फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Results LIVE: चार राज्यों में कांग्रेस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति; राहुल बोले- मतगणना के समय सतर्क रहें

Sat, 02 Dec 2023 10:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Assembly Election 2023 Result Live Updates :  चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार यानी 3 दिसंबर को जारी हो जाएंगे। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं लेकिन साथ ही चुनाव नतीजों से पहले ही जोड़-तोड़ की राजनीति भी शुरू हो गई है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का कहना है कि हमें विश्वास है कि तेलंगाना में हमारी पार्टी आसानी से जीत दर्ज करेगी। हमें ये भी पता है कि हमें फंसाने की कोशिश की जा रही है। हमारे उम्मीदवारों ने बताया है कि सीएम ने उनसे संपर्क साधा है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। 
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:39 PM, 02-Dec-2023

कांग्रेस पार्टी ने चार राज्यों में पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया

कांग्रेस ने चार राज्यों में समन्वय के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। शनिवार को आधिकारिक बयान के अनुसार, राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, मधुसूदन मिस्त्री, मुकुल वासनिक और शकील अहमद खान को ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (एआईसीसी) पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से तेलंगाना में, पार्टी प्रमुख ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, दीपा दास मुंशी, अजॉय कुमार, के मुरलीधरन और केजे जॉर्ज को पर्यवेक्षक नियुक्त किया। छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, रमेश चेन्निथला और प्रीतम सिंह को एआईसीसी पर्यवेक्षकों के रूप में भेजा गया है। मध्य प्रदेश के लिए पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी, पृथ्वीराज चव्हाण, राजीव शुक्ला और चंद्रकांत हंडोरे को नियुक्त किया गया है।

10:13 PM, 02-Dec-2023

कांग्रेस पदाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

तेलंगाना में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अपने उम्मीदवारों और एजेंटों को पूरे दिन मतगणना केंद्रों पर रहने के लिए कहा है। 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 30 नवंबर को हुए थे और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक कर उन्हें सतर्क रहने की हिदायत दी। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित अपने आवास पहुंचे।

08:07 PM, 02-Dec-2023

मिजोरम में 4 दिसंबर को वोटों की गिनती, तैयारियां कैसी?

पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मिजोरम में मतगणना टल गई है। अब तीन दिसंबर के बदले चार दिसंबर को 40 विधानसभा सीटों पर डाले गए वोट गिने जाएंगे। मतगणना की तैयारियों पर आईजोल में डिप्टी कमिश्नर नाजुक कुमार ने बताया, मतगणना के दिन- सोमवार यानी 4 दिसंबर को वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। हमारी सभी तैयारियां हो चुकी हैं। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को मतगणना की तैयारियां भी पूरी हो चुकी थीं। आइजोल के 12 निर्वाचन क्षेत्र के लिए 12 मतगणना हॉल होंगे। पोस्टल बैलेट यानी डाक मतपत्रों के लिए अलग मतगणना टेबल होगी। एक दिन पहले चुनाव आयोग के 12 पर्यवेक्षकों ने भी आइजोल में मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
07:52 PM, 02-Dec-2023

भोपाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री वैष्णव; भाजपा की शानदार जीत का भरोसा

पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से मुलाकात करने भोपाल के विट्ठल मार्केट पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने मतगणना से एक दिन पहले सवालों के जवाब में कहा कि भाजपा उम्मीदवारों की बहुत अच्छी जीत होगी।

06:16 PM, 02-Dec-2023

कांग्रेस सांसद को भरोसा- मध्य प्रदेश में बनेगी बहुमत की सरकार, मतगणना से पहले हनुमत शरण में गए

मध्य प्रदेश से निर्वाचित कांग्रेस सांसद नकुल नाथ छिंदवाड़ा में सिमरिया हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। कल यानी तीन दिसंबर को होने वाली मध्य प्रदेश चुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का आयोजन किया। पूजा-पाठ के बाद नकुल नाथ ने कहा, "मैंने प्रार्थना की कि भगवान हनुमान मध्य प्रदेश के लोगों पर आशीर्वाद बनाए रखें। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।



विज्ञापन
05:04 PM, 02-Dec-2023

क्या किला बचाने में कामयाब हो पाएंगे CM केसीआर?

तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) का मानना है कि उनकी पार्टी लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल रहेगी। बीआरएस सांसद के केशव राव ने कहा, एग्जिट पोल के बाद अब असली चुनाव परिणाम आने में चंद घंटों का समय बचा है। उन्होंने कहा कि बीआरएस सत्ता में लौटेगी, उन्हें इसका पूरा भरोसा है। राव ने एग्जिट पोल के आंकड़ों और भावी सियासी संभावनाओं पर बात करने से इनकार कर दिया।

04:50 PM, 02-Dec-2023

मिजोरम में भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी? प्रदेश अध्यक्ष ने बताईं संभावनाएं

विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद मतगणना शुरू होने में कुछ ही घंटों का समय बाकी है। मिजोरम में चार दिसंबर को मतगणना होगी। इसी बीच बीजेपी के अध्यक्ष वनलालहुमुआका ने कहा, इस बार भाजपा के 5 सीट जीतने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "अपने राज्य में उन्हें बड़े सुधार की उम्मीद है... हम 40 निर्वाचन क्षेत्रों में तैयारी कर रहे हैं लेकिन हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे इसका फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व आने वाले दिनों में करेगा।" उन्होंने हमें चुनाव लड़ने के लिए 23 सीटें दी हैं...बीजेपी इस बार एग्जिट पोल के अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। मिजोरम में एग्जिट पोल करना बहुत मुश्किल है।

03:16 PM, 02-Dec-2023

चुनाव आयोग पहुंचे कांग्रेस सांसद

तेलंगाना कांग्रेस के सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से अपील की है कि हमें मतगणना के लिए जाने नहीं दिया जा रहा है, इसलिए हमने चुनाव आयोग से अपील की है कि हमें भी चुनाव सर्टिफिकेट दिया जाए। साथ ही हैदराबाद में ओल्ड सिटी में बड़े पैमाने पर फर्जी मतदाताओं ने वोट किया है, जिसके वीडियो फुटेज भी हैं। हमने चुनाव आयोग से इस तरफ ध्यान देने की अपील की है। 

01:10 PM, 02-Dec-2023

कांग्रेस का दावा है कि चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में उनकी सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने दावा किया कि मिजोरम में वह गठबंधन की सरकार बनाएंगे। वहीं भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का कहना है कि राजस्थान में हमें बड़ी जीत मिलेगी और एग्जिट पोल के नतीजों में भी ऐसा दिखाया गया है। छत्तीसगढ़ में टक्कर की लड़ाई होगी लेकिन हम वहां भी सरकार बनाएंगे।
 

12:00 PM, 02-Dec-2023

चुनाव आयोग ने मिजोरम में विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी करने की तारीख 3 दिसंबर से बदलकर 4 दिसंबर कर दिया है। चुनाव आयोग के इस कदम का मिजोरम की राजनीतिक पार्टियों ने भी स्वागत किया है। जोराम पीपल्स मूवमेंट के नेता लालघिंगलोवा ने कहा कि मिजोरम एक ईसाई बहुल राज्य है और यहां रविवार को 90 फीसदी गतिविधियां बंद रहती हैं। ऐसे में चुनाव आयोग का फैसला स्वागतयोग्य है। उन्होंने कहा कि इससे वोट नहीं बदलेंगे बल्कि सिर्फ मतगणना की तारीख बदलेगी। 
 

11:40 AM, 02-Dec-2023

Election Results LIVE: चार राज्यों में कांग्रेस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति; राहुल बोले- मतगणना के समय सतर्क रहें

वहीं एग्जिट पोल के नतीजों में तेलंगाना में कांग्रेस को बेहतर स्थिति में बताया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम के चेहरों की भी चर्चा शुरू हो गई है। तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम-सीएम के नारे लगाए। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें