फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SCO Summit LIVE: जयशंकर की रूस-चीन के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक; बिलावल की यात्रा पर शरीफ ने कही यह बात

Thu, 04 May 2023 11:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा

खास बातें

 SCO Summit 2023 Goa, SCO Meeting Live Updates: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए गोवा में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और चीनी विदेश मंत्री किन गैंग पहुंच गए हैं। दोनों को काफी उत्साहित देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
पाकिस्तानी और चीनी विदेश मंत्री पहुंचे गोवा में। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:08 PM, 04-May-2023

जयशंकर ने लावरोव की ली चुटकी पूछा; धूप सेंकने का मौका मिला?
गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की बीच अलग बॉन्डिंग दिखी। उनकी बातचीत के दौरान, जयशंकर ने लावरोव से गोवा दौरे को लेकर पूछते हैं, क्या उनको इस यात्रा के दौरान कुछ आराम और सनटैन यानी धूप सेंकने का मौका मिला? इस पर रूसी विदेशमंत्री लावरोव मजाकिया लहजे में कहते हैं, उनके पास टाइम हैं, लेकिन प्लीज किसी को मत बताना।

08:26 PM, 04-May-2023

जयशंकर ने की अपने चीनी समकक्ष संग वार्ता
गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है। इसमें भाग लेने के लिए पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और चीनी विदेश मंत्री किन गैंग पहुंच चुके हैं। इस मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष किन गैंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। कहा जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर जारी सीमा विवाद पर भी चर्चा हुई।

06:19 PM, 04-May-2023

ईरान और बेलारूस की सदस्यता पर फैसला विचाराधीन
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पर्यवेक्षक देश ईरान और बेलारूस जल्द ही चार्टर के पूर्णकालिक सदस्य बन सकते हैं। यह निर्णय अभी विचाराधीन है। भारत ने दिल्ली में 27-28 अप्रैल को होने वाली एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए दोनों देशों को आमंत्रित भी किया था। विदेश मंत्रालय के सचिव दम्मू रवि ने गोवा में इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
04:41 PM, 04-May-2023

शहबाज शरीफ ने कही यह बात
जैसे ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत पहुंचे, उनके प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि इस्लामाबाद एससीओ क्षेत्र में शांति और स्थिरता के साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत में विदेश मंत्रियों की एससीओ परिषद की बैठक में भाग लेने का पाकिस्तान का फैसला एससीओ चार्टर और बहुपक्षवाद के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है।

04:06 PM, 04-May-2023

गोवा: विदेश मंत्री एस जयशंकर और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बातचीत की।

विज्ञापन
02:38 PM, 04-May-2023

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए गोवा में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और चीनी विदेश मंत्री किन गैंग पहुंच गए हैं। दोनों को काफी उत्साहित देखा जा सकता है। 

02:10 PM, 04-May-2023

पाकिस्तानी पीएम का बयान

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि भारत में एससीओ परिषद की बैठक चल रही है। इसमें पाकिस्तान के शामिल होने का निर्णय एससीओ चार्टर और बहुपक्षवाद के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हम क्षेत्र में शांति और स्थिरता के अपने साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

12:46 PM, 04-May-2023
ईआर दम्मू रवि - फोटो : एएनआई

ईरान और बेलारूस पर ध्यान

विदेश मंत्रालय के सचिव ईआर दम्मू रवि का कहना है कि विदेश मंत्रियों के मुख्य फोकस में उस निर्णय की स्थिति शामिल है जिसे जुलाई में शिखर सम्मेलन में अनुमोदित किया जाएगा। साथ ही ईरान और बेलारूस को समूह के पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार करने की प्रगति शामिल है।

 

12:40 PM, 04-May-2023

भाषा भी बना मुद्दा

एससीओ बैठक के दौरान भाषा को लेकर भी चर्चा हुई। कुछ सदस्यों ने रूसी और चीनी के अलावा अंग्रेजी भाषा में बैठक करने पर जोर दिया है। बता दें, भारत 2 कार्य समूहों का नेतृत्व करेगा नवोन्मेष और स्टार्टअप और पारंपरिक चिकित्सा।

12:35 PM, 04-May-2023

भारत की भूमिका के बारे में सकारात्मक दिखे मिंग

सूत्रों के अनुसार, एससीओ महासचिव झांग मिंग विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ बैठक करने के दौरान एससीओ को मजबूत करने में भारत की भूमिका के बारे में बहुत सकारात्मक थे।

11:49 AM, 04-May-2023

बिलावल भुट्टो जरदारी भी होंगे बैठक में शामिल

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भी आज गोवा पहुंचेंगे। वह शंघाई सहयोग संगठन में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने गोवा पहुंचने से पहले कहा कि बैठक में भाग लेने का मेरा निर्णय एससीओ के चार्टर के प्रति पाकिस्तान की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मैं मित्र देशों के अपने समकक्षों के साथ रचनात्मक चर्चा के लिए तत्पर हूं। 
 

 

10:56 AM, 04-May-2023

12 साल बाद भारत आएंगे पाकिस्तानी विदेश मंत्री 

विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भारत आ रहे हैं। यह किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री का 12 साल बाद भारत दौरा होगा। इससे पहले 2011 में तत्कालीन विदेश मंत्री हिना रब्बानी खर आई थीं। हालांकि, बैठक के इतर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भुट्टो की मुलाकात की कोई योजना नहीं है।

10:56 AM, 04-May-2023

प्रमुख सदस्य देशों ने यह कहा

चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसके विदेश मंत्री किन गांग विभिन्न क्षेत्रों व विषयों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय हालात पर सदस्यों से अपना नजरिया साझा करेंगे। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अंतरराष्ट्रीय मामलों व स्थानीय एजेंडे को भारत में विचार-विमर्श के लिए उठाएंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने सम्मेलन में भागीदारी का अवसर मिलने पर खुशी जताई। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा था कि उनकी भागीदारी पाकिस्तान का एससीओ चार्टर और विदेश नीति की प्राथमिकताओं के प्रति समर्पण दर्शाती है।

10:55 AM, 04-May-2023

एस जयंशकर ने लिया तैयारियों का जायजा

'एससीओ विदेश मंत्री सम्मेलन 2023' की तैयारियों का जायजा लेने एस जयशंकर खुद बुधवार को गोवा पहुंचे। समरकंद सम्मेलन 2022 के बाद भारत ने एससीओ की अध्यक्षता ली थी। वह विदेश मंत्रियों सहित एससीओ की कई बैठकों व सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। शिरकत के लिए पाकिस्तान, चीन व रूस सहित सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है, सभी ने भागीदारी की रजामंदी दी है।  

10:55 AM, 04-May-2023

सम्मेलन से अलग बैठक कर सकते हैं

बैठक की तैयारियों से जुड़े लोगों ने बताया कि यहां आपसी कारोबार , निवेश व संपर्क बढ़ाने पर ज्यादा बातचीत होगी। वहीं, तालिबानी शासन व मौजूदा हालात की वजह से अफगानिस्तान के आतंकी तैयार करने की स्थली बनने पर चिंताओं पर बात की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, जयशंकर चीन और कुछ अन्य देशों के विदेश मंत्रियों से भी सम्मेलन से अलग बैठक कर सकते हैं। सम्मेलन की शुरुआत चार मई को सदस्यों देशों के स्वागत से होगी। पांच मई से समूह मुख्य विषयों पर चिंतन करेगा। 

10:42 AM, 04-May-2023

गौरतलब है, भारत की मेजबानी में आज से गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक की शुरुआत हो रही है। बैठक में शामिल सदस्य देश इस सम्मेलन में क्षेत्रीय चुनौतियों और राजनीतिक उथल-पुथल पर चर्चा करेंगे। सबसे ज्यादा चर्चा एस. जयशंकर व बिलावल भुट्टो जरदारी के बीच सम्मेलन से अलग द्विपक्षीय बैठक की संभावना पर हो रही है।

10:42 AM, 04-May-2023
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव - फोटो : एएनआई

विदेश मंत्री जयशंकर के साथ करेंगे बैठक

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने और मेहमान विदेश मंत्रियों का स्वागत करने के लिए एक दिन पहले ही गोवा पहुंच चुके हैं। रूस के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि रूसी विदेश मंत्री लावरोव आज विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वह गुरुवार सुबह गोवा पहुंच गए हैं। 

10:40 AM, 04-May-2023

SCO Summit LIVE: जयशंकर की रूस-चीन के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक; बिलावल की यात्रा पर शरीफ ने कही यह बात

भारत की मेजबानी में आज से गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक की शुरुआत हो रही है। गुरुवार की सुबह रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बैठक में भाग लेने के लिए गोवा पहुंचे है। वहीं, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने गोवा में एससीओ महासचिव झांग मिंग से मुलाकात की।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें