फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exit Poll 2021: बंगाल में टीएमसी, तो असम में भाजपा कर सकती है वापसी, जानें बाकी राज्यों का हाल

Fri, 30 Apr 2021 12:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

पश्चिम बंगाल में आठवें और आखिरी चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। चुनावी नतीजे तो 2 मई को आएंगे। परंतु एग्जिट पोल के आंकड़े आने लगे हैं। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बन सकती है, एग्जिट पोल के नतीजों से इसका अनुमान लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं एग्जिट पोल के नतीजे...
विज्ञापन
Assembly Elections 2021 exit poll - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:44 PM, 29-Apr-2021

10:30 PM, 29-Apr-2021

केरल का एग्जिट पोल

10:19 PM, 29-Apr-2021

exit poll results प. बंगाल एग्जिट पोल

विज्ञापन
10:08 PM, 29-Apr-2021

exit poll live तमिलनाडु का एग्जिट पोल

09:59 PM, 29-Apr-2021

असम का एग्जिट पोल

विज्ञापन
09:44 PM, 29-Apr-2021

बंगाल का एग्जिट पोल

09:30 PM, 29-Apr-2021

बंगाल एग्जिट पोल

इंडिया टु़डे-एक्सिस माय इंडिया के अनुसार आठवें चरण तक के एग्जिट पोल में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर।
कुल 292 सीटें  
भाजपा - 134-160 
टीएमसी- 130-156 


 

09:19 PM, 29-Apr-2021

exit poll results live पुडुचेरी का एग्जिट पोल 

इंडिया टु़डे-एक्सिस माय इंडिया
एनडीए-  20-24 
यूपीए - 6 -10
अन्य - 01 

09:14 PM, 29-Apr-2021

exit poll केरल का एग्जिट पोल

रिपब्लिक सीएनएक्स  
एलडीएफ 72-80 सीटें 
यूडीएफ - 58-64 सीटें 
एनडीए - 1-5 सीटें 
 

09:05 PM, 29-Apr-2021

exit poll results live प. बंगाल का एग्जिट पोल

इंडिया टु़डे-एक्सिस माय इंडिया के अनुसार छठे चरण तक भाजपा को टीएमसी पर बढ़त का अनुमान है 

223/292 सीटें 
भाजपा - 118
टीएमसी- 103 

 

08:59 PM, 29-Apr-2021

exit poll live तमिलनाडु में डीएमके की वापसी के आसार

08:52 PM, 29-Apr-2021

exit poll live प. बंगाल में पांचवें चरण की 45 सीटें 

इंडिया टु़डे-एक्सिस माय इंडिया के अनुसार पांचवें चरण की 45 सीटें पर भाजपा को बढ़त का अनुमान 
भाजपा - 25
टीएमसी- 20
 

08:49 PM, 29-Apr-2021

प. बंगाल में पांचवें चरण तक - 180/292 सीटें 

इंडिया टु़डे-एक्सिस माय इंडिया के अनुसार पहले पांच चरणों में भाजपा को टीएमसी पर बढ़त 
भाजपा - 96 
टीएमसी- 82 
लेफ्ट - 1 
 

08:33 PM, 29-Apr-2021

Exit poll results तमिलनाडु का एग्जिट पोल

आजतक-एक्सिस माय इंडिया 

डीएमके:  175-195 सीटें
एडीएमके: 38-54 सीटें
एएमएमके: 1-2 सीटें
एमएनएम : 0-2 सीटें 
 

08:29 PM, 29-Apr-2021

Exit Poll 2021 केरल का एग्जिट पोल

08:26 PM, 29-Apr-2021

Exit Poll Live केरल का एग्जिट पोल

08:23 PM, 29-Apr-2021

Exit poll 2021 असम का एग्जिट पोल

08:22 PM, 29-Apr-2021

exit poll 2021 केरल का एग्जिट पोल 

आजतक - एक्सिस माय इंडिया
एलडीएफ - 104-120 
यूडीएफ - 20-36 
 

08:17 PM, 29-Apr-2021

हिमंत विस्वा सरमा ने कहा- असम में करेंगे वापसी

हिमंत विस्वा सरमा ने कहा कि असम में एनडीए प्रचंड बहुमत से वापसी करेगा।


 

08:11 PM, 29-Apr-2021

exit poll live असम का एग्जिट पोल

08:08 PM, 29-Apr-2021

exit poll live केरल का एग्जिट पोल

08:04 PM, 29-Apr-2021

असम का एग्जिट पोल

07:57 PM, 29-Apr-2021

exit poll live एबीपी-सी-वोटर सर्वे

पुडुचेरी की 30 सीटें 
भाजपा गठबंधन : 19-23 सीटें 
कांग्रेस गठबंधन : 6-10 सीटें 
अन्य : 1-2 सीटें 

07:54 PM, 29-Apr-2021

exit poll results live - प. बंगाल एक्जिट पोल 

एबीपी-सी वोटर 
भाजपा  गठबंधन - 109-121 
टीएमसी गठबंधन- 152-164 
लेफ्ट गठबंधन - 14-25 

रिपब्लिक-सीएनएक्स  
भाजपा गठबंधन - 138-148
टीएमसी गठबंधन - 128-138 
लेफ्ट गठबंधन - 11-21 

टीवी9 भारतवर्ष 
भाजपा गठबंधन- 125-135
टीएमसी गठबंधन- 142-152 
लेफ्ट गठबंधन - 16-26

 

07:34 PM, 29-Apr-2021

केरल में एलडीएफ की सरकार

Republic CNX के अनुसार केरल में एलडीएफ की सरकार बनती दिख रही है। यहां एलडीएफ को 76 सीटें तो यूडीएफ को 61 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं एनडीए को तीन सीट मिल सकती है। 

07:26 PM, 29-Apr-2021

असम में भाजपा की बन सकती है सरकार

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के अनुसार असम में भाजपा 126 सीटों में 75 से 85 सीट जीत सकती है। वहीं कांग्रेस 40 से 50 सीटें जीत सकती हैं। अन्य के खाते में 1 से 4 सीटें आ सकती हैं।

07:10 PM, 29-Apr-2021

ABP-Cvoter के एक्जिट पोल के अनुसार टीएमसी जीत की हैट्रिक लगा सकती है

ABP-Cvoter के एक्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में टीएमसी जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। इस एक्जिट पोल के अनुसार टीएमसी को 42.1 फीसदी यानी 152 से 164 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा को 39 फीसदी वोट के साथ 109 से 121 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 15.4 फीसदी वोट के साथ 14 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है।

07:08 PM, 29-Apr-2021

क्या कांग्रेस असम में भाजपा को देगी टक्कर?

126 सीटों वाली असम विधानसभा का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है। 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 15 वर्षों से शासन कर रही कांग्रेस को सत्ता से हटा दिया था। 2016 के चुनाव में भाजपा को 86 सीटें प्राप्त हुई थी और सर्वानंद सोनोवाल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। 

06:58 PM, 29-Apr-2021

केरल में यूडीएफ और एलडीएफ के बीच टक्कर

140 सीटों वाली केरल विधानसभा का कार्यकाल एक जून को खत्म हो रहा है और यहां यूडीएफ और एलडीएफ बीच टक्कर देखी जा रही है। केरल में 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी की अगुवाई वाले गठबंधन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 91 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी।  

06:48 PM, 29-Apr-2021

ममता की टीएमसी के सामने भाजपा बनी चुनौती

पश्चिम बंगाल में इस बार के चुनाव में कांटे की टक्कर रही है। पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। पिछले 10 साल से ममता बनर्जी यहां मुख्यमंत्री हैं। भाजपा  ने लोकसभा की जीत से उत्साहित होकर चुनाव लड़ी है और ममता बनर्जी को टक्कर देती नजर आ रही है।  

06:39 PM, 29-Apr-2021

जानिए 2016 में क्या रहा था बंगाल का परिणाम  

बता दें कि साल 2016 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने भारी बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। इस चुनाव में टीएमसी ने 211 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि सीपीएम को 2016 के चुनाव में 26 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी  सिर्फ 3 सीटों पर सिमटकर रह गई थी।

06:37 PM, 29-Apr-2021

जानिए क्या होता है एग्जिट पोल?

मतदान के दिन जब वोटर वोट डाल कर निकलता है तो सर्वे करने वाले उससे यह पूछते हैं कि आपने कौन सी पार्टी को वोट दिया है, ऐसे सर्वे को एग्जिट पोल कहते हैं।  

06:16 PM, 29-Apr-2021

Exit Poll 2021: बंगाल में टीएमसी, तो असम में भाजपा कर सकती है वापसी, जानें बाकी राज्यों का हाल

कोरोना  महामारी के बीच पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान समाप्त हो गया है। इससे पहले असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी मे मतदान खत्म हो चुका है। 2 मई को सभी पांच राज्यों के नतीजे घोषित किए जाएंगे, इससे पहले आप अमर उजाला पर एग्जिट पोल देखिए

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें