कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश में तेजी से पैर पसारने लगा है। ओमिक्रॉन अब तक 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में अब तक कुल 518 मरीज मिल चुके हैं। महाराष्ट्र 141 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां कुल 79 मरीज हैं। गुजरात(49), तेलंगाना(38), केरल (57), तमिलनाडु(34), कर्नाटक(38),राजस्थान(43), मध्यप्रदेश(9) ,ओडिशा(8), हरियाणा(10), प. बंगाल(3), जम्मू-कश्मीर(3), उत्तर प्रदेश(2) चंडीगढ़(1), लद्दाख(1), उत्तराखंड में (1), हिमाचल(1) में भी ओमिक्रॉन के केस हैं। कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि विचार-विमर्श नए साल के होने वाले आयोजनों पर लग सकती हैं। इसके लिए जल्द ही नई गाइडलाइन जारी हो सकती है।
10:08 PM, 26-Dec-2021
जयपुर में दोगुनी हुई मरीजों की रफ्तार
राजस्थान में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। रविवार की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान में 62 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिर्फ जयपुर में मरीजों की संख्या 46 तक पहुंच गई है, जबकि श्रीगंगानगर और बीकानेर में तीन-तीन मरीज सामने आए हैं। अजमेर में दो, प्रतापगढ़ में दो सीकर, जोधपुर में एक-एक मरीज मिले हैं।
08:58 PM, 26-Dec-2021
केरल में 19 नए केस
केरल में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 19 नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक 57 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन की एहतियाती खुराक लेने के लिए 'कॉमरेडिटी सर्टिफिकेट' की आवश्यकता होगी। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते दिन ही एहतियाती खुराक का एलान किया था।
07:43 PM, 26-Dec-2021
महाराष्ट्र में 31 नए ओमिक्रॉन केस
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 1,648 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 918 लोग ठीक हुए और 17 मरीजों की मौतें भी हुईं। फिलहाल राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 9,813 है। इसके साथ ही यहां कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 31 नए मामले सामने आए हैं। अब तक राज्य में कुल 141 ओमिक्रॉन संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
05:29 PM, 26-Dec-2021
शीतकालीन ओलंपिक से पहले चीन में बढ़ा कोरोना
चीन में अगले साल फरवरी में आयोजित होने वाले बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों से पहले कोरोना वायरस के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। देश में कोविड-19 के 206 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 158 स्थानीय स्तर पर संक्रमण के मामले हैं। देश के स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि कोरोना वायरस के नए मामलों में से 157 मामले शानक्सी और एक मामला गुआंग्शी प्रांत में सामने आया। देश में 2022 में चार फरवरी से 20 फरवरी तक बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है। इससे पहले मामलों में बढ़ोतरी ने चिंताएं पैदा कर दी हैं और अधिकारी संक्रमण को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं।
02:31 PM, 26-Dec-2021
ओडिशा में ओमिक्रॉन के चार और नए मामले
ओडिशा में ओमिक्रॉन के चार और नए मामले मिले हैं जिससे राज्य में इस नए वैरिएंट से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या आठ हो गई है। इनमें से दो नाइजीरिया. एक संयुक्त अरब अमीरात और एक सऊदी अरब से आया है।
01:39 PM, 26-Dec-2021
हिमाचल में पीएम मोदी की रैली से ठीक पहले ओमिक्रोन की दस्तक
हिमाचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ठीक पहले यहां ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी। जानकारी के मुताबिक यहां कनाडा से मंडी आई एक महिला ओमिक्रॉन से संक्रमित पाई गई हैं।
12:46 PM, 26-Dec-2021
मध्यप्रदेश में ओमिक्रॉन ने दी दस्तक
Omicron In Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री हो गई है। यहां ओमिक्रॉन के आठ मरीज मिले हैं। सभी मरीज विदेश से इंदौर लौटे हैं।
11:05 AM, 26-Dec-2021
दो परिवार के नौ सदस्यों समेत 16 संक्रमित
गाजियाबाद जिले में दो परिवार के 9 सदस्यों समेत 16 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जून के बाद 1 दिन में सबसे अधिक संक्रमितों की पुष्टि दिसंबर महीने में हुई है। 27 दिन में 83 मरीज मिल चुके हैं इस समय 55 मरीजों का इलाज चल रहा है।जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ आर के गुप्ता का कहना है कि अभी तक जिले में ओमिक्रोन के सिर्फ दो संक्रमित मिले हैं लेकिन संक्रमण फैलना शुरू हुआ है तो भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। उन्होंने बताया दोनों परिवारों के घर को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है
10:55 AM, 26-Dec-2021
कर्नाटक में 10 दिनों का नाइट कर्फ्यू
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने कहा कि ओमिक्रोन को फैलने से रोकने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई थी जिसमें कुछ फैसले लिए गए हैं। इनमें से एक फैसला नाइट कर्फ्यू का है। 28 दिसंबर से 10 दिनों तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह रात 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगा।
09:52 AM, 26-Dec-2021
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,987 मामले
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,987 मामले सामने आए हैं जबकि 162 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 7,091 लोग स्वस्थ भी हो गए।
09:52 AM, 26-Dec-2021
देश में ओमिक्रॉन से 422 लोग संक्रमित
देश में ओमिक्रॉन का प्रसार बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 17 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेश में फैले इस वैरिएंट से 422 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
09:39 AM, 26-Dec-2021
पीएम मोदी के एलान पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 दिसंबर की रात हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को 10 जनवरी से वैक्सीन की बूस्टर डोज देने के एलान के बाद से राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि केंद्र सरकार ने बूस्टर डोज का मेरा सुझाव मान लिया है- ये एक सही कदम है। देश के जन-जन तक वैक्सीन व बूस्टर की सुरक्षा पहुंचानी होगी।
08:19 AM, 26-Dec-2021
ओमिक्रॉन से अधिक खतरनाक डेल्मीक्रॉन
डेल्मीक्रॉन डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट का मिश्रण है। डेल्मीक्रॉन यूरोप और अमेरिका में तेजी से फैलने लगा है। कहा जा रहा है अगर यह दुनिया के अन्य देशों में दस्तक देता है तो लाखों लोगों की मौत होगी। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा वैरिएंट के कारण कई लोगों की जान चली गई थी। वहीं ओमिक्रॉन के बारे में तो यह कहा जा रहा है कि कुछ दिनों में यह डेल्टा से भी अधिक खतरनाक हो जाएगा। इसका मतलब यह हुआ है कि अगर दोनों मिलकर डेल्मीक्रॉन के रूप में तेजी से फैलने लगता है तो दुनिया के कई देशों में तबाही मचा सकता है।
07:42 AM, 26-Dec-2021
Omicron Live: ओमिक्रॉन की रफ्तार तेज, अब महाराष्ट्र में 31 और केरल में 19 नए केस आए, देश में आंकड़ा 500 के पार
कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश में तेजी से पैर पसारने लगा है। ओमिक्रॉन अब तक 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में अब तक कुल 422 मरीज मिल चुके हैं। महाराष्ट्र 110 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां कुल 79 मरीज हैं। गुजरात(43), तेलंगाना(38), केरल (38), तमिलनाडु(34), कर्नाटक(38),राजस्थान(43), ओडिशा(4), हरियाणा(4), प. बंगाल(3), जम्मी-कश्मीर(3), उत्तर प्रदेश(2) चंडीगढ़(1), लद्दाख(1), उत्तराखंड में (1)मामले हैं। लेकिन सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि ओमिक्रॉन से भी अधिक खतरनाक वैरिएंट डेल्मीक्रॉन कई देशों में दस्तक देने लगा है।