07:04 PM, 07-Mar-2022
टाइम्स नाउ: गोवा में भाजपा-कांग्रेस की टक्कर, छोटी पार्टियां बनेंगी किंगमेकर
गोवा के जो एग्जिट पोल जारी हुए हैं, उनसे साफ है कि 40 सीटों वाले इस राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर रहेगी। जहां भाजपा को राज्य में 14 सीटें दी गई हैं, वहीं कांग्रेस को 16 सीटें दिखाई गई हैं। उधर आम आदमी पार्टी को चार सीटें, जबकि अन्य पार्टियों को छह सीटें मिलने का अनुमान है। यानी दो बड़ी पार्टियों की टक्कर में छोटे दल किंगमेकर बनकर उभर सकते हैं। गौरतलब है कि इस राज्य में बहुमत का आंकड़ा 21 सीटों का है।