03:40 PM, 23-Feb-2022
Nawab Malik Arrested: तीन मार्च तक ईडी की हिरासत में रहेंगे नवाब मलिक, ईडी दफ्तर में ही बितानी पड़ी रात
ईडी के दफ्तर से बहर निकलने के बाद नवाब मलिक ने कहा कि उन्हें जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन वे इससे डरेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि वे इससे लड़ेंगे और जीत कर ही बाहर निकलेंगे। इससे पहले जिस वक्त नवाब मलिक से पूछताछ चल रही थी, उस वक्त राकांपा कार्यकर्ताओं ने ईडी के दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा काटा। बताया गया है कि फिलहाल ईडी उन्हें मेडिकल के लिए ले गई है। जांच पूरी होने के बाद उन्हें पीएमएलए कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।