानों में मोरबी का मसीहा आगे, AAP की स्थिति थोड़ी सुधरी

मोरबी में पुल हादसे में लोगों की जान बचाने वाले भाजपा के कांतिलाल शिवलाल अमृतिया आगे निकल गए हैं। भाजपा की बात करें तो 150 सीटों पर आगे है।  वहीं आम आदमी पार्टी की स्थिति थोड़ी सुधरी है जो कि 9 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य को चार सीटों पर बढ़त है। बता दें कि गुजरात में कुल 182 विधानसभा की सीटें हैं। बहुमत के लिए 92 का आंकड़ा चाहिए।

09:51 AM, 08-Dec-2022

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल कर रहे लीड

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। भूपेंद्र पटेल का मुकाबला कांग्रेस की अमी याज्ञनिक और AAP के विजय पटेल से है।

09:36 AM, 08-Dec-2022

शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 145 सीटों पर आगे चल रही, आप की स्थिति में सुधार

 शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 145 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP 9 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य के खातों में 4 सीटें गई हैं।  बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीटे हैं।

09:34 AM, 08-Dec-2022

गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी

गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी है। आम आदमी पार्टी फिलहाल 10 सीटों पर आगे चल रही है।

09:34 AM, 08-Dec-2022

AAP के सीएम चेहरा ईशुदान गढ़वी आगे

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार ईशुदान गढ़वी आगे चल रहे हैं। वे द्वारका जिले की खंभालिया सीट से मैदान में हैं। उनके खिलाफ भाजपा के मुलुभाई बेरा और कांग्रेस के विक्रमभाई मैडम उम्मीदवार हैं।

09:26 AM, 08-Dec-2022

गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी

गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी है। आम आदमी पार्टी फिलहाल 9 सीटों पर आगे चल रही है।

09:17 AM, 08-Dec-2022

शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 139 सीटों पर आगे चल रही

 शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 138 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP छह सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीटे हैं।

09:08 AM, 08-Dec-2022

शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी

शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी है। आप फिलहाल छह सीटों पर आगे आई है।

09:04 AM, 08-Dec-2022

गुजरात में कौन आगे-कौन पीछे

सीट प्रत्याशी आगे/पीछे
घाटलोडिया भूपेंद्र पटेल (भाजपा) --
वीरमगाम हार्दिक पटेल  (भाजपा) आगे
खंभालिया इसुदान गढ़वी (आप) पीछे
जामनगर रिवाबा जडेजा (भाजपा) आगे
राजकोट पूर्व इंद्रनील राजगुरु (कांग्रेस) --
कतारगाम गोपाल इटालिया (आप) आगे
वडगाम जिग्नेश मेवाणी (कांग्रेस) --
गांधीनगर दक्षिण अल्पेश ठाकोर (भाजपा) आगे
मोरबी कांतिलाल अमृतिया (भाजपा) --
भावनगर पश्चिम जीतेंद्र भाई उर्फ जीतू वाघाणी (भाजपा) --

09:03 AM, 08-Dec-2022

रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर नॉर्थ से आगे

रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर नॉर्थ से आगे चल रही हैं।

09:01 AM, 08-Dec-2022

शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 130 सीटों पर आगे चल रही

शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 130 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP तीन सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीट हैं।

08:52 AM, 08-Dec-2022

शुरुआती रुझानों में भाजपा 122 सीटों पर आगे, कांग्रेस ने भी पकड़ी रफ्तार

शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 122 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस ने भी रफ्तार पकड़ ली है और 56 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP तीन सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीट हैं।

08:46 AM, 08-Dec-2022

शुरुआती रुझानों में भाजपा 125 सीटों पर आगे, कांग्रेस ने भी पकड़ी रफ्तार

शुरुआती रुझानों में भाजपा 125 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस ने भी रफ्तार पकड़ ली है और 51 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP तीन सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीट हैं।

08:43 AM, 08-Dec-2022

शुरुआती रुझान में भाजपा 130 सीटों पर आगे, कांग्रेस और आप का बुरा हाल

शुरुआती रुझान में भाजपा 130 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस 47 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP तीन सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीट हैं।

08:36 AM, 08-Dec-2022

शुरुआती रुझान में भाजपा 130 सीटों पर आगे, कांग्रेस और आप का बुरा हाल

शुरुआती रुझान में भाजपा 130 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस 49 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP तीन सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीट हैं।

08:26 AM, 08-Dec-2022

शुरुआती रुझान में भाजपा 115 सीटों पर आगे, कांग्रेस और आप का बुरा हाल

शुरुआती रुझान में भाजपा 182 सीटों में 115 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत को प्राप्त कर लिया है। जबकि कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP तीन सीटों पर आगे चल रही है।

08:24 AM, 08-Dec-2022

शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत

शुरुआती रुझान में भाजपा 110 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत को प्राप्त कर लिया है। जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP तीन सीटों पर आगे चल रही है।

08:20 AM, 08-Dec-2022

शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस और AAP का बुरा हाल

गुजरात में भाजपा 100 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP केवल तीन सीटों पर आगे चल रही है।

08:15 AM, 08-Dec-2022

शुरुआती रुझान में भाजपा आगे निकली

शुरुआती रुझान में भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सबसे कम आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है।

08:07 AM, 08-Dec-2022

पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है

गुजरात में पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझान में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है।

08:02 AM, 08-Dec-2022

गुजरात में वोटों की गिनती शुरू हो गई

गुजरात में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान का इंतजार है।

07:56 AM, 08-Dec-2022

गुजरात में थोड़ी देर में शुरू हो जाएगी वोटों की गिनती

गुजरात में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। शुरुआती रुझानों से ही दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

07:43 AM, 08-Dec-2022

काम के आधार पर गुजरात में सरकार बन रही है: हार्दिक पटेल 

गुजरात के वीरमगाम सीट से भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने कहा है कि काम के आधार पर सरकार बन रही है। पिछले 20 वर्षों में यहां कोई दंगा/आतंकवादी हमला नहीं हुआ। लोग जानते हैं कि भाजपा उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी है। वे 'कमल' दबाते हैं क्योंकि भाजपा शासन के तहत उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। इसने सुशासन किया और इस भरोसे को मजबूत किया। 

07:01 AM, 08-Dec-2022

वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज के मतगणना केंद्र के बाहर का दृश्य। 


 

06:58 AM, 08-Dec-2022

एग्जिट पोल में भाजपा सरकार की संभावना 

गुजरात के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को हुआ था। 182 विधानसभा सीटों के लिए गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है। हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी के चुनाव मैदान में उतरने से राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। चुनाव बाद के एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा के लगातार सातवीं बार सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है। 
 

06:53 AM, 08-Dec-2022

दो-दो विशेष पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे

चुनाव आयोग ने बताया कि डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होने के 30 मिनट के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की गिनती सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी। चुनाव आयोग ने कहा कि बिना रुकावट मतगणना प्रक्रिया के लिए हिमाचल प्रदेश और गुजरात में दो-दो विशेष पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।
 

06:47 AM, 08-Dec-2022

सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जाएगी

चुनाव आयोग ने बयान जारी कर कहा कि वोटों की गिनती का काम सुबह आठ बजे से शुरू होगा और सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जाएगी। इसमें कहा गया है कि सुबह आठ बजे से पहले तक प्राप्त होने वाले डाक मतपत्रों की गिनती में शामिल किया जाएगा।
 

06:41 AM, 08-Dec-2022

आम आदमी पार्टी ने गुजरात में पूरी ताकत झोंकी

इस बार आम आदमी पार्टी ने भी गुजरात में पूरी ताकत झोंकी थी। गुजरात के नतीजे से पता चलेगा कि आप अपनी कोशिशों में कितनी कामयाब हुई है। कांग्रेस के लिए यह अस्तित्व की लड़ाई है। गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। 
 

06:27 AM, 08-Dec-2022

182 मतगणना निरीक्षक और 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी भारती ने बताया कि राज्य की 182 विधानसभा सीटों के लिए निरीक्षक एवं सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके लिए 182 मतगणना निरीक्षक और 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
 

06:26 AM, 08-Dec-2022

भाजपा जीती तो बनाएगी रिकॉर्ड

अगर भाजपा जीतती है तो वह प. बंगाल में वाममोर्चे की लगातार सात बार जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा की जीत बताई गई है।  
 

06:14 AM, 08-Dec-2022

मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी

मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। सबकी निगाहें गुजरात की तरफ है जहां भाजपा पिछले कई वर्षों से सत्ता में मजबूती से जमी हुई है। इस बार आम आदमी पार्टी ने यहां मुकाबला त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है। अधिकतर एग्जिट पोल ने गुजरात में लागातर सातवीं बार भाजपा के सत्ता में आने की संभावना जताई है।

12:30 AM, 08-Dec-2022

Gujarat Results Live: गुजरात में BJP की सबसे बड़ी जीत, नड्डा बोले- नई पार्टी के नेता जनता से माफी मांगे

गुजरात में 27 साल से काबिज भाजपा फिर से सत्ता हासिल कर सकती है। तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल में इसका अनुमान लगाया गया है। यही नहीं, ये भी दावा है कि इस बार पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़कर भारी अंतर से भाजपा की जीत होगी। 2002 में भाजपा को 127 सीटें मिली थीं। 2007 में ये घटकर 117 पहुंच गई। 2012 में 115 और फिर 2017 में 99 पर सिमटकर रह गई। 

तमाम एग्जिट पोल के आंकड़ों का औसत निकाला जाए तो इस बार भाजपा को 133 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस के 38 सीटों पर सिमटने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी को आठ और अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं। इस बार 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में कुल 1621 प्रत्याशी मैदान में थे। इनके भाग्य का परिणाम आज घोषित हो जाएगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें