09:35 AM, 19-Nov-2022
Gujarat Election 2022 Live: असम के CM बोले- अगर देश के पास मजबूत नेता नहीं हुआ तो हर शहर में पैदा होंगे आफताब
अनुराग ठाकुर का कांग्रेस-आप पर हमला
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुजरात चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के शासन में वो हिंदू आतंकवाद के बारे में बात करते थे। 70 साल तक वह सरदार पटेल को भूले रहे। कभी भी बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर याद नहीं हुए, बल्कि उन्हें कांग्रेस ने अपमानित करने का काम किया। गुजरात के लोग कभी भी वीर सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। यहां के लोग उनका साथ नहीं देंगे जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ चलते हैं।'
ठाकुर ने आगे कहा, 'दिल्ली में अरविंद केजरीवाल अपने मंत्री सत्येंद्र जैन को ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं, लेकिन वो पांच महीने से जेल में बंद हैं। उनके शिक्षा मंत्री शराब घोटाले में आरोपी हैं। क्या गुजरात के लोग ऐसे नेताओं को यहां स्वीकार करेंगे?'
उन्होंने कहा, आप की राजनीति झूठ पर टिकी है। बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन बाद में अपने शब्द वापस ले लेते हैं। झूठे आरोप लगाने के बाद माफी मांग लेते हैं। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री को दो महीने के अंदर भ्रष्टाचार के मामले में इस्तीफा देना पड़ा। तीन महीने के अंदर 70 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं।
यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में कांग्रेस की क्या स्थिति है? आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की तो जमानत तब जब्त हो गई। लोगों ने दोनों ही पार्टियों को पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के अंदर राहुल गांधी प्रचार के लिए भी नहीं पहुंचे। क्या ये कांग्रेस की किसी स्ट्रेटजी का हिस्सा है या फिर इसके पीछे कोई राजनीति?