01:55 PM, 14-Oct-2022
क्या हैं दोनों राज्यों के मुद्दे?
दोनों राज्यों के लिए कुछ मुद्दे कॉमन हैं, जिसे लगातार विपक्षी दल उठा रहे हैं। पहला मुद्दा किसानों का है। विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए जोरशोर से ये मुद्दा उठाया है। आरोप है कि मौजूदा केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। इसके चलते किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर किसान बर्बाद हो गए। विपक्ष का आरोप है कि सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर देती है, लेकिन किसानों का नहीं। इसके अलावा महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा भी दोनों राज्यों में विपक्ष उठा रहा है। वहीं, सत्तापक्ष विकास का मुद्दा उठा रहा है।