05:18 PM, 04-Dec-2022
हार्दिक पटेल के खिलाफ लगे पोस्टर
गुजरात के वीरमगाम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी हार्दिक पटेल के खिलाफ पोस्टर से राजनीति गरम हो गई है। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नाम पर लगाए गए पोस्टर्स में हार्दिक के खिलाफ मोर्चा खोला गया है। इन पोस्टर्स में हार्दिक को हराने की अपील की गई है। हार्दिक पटेल ने इसी समिति के बैनर तले 2015 में पाटीदार आरक्षण के लिए आंदोलन किया था। जो 2017 के चुनावों में बड़ा मुद्दा था। इसके बाद हार्दिक कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहां उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष गुजरात प्रदेश की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन जून, 2022 में हार्दिक पटेल बीजेपी में आ गए थे।