तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 10 प्रमुख एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो राज्य में एक बेहद रोमांचक और उलझी हुई चुनावी तस्वीर पेश कर रहे हैं। 234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। सामने आए 10 में से छह सर्वे सत्ताधारी द्रमुक गठबंधन की शानदार वापसी का साफ संकेत दे रहे हैं।
'प्रजा पोल' (148-168 सीटें) और 'चाणक्य स्ट्रैटजी' (145-160 सीटें) ने द्रमुक+ को भारी बहुमत मिलने का अनुमान जताया है। हालांकि, 'जेवीसी' और नए सर्वे 'वोट वाइब' ने एनडीए के पक्ष में माहौल दिखाते हुए सबको चौंका दिया है। 'जेवीसी' ने एनडीए को 128-147 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत दिया है, जबकि 'वोट वाइब' ने भी एनडीए को 114-124 सीटें देकर उसे सत्ता के बेहद करीब या पार पहुंचा दिया है।
इन सबके बीच, सबसे बड़ा सियासी भूचाल अभिनेता विजय की नई पार्टी टीवीके लाती दिख रही है। सबसे ज्यादा हैरानी भरोसेमंद माने जाने वाले 'एक्सिस माय इंडिया' के आंकड़ों ने पैदा की है, जिसने टीवीके को 98 से 120 सीटें देकर सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान जताया है।
वहीं, 'कामाख्या एनालिटिक्स' के सर्वे में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिल रहा है, लेकिन टीवीके 67-81 सीटें जीतकर राज्य में 'किंगमेकर' की भूमिका में खड़ी नजर आ रही है। कुल मिलाकर इन विरोधाभासी और दिलचस्प एग्जिट पोल्स ने तमिलनाडु के चुनावी नतीजों को पूरी तरह से अप्रत्याशित बना दिया है, जिसका असली फैसला मतगणना के दिन ही होगा।
| एजेंसी | द्रमुक+ | एनडीए | टीवीके | अन्य |
| मैट्रिज | 122-132 | 87-100 | 10-12 | 0-6 |
| पीपल्स पल्स | 125-145 | 65-80 | 18-24 | 2-6 |
| चाणक्य स्ट्रैटजी | 145-160 | 50-65 | - | 18-26 |
| प्रजा पोल | 148-168 | 61-81 | - | 1-9 |
| पी-मारक्यू | 125-145 | 65-85 | 16-26 | 1-6 |
| जेवीसी | 75-95 | 128-147 | 8-15 | - |
| पीपल्स इन्साइट | 120-140 | 60-70 | 30-40 | 0-4 |
| कामाख्या एनालिटिक्स | 78-95 | 68-84 | 67-81 | - |
| एक्सिस माय इंडिया | 92-110 | 22-32 | 98-120 | - |
| वोट वाइब | 103-113 | 114-124 | 4-10 | - |
पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं। इनमें पश्चिम बंगाल के नतीजों ने सबसे ज्यादा चौंकाया है। आठ प्रमुख एग्जिट पोल्स में से छह सर्वे में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है, जो लंबे समय से सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस की विदाई और राज्य में एक बड़े राजनीतिक बदलाव का साफ संकेत है।
इसके अलावा, असम और पुदुचेरी में भाजपा और एनडीए भारी बहुमत के साथ आसानी से अपनी सरकार बनाते हुए नजर आ रहे हैं। दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो, केरल में वामपंथी सरकार (एलडीएफ) को बड़ा झटका लग सकता है और वहां कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की सत्ता में वापसी के मजबूत आसार हैं।
वहीं, तमिलनाडु में ज्यादातर एग्जिट पोल द्रमुक गठबंधन की सत्ता में वापसी का दावा कर रहे हैं, हालांकि कुछ सर्वे में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके भी बड़ा उलटफेर करती दिख रही है। इन सभी राज्यों के अंतिम और असली नतीजे 4 मई को आने वाली आधिकारिक मतगणना के बाद ही पूरी तरह से साफ हो पाएंगे।
असम विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। 126 सीटों वाली असम विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 64 सीटों की जरूरत होती है। सामने आए सभी 11 प्रमुख एग्जिट पोल्स ने एक सुर में भाजपा गठबंधन की बंपर जीत की भविष्यवाणी की है। किसी भी सर्वे में कांग्रेस दूर-दूर तक टक्कर देती नजर नहीं आ रही है। सभी एजेंसियों ने भाजपा को 80 से ज्यादा सीटें दी हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि असम की जनता ने एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने का पूरा मन बना लिया है।
'एक्सिस माय इंडिया', 'जेवीसी-टाइम्स नाऊ', 'पोल डायरी' और 'वोट वाइब' जैसे बड़े सर्वे ने तो भाजपा गठबंधन को अधिकतम 100 या 101 सीटों तक पहुंचने का अनुमान जताया है। वहीं, मुख्य विपक्षी कांग्रेस गठबंधन की हालत बेहद खराब दिख रही है। 'पी-मारक्यू' (30-40 सीटें) को छोड़ दें तो ज्यादातर सर्वे में कांग्रेस गठबंधन 25 से 35 सीटों के बीच ही सिमटता नजर आ रहा है। इसके अलावा अन्य दलों का भी कोई खास प्रभाव नहीं दिख रहा है। इन सभी 11 एग्जिट पोल्स के रुझानों ने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि असम में भाजपा की आंधी के आगे विपक्ष पूरी तरह से पस्त हो गया है।
| एजेंसी | भाजपा+ | कांग्रेस+ | अन्य |
| मैट्रिज | 85-95 | 25-32 | 6-12 |
| आजतक-एक्सिस माय इंडिया | 88-100 | 24-36 | 00 |
| जेवीसी-टाइम्स नाऊ | 88-101 | 23-33 | 2-5 |
| पीपल्स पल्स | 83-91 | 23-31 | 3-5 |
| पोल डायरी | 86-101 | 15-26 | 00 |
| चाणक्य स्ट्रैटजीज | 88-98 | 22-32 | 3-5 |
| पी-मारक्यू | 82-94 | 30-40 | 1-5 |
| जनमत पोल्स | 87-98 | 29-30 | 00 |
| पीपल्स इनसाइट | 88-96 | 30-34 | 2-4 |
| वोट वाइब | 90-101 | 23-33 | 0-6 |
| कामाख्या एनालिटिक्स | 85-95 | 26-39 | 0-3 |
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के आठ प्रमुख एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आ चुके हैं। 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 71 है। सामने आए आठ में से सात एग्जिट पोल्स में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। 'एक्सिस माय इंडिया' ने यूडीएफ की सबसे बड़ी जीत की भविष्यवाणी करते हुए उसे 78-90 सीटें दी हैं, जबकि सत्ताधारी वामपंथी गठबंधन एलडीएफ को 49-62 सीटों पर ही समेट दिया है। इसके अलावा 'जेवीसी', 'वोट वाइब', 'चाणक्य स्ट्रैटजीज', 'पी-मारक्यू', 'मैट्रिज' और 'पीपल्स इनसाइट' के आंकड़ों में भी यूडीएफ आसानी से बहुमत के पार या उसके बेहद करीब पहुंचती दिख रही है। इन रुझानों से साफ है कि केरल की जनता इस बार सत्ताधारी एलडीएफ को हटाकर बदलाव के मूड में है।
| एजेंसी | एलडीएफ (LDF) | यूडीएफ (UDF) | भाजपा+ (BJP+) | अन्य (Others) |
| मैट्रिज | 60-65 | 70-75 | 3-5 | 2-4 |
| पीपल्स पल्स | 75-85 | 55-65 | 0-3 | 0-0 |
| जेवीसी | 52-61 | 72-84 | 3-7 | 0-0 |
| एक्सिस माय इंडिया | 49-62 | 78-90 | 0-3 | 0-0 |
| वोट वाइब | 58-68 | 70-80 | 0-0 | 0-4 |
| पी-मारक्यू | 62-69 | 71-79 | 1-4 | 0-3 |
| पीपल्स इनसाइट | 58-68 | 66-76 | 10-14 | 0-1 |
| चाणक्य स्ट्रैटजीज | 58-64 | 72-80 | - | 3-7 |
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नौ प्रमुख एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आ गए हैं, जो बेहद रोमांचक और चौंकाने वाले हैं। 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 118 है। सामने आए नौ में से छह सर्वे सत्ताधारी द्रमुक गठबंधन की सत्ता में वापसी का साफ संकेत दे रहे हैं। 'प्रजा पोल', 'चाणक्य स्ट्रैटजी', 'पीपल्स पल्स', 'पी-मारक्यू', 'मैट्रिज' और 'पीपल्स इन्साइट' के आंकड़ों में द्रमुक गठबंधन आसानी से बहुमत के पार जाता दिख रहा है। इन रुझानों से स्पष्ट है कि तमिलनाडु की जनता एक बार फिर सत्ताधारी गठबंधन पर अपना भरोसा जताती नजर आ रही है। वहीं, 'जेवीसी' के सर्वे ने एनडीए गठबंधन को 128 से 147 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिलने की भविष्यवाणी कर सबको हैरान कर दिया है।
इन सबके बीच सबसे बड़ा सियासी भूचाल अभिनेता विजय की नई पार्टी टीवीके लाती दिख रही है। भरोसेमंद माने जाने वाले 'एक्सिस माय इंडिया' के एग्जिट पोल ने सारी तस्वीर ही बदल कर रख दी है। इस सर्वे में टीवीके को सबसे ज्यादा 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जिससे वह सबसे बड़ी पार्टी या सत्ता के करीब पहुंचती दिख रही है, जबकि द्रमुक+ 92-110 सीटों पर सिमटती दिख रही है। इसके अलावा 'कामाख्या एनालिटिक्स' के सर्वे में भी किसी दल को बहुमत नहीं मिला है, लेकिन टीवीके 67-81 सीटें जीतकर राज्य में 'किंगमेकर' की भूमिका में खड़ी है।
| एजेंसी | द्रमुक+ (DMK+) | एनडीए (NDA) | टीवीके (TVK) | अन्य (Others) |
| मैट्रिज | 122-132 | 87-100 | 10-12 | 0-6 |
| पीपल्स पल्स | 125-145 | 65-80 | 18-24 | 2-6 |
| चाणक्य स्ट्रैटजी | 145-160 | 50-65 | - | 18-26 |
| प्रजा पोल | 148-168 | 61-81 | - | 1-9 |
| पी-मारक्यू | 125-145 | 65-85 | 16-26 | 1-6 |
| जेवीसी | 75-95 | 128-147 | 8-15 | - |
| पीपल्स इन्साइट | 120-140 | 60-70 | 30-40 | 0-4 |
| कामाख्या एनालिटिक्स | 78-95 | 68-84 | 67-81 | - |
| एक्सिस माय इंडिया | 92-110 | 22-32 | 98-120 | - |
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाले हैं। सामने आए आठ प्रमुख सर्वे में से छह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में अपनी पहली सरकार बनाती दिख रही है। 'प्रजा पोल' के सर्वे में तो भाजपा को सबसे बड़ी जीत (178-208 सीटें) मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा 'पोल डायरी', 'पी-मारक्यू', 'मैट्रिज', 'चाणक्य स्ट्रैटजीज' और 'जेवीसी' ने भी भाजपा को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर स्पष्ट बढ़त दी है और बहुमत के आंकड़े के पार रखा है। इन छह एजेंसियों के रुझानों से साफ संकेत मिल रहा है कि लंबे समय से सत्ता पर काबिज तृणमूल को इस बार करारी शिकस्त का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि, दो एग्जिट पोल्स ऐसे भी हैं जो पूरी तरह से अलग कहानी बयां कर रहे हैं और तृणमूल के लिए बड़ी राहत लेकर आए हैं। 'जनमत पोल्स' और 'पीपल्स पल्स' के सर्वे में तृणमूल की सत्ता में शानदार वापसी का दावा किया गया है। 'जनमत पोल्स' के अनुसार तृणमूल 195-205 सीटें जीतकर फिर से अपनी सरकार बना सकती है, जबकि इस सर्वे में भाजपा को 80-90 सीटों पर ही समेट दिया गया है। वहीं, 'पीपल्स पल्स' ने भी तृणमूल को 177-187 सीटें और भाजपा को 95-110 सीटें दी हैं। कुल मिलाकर, एग्जिट पोल्स के ये विरोधाभासी आंकड़े बंगाल में एक बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर का इशारा कर रहे हैं, जिसका असली फैसला मतगणना के दिन ही होगा।
पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल: एक नजर में आंकड़े
| एजेंसी | तृणमूल+ | भाजपा | अन्य |
| मैट्रिज | 125-140 | 146-161 | 6-10 |
| पोल डायरी | 99-127 | 142-171 | 5-9 |
| चाणक्य स्ट्रैटजीज | 130-140 | 150-160 | 6-10 |
| प्रजा पोल | 85-110 | 178-208 | 0-0 |
| पीपल्स पल्स | 177-187 | 95-110 | 1-4 |
| पी- मारक्यू | 118-138 | 150-175 | 2-6 |
| जनमत पोल्स | 195-205 | 80-90 | 4-9 |
| जेवीसी | 131-152 | 138-159 | 2-4 |
पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन ने पूरी तरह से बाजी मार ली है। बंगाल में जहां पांच एग्जिट पोल्स में भाजपा आगे है, वहीं पुदुचेरी के सभी पांच प्रमुख सर्वे में एनडीए भारी बहुमत के साथ सरकार बनाता दिख रहा है। 'प्रजा पोल' और 'कामाख्या एनालिटिक्स' के अनुमानों के अनुसार तो एनडीए 20 से ज्यादा सीटें जीत सकता है। इन रुझानों से एकदम साफ है कि पुदुचेरी की जनता ने सत्ता की चाबी एक बार फिर एनडीए गठबंधन को सौंपने का मन बना लिया है, जबकि कांग्रेस गठबंधन बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे छूट गया है।
पुदुचेरी एग्जिट पोल 2026: एक नज़र में आंकड़े
| एजेंसी | एनडीए (NDA) | कांग्रेस+ (Congress+) | टीवीके+ (TVK+) | अन्य (Others) |
| पीपल्स पल्स | 16-19 | 10-12 | 0-0 | 1-2 |
| एक्सिस माय इंडिया | 16-20 | 6-8 | - | 3-7 |
| प्रजा पोल | 19-25 | 6-10 | 0-0 | 0-0 |
| कामाख्या एनालिटिक्स | 17-24 | 4-7 | 1-2 | 0-1 |
| जेवीसी | 15-17 | 11-13 | 1-2 | 0-1 |
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के नतीजे बेहद चौंकाने वाले हैं। सामने आए सात प्रमुख एग्जिट पोल्स में से पांच सर्वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने का साफ संकेत दे रहे हैं।
पांचों सर्वे में भाजपा न केवल तृणमूल कांग्रेस (TMC+) को पछाड़ती दिख रही है, बल्कि स्पष्ट बहुमत के साथ राज्य में अपनी पहली सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।
'प्रजा पोल' ने तो भाजपा की सबसे बड़ी जीत की भविष्यवाणी करते हुए उसे 178-208 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, 'पोल डायरी' (142-171), 'पी-मारक्यू' (150-175), 'चाणक्य स्ट्रैटजीज' (150-160), और 'मैट्रिज' (146-161) ने भी भाजपा को बहुमत के आंकड़े के पार रखा है।
वहीं, इन सबके बीच दो सर्वे ऐसे भी हैं जो टीएमसी के लिए राहत की खबर लेकर आए हैं। 'पीपल्स पल्स' और 'जनमत पोल्स' ने टीएमसी की शानदार वापसी का अनुमान जताया है। 'जनमत पोल्स' के अनुसार टीएमसी 195-205 सीटें जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रख सकती है, जबकि उसने भाजपा को 80-90 सीटों पर समेट दिया है। इसी तरह, 'पीपल्स पल्स' ने टीएमसी को 177-187 सीटें और भाजपा को 95-110 सीटें दी हैं।
| एजेंसी | टीएमसी+ (TMC+) | भाजपा (BJP) | अन्य (Others) |
| मैट्रिज | 125-140 | 146-161 | 6-10 |
| पोल डायरी | 99-127 | 142-171 | 5-9 |
| चाणक्य स्ट्रैटजीज | 130-140 | 150-160 | 6-10 |
| प्रजा पोल | 85-110 | 178-208 | 0-0 |
| पीपल्स पल्स | 177-187 | 95-110 | 1-4 |
| पी-मारक्यू | 118-138 | 150-175 | 2-6 |
| जनमत पोल्स | 195-205 | 80-90 | 4-9 |
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। इसमें मुख्य रूप से सत्ताधारी द्रमुक गठबंधन की शानदार वापसी के संकेत मिल रहे हैं । 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है । सामने आए छह प्रमुख एग्जिट पोल्स में से पांच एजेंसियों ने द्रमुक+ को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान जताया है।
जेवीसी ने अन्नाद्रमुक गठबंधन को 128 से 147 सीटें देकर उसकी सरकार बनने की भविष्यवाणी की है, जबकि इस सर्वे में उसने द्रमुक+ को महज 75 से 95 सीटों पर रखा है । 'प्रजा पोल' ने द्रमुक+ को सबसे अधिक 148 से 168 और 'चाणक्य स्ट्रैटजी' ने 145 से 160 सीटें दी हैं । वहीं, 'मैट्रिज' ने द्रमुक+ को 122-132, और 'पीपल्स पल्स' तथा 'पी-मारक्यू' दोनों ने 125-145 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है ।
जेवीसी को छोड़कर बाकी सभी सर्वे में अन्नाद्रमुक+ 100 के आंकड़े को भी पार नहीं कर पा रही है । इन सबके बीच, अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके भी अपना खासा प्रभाव छोड़ती दिख रही है ।
'पी-मारक्यू' के अनुसार टीवीके को 16-26, 'पीपल्स पल्स' के अनुसार 18-24 और 'मैट्रिज' के मुताबिक 10-12 सीटें मिल सकती हैं । इन आंकड़ों से साफ है कि तमिलनाडु में द्रमुक+ एक बार फिर सरकार बनाने की रेस में सबसे आगे है ।
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनमें राज्य में सत्ता परिवर्तन के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 71 है। छह प्रमुख एग्जिट पोल्स में से पांच सर्वे में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।
'एक्सिस माय इंडिया' के अनुसार यूडीएफ को सबसे ज्यादा 78-90 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्ताधारी वामपंथी गठबंधन एलडीएफ (LDF) को 49-62 सीटों पर ही सिमटना पड़ सकता है।
'पीपल्स पल्स' एकमात्र ऐसी एजेंसी है जिसने एलडीएफ की सत्ता में वापसी का अनुमान जताते हुए उसे 75-85 सीटें दी हैं और यूडीएफ को 55-65 सीटों पर रखा है।
'मैट्रिज' ने यूडीएफ को 70-75 और एलडीएफ को 60-65 सीटें दी हैं।
वहीं, 'जेवीसी' ने यूडीएफ को 72-84, 'वोट वाइब' ने 70-80 और 'पीमारक्यू' ने 71-79 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जो पूर्ण बहुमत को दर्शाता है। राज्य में अपनी मजबूत पैठ बनाने की कोशिश कर रही भाजपा की स्थिति अभी भी ज्यादा असरदार नहीं दिख रही है।
ज्यादातर एजेंसियों ने भाजपा गठबंधन को सिंगल डिजिट (0 से 7 सीटों के बीच) में ही रखा है, जिसमें 'जेवीसी' ने उसे अधिकतम 3-7 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है। इन एग्जिट पोल्स के रुझानों से साफ है कि केरल की जनता इस बार सत्ताधारी एलडीएफ को हटाकर यूडीएफ पर भरोसा जताती नजर आ रही है।
पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाता दिख रहा है। 'पीपल्स पल्स' और 'एक्सिस माय इंडिया' दोनों ही एजेंसियों के सर्वे में एनडीए को कांग्रेस गठबंधन पर स्पष्ट बढ़त मिली है। इस अनुमान से साफ है कि सत्ता की चाबी एक बार फिर एनडीए के हाथों में ही रहने वाली है।
एग्जिट पोल के आंकड़ों के आधार पर, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में द्रमुक गठबंधन को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। सभी चार एजेंसियों के अनुमानों में द्रमुक को सबसे अधिक सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
तमिलनाडु में सभी एजेंसियों के अनुमानों का विस्तृत विश्लेषण-
पीमारक्यू के सर्वे में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने के साफ संकेत दिए गए हैं। इस एजेंसी के अनुसार, भाजपा 150 से 175 सीटों के साथ राज्य में एक मजबूत बहुमत हासिल कर सकती है। इसके उलट, सत्ताधारी टीएमसी को 118 से 138 सीटों तक ही रुकना पड़ सकता है। इस सर्वे में अन्य दलों को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।
इन सभी में पीपल्स पल्स एकमात्र ऐसी एजेंसी है जिसने टीएमसी की सत्ता में मजबूत वापसी का अनुमान जताया है। इसके आंकड़ों के अनुसार, टीएमसी 177 से 187 सीटें जीतकर फिर से सरकार बना सकती है, जबकि भाजपा को 95 से 110 सीटों के साथ विपक्ष में ही बैठना पड़ सकता है। अन्य के खाते में 1 से 4 सीटें जा सकती हैं।
प्रजा पोल ने अपने सर्वे में भाजपा के लिए सबसे बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है। इसके मुताबिक, भाजपा को 178 से 208 सीटों का भारी बहुमत मिल सकता है, जो एक बड़ी सियासी लहर का संकेत है। इसके विपरीत, टीएमसी का प्रदर्शन गिरकर मात्र 85 से 110 सीटों तक रह सकता है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पोल में अन्य दलों का खाता (0-0) भी नहीं खुलता दिख रहा है।
चाणक्य स्ट्रैटजीज के पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, हालांकि पलड़ा भाजपा का ही भारी है। यहाँ भाजपा को 150 से 160 सीटें और टीएमसी को 130 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है। इन आंकड़ों के हिसाब से अन्य पार्टियों को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं।
पोल डायरी के आंकड़ों में भी भाजपा को स्पष्ट बढ़त दिखाई गई है। इस एजेंसी के मुताबिक, भाजपा 142 से 171 सीटें जीतकर आसानी से बहुमत हासिल कर सकती है, जबकि टीएमसी को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है और वह 99 से 127 सीटों के बीच सिमट सकती है। इस पोल में अन्य पार्टियों को 5 से 9 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा शानदार प्रदर्शन करते हुए 146 से 161 सीटें जीत सकती है और सत्ता की ओर बढ़ती दिख रही है। वहीं, राज्य की सत्ताधारी टीएमसी को 125 से 140 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। इस सर्वे में अन्य दलों के खाते में 6 से 10 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान के बीच राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने मतदाताओं से शाम 6 बजे से पहले मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव दो चरणों में सफलतापूर्वक कराए जा रहे हैं, जबकि भविष्य में इसे एक चरण में कराने की योजना है। अग्रवाल ने कहा कि मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जिससे लोग संतुष्ट हैं। उन्होंने चुनाव के बाद हिंसा नहीं होने की अपील की और बताया कि केंद्रीय बलों की तैनाती जारी रहेगी।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 2026 चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए असम और पुदुचेरी में अपनी सरकार बरकरार रखेगा, जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी सरकार बनाने जा रहा है। गोयल ने कहा कि केरल में भी भाजपा अपना वोट शेयर बढ़ाएगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि ये दल 'प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों' की तरह चल रहे हैं।
एग्जिट पोल कराने के लिए सर्वे एजेंसी या न्यूज चैनल का रिपोर्टर अचानक से किसी बूथ पर जाकर वहां लोगों से बात करता है। इसमें पहले से तय नहीं होता है कि वह किससे सवाल करेगा? आमतौर पर मजबूत एग्जिट पोल के लिए 30-35 हजार से लेकर एक लाख वोटर्स तक से बातचीत होती है। इसमें क्षेत्रवार हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जाता है।
एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन से दल को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है।
असम में इस बार लगभग 85.96 फीसदी मतदान हुआ, जिसे काफी अहम माना जा रहा है। राज्य के करीब 2.5 करोड़ मतदाताओं में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
पश्चिम बंगाल में दोनों चरणों के मतदान के दौरान मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पहले चरण में 92 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया था, जबकि दूसरे चरण में फिलहाल अभी मतदान जारी है।
तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर इस बार जोरदार मतदान दर्ज किया गया। राज्य में करीब 82.24 फीसदी वोटिंग हुई। माना जा रहा है अधिक मतदान कई अहम सीटों के परिणामों को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में एग्जिट पोल राज्य की राजनीतिक दिशा का शुरुआती संकेत देंगे।
केरल में एक बार फिर मतदाताओं ने भारी संख्या में मतदान कर अपनी मजबूत लोकतांत्रिक भागीदारी का परिचय दिया। नौ अप्रैल को हुए मतदान के दौरान राज्यभर में लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। कहा जा रहा है कि केरल की चुनावी राजनीति अक्सर बेहद दिलचस्प और करीबी मुकाबलों वाली होती है, इसलिए एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है।
पुडुचेरी में इस बार 89.87 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले कई दशकों में सबसे अधिक माना जा रहा है। 1964 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंचे हैं। यह आंकड़ा केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ती राजनीतिक जागरूकता को दर्शाता है। अब एग्जिट पोल यह बताने की कोशिश करेंगे कि यह मतदान किस दल के पक्ष में गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में रिकॉर्ड मतदान पर खुशी जताई और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। हरदोई में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का मतदान करना लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है। उन्होंने वोटिंग समाप्त होने तक लोगों से लगातार मतदान केंद्र पहुंचने और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील भी की। सोशल मीडिया पर सामने आ रही लंबी कतारों और मतदान केंद्रों की तस्वीरों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि यह उत्साह पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र के पर्व को और मजबूत बना रहा है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। कई प्रदेशों में मतदान पूरा हो चुका है। शाम छह बजे वोटिंग खत्म हो जाएगी। इसके बाद कई सर्वे एजेंसियां सभी पांच प्रदेशों के चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल्स जारी कर देंगी। यह एग्जिट पोल्स आमतौर पर चुनाव के नतीजों का अनुमान बताते हैं।