Karnataka Congress CM Decision Live Updates : कर्नाटक में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसके लिए दिल्ली में लगातार बैठक हो रही है। इन बैठक का हिस्सा बनने के लिए कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं।
कर्नाटक में सीएम पद को लेकर कांग्रेस में नहीं बन पा रही सहमति
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के चार दिन बाद भी कांग्रेस सरकार नहीं बना सकी है। मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के दो दिग्गजों सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार के बीच चल रहे शह और मात के खेल ने आलाकमान के सामने असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। सोमवार को पेट में तकलीफ की बात कह दिल्ली नहीं आने वाले शिवकुमार मंगलवार सुबह राजधानी पहुंचे और शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से करीब आधे घंटे तक मुलाकात भी की। सिद्धरमैया और राहुल की भी खरगे से मुलाकात हुई है। खरगे ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से भी लंबी बातचीत की। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष खरगे ने कर्नाटक में सीएम पद को लेकर सभी पक्षों के साथ बैठकें की है। अब वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ बातचीत के बाद अंतिम फैसला लेंगे। अगले 24 घंटे में कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
06:57 PM, 16-May-2023
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की।
06:44 PM, 16-May-2023
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की।
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया दिल्ली के एक होटल से रवाना हुए। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा के लिए आज उनके पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने की संभावना है।
05:44 PM, 16-May-2023
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
01:38 PM, 16-May-2023
कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर ही निर्णय लेंगे। सीएम तय करने में कोई देरी नहीं है, हम प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं।
01:37 PM, 16-May-2023
कर्नाटक का मुख्यमंत्री तय करने के लिए कांग्रेस नेताओं के बीच लगातार बातचीत चल रही है। इस बीच कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पहुंचे।
01:17 PM, 16-May-2023
डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंच गए हैं। वह पार्टी के आला कमान से मुलाकात करेंगे। कहा जा रहा है कि वह थोड़ी देर में खरगे से मुलाकात करेंगे।
01:17 PM, 16-May-2023
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर लगातार बैठक हो रही है। यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद है।
12:31 PM, 16-May-2023
अगले कर्नाटक सीएम के लिए पार्टी में चल रही बातचीत के बीच कर्नाटक कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे।
10:23 AM, 16-May-2023
उन्होंने कहा कि 20 सीटें जीतना (लोकसभा चुनाव में) हमारी अगली चुनौती है। हमारा संयुक्त सदन है, मैं यहां किसी को बांटना नहीं चाहता। मैं एक जिम्मेदार व्यक्ति हूं।
10:12 AM, 16-May-2023
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी हमारी आदर्श हैं... कांग्रेस सभी के लिए परिवार है। हमारा संविधान बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हमें सभी के हितों की रक्षा करनी होगी।
10:11 AM, 16-May-2023
उन्होंने कहा कि हमारा एक संयुक्त घर है, हमारी संख्या 135 है। मैं यहां किसी को बांटना नहीं चाहता। वे मुझे पसंद करें या न करें, मैं एक जिम्मेदार आदमी हूं। मैं न तो पीठ पीछे वार करूंगा और न ही ब्लैकमेल।
10:11 AM, 16-May-2023
शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमने यह पार्टी (कांग्रेस) बनाई है, हमने यह घर बनाया है। मैं इसका हिस्सा हूं। एक मां अपने बच्चे को सब कुछ देगी
10:10 AM, 16-May-2023
Karnataka: मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सिद्धारमैया और शिवकुमार; 24 घंटे में मुख्यमंत्री के नाम का एलान संभव
कर्नाटक में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसके लिए दिल्ली में लगातार बैठक हो रही है। इन बैठक का हिस्सा बनने के लिए कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं। इसके लिए वह हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं।