फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit Live Updates: जस्टिन ट्रूडो के विमान में आई खराबी; ठीक होने तक भारत में रहेगा कनाडाई प्रतिनिधिमंडल

Mon, 11 Sep 2023 12:08 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

18th G20 Summit 2023 India Day 2 Schedule Live: जी20 शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रमुख मतभेदों को दूर करते हुए शनिवार को सदस्यों देशों ने ‘नई दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन’ को अपना लिया। यह भारत के लिए एक अहम कूटनीतिक कामयाबी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक विश्वास की कमी को समाप्त करने का आह्वान भी किया। उन्होंने यह एलान किया कि अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
G20 Summit - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:38 AM, 11-Sep-2023

घोषणापत्र पर बनी सहमति मील का पत्थर : राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत की जी-20 की अध्यक्षता ने विश्व मंच पर एक 'अमिट छाप' छोड़ी है और घोषणा पर बनी सहमति वैश्विक विश्वास की कमी को पाटने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। राजनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण की सराहना की और कहा कि उन्होंने 'विश्व गुरु' और 'विश्व बंधु 'दोनों के रूप में भारत की शक्ति का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, नई दिल्ली में ऐतिहासिक जी-20 शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की अध्यक्षता ने विश्व मंच पर एक अमिट छाप छोड़ी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि जी-20 घोषणापत्र, जिसमें यूक्रेन युद्ध और अन्य कार्रवाई योग्य कार्यों पर सर्वसम्मति वाला बयान शामिल है, राष्ट्रों को करीब लाने और एक सामान्य उद्देश्य के लिए उनके मतभेदों को पार करने की भारत की उल्लेखनीय क्षमता को प्रदर्शित करता है। 

12:04 AM, 11-Sep-2023

भारत वैश्विक मुद्दों को आकार देने में सक्षम..
जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय बैठकें नई दिल्ली में संपन्न हुईं। नई दिल्ली घोषणा से पता चलता है कि भारत की अध्यक्षता विचारों को पटल रखने, वैश्विक मुद्दों को आकार देने, विभाजन को पाटने और आम सहमति बनाने में सक्षम रही। हमने ग्लोबल साउथ पर फोकस बनाए रखा। हमने समसामयिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए अपनी सभ्यतागत विरासत का प्रदर्शन किया। 

09:09 PM, 10-Sep-2023

जस्टिन ट्रूडो के विमान में आई तकनीकी खराबी
दिल्ली हवाई अड्डे पर कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो के विमान में तकनीकी खराबी के बाद उनकी उड़ान में विलंब हुआ। जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद ट्रूडो रविवार रात आठ बजे वापस अपने देश के लिए उड़ान भरने वाले थे। सूत्रों के मुताबिक उनके विमान में कुछ तकनीकी दिक्कत आने के बाद एक सूत्र के मुताबिक, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि क्या समस्या आई इस बारे में नहीं पता चल सका।

 

विज्ञापन
09:06 PM, 10-Sep-2023

 उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सफल जी20 शिखर सम्मेलन के लिए 'भारत' को बधाई दी
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को सफल जी20 शिखर सम्मेलन के लिए 'भारत' को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली घोषणा एक व्यापक दस्तावेज है। यह समृद्ध भविष्य के निर्माण में सामूहिक वैश्विक कार्रवाई का रोडमैप बताता है। उन्होंने कहा कि हमारे सभ्यतागत लोकाचार से प्रेरित ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन को व्यापक रूप से मानवता के सामने आने वाली आम समस्याओं के समाधान की तत्काल आवश्यकता पर विश्व नेताओं के बीच आम सहमति बनाने के लिए याद किया जाएगा।

08:54 PM, 10-Sep-2023

बाइडन ने किया पीएम मोदी का धन्यवाद
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत अमेरिका के बीच साझेदारी को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच साझेदारी महात्मा गांधी के ट्रस्टीशिप के सिद्धांत में निहित है। ये ट्रस्टीशिप जो हमारे देशों और हमारे साझा ग्रह के बीच साझा की जाती है। आज हमें यहां लाने के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री जी। 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि जी 20 में हमने उन देशों तक पहुंचने के लिए बहुपक्षीय विकास, बैंक सुधार जैसे मुद्दों पर प्रगति की है जो न तो गरीब हैं और न ही अमीर हैं। हमने एक अभूतपूर्व नई साझेदारी बनाई है जो भारत को जोड़ेगी। मध्य पूर्व और इस्राइल के साथ यूरोप तक रेल द्वारा परिवहन और ऊर्जा आपूर्ति और डिजिटल कनेक्शन के माध्यम से शिपमेंट जो उस पूरे गलियारे पर परिवर्तनकारी आर्थिक निवेश के अनकहे अवसर खोलने जा रहे हैं। हमने यूक्रेन में रूस के क्रूर और अवैध युद्ध पर भी चर्चा की है। मैं एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी को उनके नेतृत्व और जी 20 की मेजबानी में उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।
 

विज्ञापन
08:10 PM, 10-Sep-2023

शाह ने जी-20 अध्यक्षता की ‘ऐतिहासिक सफलता’ के लिए पीएम मोदी को दी बधाई
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत की जी-20 अध्यक्षता की ‘ऐतिहासिक सफलता’ के लिए रविवार को पीएम मोदी को बधाई दी। शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, जी-20 की हमारी अध्यक्षता की ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरी हार्दिक बधाई।

शाह ने कहा, चाहे नई दिल्ली घोषणापत्र को स्वीकार करना हो या अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करना हो, शिखर सम्मेलन ने मोदी के ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के दृष्टिकोण पर खरा उतरने वाले भू-राजनीतिक क्षेत्रों के बीच विश्वास के पुल का निर्माण किया। उन्होंने कहा, दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने के एकमात्र महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने के मार्ग पर सभी को एकजुट करते हुए, शिखर सम्मेलन हमारे देश के हर नागरिक के लिए एक अमिट छाप छोड़ गया है जो हमारे उदार सांस्कृतिक मूल्यों की महानता में विश्वास करता है। जी-20 शिखर सम्मेलन रविवार को समाप्त हो गया।

07:36 PM, 10-Sep-2023

सीतारमण ने चीन के वित्त मंत्री से जी-20 के मुद्दों पर की चर्चा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को चीन के अपने समकक्ष लियू कुन से मुलाकात कर जी-20 से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए। दोनों नेताओं में यह बैठक जी-20 शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन अलग से हुई।

वित्त मंत्रालय ने सोशल नेटवर्किंग मंच एक्स पर कहा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के बीच चीन के वित्त मंत्री लियू कुन से मुलाकात की। उन्होंने जी-20 से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार साझा किए। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया था। चीन का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री ली कियांग ने किया था।

06:59 PM, 10-Sep-2023

मीडिया सेंटर पहुंचे पीएम मोदी
कई वैश्विक नेताओं संग द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में इंटरनेशनल मीडिया सेंटर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पत्रकारों से मुलाकात की। साथ ही जी 20 की सफल कवरेज के लिए मीडिया कर्मियों का धन्यवाद भी किया।

 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में कला और शिल्प मंडप का दौरा किया।
 

06:13 PM, 10-Sep-2023

ऋषि सुनक ब्रिटेन के लिए रवाना हुए

ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने नई दिल्ली में एक सफल जी20 लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद रविवार को ब्रिटेन के लिए रवाना हो गए।  भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भारत से प्रस्थान करते हैं। जी20 शिखर सम्मेलन महत्वाकांक्षी, समावेशी, दृढ़ और कार्य-उन्मुख रहा है। इसकी सफल मेजबानी के लिए भारत को बधाई। इसमें शामिल सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारे भारतीय मेजबानों के लिए, जिन्होंने एक बार फिर अति देवो भवः दिखाया है। 

05:37 PM, 10-Sep-2023

अमिताभ कांत ने कही ये बात
जी 20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि वैश्विक सहयोग में एक नए युग का प्रतीक G20 शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि मैं सभी प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों और वैश्विक चुनौतियों से निपटने और 'एक परिवार' के साझा दृष्टिकोण को वास्तविकता बनाने के लिए उनके सामूहिक प्रयासों के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।
 

04:08 PM, 10-Sep-2023

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो  से पीएम मोदी ने की मुलाकात
भारत में जी-20: जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम नरेंद्र मोदी ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसके बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि हमने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कनाडा संबंधों की पूरी श्रृंखला पर चर्चा की।
 

04:05 PM, 10-Sep-2023

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने दी बधाई
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा कि मैं जी 20 इंडिया और अमिताभ कांत को बधाई देता हूं। इस दौरे के लिए ऋषि सुनक और उनकी पत्नी श्रीमती मूर्ति को धन्यवाद। यह महत्वाकांक्षा, समावेशन और निर्णयों से संपन्न जी 20 शिखर सम्मेलन रहा।
 

वहीं, जी-20 सम्मेलन से इतर एक बैठक के दौरान ऋषि सुनक और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना की एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें ब्रिटिश पीएम सुनक घुटने के बल बैठकर अपनी बांग्लादेशी समकक्ष से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर काफी आकर्षित किया। दिल को छू लेने वाली इस तस्वीर को लोग सोशल मीडिया पर खूब साझा कर रहे हैं।

03:58 PM, 10-Sep-2023

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के महानिदेशक गिल्बर्ट एफ होंगबो ने जताई खुशी
जी-20 डिक्लेरेशन पर आम सहमति पर अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के महानिदेशक गिल्बर्ट एफ होंगबो ने कहा कि मैं इस डिक्लेरेशन के लिए भारत की अध्यक्षता को बधाई देना चाहता हूं। वार्ता आसान नहीं है लेकिन मुझे खुशी है कि इस पर आम सहमति बनी। जो एक सकारात्मक विकास है... न केवल 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' बल्कि हम एक ऐसे भविष्य की तरफ बढ़ रहे हैं जहां हम अर्थव्यवस्था और जीवन की प्रौद्योगिकी और AI पर ज्यादा निर्भरता की ओर ले जा रहे हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि यह वास्तव में मानव केंद्रित हो। 

03:43 PM, 10-Sep-2023

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ ने कहा कि भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान  बहुपक्षीय विकास बैंक को कैसे मजबूत बनाना है, उनके मैंडेट कैसे सुदृढ़ बनाने हैं, उसके लिए कैसे धनराशि की व्यवस्था करनी है, उन्हें कैसे आगे ले जाना है उसपर सहमति बनी है। मुख्य तौर पर क्रिप्टो तकनीक कैसे सहायक हो सकती है, उसके क्या पॉलिसी रिस्क हैं और इसके क्या विनियम होने चाहिए इसपर नेताओं से एक मजबूत समर्थन मिला है।
 

03:22 PM, 10-Sep-2023

भारत मंडपम में लगी प्रदर्शनी पर WTO प्रतिनिधि
भारत मंडपम में लगी प्रदर्शनी पर WTO प्रतिनिधि निकोल मेन्सा ने कहा कि यह एक सुंदर प्रदर्शनी है और मुझे लगता है कि वस्तुओं, कपड़ों, कलाकृतियों को देखना ही भारतीय संस्कृति का एक सुंदर प्रदर्शन है। एक अफ्रीकी के रूप में, मैं भी बहुत खुश हूं कि अफ्रीकन यूनियन को जी 20 में शामिल किया गया है। हमारे लिए यह बहुत फायदेमंद है।

भारत मंडपम पर यूके प्रतिनिधि ने कही यह बात
भारत मंडपम में लगी प्रदर्शनी पर यूके प्रतिनिधि फ्रेडी ने कहा कि यह एक बेहतरीन अनुभव है। हम बहुत सी चीजें अपने साथ यूके वापस ले जाना चाहेंगे। कई महत्वपूर्ण चीजों पर चर्चा करने के लिए सभी नेताओं को एक साथ लाना हमेशा अच्छा होता है, उस समय बहुत सारे ऐतिहासिक क्षण घटित होते हैं। यूक्रेन स्पष्ट रूप से चर्चा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है और यूक्रेन के लिए हमारा समर्थन यूके के एजेंडे में सबसे ऊपर है।

03:22 PM, 10-Sep-2023

गुजराती लोक गायिका ने कही यह बात
कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भव्य रात्रिभोज में प्रस्तुति देने वाली गुजराती लोक गायिका उर्वशी रदाडिया ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत गर्व की बात है। इतने बड़े अंतर्राष्ट्रीय मंच पर विदेशी मेहमानों के सामने गुजराती लोक गायक के प्रदर्शन से हमारे इंडस्ट्री को भी बहुत फायदा मिलेगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहूंगी। ईश्वर तक पहुंचने का रास्ता संगीत है। संगीत एक ऐसी चीज है, जिससे हम एक-दूसरे को समझ सकते हैं।

03:21 PM, 10-Sep-2023

प्रदर्शनी पूरे भारत में घूमने जैसा: संयुक्त राष्ट्र महासचिव
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि यह बहुत शानदार हैं, क्योंकि जो लोग सिर्फ कॉन्फ्रेंस और हॉटल के बीच ही जा सकते हैं, और जो लोग दिल्ली में नहीं घूम सकते, उनके लिए यह प्रदर्शनी पूरे भारत में घूमने जैसा है। मुझे लगता है अध्यक्ष के रूप में भारत ने ग्लोबल साउथ की आवाज बनने की दिशा में अच्छा काम किया है और यह तथ्य कि वे आम सहमति प्राप्त करने में सफल रहे हैं, जी20 के नेतृत्व का एक प्रमाण है। 

03:18 PM, 10-Sep-2023

खादी आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक: खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष
राजघाट पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राष्ट्राध्यक्षों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को उपहार में दी गई खादी शॉल पर खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि खादी आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है। खादी हमारी देश की विरासत है और यह पूरे देशवासियों के लिए गर्व का विषय है कि आज खादी को विदेशी मेहमानों तक पहुंचाया जा रहा है और उन्हें पहनाया जा रहा है। इस प्रदर्शनी कक्ष में खादी का स्टॉल विदेशी मेहमानों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

03:17 PM, 10-Sep-2023

लावरोव ने किया पीएम मोदी का समर्थन
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि पश्चिम ने भी बहुत पहले जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक परिणामों का मुकाबला करने के लिए अर्थशास्त्रियों को तैयार करने के लिए प्रति वर्ष 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया था, लेकिन उस पर कुछ भी नहीं किया गया है। घोषणा में उन कार्यों का भी उल्लेख है जिन्हें वैश्विक अर्थव्यवस्था में हितों का संतुलन सुनिश्चित करने के लिए लंबे समय से किए गए वादों के अनुसार करने की आवश्यकता है।

रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि अभी एक लंबा सफर तय करना है लेकिन यह शिखर सम्मेलन एक मील का पत्थर रहा है। मैं भारतीय अध्यक्षता की सक्रिय भूमिका का भी उल्लेख करना चाहूंगा, जिसने इतिहास में पहली बार वास्तव में ग्लोबल साउथ से जी20 देशों को एकजुट किया है।

लावरोव ने कहा कि आज के सत्र का समापन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह नवंबर के अंत में जी20 का एक और वर्चुअल सेशन बुलाएंगे। यह हमारे लिए उन समझौतों के कार्यान्वयन की समीक्षा करने का एक और अवसर होगा जिन पर हम आज पहुंचे हैं।

03:16 PM, 10-Sep-2023

जय बंगा ने कही यह बात
अफ्रीकन यूनियन को जी20 में शामिल किए जाने पर विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा कि यह बहुत अच्छा है कि अफ्रीकन महाद्वीप में रहने वाले 1 बिलियन लोगों को G 20 देशों ने अपने साथ शामिल किया है। भारत की तरह वे सब लोग भी युवा हैं और उनकी महत्वाकांक्षा उनके भविष्य के लिए जरूरी हैं। मेरे ख्याल से यह बहुत अच्छा कदम है। भारत ने ना केवल इसको लेकर आवाज उठाई बल्कि अन्य देशों ने भारत का समर्थन भी किया जिसके लिए भारत को बधाई दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं इस बात का समर्थन करता हूं यह (आम सहमति दस्तावेज) इस तथ्य का सम्मान है कि जी20 नेतृत्व ने देने और लेने और बातचीत करने का एक तरीका ढूंढा और दुनिया के लिए एक रास्ता तय करने के लिए सहमत होने का एक सही तरीका ढूंढा। जी20 में विकासशील और विकसित देश दोनों हैं। विश्व का 80% GDP एक साथ बैठा था। अगर वे इस पर सहमत नहीं होते तो वह सही संदेश नहीं होता। मैं भारत और उनके नेतृत्व और जी20 के सदस्यों को भी बधाई देता हूं कि वे सब लोग एक बहुत अच्छे घोषणा के साथ आए।

03:14 PM, 10-Sep-2023

नेताओं से एक मजबूत समर्थन मिला: अजय सेठ
वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ ने कहा कि बहुपक्षीय विकास बैंक को कैसे मजबूत बनाना है, उनके मैंडेट कैसे सुदृढ़ बनाने हैं, उसके लिए कैसे धनराशि की व्यवस्था करनी है, उन्हें कैसे आगे ले जाना है उस पर सहमति बनी है। मुख्य तौर पर क्रिप्टो तकनीक कैसे सहायक हो सकती है, उसके क्या पॉलिसी रिस्क हैं और इसके क्या विनियम होने चाहिए इस पर नेताओं से एक मजबूत समर्थन मिला है।

03:04 PM, 10-Sep-2023

प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपना गहरा सम्मान और सराहना व्यक्त करता हूं: किशिदा
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि पिछले पांच दिनों के दौरान मैंने जकार्ता में आसियान-संबंधित शिखर सम्मेलन और नई दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया। मैं शिखर सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट नेतृत्व करने के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और भारत के प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपना गहरा सम्मान और सराहना व्यक्त करता हूं।

किशिदा ने कहा कि इस वर्ष के अध्यक्ष के रूप में भारत के नेतृत्व में हम जी 20 नेताओं की घोषणा पर सहमत होने में सक्षम थे, जो वास्तव में एक सार्थक उपलब्धि है। जापान जी7 के नतीजों को जी 20 तक पहुंचाने के इरादे से बातचीत में लगा हुआ है और हम हिरोशिमा शिखर सम्मेलन में पुष्टि किए गए बिंदुओं को जी 20 को सौंपने में सक्षम थे। मैं जी7 और जी20 द्वारा दिए गए परिणामों का पालन करने के लिए अन्य नेताओं के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।

01:34 PM, 10-Sep-2023

मेरे राजनीतिक जीवन में महात्मा गांधी का बहुत महत्व: लुइज इनासियो
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो ने कहा कि जब हम महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए गए उस समय मैं बहुत भावुक हो ऊठा था। मेरे राजनीतिक जीवन में महात्मा गांधी का बहुत महत्व है क्योंकि अहिंसा का मैंने कई दशकों तक अनुसरण किया है, जब मैं श्रमिक आंदोलन के लिए लड़ा था। यही कारण है कि जब मैंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की तो मैं भावुक हो उठा था।

01:04 PM, 10-Sep-2023

जी20 सत्र के समापन की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि नवंबर 2023 तक जी20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भारत के पास है। इन दो दिनों में आप सभी ने बहुत सारे सुझाव दिए, प्रस्ताव रखे। हमारा कर्तव्य है कि सुझावों की एक बार फिर से समीक्षा की जाए, ताकि यह देखा जा सके कि उनकी प्रगति को कैसे तेज किया जा सकता है। मेरा प्रस्ताव है कि नवंबर के अंत में हम जी 20 का एक वर्चुअल सत्र आयोजित करें। हम इस शिखर सम्मेलन में तय किए गए विषयों की समीक्षा उस वर्चुअल सत्र में कर सकते हैं। मुझे आशा है कि आप सभी वर्चुअल सत्र में जुड़ेंगे। इसके साथ मैं जी20 सत्र के समापन की घोषणा करता हूं।

12:51 PM, 10-Sep-2023

लुइज इनासियो को मैं हार्दिक शुभकामान देता हूं: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो को मैं हार्दिक शुभकामान देता हूं और उन्हें G 20 की अध्यक्षता सौंपता हूं।
 

12:48 PM, 10-Sep-2023

भारत ने ब्राजील को जी20 की अध्यक्षता सौंपी
भारत ने ब्राजील को जी20 की अध्यक्षता सौंपी। इससे पहले पिछले भारत का इंडोनेशिया से अध्यक्षता मिली थी। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को जी20 की अध्यक्षता सौंपी। अब अगले साल जुलाई-अगस्त में जी20 का आयोजन ब्राजील में होगा।

12:39 PM, 10-Sep-2023

मैक्रों के साथ लंच मीटिंग करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ लंच मीटिंग करेंगे। प्रधानमंत्री कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ एक अलग बैठक करेंगे। बाद में वे कोमोरोस, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, ईयू/ईसी, ब्राजील और नाइजीरिया के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

12:09 PM, 10-Sep-2023

पीएम मोदी और जी 20 के मेजबान के लिए एक सफलता
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय राजनीति और इतिहास के सहायक प्रोफेसर ट्रिस्टन नायलर ने बताया कि घोषणा होना पीएम मोदी और जी 20 के मेजबान के लिए एक सफलता है। इस शिखर सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम अफ्रीकी संघ को जी 20 के पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल करना है। यह इसे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। भारत ग्लोबल साउथ और अन्य कारकों, चाहे वह पश्चिम हो या खाड़ी देश, मध्य पूर्व, चीन और रूस, के बीच एक पुल के रूप में कार्य करने के लिए अच्छी स्थिति में है। भारत कूटनीतिक रूप से अच्छी स्थिति में है, जो निश्चित रूप से उसे समूह में शामिल नहीं किए गए लोगों के साथ संबंध बनाने में लाभ देता है।

11:58 AM, 10-Sep-2023

क्रिकेट के मैदान को छोड़कर भारत और दक्षिण अफ्रीका बहुत करीबी दोस्त: जोडवा लाली
दक्षिण अफ्रीका से प्रतिनिधि जोडवा लाली ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में हमारा एक बहुत बड़ा भारतीय समुदाय है, इसलिए भारत हमारे राष्ट्रीय ढांचे का एक बहुत मजबूत हिस्सा है। हमारे बीच संबंध बहुत लंबे, बहुत गहरे हैं और हमारे संघर्ष के दौरान भारत हमारा बहुत मजबूत मित्र था। क्रिकेट के मैदान को छोड़कर भारत और दक्षिण अफ्रीका बहुत करीबी दोस्त हैं। मैं यहां निजी दौरे पर आना चाहूंगी। 

11:57 AM, 10-Sep-2023

हमने ग्लोबल साउथ के उद्देश्यों को हासिल कर लिया है: श्रृंगला
जी20 के मुख्य समन्वयक हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा कि एक साधारण बहुपक्षीय प्रक्रिया में आपको सम्मेलन के आखिरी दिन तक एक आम सहमति दस्तावेज के लिए इंतजार करना पड़ता है। भू-राजनीति पर अलग-अलग विचारों के आज के दिन में, यह तथ्य कि हम अपने अध्यक्षता के पहले ही दिन अपने प्रत्येक G 20 साझेदारों के समर्थन से आम सहमति दस्तावेज के साथ आए हैं, मुझे लगता है कि यह एक जबरदस्त सकारात्मक खबर है।

उन्होंने कहा कि हमने ग्लोबल साउथ के उद्देश्यों को हासिल कर लिया है। हमने ग्लोबल साउथ की आवश्यकताओं और चिंताओं को संबोधित किया है। हमें बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी अध्यक्षता में जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ के आगमन की घोषणा की।

11:15 AM, 10-Sep-2023

हतर ग्रह के लिए जी20 शिखर सम्मेलन में सार्थक चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "बेहतर ग्रह के लिए जी20 शिखर सम्मेलन में सार्थक चर्चा।"
 

11:13 AM, 10-Sep-2023

शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र की शुरुआत
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो ने जी 20 शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पौधा सौंपा।
 

11:01 AM, 10-Sep-2023

बाइडन दिल्ली से वियतनाम के लिए रवाना
जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दिल्ली से वियतनाम के लिए रवाना हुए।

09:42 AM, 10-Sep-2023

एक साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
राष्ट्राध्यक्षों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और पुष्पांजलि अर्पित की।
 

09:39 AM, 10-Sep-2023

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित की गई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अन्य राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख दिल्ली के राजघाट पर अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे।
 

09:31 AM, 10-Sep-2023
जो बाइडन, पीएम मोदी - फोटो : ANI

राजघाट पहुंचे जो बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे। इसके अलावा ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा भी राजघाट पहुंचे।
 

09:20 AM, 10-Sep-2023

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति राजघाट पहुंचे
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।
 

09:11 AM, 10-Sep-2023

इमैनुएल मैक्रों राजघाट पहुंचे
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।
 

09:10 AM, 10-Sep-2023

ऋषि सुनक राजघाट पहुंचे
UK के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे। इसके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो भी राजघाट पहुंचे।
 

09:02 AM, 10-Sep-2023

ली कियांग महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे
पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

09:01 AM, 10-Sep-2023

सर्गेई लावरोव राजघाट पहुंचे
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।
 

09:00 AM, 10-Sep-2023

जियोर्जिया मेलोनी और रेसेप तैय्यप एर्दोगन राजघाट पहुंचे
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।
 

08:52 AM, 10-Sep-2023

विदेशी मेहमानों का राजघाट पहुंचना जारी
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

08:45 AM, 10-Sep-2023

फुमियो किशिदा राजघाट पहुंचे
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।
 

08:39 AM, 10-Sep-2023

ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के प्रधानमंत्री राजघाट पहुंचे
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।
 

08:33 AM, 10-Sep-2023

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति राष्ट्रपति पहुंचे
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे। इसके साथ ही कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ (AU) के अध्यक्ष अजाली असौमानी भी राजघाट पहुंच चुके हैं।

08:22 AM, 10-Sep-2023

नीदरलैंड और सिंगापुर के पीएम राजघाट पहुंचे
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

08:21 AM, 10-Sep-2023

मॉरीशस के प्रधानमंत्री राजघाट पहुंचे
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।
 

08:20 AM, 10-Sep-2023

अब्देल फतह अल-सीसी भी पहुंचे
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।
 

08:19 AM, 10-Sep-2023

शेख हसीना राजघाट पहुंचीं
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचीं।
 

08:16 AM, 10-Sep-2023

ओमान के उप प्रधानमंत्री पहुंचे
ओमान के उप प्रधानमंत्री असद बिन तारिक बिन तैमूर अल सैद महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।
 

08:15 AM, 10-Sep-2023

अजय बंगा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे
विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।
 

08:14 AM, 10-Sep-2023

जी20  महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान निकाल सकता है: बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट किया कि ऐसे समय में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था जलवायु संकट, नाजुकता और संघर्ष से पीड़ित है। इस साल के शिखर सम्मेलन ने साबित कर दिया कि जी20 अभी भी हमारे सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान निकाल सकता है।
 

08:11 AM, 10-Sep-2023

पीएम मोदी ने ट्वीट किया
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि दरअसल, जी20 में अफ्रीकी संघ का शामिल होना अधिक समावेशी वैश्विक वार्ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम सहयोगात्मक प्रयासों की आशा करते हैं जिससे न केवल हमारे संबंधित महाद्वीपों बल्कि पूरे विश्व को लाभ होगा।

08:09 AM, 10-Sep-2023

WHO के महानिदेशक राजघाट पहुंचे
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

 

08:07 AM, 10-Sep-2023

राजघाट पहुंचने लगे विदेशी मेहमान
एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासात्सुगु असकावा, आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और अन्य नेता-प्रतिनिधि महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।
 

08:05 AM, 10-Sep-2023

जी20 नेताओं का स्वागत कर रहे हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पर जी20 नेताओं का स्वागत कर रहे हैं। इस दौरान पीएम खादी के बारे में सभी को बता रहे हैं।

08:01 AM, 10-Sep-2023

तीसरा सत्र रविवार सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा
जी20 शिखर सम्मेलन का तीसरा सत्र रविवार सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। इसकी थीम 'वन फ्यूचर' रखी गई है।

08:00 AM, 10-Sep-2023

राजघाट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
जी20 राष्ट्राध्यक्षों द्वारा राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दिए जाने से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। वीडियो बाराखंबा रोड से है।

07:24 AM, 10-Sep-2023

बाइडन, सुनक अन्य नेता दिल्ली से घर लौटेंगे
दो दिवसीय जी20 नेताओं में भाग लेने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सहित 20 राष्ट्राध्यक्ष सोमवार 11 सितंबर को दिल्ली से वापस लौटेंगे। 20 राष्ट्राध्यक्षों के अलावा ब्राजील, अफ्रीकी संघ, नाइजीरिया, सऊदी अरब, यूरोपीय संघ और मॉरीशस सहित देशों के सात जी20 नेता भी सोमवार को दिल्ली से प्रस्थान करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, शिखर सम्मेलन के बाद विदेशी प्रतिनिधियों को विदा करने के लिए सरकार ने मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। 
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन सुबह लगभग 10.20 बजे प्रस्थान करेंगे, उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर विदा करेंगे।
  • यूके के पीएम ऋषि सुनक दोपहर 2.15 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेंगे, केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी उन्हें विदा करेंगे।
  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सुबह लगभग 10.20 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेंगी। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल उन्हें विदा करेंगी।

07:05 AM, 10-Sep-2023

अक्षरधाम मंदिर पहुंचे सुनक, दर्शन किए
दिल्ली में जारी बारिश के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दर्शन करने के लिए अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। उनके साथ पत्नी अक्षता मूर्ति भी मौजूद हैं। इस दौरान मंदिर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। पीएम सुनक ने यहां भगवान स्वामी नारायण के दर्शन किए। जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री सुनक ने कहा था कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। 
 

12:26 AM, 10-Sep-2023

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज जाएंगे अक्षरधाम मंदिर
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रविवार को अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह रविवार को अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि उनके दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंदिर के अंदर और इसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

12:26 AM, 10-Sep-2023

सुबह साढ़े आठ बजे तक राजघाट के लिए जाना शुरू कर देंगे अतिथि
जी-20 सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली आए विदेशी राष्ट्राध्यक्ष व अन्य रविवार सुबह राजघाट राष्ट्रपति महात्मा गांधी की समाधि पर जाएंगे। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों का कहना है कि पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष जाएंगे। इसके बाद महिला मेहमानों को भेजा जाएगा। मेहमान सुबह साढ़े आठ बजे तक राजघाट के लिए जाना शुरू कर देंगे। राजघाट से विदेशी मेहमान सीधे प्रगति मैदान जाएंगे। यहां पर फिर बैठकों का दौर शुरू होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति दोपहर 12:30 बजे दिल्ली से चले जाएंगे।

12:22 AM, 10-Sep-2023

G20 Summit Live Updates: जस्टिन ट्रूडो के विमान में आई खराबी; ठीक होने तक भारत में रहेगा कनाडाई प्रतिनिधिमंडल

G20 Summit 2023 in Delhi India Live: जी20 शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रमुख मतभेदों को दूर करते हुए शनिवार को सदस्यों देशों ने ‘नई दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन’ को अपना लिया। यह भारत के लिए एक अहम कूटनीतिक कामयाबी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक विश्वास की कमी को समाप्त करने का आह्वान भी किया। उन्होंने यह एलान किया कि अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें